Homeदेश-समाज'भाजपा को न बिकें कॉन्ग्रेस विधायक, भले जाना पड़े जेल': TMC नेता की कर्नाटक...

‘भाजपा को न बिकें कॉन्ग्रेस विधायक, भले जाना पड़े जेल’: TMC नेता की कर्नाटक चुनाव परिणामों पर नसीहत… नेटीजेंस ने कहा- अभी से बोली लगना शुरू

टीएमसी के जिन नेता साकेत गोखले ने यह नसीहत दी है उनपर क्राउड फंडिंग में अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं। उन पर चंदे से जुटाई गई 1.07 करोड़ रुपए की राशि के दुरुपयोग की जाँच ED कर रही है।

तृणमूल कॉन्ग्रेस के नेता साकेत गोखले ने कर्नाटक में कॉन्ग्रेस विधायकों को अजीब सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में वो भाजपा को वोट देने के बजाय जेल जाना ज्यादा पसंद करें। गोखले ने कहा कि नवनिर्वाचित कॉन्ग्रेस विधायक भाजपा को अपना वोट न बेचें। शनिवार (13 मई 2023) को एक ट्वीट के माध्यम से उन्होंने कहा कि कोई कदम उठाने से पहले कॉन्ग्रेस विधायकों को उन लोगों के बारे में सोचना चाहिए जिन्होंने उन्हें वोट किया है।

साकेत गोखले तृणमूल कॉन्ग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। शुरुआती रुझानों कर्नाटक विधानसभा चुनाव में त्रिशंकु परिणाम दिखाई देने पर उन्होंने कॉन्ग्रेस पार्टी के विधायकों को नसीहत दे डाली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जीत कर विधानसभा पहुँच रहे कॉन्ग्रेस विधायकों को किसी भी हाल में अपना वोट नहीं बेचना चाहिए भले ही इसके बदले उन्हें जेल ही क्यों न जाना पड़े। गोखले ने कॉन्ग्रेस विधायकों से कहा कि भाजपा का समर्थन करने से पहले उन्हें उन वोटरों के बारे में सोचना चाहिए जिन्होंने उन्हें विधानसभा पहुँचाया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साकेत गोखले पर क्राउड फंडिंग में अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं। उन पर चंदे से जुटाई गई 1.07 करोड़ रुपए की राशि के दुरुपयोग की जाँच ED कर रही है। गोखले अहमदाबाद की एक विशेष अदालत से 6 मई 2023 को मिली जमानत पर हैं।

नेटीजेंस ने उड़ाया मजाक

TMC नेता साकेत गोखले द्वारा यह ट्वीट किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर नेटीजेंस उनका मजाक उड़ा रहे हैं। गिरीश ने लिखा, ‘कॉन्ग्रेस MLA की अभी से बोली लग रही है।’ वहीं अंकित जायसवाल का कहना है कि 5 करोड़ मिलेगा तो वो बिक जाएँगे क्योंकि सभी साकेत गोखले की तरह जिद्दी नहीं होते।

चित्र साभार- @SaketGokhale

रुझानों में कॉन्ग्रेस बहुमत की ओर

कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम में अब तक सामने आए रुझानों में कॉन्ग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत की तरफ बढ़ती दिख रही है। कॉन्ग्रेस पार्टी 130 से 135 सीटें हासिल करती दिखाई दे रही है तो वहीँ भाजपा 60 से 65 सीटों में सिमटती दिख रही है। तीसरे नंबर पर JDS है जो 20 से 25 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अन्य 5 से 10 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

राहुल पाण्डेय
राहुल पाण्डेयhttp://www.opindia.com
धर्म और राष्ट्र की रक्षा को जीवन की प्राथमिकता मानते हुए पत्रकारिता के पथ पर अग्रसर एक प्रशिक्षु। सैनिक व किसान परिवार से संबंधित।

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -