Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षाJ&k में फिर कश्मीरी पंडित की हत्या: आतंकियों ने सरकारी दफ्तर में घुसकर राहुल...

J&k में फिर कश्मीरी पंडित की हत्या: आतंकियों ने सरकारी दफ्तर में घुसकर राहुल भट को मारी गोली

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया, "तहसीलदार कार्यालय चदूरा, बडगाम में आतंकवादियों ने अल्पसंख्यक समुदाय के एक कर्मचारी राहुल भट पर गोलियाँ चलाईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

जम्मू-कश्मीर से एक बार फिर आतंकी हमले की खबर सामने आई है। आतंकियों ने बडगाम ज‍िले में गुरुवार (12 मई 2022) दोपहर को राजस्व विभाग के एक कर्मचारी पर ताबड़तोड़ गोलियाँ चलाईं। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को इलाज के लिए श्रीनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस (Jammu & Kashmir Police) द्वारा इलाके की घेराबंदी करके तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। यह घटना मध्य कश्मीर के चदूरा में तहसीलदार कार्यालय में हुई। मृतक की पहचान कश्मीरी पंडित राहुल भट के रूप में हुई है।

कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया, “तहसीलदार कार्यालय चदूरा, बडगाम में आतंकवादियों ने अल्पसंख्यक समुदाय के एक कर्मचारी राहुल भट पर गोलियाँ चलाईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शनिवार (7 मई 2022) को आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी गुलाम हसन को गोली मारकर घायल कर दिया था। इसके तुरंत बाद घायल कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सहाबुद्दीन मंडल का गैंग कराता था बंगाल में घुसपैठ, फिर दिल्ली-मुंबई-चेन्नई-बेंगलुरु तक फैल जाते बांग्लादेशी: जानिए- NIA कैसे तोड़ रहा इस सिंडिकेट की कमर

NIA ने मास्टरमाइंड सहाबुद्दीन मंडल और उसकी गैंग को गिरफ्तार किया है। जो बांग्लादेशी घुसपैठियों को बॉर्डर पार करवाकर को दिल्ली, मुंबई जैसे देश के प्रमुख महानगरों में भेजता था।

जब सोनम वांगचुक को उठाकर ले गई दिल्ली पुलिस, तब ‘समलैंगिक’ प्रवक्ता के घर थे अभिजीत दिपके: जानें कौन हैं अनीश गावंडे, शरद पवार...

अनीश गावंडे कौन हैं? पहले ओपनली गे प्रवक्ता से दिपके को पनाह देने तक, सोनम वांगचुक के समर्थन और हालिया विवादों की पूरी जानकारी।
- विज्ञापन -