Home Blog Page 3561

दिल्ली वाला दंगाई शाहरुख़ पठान अब ‘बेटा, दोस्त और शख्सियत’: The Quint का नया कारनामा, पहले लादेन को बनाया था ‘पिता-पति’

क्या आपको शाहरुख़ पठान याद है? वही शाहरुख़ पठान, जो दिल्ली का दंगाई है। पुलिस पर पिस्तौल तानी हुई उसकी तस्वीर सामने आने के बाद हिंसा भड़की थी। वही, जिसे अनुराग मिश्रा बता कर रवीश कुमार सरीखों ने इस्लामी कट्टरपंथ पर पर्दा डालने की कोशिश की थी। अब वही शाहरुख़ पठान ‘The Quint’ का दुलारा बन गया है। उसके ग्राफिक्स बना कर खबर प्रकाशित की गई है। उसके ‘मानवीय पहलुओं’ को दिखाया जा रहा है।

आगे बढ़ने से पहले बता दें कि ये वही ‘The Quint’ है, जिसे हजारों लोगों की हत्या के गुनहगार अलकायदा का गठन करने वाले ओसामा बिन लादेन में ‘पिता और पति’ दिखता है। फिर भला शाहरुख़ पठान जैसे दंगाइयों का महिमामंडन करने में इनका क्या जाता है। ‘The Quint’ ने अपनी खबर में बताया है कि किस तरह शाहरुख़ पठान बंदूक लेकर निकलने से पहले अपनी अम्मी के हाथ की बनी बिरयानी के लिए इंतजार कर रहा था।

उसने कपड़े पहने, दोस्तों के साथ बाहर जा रहा था, 60 साल की अम्मी ने कहा कि नमाज पढ़ कर बिरयानी दूँगी, वो अच्छे कपड़े पहनता था, अच्छा दिखता था, बालों में जेल लगाता था, TikTok वीडियो बनाता था, खुद को आईने में देखता था, फोटो लेता था, मासूम था, सीधा-सादा था – ‘The Quint’ ने सब बताया है। साथ ही कपिल मिश्रा को भी दोष देना नहीं भूला है। लिखा है कि शाहरुख़ पठान के घर से कुछ ही दूरी पर पत्थरबाजी व नारेबाजी हो रही थी, क्योंकि भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने ‘भड़काऊ भाषण’ दिया था।

ये पत्थरबाजी व नारेबाजी कौन कर रहे थे, इस सम्बन्ध में उसने चुप्पी साध ली है। जाफराबाद और मौजपुर को हिन्दू बहुल इलाका बताते हुए ‘The Quint’ ने अपनी ग्राउंड रिपोर्टिंग के हवाले से दावा किया है कि वहाँ RSS के लोग हिंसा कर रहे थे। ग्राउंड रिपोर्टिंग तो ऑपइंडिया ने भी की थी, असली वाली। दंगों का केंद्र AAP के पार्षद रहे ताहिर हुसैन का घर और फैसल फारुख का स्कूल था। दोनों इमारतें सील हुई थीं।

लेकिन नहीं, शाहरुख़ पठान की अम्मी तो इन सबसे दूर, एकदम अलग, कुछ नहीं जानती थी और नमाज पढ़ रही थी। लिखा है कि शाहरुख़ पठान ने जब सुना कि ‘कई पुरुष महिलाओं को मारने के लिए निकले हैं’ तो वो दोस्तों संग भागा। शाहरुख़ पठान के अब्बा सिख से इस्लाम में धर्मांतरित हैं। अब्बा के हवाले से बताया गया है कि भीड़ थी, हिंसक लोग थे, एक के हाथ में पिस्टल था, शाहरुख़ ने खुद को बचाने के लिए उसे पीटा तो पिस्टल उसके हाथ में आ गया, फिर उसने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए गोली चला दी।

अब्बा-अम्मी के हवाले से बताया गया है कि ‘अल्लाह के करम’ से शाहरुख़ पठान बच गया, उसने कई लोगों की जान बचाई, हाथ में पिस्टल नहीं रहता तो वो मर जाता, परिवार गरीब है, घर में छूने दौड़ते हैं, चूहों को मारने के लिए रैट किलर खरीदा जाना है, घर में सामान्य फर्नीचर हैं, शाहरुख़ का भाई फैज तबलीगी जमात में है और इस्लाम का प्रचार-प्रसार करता है, पैसे नहीं हैं, शाहरुख़ जिम जाता था, अब्बू-अम्मी को गिरफ्तार होने का डर है, भीड़ ने उनके घर पर भी हमला किया था – ये सब UPSC की तैयारी वाली जानकारियाँ ‘द क्विंट’ ने जुटाई है।

दंगाई शाहरुख़ पठान के महिमामंडन के लिए ‘The Quint’ ने लिखा लेख

आखिर ‘The Quint’ को ऐसी क्या ज़रूरत आन पड़ गई कि उसे कई ग्राफिक्स बना कर शाहरुख़ पठान के परिचितों से बात कर के उसका महिमामंडन करना पड़ा? कहीं से ऐसा आदेश आया था या फिर ट्रैफिक की कमी थी वेबसाइट पर? कोई दंगाई क्या खाता-पीता-पहनता है, इससे किसी को क्यों कुछ मतलब हो सकता है? हाथ में बंदूक आने को लेकर भी एक ऐसी कहानी गढ़ी गई है, जो बताता है कि ये मीडिया संस्थान पुलिस और न्यायालय पर तनिक भी भरोसा नहीं करते।

