Friday, June 28, 2024
Homeराजनीति'नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह के कुकर्मों की कीमत आज भी चुका रहा देश':...

‘नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह के कुकर्मों की कीमत आज भी चुका रहा देश’: BJP ने कॉन्ग्रेस को लताड़ा, बताया- 2014 के बाद भारत ने नहीं गवाई 1 इंच जमीन

पंडित नेहरू पर हमला बोलते हुए भाजपा ने कहा, "जब हमारी क्षेत्रीय अखंडता से समझौता करने की बात हो तो कॉन्ग्रेस को जवाहरलाल नेहरू के कुकर्मों को स्वीकार करके शुरुआत करनी चाहिए। देश आज भी कॉन्ग्रेस के उन कुकर्मों की भयानक कीमत चुका रहा है, जो नेहरू से शुरू होकर मनमोहन सिंह तक जारी रहे।"

कॉन्ग्रेस ने भाजपा पर जम्मू-कश्मीर का गलत नक्शा शेयर करने का आरोप लगाया है। इसके जवाब में BJP ने कॉन्ग्रेस ने आड़े हाथों लिया है और जम्मू-कश्मीर के एक हिस्से पर पाकिस्तान और चीन के कब्जे के लिए उसे दोषी बताया है। भाजपा ने कहा कि यह पंडित जवाहरलाल नेहरू के कुकर्मों का परिणाम है।

दरअसल, कॉन्ग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो किया। उसमें उसने दावा किया कि भाजपा ने अपने एनिमेशन वीडियो में जम्मू-कश्मीर का गलत नक्शा दिखाया किया। कॉन्ग्रेस का कहना है कि जब उसने इस मुद्दे को उठाया तो उसने वीडियो एडिट कर दिया। कॉन्ग्रेस ने इस गलती के लिए भाजपा से माफी की माँग की है।

इस पर जवाब देते हुए भाजपा ने देश के पहले प्रधानमंत्री एवं कॉन्ग्रेस नेता पंडित नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह तक को को दोषी बताया। भाजपा न कहा कि पंडित नेहरू की भ्रमित विदेश नीति के परिणामस्वरूप कश्मीर के हिस्से खो गए। नेहरू ने राष्ट्रीय हित पर अपनी स्वयं की छवि को प्राथमिकता दी।

कश्मीर नीति को लेकर कॉन्ग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा ने कहा, “पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में लगभग 78,000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र पर अवैध और जबरन कब्जा कर रखा है। चीन ने भारतीय केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में लगभग 38,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर अवैध कब्जा जारी रखा है। इसके अलावा, 1963 के तथाकथित ‘चीन-पाकिस्तान सीमा समझौते’ के तहत, पाकिस्तान ने अवैध रूप से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 5,180 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र चीन को सौंप दिया।”

भाजपा आगे बोली, “साल 2014 के बाद से भारत की एक इंच भी ज़मीन नहीं खोई है। अगर ऐसा है भी तो भारत ने पहली बार सीमा पर किसी भी आक्रामकता का इतनी उग्रता से जवाब दिया है, जो पहले कभी नहीं देखी गई।”

पंडित नेहरू पर हमला बोलते हुए भाजपा ने कहा, “जब हमारी क्षेत्रीय अखंडता से समझौता करने की बात हो तो कॉन्ग्रेस को जवाहरलाल नेहरू के कुकर्मों को स्वीकार करके शुरुआत करनी चाहिए। देश आज भी कॉन्ग्रेस के उन कुकर्मों की भयानक कीमत चुका रहा है, जो नेहरू से शुरू होकर मनमोहन सिंह तक जारी रहे।”

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

T20 World Cup 2024 के खिताबी मुकाबले में भारत, इंग्लैंड को फिरकी के जाल में फंसाकर 68 रनों से हासिल की बड़ी जीत: फाइनल...

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के सामने 172 रनों का लक्ष्य रख पूरी इंग्लिश टीम को फिरकी के जाल में फँसाकर महज 103 रनों पर समेट दिया।

हजारों को जेल, लाखों की नसबंदी: जो इमरजेंसी लोकतंत्र पर बनी घाव, उस पर बात नहीं चाहती कॉन्ग्रेस, सत्ता से हुई बाहर लेकिन तानाशाही...

केसी वेणुगोपाल के पत्र ने यह साफ कर दिया है कि कॉन्ग्रेस इमरजेंसी के दौर पर खुद तो बात नहीं ही करना चाहती बल्कि बाकी लोगों को भी इस विषय में चुप करना चाहती है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -