Homeदेश-समाज17 साल की हिंदू लड़की गायब, मोहम्मद लुकमान का आया था फोन: टीम बना...

17 साल की हिंदू लड़की गायब, मोहम्मद लुकमान का आया था फोन: टीम बना कर खोज में जुटी UP पुलिस

7309078*** - इस मोबाइल नंबर से 17 साल की लड़की को कॉल आता है। वो घर से निकलती है, फिर वापस नहीं आती है। नंबर किसी मोहम्मद लुकमान नाम के शख्स का निकलता है। अब आजमगढ़ पुलिस जाँच में जुटी है।

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में ‘लव जिहाद’ का मामला सामने आया है। यहाँ के लुकमान पर नाबालिग हिंदू लड़की को अगवा करने का आरोप है। आजमगढ़ पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए बताया कि सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु पुलिस टीम बनाकर, प्रभारी निरीक्षक जहानागंज को निर्देशित किया गया है।

आजमगढ़ पुलिस का इस मामले में ट्वीट

बता दें कि स्वतंत्र सिंह नाम के ट्विटर यूजर ने सोशल मीडिया पर इस ‘लव जिहाद/ग्रूमिंग जिहाद’ की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया कि उनकी भतीजी एक मुस्लिम लड़के के साथ गायब है। वो उन दोनों में से किसी की भी तलाश नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए मामले में पुलिस से मदद की गुहार लगाई, जिस पर आजमगढ़ पुलिस ने संज्ञान ले लिया है, साथ ही जल्द ही गिरफ्तारी और बरामदगी का आश्वासन दिया है।

पीड़िता के पिता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत (साभार: Twitter-@swat_mmm)

इस ट्वीट में पीड़िता के चाचा ने लड़के और लड़की की फोटो के अलावा पीड़िता के पिता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत की कॉपी भी शेयर की है। इसमें लड़की के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री की उम्र 17 साल है। वह बुधवार (जुलाई 14, 2021) को तकरीबन 1:00 बजे घर से निकली थी और काफी देर तक वह घर वापस नहीं आई।

उन्होंने बताया कि निकलने से पहले पीड़िता ने लगभग 12:14 बजे किसी से बात की थी और इसके बाद ही वह घर से निकली थी। पीड़िता के पिता ने बताया कि जब उन्होंने उस नंबर के बारे में पता लगाया, जिससे कॉल आई थी, तो वह नंबर लुकमान नाम के शख्स का निकला। उन्होंने मामले में पुलिस से मुकदमा लिख कर कार्यवाही करने का निवेदन किया।

गौरतलब है कि हाल ही में उत्तर प्रदेश के बदायूँ के रहने वाले दानिश ने दिनेश बनकर पहले बुलंदशहर की हिंदू युवती को अपने प्यार के जाल में फँसाया फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उसके साथ निकाह कर लिया। युवती ने जब धर्मांतरण का विरोध किया तो दानिश ने उसके साथ मारपीट की और उसे प्रताड़ित भी किया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

किसी को बेल मिली तो घर नहीं जा सका, कोई अब तक जेल में… संसद की सुरक्षा में सेंधमारी को सामान्य बनाना चाह रहे...

हर पीढ़ी में ऐसे युवा होते हैं जो व्यवस्था बदलना चाहते हैं। लेकिन ये भी समझना जरूरी है कि व्यवस्था बदलने और कानून तोड़ने में अंतर होता है।

PM की हत्या की साजिश, संसद में घुसने का प्रयास और पुलिस पर पथराव: Insta रील से इतर समझें ‘कॉकरोचों’ का एजेंडा, कैसे ठगे...

एकतरफा नैरेटिव को ध्वस्त करने वाली CJP प्रदर्शन यह दूसरी तस्वीरें भी दिखें, जिनमें हिंसक भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, 'मोदी-बीजेपी मुर्दाबाद' के नारे लगाकर असल छात्रों को बरगलाया।
- विज्ञापन -