Home Blog Page 2073

बिहार की राजनीति में फिर ख़त्म हुआ ‘लव-कुश’ का रोमांस: JDU में रह कर ही CM नीतीश की टेंशन बढ़ाते रहेंगे उपेंद्र कुशवाहा, या RCP सिंह जैसा होगा हाल?

उपेंद्र कुशवाहा जदयू के नेता हैं, पार्टी के संसदीय दल के नेता हैं। उन्होंने जदयू से अलग होकर ही ‘राष्ट्रीय लोक समता दल (RLSP)’ का गठन किया था और भाजपा के साथ मिल कर लोकसभा 2014 का चुनाव भी लड़ा था। NDA गठबंधन की जीत के बाद उन्हें मानव संसाधन विभाग में केंद्रीय मंत्री बनाया गया, लेकिन उपेंद्र कुशवाहा तो उपेंद्र कुशवाहा ठहरे। 2014 लोकसभा चुनाव से चंद महीने पहले उन्होंने भाजपा से अपने संबंध खराब कर लिए और गठबंधन से चलते बने।

नतीजा ये हुआ कि 2019 के लोकसभा चुनाव और फिर 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी का सूपड़ा साफ़ हो गया। अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए उपेंद्र कुशवाहा वापस जदयू की तरफ मुड़ गए। हालाँकि, ये दूसरी बार था जब उन्होंने अपनी पार्टी का जदयू में मिले किया। बिहार में कोइरी समाज के सबसे बड़े नेता माने जाने वाले उपेंद्र कुशवाहा ने 2007 में भी जदयू का साथ छोड़ कर 2009 में ‘समता पार्टी’ बनाई थी, लेकिन उसी साल इसका वापस जदयू में विलय भी कर दिया।

उपेंद्र कुशवाहा बिहार में कितने बड़े नेता हो सकते थे, इसका अंदाज़ा इसी से लगा लीजिए कि जब समता पार्टी और जदयू का विलय हुआ था, उसके कुछ ही वर्षों बाद 2003 में उन्हें बिहार विधानसभा में उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाया गया था। पार्टी में जॉर्ज फर्नांडिस, शरद यादव और नीतीश कुमार जैसे नेताओं के तले उन्हें भविष्य का नेता माना जाने लगा था। लेकिन, बिहार में नेता प्रतिपक्ष और केंद्र में राज्यमंत्री बनने के बावजूद उन्होंने दोनों मौकों को गँवाया।

नीतीश कुमार का ‘लव-कुश’ कॉम्बिनेशन और उपेंद्र कुशवाहा

कुल मिला कर देखें तो उपेंद्र कुशवाहा का वोट बैंक कोइरी समाज से बाहर नहीं है, जो बिहार की जनसंख्या का लगभग 6% के आसपास बताई जाती है। बिहार की राजनीति को समझने वाले जानते हैं कि हर नेता अपनी जाति के साथ अन्य जातियों का गठबंधन बना कर सत्ता पर आता रहा है। 7% पासवान जनसंख्या के साथ रामविलास पासवान की लोजपा की राजनीति चलती रही। लालू यादव राज्य में यादवों के एकछत्र नेता रहे और आज भी उनकी पार्टी राजद पर यादव समाज का सबसे ज्यादा भरोसा रहता है।

हाँ, 2014 में नरेंद्र मोदी की एंट्री के बाद लोकसभा चुनावों में जातियों का ये गणित टूटता ज़रूर है, लेकिन विधानसभा चुनावों में फिर वही पुराना हाल हो जाता है। लालू यादव ने जब 1990 में सत्ता पाने के बाद खुद को बिहार में यादव समाज और पिछड़ों के सबसे बड़े नेता के रूप में स्थापित किया, तब नीतीश कुमार को भी उनके मुकाबले ऐसी ही किसी गोलबंदी की ज़रूरत थी। गाँधी मैदान में कुर्मी-कोइरी समाज की एक रैली में उन्हें ये अवसर मिला।

नीतीश कुमार ने उस रैली में ही इस कॉम्बिनेशन को ‘लव-कुश’ का नाम दिया और एक बड़े वोट बैंक को अपने साथ जोड़ लिया। बाद में उन्होंने एक महादलित वोट बैंक बना कर इसे ‘लव-कुश’ के साथ जोड़ा और फिर 2005 में सत्ता पकड़ी सो अभी तक नहीं गए। पिछले 18 वर्षों से नीतीश कुमार सत्ता में हैं। 8 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं, लेकिन आज भी उनकी जाति का वोट बैंक जदयू के पास होने का ही दावा किया जाता है।

ऐसे में जदयू जानती है कि उपेंद्र कुशवाहा का अपमान कर के कोइरी समाज को नाराज़ नहीं किया जा सकता और इसीलिए जब-जब वो नाराज़गी खत्म कर के वापस आए, उनका स्वागत किया गया। रालोसपा में रहते जो उपेंद्र कुशवाहा मन मुताबिक चुनाव परिणाम न आने पर सड़क पर खून बहने की बातें करते थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गालियाँ देते रहते थे, आज वही भाजपा के करीबी बन गए हैं और नीतीश कुमार को नया सिरदर्द दे रहे हैं।

RCP सिंह: नीतीश कुमार ने आगे बढ़ाया, फिर पटक दिए गए

आपको रामचंद्र प्रसाद सिंह तो याद होंगे, वही जिन्हें RCP सिंह के नाम से जाना जाता है। नालंदा के ही हैं, नीतीश कुमार की ही जाति के। 2020 दुर्गा पूजा के दौरान पुलिस की गोली से अनुराग पोद्दार की मौत हो गई थी, जिस दौरान वहाँ की एसपी लिपि सिंह का नाम खूब उछला था। उनके वो ससुर हैं। RCP सिंह के दामाद भी डीएम हैं। वो खुद केंद्रीय मंत्रालय में बतौर अधिकारी सेवा दे चुके हैं, ऐसे में उनका शक्तिशाली परिवार है।

कुछ वर्षों तक वो नीतीश कुमार के खासे विश्वस्त रहे। इतने कि उन्हें जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया गया। पार्टी ने बिहार से बाहर सँभावनाएँ तलाशनी शुरू कर दीं और उन्होंने राज्य भर में घूम कर संगठन को मजबूत करने के लिए एक के बाद एक कई बैठकें की। जुलाई 2021 में उन्हें जदयू कोटे से केंद्रीय मंत्री भी बनाया गया, जब पार्टी राजग गठबंधन का हिस्सा थी। लेकिन, 1 साल तक इस पद पर रहने के बाद उनके रिश्ते भी जदयू से अच्छे नहीं रहे और उनकी जगह ललन सिंह को ये पद दे दिया गया।

ललन सिंह से भी नीतीश कुमार की दोस्ती-दुश्मनी का दौर चलता रहता है, लेकिन फ़िलहाल वो उनके विश्वासपात्र हैं। RCP सिंह पर नीतीश कुमार का दुःख भी छलका, जब उन्होंने कहा कि जिसे वो आगे बढ़ाते हैं वो भाग ही जाता है। खैर, आजकल RCP सिंह उतने चर्चा में नहीं रहते क्योंकि उनके पास न जदयू के संगठन को तोड़ने को कुव्वत है और न ही विधायकों को अपने पाले में करने की। सच्चाई तो ये है कि महाराष्ट्र का एकनाथ शिंदे बनने की ताकत न तो RCP सिंह में है और न ही उपेंद्र कुशवाहा में।

यू-टर्न के बादशाह माने जाते हैं उपेंद्र कुशवाहा, नीतीश को देंगे टेंशन?

ये दोनों ही केवल बयानवीर हैं। उपेंद्र कुशवाहा अब तक 7 बार पाला बदल चुके हैं और ये 8वीं बार है, जब वो बदलने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के रणनीतिकार कहे जाने वाले अमित शाह से भी मुलाकात की थी, लेकिन शायद अब रणनीति यही है कि वो जदयू में रह कर ही नीतीश कुमार की टेंशन बढ़ाते रहें, जो तेजस्वी यादव की राजद के सहारे सत्ता में बैठे हैं और 2025 विधानसभा चुनाव के बाद से उन्हें ही नेता घोषित कर रहे हैं (भले ऐसा हो या न हो)।

नीतीश कुमार भी खुन्नस में कह चुके हैं कि जिसको जहाँ जाना है वो चला जाए। उपेंद्र कुशवाहा जदयू में अपने खिलाफ साजिश की बातें कर रहे हैं। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह सीधे सीधे कह चुके हैं कि उपेंद्र कुशवाहा भाजपा के संपर्क में हैं। उपेंद्र कुशवाहा तभी से बगावती सुर अपनाए हुए हैं, जब से नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को महागठबंधन का भविष्य बता दिया है। उन्हें उनकी अपनी महत्वाकांक्षा अधर में लटकती नजर आ रही है।

उपेंद्र कुशवाहा को उप-मुख्यमंत्री बनाए जाने की अफवाह भी उड़ी, इससे सरकार में उनका कद तेजस्वी यादव के बराबर हो जाता। लेकिन, नीतीश कुमार ने इन अटकलों को भी मजाक में उड़ा दिया। इससे उन्हें धक्का लगा। कहाँ वो जदयू के अगले नेता के रूप में खुद को देख रहे थे, कहाँ नीतीश कुमार ने उनका पत्ता ही काट डाला। और सबसे बड़ी बात कि उन पर हमले के लिए उनकी ही जाति के नेता का इस्तेमाल किया जा रहा है।

असल में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष हैं, जनवरी 2021 से ही इस पद पर हैं। उससे पहले वयोवृद्ध नेता वशिष्ठ नारायण सिंह को 11 वषों तक इस पद पर रखा गया था। अब उमेश कुशवाहा कह रहे हैं कि उपेंद्र कुशवाहा को शर्म आनी चाहिए। उन्होंने जदयू को नीतीश कुमार द्वारा सींची पार्टी करार देते हुए कहा कि उपेंद्र कुशवाहा उन्हें ही धोखा दे रहे हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने अपने राजनीतिक करियर में कई बड़े मौकों को खुद बर्बाद किया है, आगे वो किस काम के हैं ये देखना पड़ेगा।

फ़िलहाल स्थिति ये है कि उपेंद्र कुशवाहा ने जदयू से बाहर जाने से मना कर दिया है। एक मँझे हुए नेता (या ऐसे किसी नेता की सलाह) पर वो चाहते होंगे कि उन्हें पार्टी से बाहर निकाला जाए, ताकि न सिर्फ उन्हें सहानुभूति वोट मिले बल्कि उनका जाति समाज नीतीश कुमार और जदयू से गुस्सा भी हो। फ़िलहाल वो जदयू में रह कर नीतीश को टेंशन देते रहेंगे। उन्हें निकाला भी नहीं जाएगा शायद, क्योंकि नीतीश भी मँझे हुए राजनेता हैं। हाँ, मुख्यमंत्री के लिए भी ये असहज स्थिति ज़रूर है, लेकिन बिहार की यही राजनीति है और देखना है इसमें भाजपा कहाँ है।

‘गरीब नवाज दरबार में मेरी दुआ कबूल हो’: राखी सावंत ने दरगाह के लिए खरीदी भगवा चादर, नेटिजन्स बोले- कितना नाटक करती है ये औरत

सुर्खियों में रहने के लिए तमाम हथकंडे अपनाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत (Rakhi Sawant) का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह दरगाह पर चढ़ाने के लिए चादर, फूल और इत्र खरीदते हुए दिखाई दे रही हैं।

राखी वीडियो में कहती हैं, “मेरा अभी-अभी आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) से निकाह हुआ है। मैं पहली बार दरगाह पर चादर चढ़ाना चाहती हूँ। गरीब नवाज दरबार में मेरी दुआ कबूल हो। मैं चाहती हूँ कि वहाँ मौजूद सभी लोग मेरा निकाह फले-फूले इसके लिए दुआ करें। मेरी माँ की तबियत अच्छी हो जाए। बस यही मेरी इल्तिजा है।” वह आगे कहती हैं, “गरीब नवाज का उर्स चालू है और मैं अपनी तरफ से चादर, फूल और ये सब कुछ पेश कर रही हूँ। मैं चाहती हूँ कि मेरी दुआ कबूल हो।”

