Homeदेश-समाजनूहं की जलाभिषेक यात्रा में शामिल नहीं थे शक्ति सैनी, चौराहे पर मिली लाश:...

नूहं की जलाभिषेक यात्रा में शामिल नहीं थे शक्ति सैनी, चौराहे पर मिली लाश: ग्रामीण ने बताया- शोएब मिष्ठान्न भंडार में करते थे काम

ऑपइंडिया ने इस मामले की पुष्टि के लिए SHO नगीना को कॉल किया। उन्होंने कहा, "बताएँगे। केस रजिस्टर कर दिया है इस मामले में।" इसके बाद उन्होंने खुद को बेहद व्यस्त बताते हुए फोन काट दिया।

हरियाणा के नूहं में 31 जुलाई 2023 (सोमवार) को हिन्दू संगठनों द्वारा निकाली गई जलाभिषेक यात्रा पर इस्लामी भीड़ ने हमला किया था। इस हिंसा में होमगार्ड के 2 जवानों सहित कुल 3 लोगों की मौत हो गई। इलाके में धारा 144 लगाई गई है।

ताजा जानकारी के मुताबिक, 1 अगस्त 2023 को हरियाणा के नगीना इलाके से और 3 शव बरामद हुए हैं। इसमें से 2 शवों की पहचान नहीं हो पाई है। तीसरा शव 34 वर्षीय शक्ति सैनी का बताया जा रहा है। शक्ति सैनी नगीना में मिठाई की दुकान में काम करते थे।

हरियाणा शिवसेना शिंदे गुट के पदाधिकारी रितुराज ने ऑपइंडिया को बताया कि मृतक शक्ति सैनी के पिता का नाम सोमपाल है। वह मुस्लिम बहुल भाड़स गाँव का रहने वाला था। शक्ति सैनी मिठाई की दुकान में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रितुराज ने बाकी 2 शवों के भी हिन्दुओं का होने की आशंका जताई। हालाँकि, आधिकारिक तौर पर दोनों शवों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कुछ अन्य लाशों के खेतों से बरामद होने की अपुष्ट खबर भी सुनाई देने की जानकारी दी।

रितुराज ने हमें आगे बताया कि आशंका इस बात की जताई जा रही है कि हमले के दौरान शक्ति सैनी अपनी दुकान पर मौजूद थे। उन्हें दुकान से अपहरण कर कहीं और ले जाया गया और बाद में मारकर बड़कली चौराहे पर फेंक दिया गया। इसी चौक पर वह मिठाई दुकान है जिसमें शक्ति काम करते थे। शक्ति के ग्रामीण अंशुल सैनी ने ऑपइंडिया को बताया कि इस दुकान का नाम शोएब मिष्ठान भंडार है। दुकान मालिक शोएब साकरस गांव का रहने वाला है। उनके अनुसार जब शक्ति की लाश मिली तो उसके सिर पर चोट और घाव देखे गए।

जिस भाड़स गाँव के शक्ति सैनी रहने वाले थे, वह मुस्लिम बाहुल्य है। रितुराज ने पूरे नगीना को ही मेवात का हिस्सा बताते हुए मुस्लिम बाहुल्य बताया। गुरुग्राम के ही ऑपइंडिया ने इस मामले की पुष्टि के लिए SHO नगीना को कॉल किया। उन्होंने कहा, “बताएँगे। केस रजिस्टर कर दिया है इस मामले में।” इसके बाद उन्होंने खुद को बेहद व्यस्त बताते हुए फोन काट दिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

राहुल पाण्डेय
राहुल पाण्डेयhttp://www.opindia.com
धर्म और राष्ट्र की रक्षा को जीवन की प्राथमिकता मानते हुए पत्रकारिता के पथ पर अग्रसर एक प्रशिक्षु। सैनिक व किसान परिवार से संबंधित।

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘पोर्टल में गंभीर खामियाँ, दिख रही गोपनीय जानकारी’: री-एग्जाम से पहले सवालों में NEET, दुबई के छात्र के सुझावों को NTA-IIT ने माना; पढ़ें-...

दुबई में रहने वाले CBSE 12वीं के छात्र अनिल ने NTA- IITs के पोर्टल में उन कमियों को बताया, जिससे परीक्षा की सुचिता प्रभावित होती है। संस्थानों ने उसका आभार जताया।

38 की उम्र में भी समय से आगे चल रहा है एक आदमी, जिसका नाम है- लियोनेल मेसी: FIFA World Cup 2026

मेसी की इस ऐतिहासिक रात की पूरी कहानी और जानिए, कैसे उनके हर गोल ने फुटबॉल प्रेमियों को एक बार फिर उनकी अमरता का साक्षी बना दिया।
- विज्ञापन -