‘The Quint’ के लिए जिस तरह आतंकी ओसामा बिन लादेन ‘पिता और पति’ है, उसी तरह हिन्दू विरोधी दंगाई शाहरुख़ पठान ‘बेटा, दोस्त और शख्सियत’ है। साथ ही हिंसा करते हुए उसकी तस्वीर प्रोपेगंडा पोर्टल के लिए ‘आइकोनिक’ है, प्रतिष्ठित है। वैसे भी ये पोर्टल ओसामा बिन लादेन के महात्मा गाँधी से प्रेरित होने, उसके लैपटॉप में टॉम एन्ड जेरी के एपिसोड होने और पर्यावरण प्रेमी होने को लेकर कई लेख लिख चुका है।

जम्मू कश्मीर के आतंकियों के लिए भी ‘The Quint’ अक्सर सहानुभूति बटोरता रहता है। उसने मोहम्मद रफ़ी भट्ट नाम के आतंकी के मारे जाने के बाद उसे विनम्र, मृदुभाषी, और विद्वान करार दिया था। उसके दोस्तों से बात कर के उसका महिमामंडन किया गया था। इसी तरह वामपंथी मीडिया ने हिज्बुल आतंकी रियाज नाइकू के मारे जाने के बाद उसे ‘गणित का विद्वान’ साबित कर दिया था। भारतीय संविधान से मिली ‘अभिव्यक्ति की आज़ादी’ का दुरुपयोग इनसे ज़्यादा शायद ही कोई करता हो।

अब जानिए शाहरुख़ पठान की करतूतों के बारे में

दिल्ली के हिंदू विरोधी दंगों के दौरान दिनदहाड़े पुलिस पर बंदूक तानने वाला शाहरुख पठान न्यूजलॉन्ड्री में लिखने वाले इस्लामी कट्टरवादी शरजील उस्मानी के लिए हीरो है, जिसकी धमकी के बाद NDTV को हाल ही में उस तस्वीर को डिलीट करना पड़ा था, जिसमें एक मुस्लिम को कोरोना टेस्ट कराते हुए दिखाया गया था। इधर जमानत के लिए शाहरुख़ पठान कोर्ट में कभी अम्मी-अब्बू के तबीयत खराब होने की बात कहता है, कभी उसे तिहाड़ जेल में डर लगता है तो कभी कोरोना का खतरा उसे सताता है।

जफराबाद कॉन्स्टेबल पर पिस्तौल ताने शाहरुख़ पठान की तस्वीरों पर दिल्ली हाईकोर्ट तक ने कहा था कि इन वीडियो क्लिपिंग और तस्वीरों ने इस कोर्ट की अंतरात्मा को हिला दिया है कि ये व्यक्ति कानून और व्यवस्था को अपने हाथों में कैसे ले सकता है। हिंसा के दौरान शाहरुख ने जाफराबाद इलाके में 8 राउंड फायरिंग की थी। उसके पास से एक पिस्तौल तथा दो कारतूस जब्त किए गए थे। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली में शाहरुख के घर से पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए थे। 

‘The Quint’ के दलीलों की मानें तो हो सकता है कि शाहरुख़ पठान ने ‘भगवा आतंकवादी’ को मार कर उसके हाथ से बंदूक छीनी, जिसके बाद वो बंदूक दो बंदूक बन गई और उसमें से एक उसके घर में जाकर गिरी और एक ने उसके हाथों में आकर अपनेआप 8 राउंड की फायरिंग कर डाली। वजीराबाद पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के हेड कॉन्स्टेबल दीपक दहिया ने बहादुरी दिखाते हुए फायरिंग कर रहे दंगाइयों को रोकने का प्रयास किया तो उन पर गोली चला दी गई थी।

किसी तरह झुक कर उन्होंने जान बचाई थी। फिर भी हाथ में पिस्तौल लिए शाहरुख़ पठान उनकी तरफ बढ़ गया था। क्या इन वामपंथी मीडिया पोर्टलों में से किसी ने भी इन पुलिसकर्मियों के घर जाकर उनके परिवार का हालचाल जाना, जिन्होंने अपनी जान मुट्ठी में रख कर जनता की रक्षा की, दंगाइयों से भिड़े। कॉन्स्टेबल रतन लाल के घर कभी गए हैं क्विंट वाले, जिनकी भीड़ ने हत्या कर दी थी? उनके परिवार की दुर्दशा जानने की कोशिश की?

पुलिस को दिए अपने बयान में उसने बताया था कि दिल्ली के मौजपुर चौक पर सीएए-विरोध प्रदर्शन के एक वीडियो को यूट्यूब पर देखने के बाद वो उत्तेजित हो गया था। इसके बाद वह भी सीएए-विरोध में शामिल हो गया। यानी, लिबरल गिरोह के लिए वो एक ‘भटका हुआ नौजवान’ है। दंगाइयों का महिमामंडन करने वाले इन प्रोपेगंडा पोर्टलों ने कभी बलिदानी पुलिसकर्मियों व सैनिकों के परिवार के लिए आवाज़ उठाने में कोई दिलचस्पी नहीं रहती।

मो. सैफ, उसका 8वीं का भाई, 8वीं की लड़की: इंटरनेशनल कॉल, अश्लील संदेश, धमकियाँ… UP पुलिस ने केस किया सॉल्व

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के मड़ियांव में स्थित एक प्राइवेट स्कूल की 8वीं कक्षा की छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने और उसे धमकाने का मामला उजागर हुआ है। आरोपित कोई और नहीं छात्रा की क्लास में पढ़ने वाला उसका एक क्लासमेट है, जिसने अपने भाई मो सैफ के साथ मिलकर सारा खेल खेला।

दोनों भाई 8वीं की छात्रा को विदेशी नंबर के सहारे कॉल करते और फिर विरोध करने पर उसे धमकाते। हाल में छात्रा की माँ ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी थी, जिसके बाद पुलिस ने इनका भंडाफोड़ किया और आरोपित छात्र को जुवेनाइल कोर्ट भेजकर उसके भाई के ख़िलाफ़ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की।

नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 8वीं में पढ़ने वाली 13 साल की छात्रा को वॉट्सऐप ग्रुप पर 15 जुलाई को एक विदेशी नंबर से अश्लील मेसेज भेजे गए। इसके बाद उसे अलग-अलग विदेशी नंबरों से कॉल करके परेशान भी किया गया। आरोप है कि जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो कॉल करने वालों की तरफ से उसे धमकी मिली, जिसके बाद छात्रा की माँ ये शिकायत लेकर 17 जुलाई पुलिस थाने पहुँची।

जाँच में थोड़ा समय लगा क्योंकि शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय नंबरों का इस्तेमाल करके लड़की को धमकाया जा रहा था। लेकिन, बाद में एक लैंडलाइन नंबर से सारा भंडाफोड़ हो गया। एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह ने बताया कि छात्रा को एक लैंडलाइन नंबर से भी कॉल की गई थी। सीडीआर निकलवाने पर पता चला कि यह नंबर पलटन छावनी निवासी मों सैफ खान के नाम से है और जिस वॉट्सऐप नंबर का इस्तेमाल हुआ, वह सैफ के घर में उसका 13 वर्षीय भाई इस्तेमाल कर रहा था।

पूछताछ में पता चला कि नाबालिग, छात्रा का क्लासमेट है और उसने व उसके भाई ने ही सारा कारनामा किया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपित सैफ ग्रेजुएशन कर चुका है और भाई के साथ मिलकर छात्रा को परेशान कर रहा था। पुलिस की जाँच में अब तक सामने आया है कि ऑनलाइन क्लास के लिए स्कूल की तरफ से बने वॉट्सऐप ग्रुप में कुछ छात्रों को भी एडमिन बनाया गया था। इस कारण इनमें कई अन्य नंबर भी जुड़ गए, जिनके बारे में स्कूल प्रबंधन को पता नहीं चल पाया। आरोपित छात्र ने इसी का फायदा उठाकर अपने भाई का नंबर ग्रुप में जोड़ा था, जिस पर किसी रूपर्ट जॉन का नाम दिखा रहा था।

इस मामले में इंस्पेक्टर मड़ियांव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा को जिन नंबरों से मैसेज और कॉल आ रही थी, वे विदेशी नंबर लग रहे थे। साइबर विशेषज्ञों की जाँच में पता चला कि आरोपितों ने मोबाइल में ऐसा ऐप डाउनलोड किया था, जिससे कॉल करने पर विदेशी नंबर दिखाता था। यही कारण है कि पुलिस कई दिनों तक विदेशी कॉल को लेकर उलझी रही।

जानिए क्या है मोदी सरकार का OBC बिल, जिसके समर्थन को विपक्ष भी हुआ मजबूर: संसद का गतिरोध ख़त्म, चर्चा को भी तैयार

अब जब संसद का मॉनसून सत्र अपने अंतिम हफ्ते में पहुँच गया है, केंद्र सरकार ‘अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)’ को लेकर एक बिल लेकर आई है। खास बात ये है कि इस पर विपक्ष भी केंद्र सरकार के साथ है और इसके पक्ष में ही वोट कर रहा है। इस बिल के तहत ‘संविधान के 102वें संशोधन के कुछ प्रावधानों’ को पुनः परिभाषित किया जाएगा। साथ ही राज्यों को पुनः ये अधिकारी दिया जाएगा कि वो OBC वर्ग की पहचान करें।

ये एक ऐसी माँग है, जिसके पक्ष में कई क्षेत्रीय दलों ने आवाज़ उठाई थी। सत्ताधारी राजग गठबंधन के भी कई नेताओं ने ये माँग की थी। संविधान के इस 127वें संशोधन के तहत अनुच्छेद-342A में संशोधन किया जाएगा। इसके खंड-1,2 को संशोधित किया जाएगा। साथ ही एक खंड ‘342 A (3)’ जोड़ा जाएगा, जिसके तहत राज्यों को अधिकार मिलने हैं। इसके लिए 366(26C) और 338B (9) में भी हलके संशोधन की ज़रूरत होगी।

इसके तहत सामाजिक व आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (SEBC) व OBC को चिह्नित करने व इसे लेकर अधिसूचना जारी करने का अधिकार राज्य सरकारों को मिलेगा। इसके लिए उन्हें ‘राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC)’ का मुँह नहीं देखना पड़ेगा। राज्य और केंद्र की सूचियों को लेकर कुछ भ्रम था, जिसे दूर किया जा रहा है। कैबिनेट पहले ही इसे हरी झंडी दिखा चुकी है। ऐसे बिल को संसद के दो तिहाई सदस्यों की मौजूदगी में बहुमत से दोनों सदनों में पारित कराना होता है।

सुप्रीम कोर्ट ने मराठा आरक्षण के मामले पर फैसला सुनाते हुए कहा था कि राज्यों को शैक्षिक व सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों को चिह्नित करने का अधिकार नहीं है। केंद्र सरकार ने इस सम्बन्ध में समीक्षा याचिका दायर कर रखी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि ये अधिकार सिर्फ केंद्र के पास है। 2018 के 102वें संविधान संशोधन से ही NCBC को संवैधानिक मान्यता मिली थी। इससे संस्था को OBC के लिए कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने व उनकी समीक्षा का अधिकार मिला।

केंद्र सरकार के अधिकारियों का कहना है कि इस संशोधन के माध्यम से राज्यों से ये अधिकार वापस नहीं लिए गए थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट की परिभाषा के कारण भ्रम पैदा हुआ। इसीलिए, इसमें संशोधन कर के चीजों को स्पष्ट करना ज़रूरी है। राज्यों की सूची को ख़त्म करने का कोई सवाल ही नहीं है, क्योंकि इससे 671 OBC समुदायों के लिए आरक्षण का मार्ग बंद हो जाएगा। इसीलिए, केंद्र सरकार राज्यों को अधिकार दे रही है।

अब विपक्ष ये माँग कर सकता है कि आरक्षण के लिए जो 50% वाली बंदिश है, उसे हटाने के लिए कोई प्रावधान लाए जाएँ। विपक्ष लगातार पेगासस के मुद्दे पर चर्चा कर रहा था, लेकिन राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा बुलाई गई एक बैठक के बाद विपक्षी दलों ने इस संशोधन के समर्थन का निर्णय लिया। खड़गे से साफ़ किया कि इसका अर्थ ये नहीं कि अन्य मुद्दों पर भी सरकार को समर्थन दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बिल के पेश होने पर फ्लोर पर चर्चा भी होनी चाहिए। असल में सुप्रीम कोर्ट की व्याख्या के बाद ये विपक्षी नेता आरोप लगा रहे थे कि केंद्र सरकार ने OBC वर्गों को नोटिफाई करने का अधिकार राज्यों से छीन कर संघीय ढाँचे को ठेस पहुँचाई है। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्री वीरेंद्र कुमार पहले ही कह चुके थे कि सरकार राज्यों के अधिकार को बचाने के लिए कानूनी विशेषज्ञों से चर्चा कर रही है।

अफगानिस्तान से हिंदुओं-सिखों को जल्द से जल्द भारत लाएँ: तालिबान का खौफ, कॉन्ग्रेस MP ने विदेश मंत्री को लिखा लेटर

कॉन्ग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने केंद्रीय विदेश मंत्रालय को पत्र लिख कर माँग की है कि अफगानिस्तान में लगातार तीव्र होती जा रही व विक्षुब्ध कर देने वाली हिंसा को मद्देनजर रखते हुए हिन्दुओं एवं सिखों को वहाँ से बचा कर निकाला जाए। उन्होंने इसके लिए विशेष वीजा की व्यवस्था का निवेदन किया है। कॉन्ग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने कहा कि वो ‘सिख समुदाय के एक जिम्मेदार भारतीय नागरिक’ होने के नाते व्यक्तिगत रूप से ये पत्र लिख रहे हैं।

उन्होंने इस पत्र में ध्यान दिलाया है कि अमेरिका की सेना की वापसी के बाद तालिबान बंदूक की नोंक पर अफगानिस्तान को अपने कब्जे में लेने के लिए युद्ध कर रहा है। एक बार फिर से अफगानिस्तान के आतंकी चंगुल में जाने की आशंका है। उन्होंने अफगानिस्तान में हुई हालिया हिंसा की भीषण घटनाओं की तरफ ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि ये मानवता के लिए संकट पैदा करने वाली समस्या है।

सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता जयवीर शेरगिल ने पत्र में लिखा, “अब तक मिली सूचनाओं के हिसाब से अफगानिस्तान में फ़िलहाल 650 सिख और 50 हिन्दू फँसे हुए हैं। हमें पता है कि तालिबान किस तरह भारत से सम्बन्ध रखने वाले अल्पसंख्यकों को अपना निशाना बनाता है। हाल ही में हिन्दुओं व सिखों पर हमले की कई घटनाएँ सामने आई हैं। पकिता के चमकानी क्षेत्र के गुरुद्वारे से तालिबान ने ‘निशान साहिब’ को हटा दिया था।”

उन्होंने काबुल के नजदीक हर राय साहिब गुरुद्वारा पर हमले में 25 सिखों की मौत वाली घटना की भी याद दिलाई। इसी तरह जुलाई 2018 में जलालाबाद में हुए एक आत्मघाती हमले में 19 सिख व हिन्दू मारे गए थे। उन्होंने इन घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि अब अफगानिस्तान हिन्दुओं व सिखों के लिए एक सुरक्षित देश नहीं रह गया है। अपनी जान की चिंता में पड़े इन लोगों ने भारत सरकार से अनुरोध भी किया है कि वो उन्हें वहाँ से सुरक्षित निकालें।

जयवीर शेरगिल ने अफगानिस्तान में फँसे 700 हिन्दुओं/सिखों को स्पेशल वीजा देकर उन्हें वहाँ से निकालने की अपील की है। 2020 में भी उन्हें सुरक्षित निकाला गया था। चूँकि इनमें से अधिकतर लोगों ने अपनी नौकरी भी खो दी है, इसीलिए भारत सरकार ने उन्हें आर्थिक मदद मुहैया कराने का निवेदन भी कॉन्ग्रेस नेता ने किया है। उन्होंने भरोसा जताया कि हिन्दुओं व सिखों की मदद के लिए केंद्रीय विदेश मंत्रालय प्रयास करेगा।

मुहर्रम पर यौन घटनाएँ, गौहत्या… कट्टरपंथी-सांप्रदायिक माहौल: UP वाली गाइडलाइन के खिलाफ CM योगी को पत्र

उत्तर प्रदेश में मुहर्रम से पहले पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) द्वारा जारी गाइडलाइन पर शुरू हुआ विवाद अभी तक चल रहा है। इसी क्रम में ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष यासूब अब्बास ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। इस पत्र में जारी की गई गाइडलाइन से ‘अपशब्द’ हटाने की माँग है।

इससे पहले 31 जुलाई को जारी किए गए इन दिशा-निर्देशों के ख़िलाफ़ मौलाना कल्बे जव्वाद ने माँग की थी कि डीजीपी अपना बयान वापस लें और सर्कुलर को लेकर माफी माँगे। जव्वाद का आरोप था कि सर्कुलर में गलत भाषा का इस्तेमाल किया गया है और साथ ही गौहत्या, यौन संबंधी कई घटनाओं का भी जिक्र किया गया है। मौलाना ने प्रदेश की मुहर्रम कमेटियों को पुलिस की किसी भी मीटिंग में शामिल नहीं होने का फरमान जारी किया था।

अब शिया मुस्लिम पर्सनल बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष यासूब अब्बास का कहना है कि सर्कुलर में कई लाइनें हैं जिनसे शिया समुदाय में रोष है। उनकी माँग है कि आपत्तिजनक बातों को हटाया जाए जिसे मुहर्रम में मुस्लिम समुदाय करता भी नहीं है। उन्होंने जारी गाइडलाइन और उसकी भाषा को निंदनीय करार दिया। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने रविवार (अगस्त 8, 2021) को लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर से मुलाकात कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। बोर्ड ने मुहर्रम से पहले नई गाइडलाइन जारी करने की माँग की। इसके अलावा मुहर्रम में दरमियान ताजियादारी पर कोई रोक न लगाए जाने की भी माँग की गई है।

उल्लेखनीय है कि ये पूरा विवाद 31 जुलाई को पुलिस महानिदेशक की तरफ से मुहर्रम पर जारी किए गए सर्कुलर को लेकर हुआ। इसमें दिशा-निर्देश बताने से पहले ये समझाया गया कि मुहर्रम क्यों मनाया जाता है और इस दिन क्या-क्या होता है। इसमें ये भी लिखा है कि आखिर कैसे मुहर्रम के अवसर पर शिया समुदाय के लोग ‘तबर्रा’ पढ़ते हैं और सुन्नी समुदय के लोग आपत्ति जताकर ‘मदहे-सराबा’ पढ़ते हैं। इस सर्कुलर में मुहर्रम को सांप्रदायिक दृष्टि से बेहद संवेदनशील कहा गया। साथ ही ये भी लिखा गया कि कैसे इस दिन माहौल बिगड़ने की संभावना बढ़ जाती है और कट्टरपंथी तत्व अराजकता फैला सकते हैं।

दिशा-निर्देशों के चौथे बिंदु में लिखा है, “पुराने लंबित धार्मिक एवं सांप्रदायिक प्रकरणों तथा ऐसे नए उठने वाले विवादों, अपरंपरागत धार्मिक जुलूसों एवं कार्यों, यौन संबंधी घटनाओं, गौवंश वध/परिवहन आदि घटनाओं को लेकर पूर्व में अनेक अवसरों पर सांप्रदायिक सद्भाव प्रभावित होता रहा है। उक्त के दृष्टिगत विशेष सर्तकता अपेक्षित है।”

जारी किए गए दिशा-निर्देश

इसके बाद बताया गया कि इस बार मुहर्रम पर ताजिया का न जुलूस निकलेगा और ना ही कर्बला में मेला लगेगा। दो-तीन की संख्या में लोग ताजिया की मिट्टी ले जाकर कर्बला में ठंडा करेंगे। रास्ते से अतिक्रमण हटवा दिया जाएगा ताजिया चौक की सफाई भी कराई जाएगी। इस बार कोविड को देखते हुए जिलों में मुहर्रम जुलूस की अनुमति नहीं दी गई। डीजीपी ने जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया कि यूपी के सभी जरूरी स्थानों पर चेकिंग की जाए, मौलानाओं से संवाद बनाने और बीट स्तर पर हालातों का जायजा लेकर व्यवस्था बनाएँ।

इसी सर्कुलर में इस्तेमाल की गई भाषा से शिया समुदाय के मौलानाओं, इमामों में आक्रोश है। पूर्व में शिया मौलाना कल्बे सिब्तैन नूरी ने गाइडलाइन के ड्राफ्ट को तुरंत बदलने की माँग की थी। मौलाना कल्बे सिब्तैन नूरी ने कहा था कि मुहर्रम के संबंध में पुलिस प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन से शिया समुदाय के धार्मिक जज़्बात को ठेस पहुँची है। इसमें मुहर्रम व शिया समुदाय पर सीधे तौर पर बेबुनियाद इल्ज़ाम लगाए गए हैं। इस ड्राफ्ट को तुरंत बदला जाए।

जाहिद ने रवि बन शादीशुदा हिन्दू महिला को फँसाया, मजार पर निकाह-धर्मांतरण, बेटी होने के बाद मारपीट: UP पुलिस ने दबोचा

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में शादी के बाद एक महिला का जबरन धर्म-परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। यूपी पुलिस ने शनिवार (7 अगस्त, 2021) को इस मामले में FIR दर्ज की और फिर आरोपित को धर-दबोचा। हालाँकि, कोतवाली पुलिस ने धर्मांतरण की बात से इनकार किया है। इस घटना की सूचना मिलते ही कई हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता पुलिस चौकी में जमा हो गए और कार्रवाई की माँग की।

पुलिस ने जब आरोपित के घर दबिश दी तो वो वहाँ नहीं मिला। उसके भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री दिनेश सिंह तोमर और हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष सुबोध मिश्रा को महिला ने अपनी आपबीती सुनाई थी। महिला ने उन्हें बताया कि उसका विवाद 2004 में हुआ था, जिसके बाद दो बेटियाँ भी हुईं। पति मानसिक रोगी था, इसीलिए वो एक अस्पताल में नौकरी करने लगीं।

वहीं पर जाहिद नाम का युवक छद्म हिन्दू नाम के साथ नौकरी कर रहा था। वहाँ वो ‘रवि’ नाम से रह रहा था। उक्त युवक ने महिला के साथ नजदीकी बढ़ा कर उसे अपने जाल में फाँस लिया और फिर शादी कर ली। महिला की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। आरोप है कि 2015 में जाहिद उक्त महिला को कायमगंज स्थित एक मजार पर ले गया, जहाँ उसका धर्मांतरण करा दिया। कलमा और दारूल शरीफ की शिक्षा देने का भी आरोप है।

महिला का आरोप है कि उसके पिता की मौत के बाद मिले 1 लाख रुपए भी धीरे-धीरे कर आरोपित ने हड़प लिए। 24 जून, 2021 को बेटी के नाम जमा 50 हजार रुपए की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) भी तुड़वा दी और वो रुपए भी छीन लिए। पीड़िता से अब वो तलाक लेना चाहता है। हिन्दू संगठनों ने स्थानीय कोतवाल को इसकी सूचना दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ जबरन रुपए ऐंठने और जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि ससुराल में पीड़िता के साथ मारपीट होती थी और उसे प्रताड़ित किया जाता था। पीड़िता का आरोप है कि जाहिद सलीम का पेशा ही है कि वो युवतियों को अपने जाल में फँसा कर उनका इस्लामी धर्मांतरण कराता है। एसपी ने खुद संज्ञान लेकर नगर कोतवाल को इस मामले की जाँच करने के आदेश दिए हैं। उक्त युवक के साथ शादी के बाद महिला की एक पुत्री भी हुई। आरोप है कि मजार पर युवक ने कुछ कागजात पर हस्ताक्षर करा कर महिला को बताया था कि अब हमारा निकाह हो गया है।

जिसका भी नाम ‘नीरज’ है, वो ₹501 का मुफ्त पेट्रोल ले जाए: ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता के सम्मान में पेट्रोल पंप का ऐलान

टोक्यो ओलंपिक में ‘जेवलिन थ्रो’ में स्वर्ण पदक जीत कर भारत का नाम रोशन करने वाले नीरज चोपड़ा का खुमार पूरे देश में छाया हुआ है। अब गुजरात में ‘इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ के एक पेट्रोल पंप ने घोषणा की है कि जिस भी व्यक्ति का नाम नीरज है, उसे मुफ्त में रुपए की पेट्रोल दी जाएगी। दक्षिणी गुजरात के भरूच जिले के नेत्रंग में स्थित एक पेट्रोल पंप ने ये ऐलान किया है। एक बोर्ड पर इस ऑफर को लिख कर पेट्रोल पंप पर लगा दिया गया है।

इस पेट्रोल पंप के मालिक अयूब पठान ने ये बोर्ड लगाया है। उन्होंने रविवार (8 अगस्त, 2021) को ये नोटिस बोर्ड लगाया। ये ऑफर आज सोमवार भर के लिए है। सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक नीरज नाम का जो भी व्यक्ति अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाने आएगा, टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के सम्मान में उसे 501 रुपए की मुफ्त पेट्रोल दी जाएगी। इसके लिए ग्राहकों को अपना पहचान पत्र दिखाना होगा।

बता दें कि 2008 में बीजिंग में हुए बीजिंग ओलंपिक में भारत के शूटर अभिनव बिंद्रा ने स्वर्ण पदक जीता था। उसके बाद ये पहले मौका है, जब भारत में ओलंपिक स्वर्ण पदक आया हो। हरियाणा स्थित पानीपत के खंडरा गाँव में जन्मे नीरज चोपड़ा ने ये कमाल किया। इसके बाद राष्ट्रपति कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी से लेकर पूरे देश ने उन्हें बधाई दी। हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने उनके घर जाकर उनके माता-पिता को सम्मानित किया।

बता दें कि नीरज चोपड़ा के गाँव के कई लोगों ने उनके लिए शिवरात्रि का व्रत रखा था और भोला बाबा से प्रार्थना की थी कि उनका ‘निज्जू’ सबसे दूर भाला फेंके। लोगों का पहले ही कहना था कि अगर वो गोल्ड लेकर आते हैं तो पूरे गाँव की तस्वीर बदल जाएगी। युवा इसीलिए खुश हैं क्योंकि प्रदेश सरकार बड़े स्टेडियम या कोई अन्य सौगात गाँव को दे सकती है। किसी ने शिवरात्रि का व्रत रखा तो किसी ने उनकी सफलता के लिए शिवलिंग पर जल चढ़ाया।

मोढ़ेरा सूर्य मंदिर: भगवान सूर्य की स्वर्ण प्रतिमा को इस्लामी आक्रांता खिलजी ने जब लूटा, तब से नहीं होता पूजा-पाठ

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 अगस्त 2020 को ट्वीट करके मोढ़ेरा सूर्य मंदिर की सुंदरता के दर्शन पूरे भारत को कराए थे और शायद उनके इस ट्वीट के बाद यह मंदिर चर्चा में आया। लेकिन वास्तुकला के बेहतरीन उदाहरण वाले इस रामायण कालीन मंदिर को भी उसी कट्टरपंथी इस्लामी मानसिकता ने नुकसान पहुँचाया, जिसके कारण हिन्दुओं के लगभग 40,000 मंदिर नष्ट हो गए। एक इस्लामी आक्रांता की घृणा का ही परिणाम है कि सदियों गुजर जाने के बाद आज भी गुजरात के मेहसाणा में स्थित इस मंदिर में कोई पूजा-पाठ नहीं होती।

मंदिर का इतिहास

गुजरात के मेहसाणा जिले में मोढ़ेरा नामक गाँव में पुष्पावती नदी के किनारे स्थित है, मोढ़ेरा सूर्य मंदिर। इसका वर्णन स्कंद पुराण और ब्रह्म पुराण में भी किया गया है। इसका इतिहास रामायण कालीन है। मंदिर के आसपास का क्षेत्र धर्मरण्य के नाम से जाना जाता था। भगवान श्री राम जब रावण का संहार कर वापस आए तो उन्होंने महर्षि वशिष्ठ से एक ऐसा स्थान बताने का निवेदन किया, जहाँ वह ब्रह्म हत्या के पाप से मुक्ति प्राप्त कर सकें। तब महर्षि ने श्री राम को इसी स्थान के बारे में बताया। इसका तात्पर्य यह हुआ कि यह दिव्य स्थान का अस्तित्व रामायण काल में भी पहले से ही था।

आधुनिक इतिहास की बात करें तो मोढ़ेरा सूर्य मंदिर का निर्माण 11वीं शताब्दी में सूर्यवंशी सोलंकी राजा भीमदेव प्रथम ने कराया था। सूर्य भगवान, सोलंकी राजाओं के कुल देवता थे और उन्हीं को समर्पित करते हुए भीमदेव प्रथम ने सन् 1026 में इस मंदिर का निर्माण कराया था। इसकी जानकारी मंदिर में उत्कीर्णित शिलालेख में मिलती है।

मंदिर की अप्रतिम संरचना

मोढ़ेरा सूर्य मंदिर तीन भागों में विभाजित है, गुढ़ामंडप, सभामंडप और कुंड। गुढ़ामंडप मंदिर का मुख्य भाग है जहाँ गर्भगृह स्थित है। गर्भगृह की दीवारों पर पौराणिक कथाओं का चित्रण किया गया है। मंदिर का सभामंडप 52 स्तंभों पर निर्मित किया गया है और ये 52 स्तंभ वर्ष के 52 सप्ताह को प्रदर्शित करते हैं। कुंड तक पहुँचने के लिए सीढ़ियाँ बनाई गई हैं।

इस कुंड को सूर्यकुंड या रामकुंड के नाम से जाना जाता है। मंदिर की एक विशेषता है कि इस मंदिर को बनाने में चूने या गारे का प्रयोग नहीं हुआ है। मोढ़ेरा सूर्य मंदिर अपनी वास्तुशिल्प के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ कई ऐसे स्तंभ हैं, जो कुंड के पास से देखने पर अष्टकोणीय आकार में दिखाई देते हैं लेकिन जब उन्हें ऊपर से देखा जाता है तो ये स्तंभ गोलाकार दिखाई देते हैं।

मध्य प्रदेश के खजुराहो मंदिर जैसी नक्काशी के कारण मोढ़ेरा सूर्य मंदिर को गुजरात का खजुराहो कहा जाता है। इस मंदिर का निर्माण इस प्रकार किया गया है कि सूर्योदय होने पर सूर्य की किरणें सीधे ही मंदिर के गर्भगृह तक पहुँचती हैं। पूरे मंदिर को मारू-गुर्जर स्थापत्य कला के अनुसार बनाया गया है। हर साल संक्रांति के अवसर पर यहाँ भगवान सूर्य के दर्शन किए जाते हैं और कुंड में स्नान किया जाता है।

इस्लामिक आक्रमण

देश के बहुतायत मंदिरों की तरह मोढ़ेरा सूर्य मंदिर भी इस्लामी आक्रांताओं के कट्टरपंथ की भेंट चढ़ गया। अलाउद्दीन खिलजी ने न केवल इस मंदिर में तोड़फोड़ की बल्कि उसने मंदिर के गर्भगृह में स्थापित भगवान सूर्य की स्वर्ण प्रतिमा और मंदिर के अकूत खजाने को भी लूट लिया। खिलजी ने इस मंदिर को खंडित और अपवित्र कर दिया, जिसके बाद से इस मंदिर में किसी भी तरह की पूजा-पाठ वर्जनीय हो गई और आज भी सदियों पुराने इस मंदिर में किसी भी तरह की कोई उपासना नहीं होती है।

कैसे पहुँचें?

