Homeराजनीतित्रिपुरा: CPIM नेता और पूर्व वित्त मंत्री ने लोगों को भड़काया, बीजेपी के खिलाफ...

त्रिपुरा: CPIM नेता और पूर्व वित्त मंत्री ने लोगों को भड़काया, बीजेपी के खिलाफ हिंसा के लिए उकसाया

भानूलाल साहा ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लोगों को हिंसा के लिए उकसाते हुए लिखा, एक मजबूत लड़ाई के बिना, आप अपने जीवन और संपत्ति की रक्षा नहीं कर सकते। युवाओं की आग धधकने दो''

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेता भानूलाल साहा ने रविवार (30 मई 2021) को त्रिपुरा में सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार के खिलाफ खुले तौर पर हिंसा भड़काने के लिए फेसबुक का सहारा लिया। पूर्व वित्त मंत्री साहा ने अपनी फेसबुक पोस्ट में सभी आयु वर्ग के लोगों से लाठी, दरांती, कुदाल, फावड़ा और लोहे की रॉड को सँभालकर रखने को कहा।

उन्होंने दावा किया कि बीजेपी के ईंटों, लाठियों और पेट्रोल बम हमलों को रोकने के लिए बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई की जरूरत है।

सीपीआईएम (CPIM) नेता ने कहा कि बाहरी हमलावरों से लड़ने के लिए खुद को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाएँ। भानूलाल साहा ने कहा कि आत्मरक्षा के लिए आप रक्षात्मक हथियारों को सँभालकर रख सकते हैं। यह कोई अपराध नहीं है।

भानु लाल साहा की फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट

भानूलाल साहा ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लोगों को हिंसा के लिए उकसाते हुए लिखा, “मोकाबिला छड़ा जान-माल रोका असोम्भोब, जौबों तुम आगुन हो (एक मजबूत लड़ाई के बिना, आप अपने जीवन और संपत्ति की रक्षा नहीं कर सकते। युवाओं की आग धधकने दो”)।” पूर्व वित्त मंत्री ने आगे कहा कि युवाओं को तैयार रहना चाहिए। सत्ताधारी दल (भाजपा) के गुंडों से मजबूती से लड़ें। अपने पड़ोसियों को इकट्ठा करें और जन आंदोलन का नेतृत्व करें।

माकपा नेता ने कहा कि लोगों की जान को खतरा है। उन्होंने इसे एक प्रलोभन के रूप में इस्तेमाल करते हुए लोगों को अराजकता फैलाने और सत्ताधारी सरकार के खिलाफ हथियार उठाने के लिए उकसाया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -