Homeदेश-समाजमस्जिद में धर्मांतरण, बीफ खिलाने की कोशिश, इतना पीटा कि गर्भ में मर गया...

मस्जिद में धर्मांतरण, बीफ खिलाने की कोशिश, इतना पीटा कि गर्भ में मर गया बच्चा: जिसे ‘दीपक’ समझ फेसबुक पर हुआ प्यार वो निकला खालिद

मामला गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र थाना क्षेत्र का है। पीड़िता का आरोप है कि साल 2020 में दीपक नामक फेसबुक आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से लव जिहाद और धर्मांतरण की कोशिश का मामला सामने आया। पीड़ित लड़की का आरोप है कि खालिद चौधरी ने दीपक बनकर फेसबुक के सहारे उससे दोस्ती की। इसके बाद उसे प्रेम जाल में फँसा लिया और उसके साथ शारिरिक संबंध बनाए। लेकिन जब खालिद की सच्चाई सामने आई तो वह लड़की को फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। यही नहीं मस्जिद ले जाकर गौमांस खिला धर्मांतरण की भी कोशिश की।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला गाजियाबाद के विजय नगर थाना क्षेत्र थाना क्षेत्र का है। पीड़िता का आरोप है कि साल 2020 में दीपक नामक फेसबुक आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करने के बाद युवक उसे मैसेज करता था। इसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हुई। करीब 6 महीने बाद दोनों के बीच मुलाकात हुई। कई बार मुलाकातों के बाद आरोपित ने उसे प्यार में फँसा लिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

इसी दौरान लड़की को आरोपित की सच्चाई का पता चल गया। जिसे वह दीपक समझ रही थी वह खालिद चौधरी निकला।

युवक की पहचान सामने आने के बाद पीड़ित लड़की ने उससे संबंध खत्म करने की कोशिश की। लेकिन खालिद उसे बदनाम करने की धमकी देने लगा। पीड़िता का कहना है कि खालिद ने उससे कहा था कि वह एक बड़ा पत्रकार है। उसके पास फ़ोटो, वीडियो हैं। यदि उसने अलग होने की कोशिश की तो वह उसकी फोटोज वायरल कर उसे बदनाम कर देगा।

इसके बाद अपने जन्मदिन पर खालिद पीड़ित लड़की को निजामुद्दीन मस्जिद ले गया। जहाँ वह लड़की का धर्मांतरण कराना चाहता था। लेकिन लड़की ने उसका विरोध किया तो खालिद ने उसे जबरदस्ती बीफ खिलाने की कोशिश की। पीड़िता का आरोप है कि खालिद चौधरी ने कई बार उसका बलात्कार किया। इससे वह गर्भवती हो गई थी। लेकिन जब उसने धर्मांतरण करने से इनकार कर दिया तो खालिद ने उसके साथ जमकर मारपीट की। इससे उसके पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गई।

पीड़ित लड़की का दावा है कि जब उसने धर्म-परिवर्तन करने से इनकार कर दिया तो खालिद चौधरी ने उससे कहा कि वह अपने आकाओं के इशारे पर इसी तरह हिंदू लड़कियों को फँसाता है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए आरोपित खालिद चौधरी की तलाश शुरू कर दी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सिद्धारमैया चले गए, लेकिन कर्नाटक कॉन्ग्रेस में छोड़ गए ‘शांत तूफान’: समझिए क्यों DK शिवकुमार की राह नहीं होगी आसान, राहुल गाँधी की भी...

कर्नाटक में DK के आने और सिद्धारमैया के जाने से सवाल कॉन्ग्रेस में राहुल गाँधी के घटते कद और प्रियंका गाँधी के उभार को लेकर भी उठने लगे हैं।

बकरीद पर कई राज्यों में झड़प, रतलाम में गोवंश के अवशेष और हैदराबाद में सड़कों पर खून बहने से भड़के लोग: समझें क्यों सांप्रदायिक...

नूंह, मेरठ, रतलाम, उज्जैन और हैदराबाद समेत कई शहरों से बकरीद के दौरान हिंसा, विवाद, तनाव और पुलिस कार्रवाई की खबरें सामने आईं।
- विज्ञापन -