गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या (25 जनवरी 2023) पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। साल 2023 के लिए 106 लोगों को पद्म अवॉर्ड देने की घोषणा हुई है। 6 करे पद्म विभूषण, 9 को पद्म भूषण और 91 पद्म श्री मिला है। इनमें 19 महिला हैं। 7 लोगों को मरणोपरांत यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलेगा।
जिनलोगों को पद्म पुरस्कार देने की घोषणा की है उनमें कुछ बड़े और चर्चित नाम हैं, जबकि कुछ के बारे में बेहद कम लोग जानते हैं। इन गुमनामों के कार्यों को सम्मानित कर मोदी सरकार ने उन्हें नई पहचान देने का काम किया है। इनमें जोधइया बाई बैगा, सुभद्रा देवी और कपिल देव प्रसाद भी शामिल हैं।
पहले बात करते हैं मध्य प्रदेश के उमरिया की रहने वाली 84 साल की जोधइया बाई बैगा की। इन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने विलुप्त की कगार पर पहुँच चुकी बैगा चित्रकला को अपनी मेहनत व लगन के माध्यम से वैश्विक पहचान दिलाई। वर्ष 2022 में महिला दिवस (8 मार्च) के उपलक्ष्य पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उन्हें ‘नारी शक्ति सम्मान’ से सम्मानित कर चुके हैं। बैगा जनजाति से ताल्लुक रखने वाली जोधइया बाई ने इस कला को समाप्त होता देख 63 वर्ष की उम्र में इसे सीखा और आधुनिक पद्धति से इसे फिर से उकेरना शुरू कर दिया। बैगा कला के अंतर्गत भगवान शिव और बाघ के चित्र बनाए जाते हैं।
Padmashri for Jodhaiya Bai Baiga of Madhya Pradesh. She used to sell wood and cow-dung cakes till she began learning art at the age of 69. Now at 83, she is winning laurels for her work. Last year she was conferred with nari shakti puraskar.#PadmaAwardspic.twitter.com/IzRz73rWtM
जोधाइया बाई की कला को विदेशों में भी पहचान मिल चुकी है। इटली, फ्रांस की आर्ट गैलेरियों में भी उनकी कला का प्रदर्शन हो चुका है। हालाँकि जोधइया बाई ने अपना जीवन काफी गरीबी में गुजारा है। जोधइया बाई जब 30 वर्ष की थीं तभी उनके पति का निधन हो गया था। इसके बाद उन्होंने गोबर के उपले और लकड़ियों को बेच कर अपना जीवन गुजारा। इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें बधाई दी है। कहा है कि यह आदिवासी समाज के लिए काफी गर्व की बात है।
बिहार की सुभद्रा देवी को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। सुभद्रा देवी को पेपर मेसी कला के लिए यह पुरस्कार मिला है। यह कला मुख्य रूप से जम्मू-कश्मीर में प्रसिद्ध है। दरअसल पेपर मेसी कला के अंतर्गत कागज को गला कर उसकी लुगदी बनाई जाती है और फिर नीना थोथा व गोंद मिलाकर तरह-तरह की कलाकृतियाँ बनाई जाती है।
सुभद्रा देवी को अपनी कला के लिए वर्ष 1980 में राज्य पुरस्कार और 1991 में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। 90 वर्ष की सुभद्रा अब अपने बेटे के पास दिल्ली में रहती हैं और यहाँ भी इस कला को फैलाने का काम करती हैं।
वहीं 55 साल से बुनकरी का काम कर रहे बिहार के नालंदा के कपिलदेव प्रसाद को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। वह 15 वर्ष की उम्र से ही बुनकर का काम कर रहे हैं। वर्ष 2017 में देश के बेहतरीन बुनकरों के लिए हुई प्रतियोगिता में कपिलदेव प्रसाद को भी चुना गया था। वह आज भी बुनकरी का काम करते हैं और लोगों को इसके लिए ट्रेनिंग भी देते हैं। उन्हें खास 52 बूटी की साड़ी बनाने में उनकी महारत के लिए यह पुरस्कार दिया जा रहा है।
वसंत पंचमी 2023 में गुरुवार (26 जनवरी, 2023) को है। मध्य प्रदेश के धार में एक जगह है – धार। यहाँ वसंत पंचमी के दिन माँ सरस्वती, यानी वाग्देवी की पूजा होती है। इस भोजशाला की खासियत ये है कि इस्लामी आक्रांताओं ने इसे जम कर नुकसान पहुँचाया, जिसके बाद मुस्लिम इस पर अपना आधिपत्य मानते हैं। भोजशाला की माँ वाग्देवी की प्रतिमा 114 साल से लंदन के ब्रिटिश म्यूजियम ग्रेट रसल स्ट्रीट में रखी हुई है।
अंग्रेजों ने सन् 1875 में खुदाई के बाद इस प्रतिमा को निकाला था, जिसे मुगलों ने आक्रमण कर के खंडित कर डाला था। लंदन से इंटरनेशनल बिजनेस की पढ़ाई कर रहे धार के कृष पाल ने इस प्रतिमा को देखने के बाद ‘दैनिक भास्कर‘ को बताया है कि भोजशाला को लेकर कई बार हिंसा और दंगे भी हुए हैं। ‘भोज उत्सव समिति’ आज़ादी के बाद से ही इस प्रतिमा को ब्रिटेन से वापस लाने के लिए संघर्ष कर रही है। हिन्दुओं ने इसके लिए लाठियाँ खाई हैं।
फ़िलहाल इस प्रतिमा को छूने की अनुमति नहीं है, लेकिन वहाँ इस बारे में जानकारी चस्पाई गई है। ‘भोज की नगरी नरेशचंद्र नगरी विद्याधरी शांभरी… अर्थात राजा भोज की नगरी की विद्या की देवी’ – प्रतिमा के पास ये लिखा हुआ है। ये 1034 ईस्वी का ही शिलालेख है। म्यूजियम में इस प्रतिमा को ‘देवी अम्बिका’ बताया गया है। कृष पाल ने जब इसे देखा तो घर पर वीडियो कॉल कर सबको दर्शन कराए, उनकी माँ ने तो दण्डवत प्रणाम किया।
1995 में यहाँ एक विवाद हुआ था, जिसके बाद मंगलवार को हिन्दू और शुक्रवार को मुस्लिम यहाँ आने लगे। 12 मई, 1997 को जिला प्रशासन ने आम लोगों को इसमें आने से प्रतिबंधित कर दिया। लेकिन, इसके 3 महीने बाद इसे हटा दिया गया। 18 फरवरी, 2003 में भी यहाँ हिंसा हुई। हिन्दुओं को बगैर फूल-माला मंगलवार को पूजा की अनुमति मिली। 2013 में यहाँ सरस्वती पूजा के दिन और 2016 में नमाज़ के बाद यहाँ माहौल बिगड़ गया था।
2003 में पर्यटकों के लिए भोजशाला को खोल दिया गया। भोजशाला में ढोल-झाँझ और मजीरे के साथ हिन्दू हर मंगलवार पूजा करते हैं। शुक्रवार को मुस्लिम यहाँ नमाज़ पढ़ते हैं। सन् 1034 में परमार शासक राजा भोज ने इसके निर्माण करवाया था, ज्ञान की देवी की आराधना के लिए। नालंदा-तक्षशिला की तरफ यहाँ भी एक आवासीय संस्कृत विश्वविद्यालय हुआ करता था। माघ, बाणभट्ट, कालिदास, भवभूति, भास्कर भट्ट, धनपाल और मानतुगाचार्य जैसे विद्वान अध्ययन करते थे।
यहाँ की दीवारों और स्तंभों पर देवी-देवताओं की आकृतियाँ उकेरी गईं। राजा भोज स्वयं 72 कलाओं और 36 तरह की आयुध विज्ञान के जानकर थे। कई मंदिर, तालाब और विद्यालय उन्होंने बनवाए हैं। 271 वर्षों तक भोजशाला ज्ञान का केंद्र बना रहा। सन् 1269 में कमाल मौलाना यहाँ आकर बसा। ठीक वैसे ही, जैसे अजमेर में पृथ्वीराज चौहान के खिलाफ माहौल बनाने के लिए ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती को बसाया गया था।
सन् 1305 में अल्लाउद्दीन खिलजी ने आक्रमण कर के भोजशाला को नुकसान पहुँचाया। सन् 1401 में दिलावर खाँ गोरी ने यहाँ आक्रमण किया। सन् 1514 में महमूद खिलजी ने आक्रमण किया। उसने भोजशाला को मस्जिद बनाने की कोशिश की। कमाल मौलाना की मौत अहमदाबाद में हुई थी, लेकिन खिलजी ने उसका मकबरा धार में बनवा डाला। कहते हैं, प्रथम आक्रमण के समय 1400 विद्वानों ने बलिदान दिया था। महमूद खिलजी के आक्रमण के समय राजपूत सरदार मेदिनी राय के नेतृत्व में वनवासियों की फ़ौज ने लड़ाई लड़ी थी।
1977 के बाद से मंदिर परिसर में नमाज़ शुरू कर दी गई। 12 मई, 1997 को एक फैसला आया। तब दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश की कॉन्ग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री हुआ करते थे। उन्होंने भोजशाला में हिन्दुओं के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध (वसंत पंचमी को छोड़ कर) लगा दिया और मुस्लिमों को साल भर नमाज़ पढ़ने की अनुमति दे दी।
18 फरवरी, 2003 को भोजशाला में प्रवेश के लिए संघर्ष कर रहे हिन्दुओं पर लाठीचार्ज किया गया। इसके अगले दिन पुलिस की गोली से 3 लोग मारे गए और 1400 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। आखिरकार 8 अप्रैल, 2003 में हिन्दुओं को कई शर्तों के साथ पूजा का अधिकार मिला। हाईकोर्ट में अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने याचिका डाली है, लेकिन 9 महीने से किसी भी पक्ष ने नोटिस का जवाब नहीं दिया है।
‘भोज उत्सव समिति’ परिसर के वीडियो सर्वे की माँग कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान जब धार आए थे, तब भी उनसे प्रतिमा वापस लाने की माँग की गई थी। इस बार भी वसंत पंचमी के मौके पर शोभा यात्रा, आरती, यज्ञ, वेदारंभ संस्कार, मातृशक्ति सम्मेलन, सत्याग्रह पूजन और कन्या पूजा का कार्यक्रम है, जो लगभग एक सप्ताह चलेगा। ऐसे में सतर्क प्रशासन ने भी सुरक्षा कड़ी कर दी है।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर (25 जनवरी, 2023) पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों का ऐलान कर दिया गया। इनमें 6 लोगों को पद्मविभूषण सम्मान दिया जा रहा है जबकि 9 हस्तियों को पद्म भूषण से नवाजा जा रहा है वहीं 91 लोगों को पद्मश्री सम्मान दिया जा रहा है। इस बार कुल 19 महिलाओं को पद्म सम्मान दिए जा रहे हैं जबकि 7 हस्तियाँ ऐसी हैं जिन्हें भारत का सर्वोच्च सम्मान प्राप्त हो रहा है।
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को पब्लिक अफेयर्स कैटेगरी में पद्मविभूषण सम्मान दिया जा रहा है। ORS के फॉर्मूले की खोज करने वाले डॉ. दिलीप महालनोबिस (Dilip mahalanabis) को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है। उनके अलावा जाकिर हुसैन, एसएम कृष्णा, श्रीनिवास वर्धान और बालकृष्ण दोसी को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा रहा है।
साभार एएनआई
#PadmaAwards2023 | ORS pioneer Dilip Mahalanabis to receive Padma Vibhushan (posthumous) in the field of Medicine (Pediatrics).
कर्नाटक के एसएल भैयरप्पा को शिक्षा क्षेत्र में सेवाओं के लिए पद्म भूषण सम्मान दिया जा रहा है। उनके अलावा कुमार मंगलम बिरला, दीपक धार और वानी जयराम समेत 9 हस्तियों को पद्म भूषण सम्मान दिया गया है।
साभार एएनआई
पद्मश्री सम्मानों की बात करें तो 91 लोगों को यह सम्मान प्राप्त हुआ है। रतन चंद्राकर को पद्मश्री सम्मान दिया गया है। रतन चंद्राकर अंडमान के जारवा ट्राइब्स में मिजल्स के लिए काम कर रहे हैं। हीरा बाई लोबी को गुजरात में सिद्धि ट्राइब्स के बीच बच्चों के शिक्षा पर काम करने के लिए पद्मश्री अवार्ड दिया जा रहा है। चिकित्सा के क्षेत्र में मुनीश्वर चंदर डावर को पद्मश्री मिला है। जबलपुर के रहने वाले मुनीश्वर पिछले 50 सालों से गरीबों और वंचितों का इलाज कर रहे हैं।
Late SP patron Mulayam Singh Yadav, musician Zakir Hussain, late ORS pioneer Dilip Mahalanabis and S M Krishna to receive Padma Vibhushan. pic.twitter.com/EAXvFHw3Q9
नागा समाजिक कार्यकर्ता रामकुइवांगबे न्यूमे को संस्कृति क्षेत्र में पद्मश्री सम्मान दिया गया है। तेलंगाना के 80 साल के भाषा विज्ञान प्रोफेसर बी.रामकृष्ण रेड्डी को साहित्य और शिक्षा (भाषाविज्ञान) के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया जा रहा है। कांकेर के गोंड ट्राइबल वुड कार्वर अजय कुमार मंडावी को कला (लकड़ी पर नक्काशी) के क्षेत्र में पद्मश्री से पुरस्कार मिलेगा। मिजो संस्कृति की रक्षा करने वाले आइज़वाल के मिज़ो लोक गायक के.सी. रनरेमसंगी को पद्मश्री अवार्ड दिया जा रहा है। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी से ताल्लुक रखने वाले 102 वर्षीय सरिंदा वादक मंगला कांति रॉय को कला लोक संगीत क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।
कला लोक संगीत क्षेत्र में ही नागा संगीतकार और नवप्रवर्तक मोआ सुबोंग को भी पद्मश्री से नवाजा जाएगा। डोमार सिंह कुंवर को कला (नृत्य) के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया जा रहा है। डोमार सिंह छत्तीसगढ़ी नाट्य नाच कलाकार हैं। कश्मीर में बेहतरीन संतूर बनाने वाले परिवार के 8वीं पीढ़ी के संतूर शिल्पकार गुलाम मोहम्मद जाज को कला (शिल्प) के क्षेत्र में पद्मश्री से नवाजा जाएगा।
कई विकासशील देशों में गरीबी, बेरोजगारी और कर्ज तले डूबे लोग अपनी किडनी बेचने को मजबूर हो जाते हैं। कुछ लोग मजबूरी में अपना गुर्दा (Kidney) बेच देते हैं तो कुछ लोगों को धोखे में रखकर उनकी किडनी निकाल ली जाती है। इन देशों में मानव अंगों के कारोबार के लिए कई रैकेट काम करते हैं। मानव अंगो के तस्कर पकड़े भी जाते हैं लेकिन फिर भी यह अवैध कारोबार दिन ब दिन फलता फूलता जा रहा है। इस लेख में हम दक्षिण एशियाई देशों में अवैध अंग बाजारों और उनकी वजह से बने ‘किडनी गाँवों’की चर्चा करेंगे।
भारत और चीन जैसे बड़े देशों के बीच स्थित नेपाल के बागमती अंचल के काभ्रेपलाँचोक इलाका किडनी वैली के नाम से मशहूर है। पिछले 20 सालों में इलाके के सैकड़ों लोग अपना गुर्दा बेचने के लिए या तो स्वेच्छा से भारत आए हैं या उनको धोखे से लाया गया है। कुछ लोगों को झूठा लालच देकर शिकार बनाया गया है। एक अनुमान के मुताबिक, वर्ष 2009 में कावरे (काभ्रेपलाँचोक) के लगभग 300 लोगों की किडनी अवैध रूप से निकाल ली गई थी।
पीबीएस की एक रिपोर्ट में नेपाल के मानवाधिकार आयोग के हवाले से बताया गया है कि काभ्रेपलाँचोक के होकसे गाँव में 150 से ज्यादा लोगों ने अपनी किडनी बेच दी है। अंग तस्करों ने लोगों की गरीबी और अशिक्षा का फायदा उठाकर उन्हें अपना शिकार बनाया।
पीबीएस की एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, किडनी वैली के ही दूसरे जामदी गाँव (Jamdi village) के हर दूसरे घर में कम से कम एक व्यक्ति ऐसा जरूर मिल जाएगा जिसने पैसों के लिए अपनी किडनी बेच दी हो। होकसे या जामदी जैसे गाँव में गरीबी बहुत ज्यादा है। जिसकी वजह से यहाँ के लोग जीवन यापन के लिए अपनी एक किडनी बेच देते हैं। 2015 में प्रकाशित के स्टडी के मुताबिक होकसे गाँव के 300 लोगों ने अपनी किडनी मात्र $200 USD (आज के हिसाब से लगभग 16 हजार रुपए) में ही बेच दी। किडनी हासिल करने के लिए तस्कर यहाँ के भोले-भाले लोगों को गलत जानकारियाँ भी देते हैं। रिपोर्टों के अनुसार। तस्कर लोगों को लालच देते हुए कहते हैं कि किडनी निकालने के बाद उसकी जगह दूसरी किडनी उग आएगी।
कुछ लोगों को बताया जाता है कि उनकी एक किडनी किसी काम की नहीं है। गाँव के मासूम लोग उनकी बातों में फँस जाते हैं और कुछ रुपयों के लालच में अपना बहमूल्य अंग उन तस्करों को दे देते हैं। कुछ मामलों में गैरजरूरी ऑपरेशन के बहाने लोगों को बिना जानकारी के उनका अंग निकाल लिया जाता है।
आपको बता दें कि प्रत्यारोपण के लिए मानव अंगों को बेचना नेपाल में अपराध है। इसके अलावा मानव अंगों को निकाला जाना और उन्हें एक से दूसरे स्थान पर ले जाया जाना भी गैर कानूनी है। गरीबी और अंग तस्करों के अलावा वर्ष 2015 में आए भयानक भूकंप ने भी लोगों को अपना गुर्दा बेचने के लिए मजबूर किया।
नेपाल के जनअधिकार संरक्षण मंच (Forum for Protection of People’s Rights) की एक रिपोर्ट के अनुसार सच्चाई सामने आने के बाद भी पीड़ीत केस फाइल करने को तैयार नहीं थे। दरअसल नेपाली कानून के मुताबिक अंगो को बेचना भी कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है अतः जाँच और पकड़े जाने के भय से कई पीड़ीत अपना गाँव छोड़कर फरार हो गए और अपने साथ हुई ज्यादति क छिपाने लगे।
अफगानिस्तान का किडनी वैली
फिलहाल नए किडनी वैली के रूप में अफगानिस्तान के गाँवों को देखा जा रहा है। तालिबानी शासन आने (2021) के बाद अफगानिस्तान में लोगों का बुरा हाल है। देश में महंगाई चरम पर है। लोगों के पास रोजगार नहीं हैं और लोग खाने को तरस रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) की अक्टूबर 2022 की रिपोर्ट में कहा गया है कि अफगानिस्तान में आवश्यक वस्तुओं की कीमत में 35% तक की वृद्धि हो गई है। महँगाई बढ़ने की वजह से गरीब परिवारों को जीवित रहने के लिए अधिक कर्ज लेने या संपत्ति बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
अफगानिस्तान के ग्रामीण जिन्होंने अपनी किडनी बेच दी (फोटो साभार एएफपी)
‘द ऑफिस ऑफ कोऑर्डिनेशन ऑफ ह्यूमेरिटेरियन अफेयर्स (OCHA)’ ने पिछले साल नवंबर में एक रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें दिखाया गया था कि अफगानिस्तान में गरीबी दर जो 2020 में 47% थी 2021 में बढ़कर 70% और 2022 में 97% तक पहुँच गई। परिणामस्वरूप 97% अफगानिस्तानी गरीबी रेखा से नीचे रहने को मजबूर हैं। ऐसे में अफगानिस्तान के लोगों को परिवार चलाने के लिए अपनी किडनी बेचना एक जरिया दिखा।
अफगानिस्तान के हेरात शहर से सटे शेनशायबा गाँव में 90 फीसदी पुरुष अपनी एक किडनी तस्कारों को बेच चुके हैं। इस तरह ये गाँव भी एक किडनी वाला बन गया है। फरवरी 2022 की फ्राँस 24 की रिपोर्ट में बताया गया है कि हेरात में दर्जनों लोगों ने पैसों के बदले अपनी किडनी बेच दी है।
हेरात में 5 लाख 75हजार बेरोजगार लोगों में से एक 32 वर्षीय नूरुद्दीन ने एएफपी से अपना दर्द साझा किया। उन्होंने कहा, “मैं किडनी बेचना नहीं चाहता था लेकिन मेरे लिए कोई दूसरा विकल्प नहीं था।” नूरुद्दीन अपने पेट के बाईं ओर ऑपरेशन से बने लंबे तिरछे निशान को दिखाते हुए कहा कि मैंने अपनी किडनी अपने बच्चों के लिए बेची।
भारत का किडनी बाजार
भारत में 1980 और 1990 के दशक में चेन्नई अंग व्यापार का केंद्र था। विलीवक्कम शहर के गुर्दा व्यापार की कहानी ने अंतर्राष्ट्रीय मीडिया का भी ध्यान आकर्षित किया। किडनी के अवैध कारोबार के लिए इस जगह को किडनीवक्कम जैसा नाम दिया गया। भारत में भले ही शरीर के अंगों की बिक्री गैरकानूनी हो लेकिन कानून में खामियों के कारण अवैध किडनी व्यापार जारी रहा। परोपकार की आड़ में गुर्दे की जमकर खरीद फरोख्त की गई।
कर्ज तले दबे गरीबों को अपनी किडनी खोने के दर्द से ज्यादा इस बात का संतोश था कि उनके परिवार पर से कर्ज का बोझ कम हो गया है। ऐसे गरीबों ने अपनी तरह के और लोगों को किडनी बेचने को प्रेरित किया जिसका फायदा शहर के दलालों और कुछ चिकित्सकों ने उठाया। चेन्नई में विल्लीवक्कम, तमिलनाडु के पल्लीपलायम और कुमारपलायम, बंगलौर के करीब मगाडी जैसे स्थान धीरे-धीरे किडनी बेचने का केंद्र बनने लगे। साल 1980 के अंत तक पल्लीपलायम और कुमारपलायम वर्चुअल किडनी फार्म बन गए थे।
तमिलनाडु के चेन्नई स्थित विलीवक्कम के भारती नगर की झुग्गी में 1987 से 1995 तक गुर्दा व्यापार चला। इस झुग्गी को किडनी नगर या किडनी-वक्कम के नाम से जाना जाता था। यहाँ किडनी की तलाश में विदेशों से भी लोग आते थे। कथित तौर पर कुछ महिलाओं ने पैसों के लिए किडनी बेची तो कई मामलों में दहेज के लिए पैसों का इंतजाम करने के लिए लोगों ने अपनी किडनी बेचने की बात सामने आई। इसके अलावा अपने पति को खो चुके महिलाओं को भी अपनी किडनी बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा।
जब आप सबसे हताश होते हैं…किडनी दलाल आते हैं
पत्रकार स्कॉट कार्नी ने अपनी किताब द रेड मार्केट में 2004 की सुनामी से बचे लोगों के लिए बने एक शरणार्थी शिविर के बारे में लिखा है। उन्होंने लिखा है कि कैंप की महिलाओं की मजबूरी और लोगों की हताशा का फायदा उठाकर अंग तस्करों ने थोड़े से पैसों के बदले उनकी किडनी निकाल ली। हालाँकि, तमिलनाडु ने अंग व्यापार केंद्र से अंग दान केंद्र बनने तक का लंबा सफर तय किया है। 2015 में, मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राज्य में आए इस परिवर्तन की सराहना की थी।
तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) के नेता साकेत गोखले (Saket Gokhale) को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार (25 जनवरी 2023) को गिरफ्तार किया। साकेत धोखाधड़ी के मामले में पहले ही गुजरात की जेल में बंद हैं।
साकेत गोखले पर आरोप है कि उन्होंने क्राउड फंडिंग के जरिए करोड़ों रुपए जुटाए और उसका दुरुपयोग किया। कहा जा रहा है कि ED टीएमसी नेता की रिमांड के लिए अहमदाबाद मेट्रो कोर्ट में अर्जी दाखिल करेगी। अगर ED को रिमांड मिल जाती है तो गोखले को पूछताछ के लिए अहमदाबाद ऑफिस ले जाया जाएगा।
बता दें कि क्राउड फंडिंग के मामले में गुजरात पुलिस ने 29 दिसंबर 2022 को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मोरबी यात्रा को लेकर झूठ फैलाने पर साकेत गोखले को दिसंबर में ही दो बार गिरफ्तार किया गया था।
अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने उनके खिलाफ IPC की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी) और 467 (जालसाजी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि गोखले एक पूर्व आरटीआई एक्टिविस्ट हैं और वर्तमान में तृणमूल कॉन्ग्रेस के प्रवक्ता हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर फैलाए गए झूठ के मामले में साकेत गोखले ने एक मनगढ़ंत समाचार रिपोर्ट साझा की थी। गुजराती समाचार पत्र की कथित क्लिपिंग साझा करते हुए दावा किया था कि पीएम मोदी की मोरबी यात्रा पर 30 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे।
जो क्लिपिंग साझा की थी, वह कथित तौर पर ‘गुजरात समाचार’ का था। भाजपा ने इसे मनगढ़ंत बताते हुए कहा था कि ऐसी कोई रिपोर्ट प्रकाशित नहीं हुई है। साथ ही बताया था कि ऐसा कोई आरटीआई जवाब भी नहीं है। ‘गुजरात समाचार’ ने भी कहा था कि उन्होंने ऐसी कोई रिपोर्ट प्रकाशित ही नहीं की है।
दरअसल, क्राउड फंडिंग को लेकर अहमदाबाद के एक व्यक्ति ने गोखले के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। उस व्यक्ति ने ऑनलाइन मोड में गोखले को 500 रुपए का चंदा दिया था। पुलिस ने कहा, “मामला सिर्फ 500 रुपए का नहीं है, क्योंकि टीएमसी नेता ने ‘हमारे लोकतंत्र’ मंच के जरिए 1,700 से अधिक लोगों से 70 लाख रुपए से भी ज्यादा इकट्ठे किए। उन पैसे का उन्होंने निजी जरूरतों के लिए इस्तेमाल किया।”
बता दें कि इससे पहले सोमवार (23 जनवरी 2023) को गुजरात हाईकोर्ट ने क्राउड फंडिंग के दुरुपयोग को लेकर गोखले को जमानत से इनकार कर दिया था। इसके साथ ही उन्हें चार्जशीट दायर होने के बाद अदालत आने के लिए कहा था। इससे पहले अहमदाबाद के मजिस्ट्रेट कोर्ट और सत्र न्यायालय जमानत की अर्जी ठुकरा चुका था।
बेंगलुरु में अपनी गर्भवती बीवी की हत्या करने वाला नासिर हुसैन (Nasir Hussain) बांग्लादेशी घुसपैठिया निकला। पुलिस जाँच में इसका खुलासा हुआ है। दरअसल नासिर हुसैन ने निकाह के महज छह माह बाद 15 जनवरी 2023 को 22 वर्षीया बीवी नाज खानम (Naz Khanum) की हत्या कर दी थी। तब से वह अपने देश बांग्लादेश भागने की फिराक में था, लेकिन 19 जनवरी 2023 को वह कोलकाता में पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
बेंगलुरु सिटी के साउथ ईस्ट डिवीजन पुलिस ने आरोपित नासिर हुसैन को कोलकाता के बाहरी इलाके में पकड़ा था। वह सिलीगुड़ी के रास्ते अपने देश बांग्लादेश भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वह असफल रहा। इसके बाद वह कोलकाता वापस आ रहा था, जहाँ पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बेंगलुरु पुलिस ने आरोपित नासिर को पकड़ने के लिए पश्चिम बंगाल के पाँच जिलों की पुलिस से समन्वय स्थापित किया हुआ था।
नाज खानम के परिजनों को नासिर हुसैन के बारे में गलत जानकारी थी। उनका मानना था कि नासिर पश्चिम बंगाल जिले का रहने वाला है और अनाथ है। पुलिस से उसके बांग्लादेशी होने की जानकारी मिली। नासिर हुसैन के पास से पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड, वोटर कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।
वहीं जाँचकर्ताओं के अनुसार, “हुसैन 2013-14 में अवैध रूप से बांग्लादेश से भारत आया था। वह पेशे से हार्डवेयर इंजीनियर था। हालाँकि उसके पास इसके लिए कोई डिग्री नहीं थी और दिल्ली, गुरुग्राम और कोलकाता में काम करते-करते मोबाइल और लैपटॉप रिपेयरिंग का काम सीख गया था।” इसके बाद वह बेंगलुरु चला गया।
अधिकारी के अनुसार, “हुसैन को शक था कि उसकी पत्नी का उसकी बहन के पति इलियास पाशा से अफेयर है और होने वाला बच्चा उसका नहीं है। इस बाबत वह अपनी बीवी से बच्चा गिराने के लिए कह रहा था। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो हुसैन ने उसकी हत्या कर दी। अगले दिन हुसैन ने अपनी बीवी के भाई को उसकी मौत की जानकारी देकर शहर से भाग गया।”
बकौल पुलिस अधिकारी, घटना के बाद से हुसैन लगातार बांग्लादेश भागने का प्रयास करता रहा, लेकिन वह असफल रहा और अंतत: 19 जनवरी 2023 को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हुसैन तीन वर्ष पहले बेंगलुरु आया था और नाज खानम के घर के पास ही उसने किराए पर घर पर लिया था। दोनों के बीच प्यार हो गया और फिर दोनों ने 6 महीना पहले निकाह कर लिया।
डीसीपी (साउथ ईस्ट) सीके बाबा ने बताया, “हुसैन को भारत-बांग्लादेश सीमा पार करने के सभी रास्तों की जानकारी थी। सीमा पार करने का उसका पहला प्रयास विफल हो गया था, क्योंकि वहाँ सुरक्षा अधिकारी तैनात थे। इसलिए उसने दूसरा रास्ता चुना, जहाँ पुलिस ने उसे पकड़ लिया। बाद में उसे बेंगलुरु लाया गया।”
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow, Uttar Pradesh) में 24 जनवरी 2023 को हुए बिल्डिंग हादसे के मामले में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रवक्ता हैदर अब्बास की अम्मी बेगम हैदर और बीवी उजमा हैदर की मौत हो गई है। रेस्क्यू किए जाने के बाद से ही दोनों की हालत नाजुक चल रही थी।
हैदर अब्बास ने अपनी अम्मी और बीवी की मौत को प्रशासन द्वारा हत्या बताया है। इस दौरान अब्बास ने खुद से सवाल कर रहे पत्रकार को चुप रहने के लिए कहते हुए डाँट भी दिया। हैदर का कहना है कि प्रशासन ने उनके मुताबिक रेस्क्यू नहीं किया।
सपा प्रवक्ता ने राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारियों और जवानों को सिर्फ फोटो खिंचवाने वाला बताया। हैदर अब्बास के मुताबिक, बचाव करने आए कर्मियों के पास कोई भी टेक्निकल विशेषता नहीं थी। वहीं, पुलिस ने बुधवार (25 जनवरी 2023) को FIR दर्ज कर मोहम्मद तारिक, फहद याजदानी और नवाजिश शाहिद को नामजद आरोपित बनाया है।
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस घटना में मारे गए हैदर अब्बास की अम्मी और बीवी की शवों का प्रशासन पोस्टमार्टम करवाना चाह रहा है। वहीं, हैदर अब्बास और उनके घर वाले पोस्टमार्टम का विरोध कर रहे हैं। इस बात को लेकर अस्पताल में दोनों पक्षों में बहस भी हुई।
लखनऊ की आलया बिल्डिंग के ढहने से अब्बास हैदर ने अपनी माँ और बीवी दोनों को खो दिया…लाश देखने के बाद तंत्र पर उनका ग़ुस्सा फूटा “यमराज” बना अथारिटी और बिल्डर का गठजोड़..#Lucknowbuildingcollapsepic.twitter.com/9cfRIJusVj
हजरतगंज कोतवाली पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों के विरुद्ध नामजद FIR दर्ज की है। मामले में वादी खुद पुलिस बनी है। आरोपितों पर IPC की धारा 323, 304, 308, 420 और 120B के साथ दण्डविधि संशोधन अधिनियम 2013 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने अपनी FIR में किठौर से समाजवादी पार्टी के विधायक शाहिद मंजूर के बेटे नवाज़िश शाहिद, याजदानी बिल्डर्स के मालिक फहद याजदानी और एक अन्य व्यक्ति मोहम्मद तारिक को नामजद किया है। मोहम्मद तारिक इस बिल्डिंग में नवाजिश शाहिद के साथ हिस्सेदार बताए जा रहे हैं।
ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है। पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपितों ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटिया सामान से इस बिल्डिंग बनाया था। इसके साथ ही ग्राउंड फ्लोर पर बड़ी-बड़ी ड्रिल मशीन से गड्ढे किए, जिनकी वजह से बिल्डिंग गिर गई। नवाजिश शाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी की तलाश की जा रही है।
हादसे की जाँच करने के लिए उत्तर प्रदेश शासन ने 3 सदस्यीय जाँच समिति का गठन किया है। जाँच समिति एक हफ्ते में अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। इस रिपोर्ट में हादसे के प्रत्येक जिम्मेदार की जवाबदेही तय करने को कहा गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के आदेश पर बनाई गई जाँच समिति लखनऊ की मंडलायुक्त रोशन जैकब की अगुवाई में बनाई गई है। समिति में संयुक्त पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया और PWD विभाग के चीफ इंजिनियर को भी शामिल किया गया है।
गिराई जाएँगी अवैध इमारतें
अलाया बिल्डिंग हादसे के बाद अब लखनऊ प्रशासन राजधानी की तमाम अवैध इमारतों को चिह्नित करने की कार्रवाई में जुट गया है। याजदान बिल्डर्स की कुंडली भी खँगाली जा रही है और उसके द्वारा किए गए अन्य निर्माणों की भी पहचान की जा रही है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला आईपीएल (Women’s IPL) के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की है। इसका नाम वुमेंस प्रीमियर लीग (Women’s Premier League) रखा गया है। बीसीसीआई ने इसके साथ ही महिला आईपीएल की 5 टीमों के लिए उनके मालिकों की घोषणा कर दी है। BCCI ने इस बोली से 4770 करोड़ रुपए कमाए हैं। नीलामी में अहमदाबाद फ्रैचाइजी के लिए अडानी स्पोर्ट्सलाइन (Adani Sportsline Pvt. Ltd) ने सबसे ज्यादा 1289 करोड़ रुपए की बोली लगाई है।
इसके अलावा मुंबई के लिए इंडिया विन स्पोर्ट्स (Indiawin Sports Pvt Ltd) ने 913 करोड़ रुपए की और बेंगलुरु के लिए रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स (Royal Challengers Sports PVT Ltd) 901 करोड़ रुपए की बाली लगाई है। दिल्ली के लिए जेएसडब्ल्यू जेएमआर क्रिकेट (JSW JM Cricket Pvt Ltd) ने 810 करोड़ रुपए की बोली लगाई है। वहीं लखनऊ के लिए सबसे कम 757 करोड़ रुपए की बोली काप्री ग्लोबल होल्डिंग्स (Capri Global Holdings Pvt Ltd) ने लगाई है।
वहीं BCCI के सचिव जय शाह ने भी ट्वीट कर यह जानकारी दी और इसे महिला क्रिकेट के इतिहास में ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा, “क्रिकेट में आज एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि वुमेंस प्रीमियर लीग के उद्घाटन (WPI) के लिए लगाई गई बोली ने 2008 में पुरुषों के आईपीएल के उद्घाटन के लिए लगाई गई बोली के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। विजेताओं को बधाई। हमने कुल बोली में 4669.99 करोड़ रुपए प्राप्त किए हैं। यह महिला क्रिकेट में एक क्रांति की शुरुआत का प्रतीक है और यह आगे का मार्ग प्रशस्त करता है।”
Today is a historic day in cricket as the bidding for teams of inaugural #WPL broke the records of the inaugural Men’s IPL in 2008! Congratulations to the winners as we garnered Rs.4669.99 Cr in total bid. This marks the beginning of a revolution in women’s cricket and paves the
उन्होंने आगे एक और ट्वीट कर कहा, “यह न केवल हमारी महिला क्रिकेटरों के लिए बल्कि पूरी खेल बिरादरी के लिए एक परिवर्तनकारी यात्रा का रास्ता है । WPL महिला क्रिकेट में आवश्यक सुधार लाएगा और एक इकोसिस्टम विकसित होगा जिससे प्रत्येक हितधारक को लाभान्वित होंगे।”
way for a transformative journey ahead not only for our women cricketers but for the entire sports fraternity. The #WPL would bring necessary reforms in women’s cricket and would ensure an all-encompassing ecosystem that benefits each and every stakeholder.
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का एक इंटरव्यू लिया। चर्चा के दौरान बासित अली ने बताया कि कैसे पाकिस्तानी खिलाड़ी अजहरुद्दीन को छोड़कर बाकी भारतीय खिलाड़ियों पर छींटाकशी किया करते थे। बातचीत के बीच अजहरुद्दीन ने वह किस्सा भी सुनाया जब उन्होंने सामने से फोन कर यूनुस खान को बल्लेबाजी के टिप्स दिए थे और इसके बाद यूनुस ने इंगलैंड के खिलाफ मैच में दोहरा शतक जमाया था।
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने 19 जनवरी 2023 को अपने यूट्यूब चैनल पर बतौर गेस्ट भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन को बुलाया था। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित यह चर्चा लगभग 35 मिनट तक चली। इस लाइव बातचीत के दौरान बासित अली ने बताया कि भारत के हर मैच से पहले उन्हें भारतीय खिलाड़ियों को परेशान करने की जिम्मेदारी दी जाती थी।
बासित ने कहा, “इंडिया के मैच से पहले जब हमारी मीटिंग होती थी तो मुझे यह जिम्मेदारी दी जाती थी कि सचिन, जडेजा, सिद्धू, कांबली जैसे खिलाड़ियों को डिस्टर्ब करना है। लेकिन जहाँ पर अजहर भाई (मोहम्मद अजहरुद्दीन) का नाम आता था तो पूरी टीम बोलती थी कि अजहर भाई को कोई परेशान नहीं करेगा।” पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा कि हमारे ड्रेसिंग रूम में अजहर भाई के लिए जो इज्जत थी उसे बयाँ करने के लिए मेरे पास अल्फाज़ (शब्द) नहीं हैं।
‘Was told to sledge Sachin, Sidhu, Jadeja but not Azharuddin’: Former Pakistani cricketer Basit Ali pic.twitter.com/sH7bD4sREO
बासित अली आगे कहते हैं कि वसीम अकरम, सलीम मलिक, राशिद लतीफ, इंजमाम-उल-हक और वकार यूनुस जैसे खिलाड़ियों ने भी कभी अजहर भाई को स्लेज नहीं किया। उन्होंने कहा मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तान के किसी भी खिलाड़ी ने कभी अजहर भाई का अपमान किया है। यूट्यूब वीडियो में यह बातचीत 7 मिनट 25 सेकेंड से सुनी जा सकती है।
इसके बाद पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन से यूनुस खान को दिए टिप्स के बारे में पूछा गया। अजहर ने बताया कि जब उनके (पाकिस्तान) के मैच टीवी पर आते हैं तो मौका मिलने के बाद थोड़ा-थोड़ा देखा करता था। उन्होंने कहा, “मुझे यह देखकर अच्छा नहीं लग रहा था कि 10 हजार रन बनाने के बाद भी यूनुस इतना स्ट्रगल कर रहे हैं। मुझे अच्छा नहीं लगा तो मैंने यूनुस को फोन लगाया और उन्हें क्रीज के अंदर रहकर बैटिंग करने की सलाह दी।”
बता दें कि यह मैच 2016 में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच इंग्लैंड में ही खेला जा रहा था। इस मैच में यूनुस खान ने 218 रन बनाए थे। मैच के बाद यूनुस ने इस पारी का श्रेय भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन को दिया था। मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान यूनुस खान ने बताया था कि मैच से पहले उनके पास भारत से अजहरुद्दीन का कॉल आया था। अजहरुद्दीन ने उन्हें क्रीज में रुककर खेलने की सलाह दी थी।
इस बार दिल्ली में गणतंत्र दिवस (Republic Day 2023) पर होने वाली परेड को देखने के लिए कर्तव्यपथ पर सबसे आगे वीवीआईपी की जगह श्रमिक, रिक्शे वाले, रेहड़ी-पटरी वाले और मजदूर बैठे दिखाई देंगे। इन श्रमयोगी में वो लोग और उनके परिजन भी शामिल हैं, जिन्होंने सेंट्रल विस्टा बनाने में मदद की है। ऐसा भारत के इतिहास में पहली बार होने जा रहा है।
इस साल परेड में सीटों की संख्या 45,000 से घटाकर 32,000 कर दी गई है। बीटिंग रिट्रीट में 10 फीसदी सीटें ऑनलाइन बुकिंग के लिए उपलब्ध होंगी। इसके अलावा पहली बार ट्रैफिक सिगनल पर भीख माँगने वाले 11-18 आयु वर्ग के स्लम बच्चे इस साल गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेंगे। वे ‘भिक्षा से शिक्षा की ओर’ लिखे गए नारों वाली तख्तियाँ लेकर चलेंगे।
Shranjeevis who helped build the Central Vista, their families, maintenance workers of Kartavya Path, and other community members such as rickshaw pullers, small grocers and vegetable vendors will be seated in front of the main dais during the parade.https://t.co/PoAlMExQzf
प्रोजेक्ट स्माइल के प्रताप विक्रम सिंह ने कहा, “ये बच्चे कॉन्वेंट और सरकारी स्कूलों के बच्चों की तरह ही गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल कर रहे हैं। डेढ़ साल पहले ये बच्चे किसी से बात नहीं करना चाहते थे। हम पर भरोसा करने के लिए तैयार नहीं थे। हमें उनका भरोसा जीतने में काफी समय लगा। इसके लिए हमने उन्हें खिलौने दिए, उनके लिए स्मार्ट क्लास शुरू की और उन्हें एक्सपोजर दिया।”
24 से 26 जनवरी तक तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुँचे मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्तह अल-सिसी (Abdel Fattah El-Sisi) 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। इसके अतिरिक्त मिस्र का 120 सदस्यीय मार्चिंग दल कर्तव्यपथ पर परेड का हिस्सा होगा।
गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। नई दिल्ली और उसके आसपास 6,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने कहा कि पुलिस ने लगभग समारोह में 70,000 लोगों के लिए व्यवस्था की है।
समारोह स्थल पर कुल 6,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया पर भी लोगों को जागरूक कर रही है और लोगों को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि और वस्तु के बारे में सतर्क होने की सलाह दे रही है।
बता दें कि सितंबर 2022 में दिल्ली के राजपथ का नाम बदलकर ‘कर्तव्यपथ’ कर दिया गया था। अंग्रेजी हुकूमत के समय राजपथ को ‘Kings Way‘ कहा जाता था। किंग्सवे, अंग्रेज राजा जॉर्ज पंचम के नाम पर रखा गया था। राजपथ का नाम बदले जाने के बाद कर्तव्यपथ पर यह पहली गणतंत्र दिवस परेड होने जा रही है।