Home Blog Page 1640

दिमाग में खून के थक्के जमे हैं: ट्रेन में फायरिंग करने वाले चेतन के परिजनों ने बताई मानसिक हालत, साथी बोले- घटना से पहले तबीयत खराब की कही थी बात

जयपुर से मुंबई जा रही ट्रेन Jaipur Mumbai Express में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स यानी आरपीएफ़ के एक जवान ने 31 जुलाई 2023 को चलती ट्रेन में चार लोगों की गोली मार दी थी। इस मामले में खुलासा हुआ है कि चेतन सिंह चौधरी नाम के इस इस जवान की तबीयत नहीं रहती है। परिवार ने बताया कि उसके दिमाग में खून का थक्का थमा हुआ है।

चेतन फिलहाल रेलवे पुलिस की हिरासत में है। जिन लोगों की चेतन ने हत्या की है, उनमें चेतन के एस्कॉर्ट ड्यूटी प्रभारी ASI टीकाराम मीणा भी शामिल थे। इसके अलावा अब्दुल कादिर, असगर और एक अज्ञात व्यक्ति की हत्या की गई है।

उस घटना को लेकर विपक्षी दल हेट क्राइम का आरोप लगा रहे हैं। हालाँकि, परिजनों का कहना है कि चेतन के दिमाग में खून का थक्का जमा है। इसका इलाज कराया जा रहा था। चेतन के सहकर्मी RPF जवान अमय घनश्याम आचार्य ने भी कहा है कि घटना से पहले चेतन ने तबीयत खराब होने की बात कही थी।

चेतन के परिजनों का कहना है कि वह हमेशा तनाव में और अवसादग्रस्त रहता था। चेतन की भाभी प्रीति चौधरी का कहना है, “उनकी तबीयत काफी समय से खराब है। उनका इलाज चल रहा था और वह दवाइयाँ ले रहे थे। उनके मस्तिष्क में खून का थक्का भी पाया गया था।”

चेतन की भाभी ने आगे कहा, “चेतन को गुस्से की समस्या नहीं थी, लेकिन वह हमेशा तनावग्रस्त और दबाव में रहते थे। वह परिवार से दूर रहते थे, इसलिए हम जान भी नहीं पाते थे कि वह अपनी दवाएँ समय पर लेते थे या नहीं।” परिजनों का कहना है कि चेतन कभी किसी विवाद में नहीं फँसा। घर-परिवार में सबसे अच्छा रिश्ता था। अपने सहकर्मियों से उसका कभी झगड़ा नहीं हुआ।

प्रीति ने कहा, “कुछ साल पहले घर की देहरी पर फिसलने से चेतन के सिर में चोट लगी थी। शुरू में सब ठीक था। दो-तीन साल पहले से उनके सिर में तेज दर्द रहने लगा। डॉक्टर को दिखाया गया तो उसने बताया कि शायद सिर में सूज़न आ गई होगी। जाँच हुई तो पता चला कि उनके सिर में खून के थक्के जम गए हैं।”

बाद की स्थिति के बारे में बताते हुए प्रीति ने कहा, “इसका इलाज चला, लेकिन ववो चीज़ों को भूलने से लगे थे। हमेशा सुस्त रहते थे। इसको लेकर उनसे घर में कोई कुछ नहीं कहता था।दवाई भी चल रही थी और सब कुछ ठीक सा था। हमें नहीं पता था कि ऐसा कुछ भी हो जाएगा।”

ट्रेन में मौजूद आरपीएफ कॉन्स्टेबल अमय घनश्‍याम आचार्य ने बताया कि घटना से पहले 33 वर्षीय चेतन ने कहा था कि वह अस्वस्थ है। इसके बाद उसे दूसरे कोच में स्थानांतरित कर दिया गया। वहाँ पर उन्होंने चेतन से रायफल ले ली और चेतन एक खाली सीट पर लेट गया। हालाँकि, वह ज्यादा देर तक नहीं सो सका।

थोड़ी बाद चेतन उठा और गुस्से में अपनी रायफल ली और मीणा की ओर गया। मीणा ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वह शायद किसी की बात नहीं सुन रहा था। वह अलग ही दुनिया में था। तबीयत खराब होने की वजह से चेतन अगले स्टेशन पर उतर जाना चाहता था, लेकिन मीणा ने ऐसा करने से रोक दिया और कहा कि ड्यूटी के अभी दो घंटे बाकी हैं।

चेतन चौधरी उत्तर प्रदेश के हाथरस का रहने वाला है। साल 2007 में आरोपित के पिता बच्चू चौधरी का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया था। इसके बाद चेतन को 2009 में आरपीएफ कॉन्स्टेबल की नौकरी मिली थी। वहीं, उसका भाई लोकेश चौधरी मथुरा में ट्रक ड्राइवर का काम करता है।

विपक्षी दल इस घटना को हेट क्राइम से जोड़कर भाजपा सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। हालाँकि, रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि इस घटना से पहले किसी तरह की बहस नहीं हुई थी। पश्चिमी रेलवे ने बताया है कि मामले की जाँच के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित की गई है।

पश्चिमी रेलवे पुलिस कमिश्नर ने बताया कि चेतन की तबीयत गड़बड़ थी। इसी में उसने अपना आपा खो दिया। उसने पहले टीकाराम को मारा, उसके बाद उसे जो दिखा उसे मार दिया।

ये सब मुस्लिम भीड़ ने किया: सुनिए उस पुलिस वाले की बात, जो नूहं में घटनास्थल पर थे, पत्थरबाजी में जो घायल भी हुए

हरियाणा के मेवात क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नूहं जिले में सोमवार (31 जुलाई 2023) को हिंदुओं के ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा पर कट्टरपंथी मुस्लिमों द्वारा हमला कर दिया गया। इस हमले में कई लोग मारे गए। वहीं, दर्जनों गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। इस हिंसा के पीछे की कहानी एक-एक करके सामने आ रही है।

हिंसा के प्रत्यक्षदर्शी लोगों ने बताया कि किस तरह हिंसा को अंजाम दिया गया और उन्मादी भीड़ की वास्तविक मंशा क्या थी। कहा जा रहा है कि हिंदुओं पर हमले के दौरान एके-47 से भी फायरिंग की गई थी। कई लोगों ने बताया कि 14 साल छोटे-छोटे बच्चे भी फायरिंग कर रहे थे।

ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें हरियाणा पुलिस का एक घायल कर्मी नूूहं दंगों को लेकर जानकारी दे रहा है। वीडियो में उस शख्स के सिर पर पट्टी बंधी और उसके आसपास अन्य पुलिसकर्मी खड़े हैं। अंकुर सिंह नाम के एक ट्विटर यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है।

वीडियो में पुलिसकर्मी कहता दिख रहा है, “शोभायात्रा नॉर्मल चल रही थी। इसके बाद एकदम से भीड़ हुई और पथराव शुरू हो गया। बजरंग दल वाले निकल रहे थे, उसके बाद एकदम ये निकलना शुरू हुए… मोहम्मडन (मुस्लिम)। उन्होंने एक रैली सी निकालनी शुरू कर दी। बजरंग दल वाले आ रहे थे वापिस, जाने के लिए उस टाइम।”

बताते चलें कि मेवात (Mewat, Haryana) में सोमवार (31 जुलाई 2023) को भारी हिंसा हुई। हिंसा में 2 होमगार्ड जवानों और एक नागरिक की हत्या कर दी गई। घायलों की संख्या 60 से अधिक बताई जा रही है, जिनमें दर्जनों पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। पुलिस सहित ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा में शामिल लोगों के 30 से अधिक वाहनों को या तो तोड़ डाला गया है या जला दिया गया।

तनाव को देखते हुए नूहं, गुरुग्राम, रेवाड़ी और फरीदाबाद में धारा 144 लागू कर दी गई है। स्कूल-कॉलेजों के साथ-साथ इंटरनेट को भी बंद कर दिया गया है। दंगाइयों के बीच फँसे लोगों को बचाकर नूहं पुलिस लाइन लाया गया है। बचाये गए लोगों का दावा है कि हिंसा की साजिश कम-से-कम 6 महीना पहले से रची जा रही थी।

हिन्दुओं को हरियाणा पुलिस ने नल्हड शिव मंदिर से बचाकर बाहर लाया है। बचाए गए लोगों में एक साधु के वेश वाले व्यक्ति ने बताया, “हिन्दुओं की पहली बस, जो मंदिर में जल चढ़ाकर गई, उसे 1 किलोमीटर बाद जला दिया गया। इसके बाद 14-15 और गाड़ियों को जलाया गया।”

पीड़ित ने आगे बताया कि मामले की जानकारी होने पर कुछ हिन्दू घटना के बारे में जानने गए तो उनके वाहनों को भी जला दिया गया। उन्होंने कहा कि उन पर हमले के लिए आतंकवादियों द्वारा प्रयोग किए जाने वाले AK 47 का इस्तेमाल किया गया था। एक अन्य पीड़ित ने कहा, “प्राचीन शिव मंदिर 3 तरफ से पहाड़ों से घिरा है। तीनों तरफ से गोलियाँ चलीं।”

मेवात में RAF का स्थायी स्टेशन स्थापित करेगी मोदी सरकार, अमित शाह जल्द रखेंगे आधारशिला: नूहं में हिंदुओं पर हमले के बाद रिपोर्ट में दावा

हरियाणा के मेवात में मोदी सरकार रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) का एक विशेष और स्थायी स्टेशन स्थापित करेगी। मुस्लिम बहुल यह जिला काफी संवेदनशील माना जाता है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरएएफ के स्थायी स्टेशन की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जल्द ही आधारशिला रखेंगे। उन्होंने गुरुग्राम के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को यह भरोसा दिलाया है।

यह खबर ऐसे समय में सामने आई है जब मेवात के नूहं में 31 जुलाई 2023 को हिंदुओं की जलाभिषेक यात्रा पर इस्लामी भीड़ ने हमला किया था। फायरिंग, पत्थरबाजी और आगजन की थी। हिंदू श्रद्धालु कई घंटों तक बंधक जैसी स्थिति में फँसे रहे थे।

फर्स्टपोस्ट ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि गुरुग्राम के सांसद ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने मेवात में आरएएफ के स्थायी शिविर की अपनी पुरानी माँग को उनके सामने रखा। बताया जा रहा है कि शाह ने उन्हें इसकी जल्द आधा​रशिला रखने का भरोसा दिलाया है।

उल्लेखनीय है कि राव इंद्रजीत सिंह ने यह माँग 2014 में मेवात के तौरू में सांप्रदायिक हिंसा के बाद की थी। उस समय यह प्रस्ताव तत्कालीन गृह मंत्री राजनाथ सिंह को भेजा गया था। उन्होंने इसे अपनी सैद्धांतिक मँजूरी भी दे दी थी। इंद्री गाँव का चयन शिविर की स्थापना के लिए किया गया था। लेकिन इसके बाद से यह मामला लटका हुआ है। अब अमित शाह ने बिना किसी देरी के इसे आगे बढ़ाने की बात कही है।

वहीं हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने केंद्रीय गृह सचिव को एक पत्र लिखकर एक सप्ताह के लिए रैपिड एक्शन फोर्स की 20 कंपनियाँ भेजने की माँग की है। इस पत्र में प्रसाद ने कहा है, “मुझे आरएएफ की 20 कंपनियों की माँग को लेकर आपको पत्र लिखने के लिए कहा गया है। प्रदर्शनकारियों, उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों के हिंसक विरोध के कारण नूहं जिले में सांप्रदायिक तनाव, हिंसक घटनाएँ, जान माल को खतरा और सार्वजनिक अशांति की स्थिति उत्पन्न हो गई है।”

VHP और बजरंग दल करेंगे विरोध प्रदर्शन

हमले के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल दो अगस्त 2023 को देशव्यापी प्रदर्शन करेंगे। जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन के दौरान जिहाद का पुतला फूँका जाएगा। इसकी घोषणा 1 अगस्त को मीडिया को जारी बयान में विहिप ने की है। साथ ही मेवात को मिनी पाकिस्तान बताते हुए संकल्प लिया है कि इसे हिंदुओं का कब्रिस्तान नहीं बनने दिया जाएगा।

‘उनका प्लान किसी तरह हिंदुओं को मंदिर में रोकने और रात में सफाया करने का था’: प्रत्यक्षदर्शी ने बताया नूहं में क्या चाहती थी हमलावर भीड़

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मेवात के नूहं में हिंदुओं की जलाभिषेक यात्रा पर हुए हमले के पीछे बड़ी साजिश का अंदेशा जताया है। पीड़ित भी जो कुछ बता रहे हैं उससे पता चलता है कि हमला अचानक नहीं हुआ। इसकी पूरी तैयारी की गई थी। 31 जून के हुए इस हमले के शिकार बने एक विहिप कार्यकर्ता ने ऑपइंडिया से बातचीत में कहा है कि मुस्लिम भीड़ हिंदुओं का इंतजार कर रही थी। उनका प्लान हिंदुओं को रात तक रोककर रखने और सफाया करने का था। उन्होंने बताया कि 16-16 साल के लड़के भी फायरिंग कर रहे थे।

ऑपइंडिया को इस प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, “भीड़ हिंदुओं के नल्हड़ महादेव मंदिर आने और उसके बाद आधे लोगों के फिरोजपुर झिरका की ओर जाने का इंतजार कर रही थी। जब कुछ हिंदू उस ओर चले गए तब मुस्लिमों ने गाड़ियों पर पथराव और फायरिंग शुरू कर दी। हम दर्शन कर फिरोजपुर झिरका जाने के लिए निकल रहे थे। तभी फोन आया कि वहाँ पथराव हो चुका है। जब हम वहाँ पहुँचे तो देखा कि गाड़ियों पर फायरिंग और पथराव हो चुका था। वहाँ हमारे कुछ लोग घायल पड़े हुए थे। जब हम घायलों को सँभाल रहे थे तभी 50-60 लोगों की भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। हम खाली हाथ थे। इसलिए कुछ नहीं कर सके।”

उन्होंने आगे बताया, “पथराव से बचने के लिए जब हम पीछे हटे तब जमकर फायरिंग होने लगी। 1-2 राउंड नहीं, बल्कि 200-250 राउंड फायरिंग हुई। समझ नहीं आ रहा था कि कहाँ से फायरिंग हो रही थी। वे पत्थर मारकर घर में छिप जाते थे। लेकिन हम लोग एकदम खुले में थे। वे जैसे चाह रहे थे, वैसे मार रहे थे। न जाने कितने लोगों को मेरे सामने गोली लगी है। गाड़ियों में जिंदा जला दिए गए वहाँ मौजूद पुलिस हमें हमारे हालात पर छोड़कर फरार हो गई थी। एक बजे से 6 बजे तक हम किसी तरह खुद को बचाते रहे।”

हमने उनसे लोगों को गाड़ियों में जिंदा जलाने के दावे को लेकर सवाल किया तो उनका जवाब था, “मीडिया दिखा नहीं रहा है। जिन लोगों को मौका नहीं मिला (भागने का) उन्हें जिंदा जलाया गया। बसें फूँक दी गईं। मस्जिद से हथियार से लैस 200-250 लोग निकल कर आए थे। जब फायरिंग होनी शुरू हुई तब हमने अपने कदम पीछे खींच लिए। तब उन लोगों ने सारी बसें और गाड़ियाँ फूँक दीं। इसके बाद जब हम मंदिर गए तब भी वहाँ 3 तरफ से घेरकर फायरिंग हुई। वहाँ पुलिस मौजूद थी। इसकी गवाह है। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की थी।”

उन्होंने आगे बताया, “उनका मकसद था कि हिंदुओं को किसी तरह रातभर मंदिर में रोक लो। इसके बाद रात में घुसकर इनका नाम-ओ-निशान मिटा दो। नल्हड़ महादेव मंदिर में महिलाएँ, छोटी-छोटे बच्चे, बुजुर्ग डरे-सहमे बैठे हुए थे। पुलिस-प्रशासन ने आने के बाद जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद हम लोगों को सही सलामत निकाला और फिर बसों के द्वारा सिविल लाइन ले जाया गया। जब हम अपने घर के लिए जा रहे थे, तब भी पथराव हुआ। उनकी तैयारियों को देखकर यह नहीं लगता है कि अचानक से हिंसा हुई है। इसके लिए पहले से तैयारी हो रही थी। सोलह-सोलह साल के लड़के घुटने पर बैठकर फायरिंग कर रहे थे।”

नूहं में जलाभिषेक यात्रा पर हुए हमले के विरोध में पूरे देश में होगा प्रदर्शन, VHP ने कहा- मेवात को नहीं बनने देंगे हिंदुओं का कब्रिस्तान

हरियाण के मेवात के नूहं में जलाभिषेक यात्रा पर हुए हमले के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल दो अगस्त 2023 को देशव्यापी प्रदर्शन करेगा। जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन के दौरान जिहाद का पुतला फूॅंका जाएगा। इसकी घोषणा 1 अगस्त को मीडिया को जारी बयान में विहिप ने की है। साथ ही मेवात को मिनी पाकिस्तान बताते हुए संकल्प लिया है कि इस हिंदुओं का कब्रिस्तान नहीं बनने दिया जाएगा।

नूहं में हिंदुओं की यात्रा पर 31 जुलाई को इस्लामी भीड़ ने हमला किया था। पत्थरबाजी, फायरिंग और आगजनी हुई थी। कई घंटों तक हिंदू बंधक की तरह फँसे रहे। सोमवार की रात उन्हें रेस्क्यू कर बचाया गया। इस दौरान हिंदू जिस नल्हड़ शिव मंदिर में जुटे थे, उस पर भी पहाड़ियों से फायरिंग की गई थी।

जारी बयान में विहिप के संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने कहा है, “हरियाणा के मेवात में कल जो भी हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। यात्रा शुरू हुए 15 मिनट भी नहीं हुए थे कि उपद्रवियों ने पत्थरबाजी, फायरिंग और आगजनी शुरू कर दी। श्रद्धालुओं ने जब हालात बिगड़ते देख पीछे हटने का प्रयास किया, तो पीछे से भी उन पर हमला हुआ। पेट्रोल बम फेंके गए। लोग मुश्किल से जान बचाकर महादेव मंदिर में पहुँचे तो दंगाई वहाँ भी आ गए। जो भी वाहन थे उनको आग लगा दी। गोलियाँ चलाई। पुलिस के आने के बाद उपद्रवियों ने तीन तरफ से पहाड़ियों से मंदिर पर फायरिंग की।”

जैन ने बताया कि जो कुछ नूहं में हुआ वह डायरेक्ट एक्शन डे जैसा था। ऐसा लग रहा था पूरा मेवात मिनी पाकिस्तान बन गया है। चारों तरफ से घेराबंदी की गई थी। मंदिरों और पुलिस चौकियों पर हमले किए गए। उन्होंने कहा कि यह दुष्कृत्य किसी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन को चाहिए कि पूरे मेवात क्षेत्र को सील कर एक-एक जिहादी को पकड़े। हिंदू और राष्ट्र विरोधी आतंवाद को रोके।

नूहं में इस्लामी भीड़ के हमलों के जो शिकार, अब उनको गुरुग्राम में फँसाने का कैंपेन: जानिए प्रवीण हिंदुस्तानी और अमित हिंदू के साथ क्या हुआ

इस्लामी भीड़ ने 31 जुलाई 2023 को हरियाणा के मेवात के नूहं में हिंदुओं की जलाभिषेक यात्रा पर हमला किया। घंटों हिंदू श्रद्धालु बंधक जैसी स्थिति में फँसे रहे। मंदिर पर फायरिंग की गई। पत्थरबाजी और आगजनी हुई। हिंसा के सुनियोजित होने और कई दिनों से इसकी तैयारी चलने की बात सामने आने के बाद से इस्लामवादी ‘मुस्लिम विक्टिम’ वाला नैरेटिव गढ़ने के लिए सोशल मीडिया में फर्जी दावों के साथ उतर आए हैं।

इस्लामवादियों ने पहला फेक दावा मोनू मानेसर को लेकर किया। ऑपइंडिया ने फैक्टचेक कर बताया है कि मोनू मानेसर का जो वीडियो शेयर किया जा रहा है, वह पिछले साल का है और वह 31 जुलाई को जलाभिषेक यात्रा में मौजूद नहीं था। इसके बाद दूसरा दावा गुरुग्राम की एक मस्जिद को कथित तौर पर जलाने और इमाम की हत्या को लेकर किया जा रहा है। इस कथित मस्जिद के निर्माण पर अदालती रोक लगी हुई है। कई सोशल मीडिया अकाउंट इस घटना के लिए अमित हिंदू और प्रवीण हिंदुस्तानी को जिम्मेदार बता रहे हैं।

इस्लामी नाम वाले हैंडलों से आरोपित किए जा रहे इन दोनों व्यक्तियों से ऑपइंडिया ने संपर्क किया। ऑपइंडिया से बात करते हुए अमित हिंदू ने बताया कि वे और प्रवीण हिंदुस्तानी उस जलाभिषेक यात्रा में शामिल थे, जिस पर नूहं में इस्लामी भीड़ ने हमला किया था। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात करीब 2-2:30 बजे वे पुलिस सुरक्षा में गुरुग्राम पहुँचे थे।

अमित हिंदू ने बताया कि इस्लामवादी उन्हें फँसाने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि वे हिंदुओं की सुरक्षा के लिए जमीन पर काम करते हैं। वे हिंदू लड़कियों को लव जिहाद से बचाते हैं। वे गो रक्षा के लिए काम करते हैं। जब हिंदुओं को प्रताड़ित किया जाता है तो उनके साथ खड़े होते हैं। ऑपइंडिया से बात करते हुए अपने और प्रवीण हिंदुस्तानी के खिलाफ फर्जी खबर फैलाने वालों पर कार्रवाई की माँग भी उन्होंने हरियाणा पुलिस से की।

उन्होंने कहा कि इस फर्जी खबर की वजह से शहर में और अशांति फैल सकती है। अमित ने बताया कि नूहं में हुए हमले के दौरान उनके घुटनों में चोटें भी आई है। उनकी आँखों में लाल मिर्च भी झोंक दिया गया था। मस्जिद जलाने की घटना के पीछे उन्होंने ‘साजिश’ की आशंका जताते हुए कहा है कि उन्हें इसमें जलाभिषेक यात्रा में शामिल हिंदुओं की संलिप्तता को लेकर संदेह है।

प्रवीण हिंदुस्तानी ने भी ऑपइंडिया को बताया है कि फर्जी तरीके से गुरुग्राम की घटना में उनका और अमित का नाम जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा है, “कल (31 जुलाई) रात हम पुलिस लाइन नूहं में थे। करीब 2 बजे गुरुग्राम पहुँचे। हमें इस घटना के विषय में कुछ नहीं पता। कुछ लोग टि्वटर पर फेक न्यूज़ चलाकर, नूहं दंगा की फोटो लगाकर, हमें गुरुग्राम में बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। यह बहुत गहरी साजिश है। प्रशासन को फेक खबर चलाने के जुर्म में इन सभी पर मुकदमा दर्ज करना चाहिए।”

दिलचस्प यह भी है कि सूत्रों के अनुसार इस मामले में 5 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इनमें अमित हिंदू और प्रवीण हिंदुस्तानी नहीं हैं। हमें यह भी पता चला है कि गिरफ्तार लोगों और मस्जिद के कथित इमाम के बीच व्यक्तिगत दुश्मनी का एक कोण भी हो सकता है। सभी पहलुओं की जाँच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नुपूर जे शर्मा की यह रिपोर्ट मूल रूप से अंग्रेजी में लिखी गई है। विस्तार से पढ़ने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

मोदी सरकार ने लोकसभा में पेश किया दिल्ली वाला बिल, राज्यसभा में भी पास होना तय: बीजद ने दिया समर्थन, अविश्वास प्रस्ताव का भी विरोध करेगी

संसद के मॉनसून सत्र के दौरान मंगलवार (1 अगस्त, 2023) को केंद्र सरकार ने लोकसभा में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र सरकार संशोधन विधेयक 2023 पेश किया। इस पर बुधवार को चर्चा होगी। इस बिल के खिलाफ दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कॉन्ग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों का समर्थन जुटाया है। लेकिन लोकसभा में संख्या बल केंद्र सरकार के पक्ष में है। वहीं बीजेडी के समर्थन के बाद राज्यसभा में भी इस बिल का पास होना तय हो गया है।

विपक्ष के भारी हंगामे के बीच केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में दिल्ली सेवा बिल पेश किया। बिल के पेश होते ही विपक्ष का हंगामा तेज हो गया। इसके कारण लोकसभा की कार्रवाई स्थगित करनी पड़ी। इस बिल के विरोध को लेकर गृह मंत्री अमित शाह का कहना है कि विपक्ष का विरोध राजनीतिक है। इसका कोई संवैधानिक आधार नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने भी अपने आदेश में कहा है कि केंद्र सरकार दिल्ली को लेकर कोई भी कानून बना सकती है।

भाजपा को मिला बीजेडी का साथ

बीजू जनता दल (BJD) के सांसद सस्मित पात्रा ने कहा है, “पार्टी ने दिल्ली सेवा बिल के समर्थन का फैसला किया है। हम विपक्ष द्वारा लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव का भी विरोध करेंगे। इसको लेकर पार्टी द्वारा लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को 3 लाइन का व्हिप जारी किया गया है। दोनों सदनों के सासंदों को सदन में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है।”

