Homeरिपोर्टमीडिया'आतंक आप फैलाते हैं दोष मुस्लिमों पर डालते हैं, मुँह तोड़ दूँगा': कॉन्ग्रेस को...

‘आतंक आप फैलाते हैं दोष मुस्लिमों पर डालते हैं, मुँह तोड़ दूँगा’: कॉन्ग्रेस को समर्थन देने वाले मौलाना तौकीर ने हिंदुओं के बाद एंकर को धमकाया

जनवरी में भड़काऊ भाषण देते हुए तौकीर रजा ने कहा था कि जिस दिन मुस्लिम कानून हाथ में ले लेंगे, उस दिन हिंदुओं को पूरे देश में कहीं पनाह नहीं मिलेगा। रजा ने बरेली में 20 लाख मुस्लिमों को संबोधित करते हुए कहा था, “अगर ये गुस्सा फुट पड़ा, जिस दिन मेरा नौजवान मेरे कंट्रोल से बाहर आ गया उस दिन….. ।”

हाल ही में कॉन्ग्रेस को खुला समर्थन देने का ऐलान करने वाले और लगातार हिंदुओं के खिलाफ जहर उगलने वाले मौलाना तौकीर रजा खान ने न्यूज एंकर अमन चोपड़ा पर भड़कते हुए कहा कि बदतमीजी करोगे तो मुँह तोड़ दिया जाएगा। मौलाना ने यह धमकी न्यूज 18 इंडिया के कार्यक्रम में दी। दरअसल डिबेट के दौरान एंकर अमन ने मौलाना से कुछ ऐसे सवाल पूछ दिए, जिसका जवाब उनके पास नहीं था और वह तिलमिला उठे।

इंटरव्यू में अमन चोपड़ा ने मौलाना तौकीर से कॉन्ग्रेस को दिए गए समर्थन के बारे में पूछा। इस पर मौलाना पहले कहते हैं कि अगर कोई महिला (प्रियंका गाँधी वाड्रा) बाहर निकल कर कह रही है कि वह एक महिला है और वह लड़ सकती है (लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ) तो उसे उसके ‘भाइयों’ का साथ मिलना चाहिए।

दिलचस्प बात यह है कि मौलाना की बहू निदा खान (Nida khan) ने हाल ही में उनका (तौकीर) समर्थन लेने के लिए कॉन्ग्रेस पार्टी की खिंचाई की थी और महिलाओं के मुद्दों पर पार्टी के रुख पर सवाल उठाया था। उनकी बहू ने कहा था कि मौलाना उनके अधिकारों के लिए नहीं लड़ सकते हैं। इसलिए मौलाना तौकीर के साथ गठबंधन करना कॉन्ग्रेस की महिलाओं के मुद्दों के प्रति प्रतिबद्धता पर सवाल खड़ा करता है।

अमन चोपड़ा ने जब मौलाना से पूछा कि उन्हें हिंदुओं के खिलाफ लड़ने के लिए कॉन्ग्रेस के समर्थन की आवश्यकता क्यों है? इस पर तौकीर रजा खान ने अमन चोपड़ा को जवाब देते हुए कहा कि वह केवल धर्म संसद में शामिल लोगों के बारे में बात कर रहे थे और कहा कि अगर हिंदू 20 लाख मुस्लिमों की हत्या करने के लिए सामने आए तो निश्चित रूप से मुस्लिमों को नियंत्रित करना संभव नहीं होगा। इस पर अमन चोपड़ा ने उनसे पूछा कि हिंदुओं ने किसकी हत्या की और वह कमलेश तिवारी जैसे लोगों के बारे में बात क्यों नहीं करते, जिनकी मजहबी घृणा के कारण बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।

इसके बाद तौकीर रजा खान ने शेख़ी बघारते हुए कहा कि अमन चोपड़ा भी जानते हैं कि मुस्लिमों को ‘दोष’ देने के लिए कमलेश तिवारी को ‘असल में’ किसने मारा। उन्होंने आगे कहा, “बम विस्फोट आप लोगों द्वारा किए जाते हैं और दोष मुस्लिम समुदाय पर लगाया जाता है।” मौलाना तौकीर ने आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए अमन चोपड़ा को दोषी ठहराया और मुस्लिम समुदाय को सभी आतंकवादी गतिविधियों से मुक्त कर दिया। उनके कहने का साफ मतलब था कि हिंदू आतंकवाद फैलाता है और मुस्लिम समुदाय को दोष देता है। अमन चोपड़ा लगातार पूछते रहे कि उनका क्या मतलब है कि बम विस्फोट करने वाले हिंदू हैं? इसका कोई जवाब न देते हुए मौलाना कहते रहे, “आप लोग बम विस्फोट करते हैं।” 

इसके बाद मौलाना ने भड़कते हुए अमन चोपड़ा को मुँह तोड़ने की धमकी दी। उन्होंने कहा, “तमीज से बात करो नहीं तो मुँह तोड़ देंगे।” बता दें कि हाल ही में तौकीर रजा ने बाटला हाउस एनकाउंटर को लेकर कॉन्ग्रेस पर जमकर हमला बोला और इस एनकाउंटर में मारे गए आतंकवादी को ‘शहीद’ बता दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने प्रियंका गाँधी और राहुल गाँधी को सच्चा सेक्युलर बताया।

गौरतलब है कि जनवरी में भड़काऊ भाषण देते हुए तौकीर रजा ने कहा था कि जिस दिन मुस्लिम कानून हाथ में ले लेंगे, उस दिन हिंदुओं को पूरे देश में कहीं पनाह नहीं मिलेगा। रजा ने बरेली में 20 लाख मुस्लिमों को संबोधित करते हुए कहा था, “अगर ये गुस्सा फुट पड़ा, जिस दिन मेरा नौजवान मेरे कंट्रोल से बाहर आ गया उस दिन….. । लोग मुझे कहते हैं कि तुम तो बुजदिल हो गए हो तो मैं कहता हूँ कि पहले मैं मरूँगा, उसके बाद तुम्हारा नंबर आएगा। मैं अपने हिंदू भाइयों से खासतौर पर कहता हूँ कि मुझे उस वक्त से डर लगता है, जिस दिन मेरा ये नौजवान कानून अपने हाथ में ले लेगा उस दिन हिंदुस्तान में तुम्हें रहने की कहीं जगह नहीं मिलेगी।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

नैहाटी के ‘सिंडिकेट राज’ पर कानून का शिकंजा: पूर्व TMC विधायक सनत डे गिरफ्तार, वसूली-जमीन कब्जे से लेकर 2021 की हिंसा तक के गंभीर...

पूर्व TMC विधायक सनत डे जबरन वसूली, जमीन कब्जाने और चुनावी हिंसा के आरोपों में गिरफ्तार हो गया है। बंगाल पुलिस ने दत्तपुकुर से पकड़ा।

न्यूजलॉन्ड्री पर यौन उत्पीड़न के आरोप? रेपिस्ट तरुण तेजपाल के बचाव के पुराने रिकॉर्ड के बीच पूर्व कर्मचारियों ने खोली पोल

न्यूजलॉन्ड्री के सह-संस्थापक पर ना केवल रेपिस्ट बचाव करने के आरोप है, बल्कि ऑफिस में महिलाओं संग यौन उत्पीड़न माहौल पैदा करने का भी आरोप है।
- विज्ञापन -