इसको लेकर राखी सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। लोग उन्हें नाटक करने वाली औरत बता रहे हैं। कह रहे हैं, “अभी तो हलाला भी करना पड़ सकता है।”

वहीं कुछ कह रहे हैं कि इसने घर वापसी कर ली है। अब अपना नाम फातिमा खान दुर्रानी लिखो।

विरल भयानी के इंस्टाग्राम पोस्ट का स्क्रीनशॉट

शेलवी ठाकुर ने लिखा कि ये साइको है। कभी ईसाई बन जाती है, तो कभी मुस्लिम। अब आगे क्या बनेगी। एक यूजर ने पूछा कि अब जल्दी से ये बताओ कि यहूदी कब बन रही हो।

शोभा लिखती हैं कि कभी उसको (आदिल) बोलकर देखना मंदिर जाएगा तो वीडियो डालना।

विरल भयानी के इंस्टाग्राम पोस्ट का स्क्रीनशॉट

एक और यूजर ने लिखा यदि चादर चढ़ाने से ही सब होता तो ये चादर बेचने वाला सबसे बड़ा अमीर होता।

संतोष शाह लिखते हैं कि दुआ कबूल नहीं होगी, क्योंकि इतिहास गवाह है कुछ दिन के बाद तलाक जरूर हो जाएगा।

इसके अलावा एक अन्य वीडियो में राखी सावंत ने ‘पठान’ फिल्म की तारीफ करते हुए कहा है, “सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी। सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्में सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी। 3000 करोड़ कमा लेगी। मैं चाहती हूँ कि ये RRR का रिकॉर्ड तोड़े। शाहरुख खान पूरे देश की जान है।”

गौरतलब है कि पिछले दिनों राखी सावंत कई दिनों तक अपने निकाह को लेकर चर्चा में थीं। शुरुआत में आदिल ने निकाह से इनकार किया था। लेकिन बाद में स्वीकार कर लिया। राखी ने ये भी बताया था कि आदिल से निकाह करने के लिए उन्होंने इस्लाम अपना कर अपना नाम फातिमा रख लिया है।

‘पद्म विभूषण देना मुलायम सिंह यादव के सम्मान का मजाक’: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने माँगा भारत रत्न, शिवपाल-डिंपल भी आए समर्थन में

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को मरणोपरांत मोदी सरकार ने भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया है। हालाँकि, मुलयाम सिंह को ‘भारत रत्न’ देने की माँग फिर से उठ रही है।

रामचरितमानस और कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री पर विवादित बयान देने वाले सपा के विधान पार्षद स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने भी मुलायम को भारत रत्न देने की माँग की है। उधर, शिवपाल यादव और डिंपल यादव ने भी यही माँग की है।

स्वामी ने कहा, “आदरणीय नेताजी मुलायम सिंह को पद्म विभूषण का सम्मान देकर उनके विशाल व्यक्तित्व, कृतित्व और देश के प्रति किए गए उनके योगदान का मजाक उड़ाया गया है। नेता जी को यदि सम्मानित करना ही था तो भारत रत्न के सम्मान से सम्मानित किया जाना चाहिए था।”

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारत रत्न के बजाय मुलायम को पद्म विभूषण देकर उनके सम्मान का मजाक उड़ाया गया है। उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली केंद्र की सरकार की घटिया सोच को दर्शाता है।

मुलायम को पद्म विभूषण देने की घोषणा के बाद उनके भाई शिवपाल सिंह यादव और बड़ी बहू डिंपल यादव ने उनके लिए भारत रत्न की माँग की है। वहीं, मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव ने कहा कि जो मिल गया, उसे स्वीकार करना चाहिए।

इससे पहले अक्टूबर 2022 में यूपी के संभल से समाजवादी पार्टी के विधायक नवाब इकबाल महमूद ने मुलायम के लिए भारत रत्न की माँग की थी। उन्होंने कहा था कि कहा कि मुलायम सिंह यादव देश के नेता थे। हर दल के नेता उनका सम्मान करते थे और अब भी करते हैं। उन्होंने सबको जोड़ने का काम किया। ऐसी शख्सियत को ‘भारत रत्न’ मिलना चाहिए।

सबसे पहले सपा नेता दीपक मिश्रा ने मुलायम को भारत रत्न देने की माँग साल 2020 में उठाई थी। इसके लिए मिश्रा ने करीब 10,000 लोगों के हस्ताक्षर का एक अभियान भी चलाया था। उन्होंने कहा था कि मुलायम तीन बार मुख्यमंत्री और केंद्र में रक्षा मंत्री रहे हैं। वह भारत रत्न के असली हकदार हैं।

एक हिंदू लड़की को बच्चा पैदा कर छोड़ा, दूसरे को गर्भवती किया, चौथी निकाह के लिए नाबालिग को किया अगवा: पकड़ा गया लव जिहादी सलमान

उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस ने सलमान को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी बुधवार (25 जनवरी 2017) को एक नाबालिग हिंदू लड़की को निकाह के इरादे से किडनैप करने के आरोप में हुई है। पुलिस जाँच में खुलासा हुआ है कि सलमान इससे पहले भी दो हिंदू लड़कियों को फँसा चुका है। उसके लव जिहाद के किसी रैकेट से जुड़े होने का शक है।

रिपोर्ट के अनुसार 15 वर्षीय पीड़िता गाजियाबाद के गोविंदपुरी इलाके में रहती है। वह आठवीं कक्षा की छात्रा है। 14 दिसंबर 2022 को वह दूध लेने डेयरी गई, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने कविनगर थाने में मामला दर्ज करवाया। अब उसे बरामद करते हुए पुलिस ने सलमान को गिरफ्तार किया है। वह अमरोहा जिले के पंजू सराय गाँव का रहने वाला है।