भाजपा को मिले बीजेडी के इस समर्थन को विपक्ष और खासतौर से आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। दरअसल, केजरीवाल दिल्ली सेवा बिल के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने में जुटे हुए हैं। वहीं YSR कॉन्ग्रेस के बाद अब BJD ने भी समर्थन का ऐलान किया है। ऐसे में इस बिल को विपक्ष के नए-नवेले गठबंधन I.N.D.I.A. के लिए अग्निपरीक्षा के रूप में भी देखा जा रहा है।

चूँकि लोकसभा में भाजपा के पास पर्याप्त बहुमत है। ऐसे में बिल के लोकसभा में आसानी से पास होने की संभावना है। वहीं राज्यसभा में बहुमत का आँकड़ा 120 है। लेकिन भाजपा और उसके सहयोगी दलों के गठबंधन NDA के पास 103 सांसद ही हैं। इसके अलावा, 5 मनोनीत व एक निर्दलीय सांसद के समर्थन की भी संभावना है। चूँकि राज्यसभा में 9 सदस्यों वाली YSR कॉन्ग्रेस ने पहले ही बिल के समर्थन का ऐलान किया है। वहीं BJD के 9 सांसद भी बिल का राज्यसभा में समर्थन करेंगे। ऐसे में इस बिल का अब राज्यसभा से पास होना भी तय हो गया है।

नूहं में अभिषेक को पहले गोली मारी, फिर गला काट पत्थर से भी कुचला: प्रत्यक्षदर्शियों का दावा, कहा- महिलाओं को दबोचने दौड़ी थी भीड़

हरियाणा के नूहं इलाके में सोमवार (31 जुलाई 2023) को जलाभिषेक यात्रा निकाल रहे हिन्दुओं पर हमला किया गया था। इस हमले में 2 होमगार्ड सहित मिठाई विक्रेता शक्ति सैनी की हत्या हो गई है। इसके अलावा, अभिषेक राजपूत नाम के बजरंग दल कार्यकर्ता गोली मार दी गई। उसके बाद उनका गला काटकर सिर को पत्थरों से कूच दिया गया। यह सब ISIS और तालिबान के स्टाइल में किया गया।

ऑपइंडिया ने मेवात के हथीन इलाके में रहने वाले भारत भूषण से बात की। उन्होंने बताया कि घटना के दिन 31 जुलाई को अभिषेक पानीपत से नल्हड मंदिर में जल चढ़ाने आए थे। इस दौरान वह मुस्लिमों भीड़ के हमले की चपेट में आ गए। भारत भूषण के मुताबिक, दंगाइयों ने अभिषेक को पहले गोली मारी और बाद में उनका गला रेत दिया। उन्होंने कहा कि अभिषेक के परिजन लाश लेने नूहं आए हुए हैं।

ऑपइंडिया ने अभिषेक हत्याकांड की और ज्यादा जानकारी लेने के लिए पानीपत के जिला संयोजक बॉबी को कॉल किया। बॉबी ने हमें बताया कि वो और अभिषेक सहित लगभग 100 लोग एक बस और कुछ गाड़ियों से नूह के नल्हड मंदिर गए थे। इस दौरान मंदिर में पूजा करके निकलने के कुछ ही देर बाद उन पर लगभग 250 मुस्लिमों की भीड़ ने अचानक हमला कर दिया।

बॉबी का दावा है कि उनके काफिले के साथ हरियाणा पुलिस का एक DSP कुछ सिपाहियों के साथ चल रहा था, जो सिर्फ एकाध हवाई फायर कर के अपनी इतिश्री कर लिया। खुद को घटना का चश्मदीद बताते हुए बॉबी ने आगे बताया कि हिन्दू संगठनों ने पुलिस वालों की रक्षा की और उनके साथ खड़े रहे।

इस दौरान मुस्लिमों की भीड़ महिलाओं की तरफ आगे बढ़ी तो हिन्दू संगठनों ने पहले उन्हें सुरक्षित करने का निर्णय लिया। महिलाओं को वापस मंदिर की तरफ भेजा जाने लगा तो मुस्लिमों की तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग में पानीपत के नूरवाला क्षेत्र के निवासी अभिषेक राजपूत के कमर में गोली लगी और वो वहीं गिर पड़े। बॉबी के अनुसार, अभिषेक के साथ चल रहे व्यक्ति ने उन्हें उठाने की कोशिश की पर वो अचेत हो गए थे।

बॉबी ने यह भी दावा किया कि महिलाओं को कुछ लोग लेकर सुरक्षित जगहों पर भागे तो मुस्लिमों की भीड़ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के पास तक पहुँच गई। बकौल बॉबी, बुरी तरह से घायल होने के चलते अभिषेक राजपूत अपना बचाव नहीं कर सके। आरोप है कि भीड़ में शामिल हमलावरों ने पहले तालिबानी अंदाज़ में अभिषेक का गला काटा और बाद में पत्थरों से उनके सिर को कूँच डाला। अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई।

बॉबी ने बताया कि अभिषेक बजरंग दल के प्रखंड संयोजक थे और वह पानीपत के एक गरीब परिवार से आते थे। घर का गुजारा करने के लिए वो कार मैकेनिक का काम करते थे। अभिषेक का एक भाई और है, जो किसी फैक्ट्री में काम करता है। मृतक के पिता भी मेहनत-मजदूरी कर के बच्चों को पाले पोसे थे।

बताते चलें कि नूहं हिंसा को लेकर यह बात सामने आई है कि इसकी तैयारी 6 महीने से की जा रही थी। हमले के दौरान मंदिर परिसर में घिरे लोगों पर एके-47 से फायरिंग की गई थी। 14 साल के छोटे-छोटे बच्चे गोली चला रहे थे।

पहाड़ियों से मंदिर पर फायरिंग कर रही थी भीड़, लग रहे थे अल्लाहू अकबर-पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे: जिन हिंदुओं ने मेवात में भोगा, उन्होंने सब कुछ बताया

हरियाणा के मेवात के नूहं जिले में सोमवार (31 जुलाई, 2023) को हिंदुओं की ‘बृजमंडल यात्रा’ पर मुस्लिमों की भीड़ ने हमला किया था। पीड़ित हिंदुओं का कहना है कि नल्हड़ शिव मंदिर पर करीब 150 कट्टरपंथियों की भीड़ फायरिंग कर रही थी। इस मंदिर में सैकड़ों की संख्या में लोग फँसे हुए थे, जिन्हें पुलिस-प्रशासन ने सोमवार की रात बाहर निकाला था। प्रत्यक्षद​र्शियों के अनुसार हिंदुओं को निशाना बनाने वाली भीड़ ‘अल्लाह-हू अकबर’ और ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगा रही थी।

हमले के दौरान मंदिर में फँसे लोगों में संदीप बंसल भी शामिल थे। वे विश्व हिंदू परिषद हिसार के जिला सह महामंत्री हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर को बताया है कि वे दो बसों में करीब 125 श्रद्धालुओं के साथ हिसार से सुबह के सात बजे निकले थे। 11 बजे के करीब मंदिर में पहुँच गए थे। जब हिंसा शुरू हुई तो वे मंदिर में जलाभिषेक कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि यह मंदिर तीन तरफ से पहाड़ियों से घिरा है। पहाड़ियों से करीब 150 लोगों की भीड़ मंदिर पर फायरिंग कर रही थी। जैसे-जैसे शाम ढलती गई फायरिंग तेज होती गई। उनके अनुसार शाम के करीब आठ बजे उन लोगों को प्रशासन ने मंदिर से बाहर निकाला था। लेकिन जब पुलिस लोगों को नूहं के पुलिस लाइन ले जा रही थी, तब भी मुस्लिमों की भीड़ ने पत्थरबाजी की थी।

ओ न्यूज ने हिंसा के दिन का एक वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। इसमें एक पीड़ित को कहते सुना जा सकता है, “गाड़ियों पर पत्थरबाजी हो रही है। अल्लाह हू अकबर और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं। मेरी गाड़ी तोड़ दी गई है।” एक अन्य व्यक्ति कह रहा है, “लोग कहते हैं भाईचारा रखो। आज देख लिया भाईचारा। कोई भाईचारा नहीं बचा है।” एक अन्य युवक कह रहा है, “यहाँ पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं। यह पाकिस्तान है या हिंदुस्तान? देश के किसी भी हिस्से में देख लो, जहाँ मुस्लिम ज्यादा संख्या में वहाँ पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं।”

इस घटना को कवर कर रहे ‘ओ न्यूज’ के पत्रकार को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि हिंदुओं की शोभायात्रा पर पत्थरबाजी हो रही है। मस्जिदों और घरों से पत्थर फेंके जा रहे हैं। यहाँ आए हुए हिंदुओं को टारगेट कर पत्थर फेंके गए हैं। छतों पर पत्थर इकट्ठे कर रखे गए थे।

एक व्यक्ति ने इसी वीडियो में कहता है, “छोटे-छोटे बच्चे हाथों में पत्थर लेकर हमले कर रहे थे। उन्होंने पहले ही पत्थर इकट्ठा कर रखा था। हम किसी भी प्रकार से तैयार नहीं थे। कई लोग घायल हुए हैं। गाड़ियों के शीशे टूट गए हैं। हम बड़ी मुश्किल से जान बचाकर भागे हैं। पुलिस मौजूद है, लेकिन पत्थरबाजी नहीं रुक रही।” वीडियो में बस के टूटे हुए शीशे और बस के अंदर बिखरे हुए पत्थर नजर आ रहे हैं।

हिंदुओं पर हिंसक हमले के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने प्रदर्शन की घोषणा की है। VHP के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे व बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक नीरज दौनेरिया ने संयुक्त बयान में कहा है “बजरंग दल द्वारा प्रतिवर्ष ‘धार्मिक बृजमंडल यात्रा’ का आयोजन होता है। मेवात के नूहं में नल्हड़ शिव मंदिर में आयोजित इस धार्मिक यात्रा में इस्लामिक जिहादियों ने तीर्थयात्रियों पर भारी पथराव, हिंसा, आगजनी और पहाड़ियों से सीधी गोलियाँ चलाई हैं। इससे सैकड़ों गाड़ियाँ क्षतिग्रस्त और आगजनी की भेंट चढ़ी हैं। दो होमगार्ड के जवानों की मृत्यु हुई है। तीर्थयात्री व बजरंग दल कार्यकर्ता घायल हुए हैं। इसके विरोध में 2 अगस्त 2023 को बजरंग दल जिला स्तर पर इस्लामिक जिहाद, आतंकवाद के विरुद्ध व्यापक प्रदर्शन करेगा।”

पुणे में सजा नया राजनीतिक मंच! PM मोदी के साथ दिखे दोनों पवार भी, तिलक पुरस्कार की राशि नमामि गंगे योजना को समर्पित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) मंगलवार (1 अगस्त 2023) को महाराष्ट्र के पुणे दौरा पर हैं। पुणे में पीएम मोदी ने पुणे के श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई मंदिर में पूजा-अर्चना की और देश के कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस दौरान पीएम मोदी को विरोधी I.N.D.I.A खेमे के शरद पवार के साथ मंच साधा किया। इसको लेकर सियासत तेज हो गई है।

PM मोदी ने कहा, “आज मैंने दगड़ूशेठ मंदिर में पूजा की। यह सम्मान अविस्मरणीय है। जो संस्थान सीधे तौर पर तिलकजी से जुड़ा हो, उससे लोकमान्य तिलक सम्मान सौभाग्य की बात है।” दगड़ूशेठ पहले व्यक्ति थे, जो तिलक के आह्वान पर गणेश प्रतिमा की स्थापना में शामिल हुए थे।

दरअसल प्रधानमंत्री मोदी पुणे में तिलक स्मारक ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा किया। दोनों नेताओं ने एक दूसरे का हाल-चाल भी लिया। इतना ही नहीं, इस कार्यक्रम में चाचा शरद पवार से विद्रोह कर NDA हिस्सा बनने वाले भतीजे अजित पवार भी शामिल हुए। अब विपक्षी एकता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पुरस्कार में मिली एक लाख रुपए की राशि को नमामि गंगे योजना को देने का ऐलान किया। तिलक की पुण्यतिथि पर दिए जाने वाले पुरस्कार को लेकर आयोजकों ने कहा कि यह पुरस्कार पीएम मोदी के सर्वोच्च नेतृत्व को मान्यता देता है, जिसके तहत भारत प्रगति की सीढ़ियाँ चढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री ने बाल गंगाधर तिलक को श्रद्धांजलि देकर वहाँ उपस्थित लोगों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा, “आज हम सबके आदर्श और भारत के गौरव बाल गंगाधर तिलक जी की पुण्यतिथि है। साथ ही, आज अण्णा भाऊ साठे की जन्म जयंती भी है। भारत की आज़ादी में तिलक की भूमिका को, उनके योगदान को कुछ घटनाओं और शब्दों में नहीं समेटा जा सकता है।”

पीएम मोदी ने आगे कहा, “अंग्रेजों ने धारणा बनाई थी कि भारत की आस्था, संस्कृति, मान्यताएँ, ये सब पिछड़ेपन का प्रतीक हैं, लेकिन तिलक जी ने इसे भी गलत साबित किया। तिलक जी ने आज़ादी की आवाज़ को बुलंद करने के लिए पत्रकारिता और अखबार की अहमियत को भी समझा। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के साहस और आदर्शों की ऊर्जा से समाज को भरने के लिए शिव जयंती आयोजन शुरू किया। उन्होंने समाज को जोड़ने के लिए सार्वजनिक गणपति महोत्सव की नींव डाली।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे मेट्रो फेज-I के दो गलियारों के पूर्ण खंडों पर मेट्रो ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। ये मेट्रो फुगेवाड़ी स्टेशन से सिविल कोर्ट स्टेशन और गरवारे कॉलेज स्टेशन से रूबी हॉल क्लिनिक स्टेशन तक चलेगी। प्रधानमंत्री ने मोदी ने साल 2016 में इस परियोजना की आधारशिला रखी थी।

इससे पुणे शहर के शिवाजी नगर, सिविल कोर्ट, पुणे नगर निगम कार्यालय, पुणे RTO और पुणे रेलवे स्टेशन जुड़ जाएंगे। सिविल कोर्ट मेट्रो स्टेशन देश के सबसे गहरे मेट्रो स्टेशनों में से एक है, इसमें 33.1 मीटर का सबसे गहरा पॉइंट है। इस स्टेशन की छत को इस तरह से बनाया गया है कि धूप सीधी प्लेटफॉर्म पर पड़े।

उन्होंने पुणे में शिवाजी नगर पुलिस मुख्यालय में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने कहा कि लगभग 15,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई है, जो हजारों लोगों के लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने की दिशा में काम करेगी।

उधर, एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश के लिए जो काम किया, उसके लिए उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। पवार ने कहा कि यह पुरस्कार अटल बिहारी वाजपेई, डॉ मनमोहन सिंह, शंकर दयाल शर्मा, इंदिरा गाँधी को भी दिया गया। अब इस सूची में पीएम का नाम शामिल किया जा रहा है। इसके लिए उन्हें बधाई।