गाजियाबाद के सिटी डीसीपी निपुण अग्रवाल ने बताया, “सलमान एक कंसल्टेंसी एजेंसी का संचालक है। वह पीड़िता को अगवा कर काशीपुर, उधम सिंह नगर सहित उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई जगहों पर ले गया था। वह लगातार लोकेशन बदल रहा था। अपहरण में उसका साथ हापुड़ निवासी मुहीद ने भी दिया था। मुहीद को 31 दिसंबर 2022 को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन वह सलमान के लोकेशन के बारे में नहीं बता पाया था।”

बकौल डीसीपी अपहरण के बाद सलमान नए नंबरों से अन्य लड़कियों के संपर्क में था। उसके पुराने नंबर की सीडीआर से कुछ लड़कियों के नंबर मिले। इनकी जाँच से उसकी लोकेशन ट्रेस हुई और फिर उसे गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि 14 दिसंबर को सलमान उसे जबरन कार में बिठाकर ले गया था। रास्ते में मुहीद बाइक लेकर आया। फिर उसके साथ वह पीड़िता को लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने बताया है कि छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। जाँच में खुलासा हुआ है कि सलमान हर लड़की को अपना अलग-अलग नाम बताता था। छह साल पहले उसने एक हिंदू लड़की से शादी की, जिससे उसका एक बच्चा है। फिर उसने एक मुस्लिम लड़की से निकाह किया। तीसरी बार फिर उसने एक हिंदू लड़की को अपनी जाल में फँसाया और वह गर्भवती है।

पत्रकार सचिन गुप्ता ने ट्वीट कर कहा है, “ये है सलमान। 6 साल पहले हिन्दू लड़की से शादी की और उसे छोड़ दिया। फिर मुस्लिम लड़की से शादी की, उसे भी छोड़ दिया। फिर तीसरी युवती से मोहब्बत की और उसे भी छोड़ा, जो गर्भवती है। अब इसने चौथी नाबालिग हिन्दू लड़की फँसाई। उसे किडनैप करके उत्तराखंड ले गया। गाजियाबाद पुलिस ने धर दबोचा।”

नेपाल की पवित्र कालीगण्डकी में मिली शिलाओं से बनेगी भगवान राम के बाल स्वरूप की प्रतिमा: अयोध्या के भव्य मंदिर में होगी स्थापना, मजबूत होंगे रिश्ते

अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के मुख्य गर्भगृह में नेपाल की पवित्र नदी कालीगण्डकी में मिली शिलाओं से भगवान राम की बालस्वरूप और माता सीता की मूर्तियों का निर्माण किया जाएगा। नेपाल के मुक्तिनाथ क्षेत्र से दो बड़ी शिला को बुधवार (25 जनवरी, 2023) को इस काम के लिए अयोध्या (Ayodhya) भेजने का इंतजाम किया गया। इन शिलाओं को शालीग्राम पत्थर के नाम से भी जाना जाता है। शालीग्राम को भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है। अगले साल जनवरी में मकर संक्रांति तक इन मूर्तियों के तैयार होने की उम्मीद है।

राम जन्मभूमि में राम मंदिर ट्रस्ट के प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने टीओआई से बात करते हुए कहा, “विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र सिंह पंकज बुधवार को नेपाल के मस्तंग जिले से दो पवित्र शिलाओं को लेकर चल दिए हैं। वह शुक्रवार तक अयोध्या पहुँच सकते हैं।” गण्डकी के मुख्यमंत्री खगराज अधिकारी पोखरा के विंध्यवासिनी मंदिर में 23 टन और 15 टन की दो शिलाएँ उन्हें सौंपी। गण्डकी राज्य सरकार के आवश्यक प्रबंध के तहत शिला को जनकपुर से अयोध्या भेजने की व्यवस्था भी नेपाल ही कर रहा है।

जानकी मंदिर के महंत राम तपेश्वर दास के उत्तराधिकारी राम रोशन दास ने काठमाण्डू से प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक ‘नया पत्रिका’ को बताया था कि कालीगण्डकी की शिला को जनकपुरधाम ले जाने के बाद हम इसे जुलूस के साथ अयोध्या भेजेंगे। उनके मुताबिक, अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जानकी मंदिर के महंत से कालीगण्डकी की शिला उपलब्ध कराने के कार्य में समन्वय बनाने का अनुरोध किया था। जनकपुर में बसंतपंचमी के पर्व पर इसका पूरे विधि-विधान के साथ पूजन होगा। पूजन और साधु-संतों के अनुष्‍ठान के बाद शालीग्राम प्रतिमा को जनकपुर से अयोध्‍या लाया जाएगा। इसे लाने के लिए मधुबनी-दरभंगा रास्‍ते को चुना गया है।

नेपाल और भारत के सांस्कृतिक संबंध मजबूत होंगे

हिंदू पौराणिक मान्यता के अनुसार, माता सीता नेपाल के राजा जनक की बेटी थीं और उनका विवाह अयोध्या के भगवान राम से हुआ था। रामनवमी पर भगवान राम के जन्म के उत्सव के साथ, नेपाल के जनकपुर में भक्त शुक्ल पक्ष के पाँचवें दिन राम और सीता के विवाह का जश्न मनाते हैं। यह आमतौर पर नवंबर और दिसंबर के बीच पड़ता है। जानकारों का मानना है कि इससे कालीगण्डकी क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंध और भी मजबूत होंगे।

उल्लेखनीय है कि 15 दिसम्बर 2022 को नेपाली कैबिनेट की बैठक में कालीगण्डकी नदी से मिली शिलाओं को भेजने का फैसला किया गया था। उसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा ने गण्डकी प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री कृष्ण चंद्र नेपाली से शिला दिलाने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का अनुरोध किया था। तब जाकर नेपाल और भारत के विशेषज्ञों की एक टीम को कालीगण्डकी में दो शिला मिलीं।

दोनों शिलाएँ अयोध्या के लिए उपहार

शिला के चयन के लिए नेता विमलेन्द्र निधि, विश्व हिंदू परिषद नेपाल के महामंत्री जितेंद्र कुमार सिंह, विश्व हिंदू परिषद भारत के केंद्रीय मंत्री पंकज सिंह, कालीगण्डकी के जानकार और चट्टान विशेषज्ञ डॉ. कुलराज चालीसे सहित अन्य लोग मौजूद रहे। चालिसे के अनुसार, प्रारंभ में मुस्ताड में एक और शिला का चयन किया गया था, पर उसे अयोध्या ले जाना सम्भव नहीं था। इसलिए अन्नपूर्णा-धवलागिरी हिमपर्वतों के बीच की दो शिलाएँ ले जाने का निर्णय लिया गया। इस साल देवशिला को जनकपुर से अयोध्या उपहार स्वरूप भेजा जा रहा है।

मूर्ति तैयार करने में लगेगा नौ महीने का समय

वहीं, विश्व हिंदू परिषद नेपाल के महामंत्री जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति तैयार करने में नौ महीने का समय लगेगा। पूर्व उपप्रधानमंत्री और कॉन्ग्रेस नेता निधि ने नया पत्रिका को बताया, “अयोध्या में बनने वाले श्रीराम मंदिर के गर्भगृह में नेपाल स्थित कालीगण्डकी से ली गई शिला से तराशी गई मूर्ति रखने का महत्व हमेशा रहेगा। इस कार्य को करने पर गर्व है। इससे नेपाल और भारत के बीच सदियों से चले आ रहे सांस्कृतिक संबंध और मजबूत होंगे।”

यूएमएल के केंद्रीय सदस्य और विदेश मामलों के विभागीय उप प्रमुख कृष्ण बहादुर केसी ने कहा, “मुक्तिनाथ उद्गम स्थल से निकली कालीगण्डकी नदी की शिला अपने आप में पवित्र है। अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह में पवित्र कालीगण्डकी नदी का पत्थर रखने का मतलब न केवल नेपाल और भारत के सांस्कृतिक संबंधों का विषय है, बल्कि हम कालीगण्डकी के तटीय क्षेत्र के निवासियों के लिए भी गर्व का विषय है।”

1 जनवरी 2024 से भक्तों के लिए खुलेगा राम मंदिर

गौरतलब है कि राम मंदिर का निर्माण मार्च 2020 से चल रहा है। राम मंदिर 70 एकड़ जमीन पर बन रहा है, जिसकी लंबाई 360 फीट, चौड़ाई 235 फीट और ऊँचाई 161 फीट होगी। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट के मुताबिक, मंदिर में पांच मंडप और बीच में एक गर्भगृह होगा। गर्भगृह भूतल पर होगा, जबकि प्रथम तल पर राम दरबार का निर्माण किया जा रहा है। 1 जनवरी 2024 को राम मंदिर का उद्घाटन कर इसे श्रद्धालुओं के लिए खोलने की तैयारी चल रही है।

द मिंट के अनुसार, राम मंदिर और परिसर के निर्माण में लगभग 20 अरब रुपए खर्च होने का अनुमान है। अकेले मंदिर के निर्माण में साढ़े पाँच अरब रुपए खर्च होंगे। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सरकार से फंड नहीं मिला है। ट्रस्ट के परियोजना निदेशक वीके मेहता ने जानकारी दी है कि अब तक श्रद्धालुओं द्वारा 32 अरब रुपए से अधिक का सहयोग प्राप्त हो चुका है।

‘हिन्दू राष्ट्र बनाने वाले कितने आए और चले गए’: मौलाना तौकीर रज़ा का बागेश्वर धाम पर निशाना, कहा- 1400 साल पुरानी लाइट मिल जाएगी तो आप भी इस्लाम में आ जाएँगे

उत्तर प्रदेश के बरेली में स्थित मुस्लिमों के धर्मगुरु मौलाना तौकीर रजा ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। रजा ने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र कभी नहीं बन सकता। उन्होंने पीएम मोदी (PM Modi) को आज का भगवान बताते हुए कहा कि जिन्ना मुस्लिम नहीं थे।

इतना ही नहीं, सपा के एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरितमानस को लेकर दिए गए बयान का बचाव किया। उन्होंने कहा कि जो उसमेें लिखा है, वह आजकल हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज शूद्र, गँवार, ढोल पीटे जा रहे है, उनकी लड़कियाँ उठाई जा रही हैं, उनकी बेइज्जती की जा रही है। 

बागेश्वर के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के घर वापसी करवाने वाले बयान पर तौकीर रजा ने कहा कि वह पॉपुलर होना चाहते हैं। इसलिए ऐसा बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम पर बयान दो, फिर जान का खतरा बताओ। उन्होंने कहा कि शास्त्री को जान का खतरा नहीं है, वह पॉपुलर होना चाहते हैं।

घरवापसी को लेकर उन्होंने कहा, “घर वापसी क्या होती है? 1400 साल पहले एक लाइट हमें मिली थी और वो लाइट अभी तक आपको नहीं मिली है। जब मिल जायेगी तो आप भी इस्लाम में आ जाएँगे। इस्लाम को उन्होंने इंसाफ, अच्छाई, सच्चाई और मोहब्बत का रास्ता बताया।

धीरेंद्र शास्त्री द्वारा भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के बयान पर तौकीर रजा कहा, “हिंदू राष्ट्र बनाने वाले न जाने कितने आए और चले गए। हमारे देश को हिंदू राष्ट्र नहीं बनाया जा जा सकता। यह आस्थाओं का देश है, हमारा देश गुलदस्ता है यहां हर रंग के फूल खिलते रहेंगे।” उन्होंने का कि देश का बँटवारा हो गया, लेकिन हिंदू राष्ट्र नहीं बन सका।

तौकीर रजा ने कहा कि मुहम्मद अली जिन्ना मुस्लिम नहीं था। मुस्लिम बनकर इस देश का बँटवारा किया है। तौकीर रजा ने कहा कि किसी मुस्लिम ने गाँधी जी की हत्या नहीं की, गोडसे ने की। तौकीर रजा ने कहा कि गाँधी जी की हत्या RSS का षड़यंत्र था।

अपने विवादास्पद बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले तौकीर रजा ने कहा कि RSS की योजना थी कि गाँधी जी की हत्या होगी तो मुस्लिमों का कत्लेआम हो जाएगा। लोगों को यह लगेगा कि गाँधी जी की हत्या किसी मुस्लिम ने की है। उन्होंने कहा कि RSS की इस योजना को मुस्लिमों ने नाकाम कर दिया।

‘नेशनल कॉलेज’ और भगत सिंह के राजनीतिक गुरु: ‘पगड़ी सँभाल ओ जट्टा’ के पीछे की कहानी कहता है ‘क्रांतिदूत’ का 5वाँ भाग ‘बसंती चोला’

ठिठुरती हुई ठण्ड विदा लेने लगती है, प्रकृति में एक नई स्फूर्ति का आगमन होने लगता है और फिर अलसाई रात्रि को दूर करते हुए सूर्य एक नए उत्साह के साथ उदित होता है। बसंत के आगमन के साथ ही प्रकृति में नए बदलाव होने लगते हैं, किन्तु भारत माता के बंधनों को तोड़ने वाली सुबह कब होगी, इसकी प्रतीक्षा करते हुए न जाने कितनी ही रातें बीत गईं। ‘क्रांतिदूत’ शृंखला की 5वीं पुस्तक ‘बसंती चोला’ बसंती आवरण के साथ ही आई है।

पिछली चार पुस्तकों में हमने क्रांति युद्ध के कई अध्याय पढ़े तथा भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करते युवाओं के जोश को देखा। सशस्त्र क्रांति के युद्ध में सम्मिलित हो कई वीर बलिवेदी पर अपने शीश चढ़ा चुके थे, पर उसका हासिल कुछ नहीं हुआ था। अब तक के उनके संघर्षों को आतंकवाद और भटके हुए नौजवान की संज्ञा दे दी गई थी। ‘गदर आंदोलन’ ने भारत के पश्चिमी छोर पर एक नई उम्मीद, एक नई उमंग को जन्म दिया था।

भारत माता की बेड़ियों को दासत्व के बंधन से मुक्त कराने के लिए वहाँ कसमें खाई जा रही थीं। लाला लाजपत राय जैसी महान विभूतियाँ इस बदलते हुए वातावरण की अग्नि की ताप को समझ रहे थे। इस ताप की अग्नि से तपते युवाओं को दिशा देने के ही उद्देश्य से ‘नेशनल कॉलेज’ की स्थापना की गई थी। ‘नेशनल कॉलेज’ में उन्होंने ऐसे शिक्षकों को रखा, जो युवाओं में राष्ट्र प्रेम की भावना को जगाने के साथ-साथ उनका सही मार्गदर्शन भी कर सकें।

और, फिर यहीं से आरम्भ होता है भारत में साम्राज्यवादी बेड़ियों को तोड़कर बसंत लाने का संग्राम। अब अपने राष्ट्र को अपने विचारों से परिचित करवाने का समय आ चुका था। ये बदलाव की राह थी, ये इंकलाब की राह थी। एक राष्ट्र की पहचान उसके विचारों से होती है, यदि आप पर किसी दूसरे राष्ट्र के विचार हावी रहेंगे तो आप स्वतंत्र होते हुए भी उनके गुलाम ही रहोगे। विचारों में परिवर्तन लाने के लिए ही बसंत को आना था।

‘नेशनल कॉलेज’ में इन्हीं विचारों की शिक्षा दी जा रही थी। इस कॉलेज के छात्र थे भगत सिंह, सुखदेव, भगवतीचरण, यशपाल, जयदेव आदि और शिक्षक थे भाई परमानंद, छबीलदास, जयचन्द विद्यालंकार आदि। जयचन्द विद्यालंकार को भगत सिंह का राजनितिक गुरु भी कहा जाता है। क्रांतिदूत शृंखला की पुस्तकों को यदि लेखन की दृष्टी से क्रमबद्ध किया जाए तो इसका स्थान दूसरा रहेगा, पहले पर ‘झाँसी‘ ही रहेगी और तीसरे पर ‘मित्रमेला‘।

इसका कारण है, और वह यह है कि ये पुस्तक अपने विचार रखने में सफल रही है, इसमें कहीं भी कथा में दोहराव नहीं हुआ है। पिछली पुस्तक में कहानी कई जगह दोहरा दी गई थी, जिससे कथा के प्रवाह में बाधा पड़ती थी। उसमें कई स्थानों पर अतिरिक्त जोश का प्रदर्शन होता हुआ भी दिख रहा था। लेकिन, बसंती चोला की कहानी एक प्रवाह में बहे जा रही है, इसलिए पढ़ते हुए कहीं दिक्कत नहीं आई। कहानी भगत सिंह के जीवन से जुड़े कई अध्यायों को बताती हैं, उनके परिवार उनके मित्र, उनके अध्ययन और देश के प्रति उनकी लगन को दिखाती है।

महाराजा रणजीत सिंह की सेना में भगत सिंह के पूर्वज खालसा सरदार थे। उनके दादा जी श्री अर्जुन सिंह, उनके पिता श्री किशनसिंह, चाचा श्री अजीत सिंह और स्वर्ण सिंह ने कैसे समय-समय पर अंग्रेजों से लोहा लिया, उसकी कहानी है बसंती चोला। ‘पगड़ी संभाल ओ जट्टा’ गीत तो आपने सुन ही रखा होगा, इसके पीछे की क्या कहानी है यदि ये जानने में आपकी दिलचस्पी है, तो क्रांतिदूत शृंखला की ये पुस्तक आपके लिए है। वैसे तो इस कहानी को आप और भी जगह से पढ़ सकते हैं, पर जिस अंदाज़ में ये शृंखला लिखी गई है, वह स्कूल जाने वाले छात्रों तक ये कथा पहुँचाने का श्रेष्ठ माध्यम है।

युवाओं में राष्ट्र के प्रति जागृति और राष्ट्र प्रेम जगाने का प्रयास समय समय पर होता रहा है। लाला जी उसे नेशनल कॉलेज के माध्यम से करने का प्रयास करते हैं, तो मनीष श्रीवास्तव उसे ‘क्रांतिदूत’ शृंखला लिख कर करने का प्रयास कर रहे हैं। एक और अध्याय है ‘पुरजा पुरजा कट मरे’, गीत तो सुना ही होगा, भाई मतिदास और भाई सतिदास की कथा कैसे क्रांतिदूत से जुड़ती है, यहाँ पढ़िए।

बसंत विदा लेने लगी थी, बसंत में आए परिवर्तन से अंग्रेजों की नींद हराम होने लगी थी। फिर अंग्रेजों ने बौखलाहट में ऐसी गलती कर डाली, जिसने उनके साम्राज्य के कभी न डूबने वाले सूर्य को अस्ताचल की ओर मोड़ दिया था। जलियाँवाला बाग में उस दिन रक्त से सनी भूमि पर से जब बसंत विदा ले रही थी, तब एक हाथ की मुठ्ठी ने उस भूमि से तिलक कर विदा होती बसंत की मिट्टी को एक बोतल में क़ैद कर लिया था। उसने कसम खाई थी कि या तो इन राक्षसों से इस भूमि को मुक्त कराऊँगा या आने वाले वर्षों में वसंत के साथ ही विदा ले जाऊँगा।

ये हाथ थे भगत सिंह के और बदलाव की राह उन्होंने अपने लिए चुन ली थी। उन्होंने उस बदलाव को नाम दिया ‘इंकलाब’। बसंती चोला की कहानी अगली पुस्तक के लिए पाठकों को बाँधे रखती है। चंद्रशेखर आज़ाद और गणेश शंकर विद्यार्थी, एक बल और पौरुष की मूर्ति तो दूसरे विचारों से सिंहासन हिलाने की ताकत रखने वाले व्यक्तित्व। अगली पुस्तक में नेशनल कॉलेज के ये छात्र जब इनसे मिलेंगे, तो क्या समा बनेगा उसकी प्रतीक्षा रहेगी। 

‘तुम्हारे भगवान कम शक्तिशाली हैं…’: इलाज के नाम पर पूरे परिवार को बनाया ईसाई, घर से फिकवा दीं हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियाँ

देश भर में लोभ-लालच के जरिए धर्मांतरण (Religious Conversion) का खेल जारी है। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में एक बार फिर जनजातीय समूह के पूरे परिवार का धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। इंदौर में जनजाति समाज के एक व्यक्ति का इलाज कराने के बहाने उसके पूरे परिवार को धर्म परिवर्तन कराकर ईसाई बना दिया गया।

इस मामले की जानकारी जब हिंदूवादी संगठनों को हुई तो उन्होंने हंगामा कर दिया। इस मामले में तीन महिलाओं सहित सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। यह घटना सांवेर और शिप्रा के बीच आने वाले ग्राम हतुनिया फाटा का है। F

इस गाँव के रहने वाले मान सिंह बिलवाल की शिकायत पर धर्म परिवर्तन के मामले में पास्टर राय सिंह, उसकी पत्नी उर्मिला, बेटे खेमराज, दोस्त हाकिम, उसकी पत्नी मंगली, मान सिंह और उसकी पत्नी कालीबाई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

खेतिहर मजदूर 30 वर्षीय मानसिंह का कहना है कि दो साल पहले उसकी तबीयत खराब हो गई थी। उसने कई जगह इलाज कराया, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। इसी दौरान किसी ने उसे बताया कि झाबुआ के छापरी गाँव में एक चर्च है, जहाँ उसका अच्छे से उपचार हो जाएगा। इसके बाद वह चर्च चला गया।

मानसिंह का कहना है कि जब वह चर्च पहुँचा तो चर्च में उसे पास्टर राय सिंह मिला। वहाँ उन लोगों ने ईसाई धर्म के भगवान का नाम लेने के लिए कहा। इस दौरान उन लोगों ने उसे पानी पिलाया और कुछ दवाएँ भी दीं। इसके बाद वह ठीक होने लगा।

पीड़ित ने कहा कि करीब एक साल पहले पास्टर राय सिंह अपने बेटे और पत्नी को लेकर उनसे मिलने आए। बातचीत के दौरान पास्टर ने कहा कि ‘तुम्हारे भगवान कम शक्तिशाली हैं। तुम्हें ईसाई धर्म के भगवान ने ठीक किया है।’ मानसिंह ने कहा कि इसके बाद पास्टर ने घर से हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीर और मूर्तियों को बाहर निकलवा दिया।

पास्टर पर लालच देने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उसे कुछ रुपए दिए गए। इसके साथ ही कुछ धार्मिक पुस्तकें भी पढ़ने के लिए दी गईं। इसके बाद पास्टर राय सिंह ने उससे ईसाई धर्म अपनाने के लिए कहा। पास्टर ने कहा कि ईसाई बनने पर परिवार के बच्चों को अच्छी एजुकेशन, हेल्थ सहित कई सुविधाएँ फ्री में मिलेंगी।

पीड़ित जनजाति ने आरोप लगाया कि इसके बाद पास्टर लगातार उसकी आर्थिक मदद करने लगा। इसके साथ ही वह उसे चर्च आने के लिए कहने लगा। मानसिंह का कहना है कि सोमवार (23 जनवरी 2023) को सोमवार को पास्टर अपनी पत्नी, बेटा और अन्य लोगों के साथ उसके घर आया।

इस दौरान पास्टर ने उसे एक धार्मिक पुस्तक ली और उसमें से कुछ पढ़ते हुए उसके शरीर पर पानी के छींटे डाले। ये सब करने के बाद उसने कहा कि इसके बाद कहा, “अब तुम लोग परिवार सहित ईसाई बन गए हो।” पीड़ित का कहना है कि वह इसके लिए राजी नहीं हुआ और इसके बारे में अपने परिचित को बताया।

गणतंत्र दिवस की झाँकी में भगवान राम और कृष्ण, जम्मू कश्मीर से आए बाबा अमरनाथ: मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फ़तेह रहे मुख्य अतिथि, पहली बार परेड में दिखे अग्निवीर

देश गुरुवार (26 जनवरी 2023) को अपना 74 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने पहली बार कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। इसके बाद परेड की शुरुआत हुई। परेड में दिखाई जाने वाली झाँकियों को लेकर हर साल उत्सुकता बनी रहती है। इस साल भी कई बेहतरीन झाँकियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। परेड के दौरान मिस्र का सैन्य दल मुख्य आकर्षण रहा। इस बार गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सीसी (Abdel Fattah El-Sisi) हैं। उन्हीं के साथ यह सैन्य दल भारत आया है।

लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत (Disha Amrit) के नेतृत्व में 144 युवा नाविकों की नौसेना टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। मार्च करने वाली टुकड़ी में 3 महिलाएँ और 6 पुरुष अग्निवीर शामिल थे। ऐसा पहली बार है जब अग्निवीरों ने गणतंत्र दिवस की परेड में भाग लिया है। जम्मू कश्मीर की झाँकी में बाबा अमरनाथ शिवलिंग को दिखाया गया।

वहीं इस बार गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की ओर से झाँकी में अयोध्या दीपोत्सव की झलक दिखाई गई। वर्ष 2017 से ही योगी आदित्यनाथ की सरकार अयोध्या में भव्य तरीके से दीपोत्सव का आयोजन कर रही है। इसी का प्रदर्शन इस बार झाँकी में किया गया है। 2017 के पहले दीपोत्सव के दौरान सरयू के घाटों पर कुल 1.71 लाख दीपक जलाए गए थे।

झारखंड की ओर से झाँकी में देवघर स्थित प्रसिद्ध बैद्यनाथ मंदिर को प्रदर्शित किया गया है। झाँकी में सबसे आगे भगवान बिरसा मुंडा को भी दर्शाया गया है।

हरियाणा की झाँकी भगवद्गीता पर आधारित है। झाँकी में भगवान कृष्ण को अर्जुन के सारथी के रूप में और उन्हें गीता का ज्ञान देते हुए दिखाया गया है। झाँकी ट्रेलर के किनारों पर बने पैटर्न महाभारत के युद्ध के विभिन्न दृश्यों को दिखाते हैं।

वहीं 74वें गणतंत्र दिवस परेड के ग्रैंड फिनाले में भारतीय वायुसेना के 45 विमानों ने भाग लिया। इसमें भारतीय नौसेना का एक और भारतीय सेना के चार हेलीकॉप्टर शामिल थे। इन विमानों ने आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाए। इससे पहले भारतीय सेना के जवानों ने मोटरसाईकिल पर भी शानदार कारनामा दिखाया।

स्कूल में बच्चे कर रहे थे प्रार्थना, स्थानीय मुस्लिमों का समूह आया, कहा- बंद करो मंत्रोच्चार: Video वायरल, शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार

गुजरात के पालनपुर शहर के एक प्राथमिक विद्यालय में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा प्रार्थना बंद करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में विद्यालय के एक शिक्षक ने प्राथमिक शिक्षा अधिकारी से शिकायत की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुस्लिमों ने स्कूल के शिक्षकों को रोजाना होने वाले ’20 मिनट के प्रार्थना सत्र’ को बंद करने की धमकी दी है।

घटना सोमवार (23 जनवरी 2023) को ढोंडियावाड़ी पालनपुर स्थित एन कोठारी प्राथमिक विद्यालय (N Kothari Primary School) की है। शिक्षक ने अपनी शिकायत में कहा है कि कुछ असामाजिक तत्व स्कूल में आए और प्रार्थना बंद करने की माँग को लेकर हंगामा करने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह जब प्रार्थना शुरू हुई तो 10-12 लोगों की भीड़ वहाँ आ गई। उन्होंने हंगामा करते हुए प्रार्थना बंद करने के लिए कहा। इस स्कूल में 500 से अधिक बच्चे पढ़ते हैं। इनमें से तक़रीबन 150-175 छात्र मुस्लिम समुदाय के हैं। स्कूल में 16 शिक्षक हैं।

संगीत शिक्षक महेश भाई सोलंकी ने दिव्य भास्कर को बताया कि प्रतिदिन छात्र 20 मिनट मंत्रों के उच्चारण के साथ प्रार्थना करते हैं। प्रश्नोत्तरी आदि सहित अन्य गतिविधियाँ भी होती हैं। उन्होंने कहा, “भीड़ प्रार्थना के समय आई और शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार करने लगी। उन्होंने प्रार्थना बंद करने की माँग की। छात्र डर गए। प्राचार्य ने प्राथमिक शिक्षा अधिकारी को इस बाबत लिखित शिकायत दी है।”

स्कूल द्वारा दिए गए लिखित शिकायत के अनुसार, “इलाके में रहने वाले कुछ निवासियों को हर सुबह होने वाली प्रार्थना पसंद नहीं है। वे अक्सर स्कूल में समस्या पैदा करते हैं और प्रार्थना बंद करने की माँग करते हैं।” स्कूल ने दिव्य भास्कर को बताया कि छात्र प्रार्थना, मंत्र उच्चारण और अन्य गतिविधियों में भाग लेते हैं। अन्य गतिविधियों के दौरान छात्र क्विज़, सामान्य ज्ञान, समाचार पढ़ने, स्किट और अन्य चीजों में शामिल होते है। स्कूल ने बताया, “इससे छात्र पाठ्येतर गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित होते हैं।”

पहले भी मुस्लिम कर चुके हैं ऐसी माँग

यह पहली बार नहीं है जब मुस्लिमों ने स्कूल में प्रार्थना को रोकने की माँग की है। 2017 में मकतमपुरा के एक मुस्लिम नेता हाजी असरबेग एस मिर्जा (Haji Asrarbeg S Mirza) ने सीबीएसई को पत्र लिखकर इस बाबत शिकायत दर्ज कराई थी। डीएवी इंटरनेशनल स्कूल के खिलाफ शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया था कि स्कूल मुस्लिम छात्रों को प्रार्थना के दौरान गायत्री मंत्र का पाठ करने के लिए मजबूर कर रहा है। इसके अलावा, उन्होंने दावा किया था कि ईद जैसे मुस्लिम त्योहार स्कूल में नहीं मनाए जाते थे। स्कूल ने हालाँकि आरोपों से इनकार किया था और कहा था कि मुस्लिम छात्र प्रार्थना से दूर रहने के लिए स्वतंत्र हैं।