मेहसाणा जिला मुख्यालय से मोढ़ेरा सूर्य मंदिर की दूरी लगभग 26 किलोमीटर (किमी) है। यहाँ का सबसे नजदीकी हवाईअड्डा अहमदाबाद का सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट है, जो मंदिर से लगभग 97 किमी दूर है।

मेहसाणा रेलवे स्टेशन, रेल मार्ग से दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई जैसे शहरों से जुड़ा हुआ है। जयपुर-अहमदाबाद रेल लाइन पर स्थित मेहसाणा गुजरात के लगभग सभी बड़े शहरों से भी रेलमार्ग से जुड़ा हुआ है। मंदिर से मेहसाणा रेलवे जंक्शन की दूरी लगभग 28 किमी है।

सड़क मार्ग से भी मेहसाणा पहुँचना बहुत आसान है। सड़क मार्ग से भी मेहसाणा, गुजरात और देश के कई बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है।

नीरज चोपड़ा की विराट कोहली से तुलना, उड़ाया मजाक: फैंस ने दी माँ-बहन की गंदी-गंदी गाली

टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा के शानदार प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर एक बेहद अजीब मामला सामने आया। एक महिला यूजर ने एथलीट नीरज से तुलना करते हुए भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को ‘निर्लज’ (निर्लज्ज) कहा, जिस पर क्रिकेटर के फैन्स इतनी बुरी तरह भड़के कि यूजर को गंदी-गंदी गालियाँ देने लगे।

सोशल मीडिया यूजर – कृतिका/Kr!T!kA (@kakthiyawadi07) ने अपने ट्विटर पर 7 अगस्त को एक तस्वीर पोस्ट की थी। अपने पोस्ट में विराट कोहली पर तंज कसते हुए उन्होंने एक ओर नीरज को ‘नीरज’ बताया जबकि विराट कोहली की तस्वीर पर ‘निर्लज’ लिख दिया। अगले ट्वीट में यूजर ने बताया भी कि ऐसा उन्होंने सिर्फ मस्ती के लिए किया है कोई भड़के न। हालाँकि, कोहली के फैन इस अपील को कहाँ सुनने वाले थे। उन्होंने पहले पोस्ट पर यूजर को गाली देनी शुरू कर दी।

कुछ लोगों ने महिला यूजर को रं$% कहा तो कुछ लोगों ने भद्दे-भद्दे कमेंट किए। ‘जस्ट फॉर फन’ के नाम पर रजनीश नाम के यूजर ने कहा, “$%^& दीदी हर किसी के साथ $*x करती हैं। जस्ट फॉर फन।” एक अन्य यूजर ने कहा, “तेरी माँ की $%* बहन की &^%$, सॉरी दीदी बस मजाक है। भड़क मत जाना।”

एक यूजर ने उनको कहा कि कुछ लड़कियाँ अटेंशन और रीच पाने के लिए कुछ भी कर गुजरती हैं और एक ने उन्हें बताया कि जिस विराट को वो निर्लज कह रही हैं वो उनकी सात पुश्तें खरीद सकता है और पैसे एडवांस में भी दे सकता है।

इस पूरे मामले के संबंध में मुंबई पुलिस ने महिला यूजर से संपर्क करने की कोशिश की। हालाँकि महिला यूजर ने निर्णय लिया कि जो लोग ऐसे घटिया कमेंट कर रहे हैं। वह उनकी उम्र देखते हुए उनके खिलाफ़ पहले शिकायत नहीं करेंगी और बस चेतावनी देकर समझाएँगी। कृतिका की टाइमलाइन पर देख सकते हैं कि उनके इस पोस्ट के बाद कई लोगों ने उनसे माफी माँगी और उन्होंने माफ भी किया।

प्रकाश कोली नामक यूजर ने उन्हें लिखा, “मैं सच में माफी माँगता हूँ बस तुमने विराट पर मीम बनाया और गुस्सा आ गया। इसलिए गाली निकल गई। मैंने गलत किया। फिर से कभी किसी को गाली नहीं दूँगा।” प्रकाश कोली के ट्वीट को कृतिका ने अपने अकॉउंट पर शेयर किया है।

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब विराट के फैन्स गुस्से में आए हों और इस तरह भड़के हों। कुछ महीने पहले की बात है, ऐसा ही नजारा इंटरनेट पर किसी अन्य मसले पर देखने को मिला था। उस समय  ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड की जीत के बाद वहाँ की मीडिया ने उत्साह दिखाने के चक्कर में भारतीय कप्तान विराट कोहली का अपमान किया था। वहाँ की एक स्थानीय वेबसाइट ने ज्यादा क्रिएटिव होने के चलते मीम की तरह एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें कोहली की तुलना पट्टे से बँधे व्यक्ति से की गई थी।

इस ट्वीट के बाद कई विराट के फैन्स ने न्यूजीलैंड के गेंदबाज जेमिसन को उनके इंस्टा पर गाली दी थी। कुछ ने कहा था कि जेमिसन का आईपीएमल कॉन्ट्रैक्ट रद्द किया जाना चाहिए और हर भारतीय को उन्हें अनफॉलो कर देना चाहिए। हालाँकि, ये सभी यूजर शर्मिंदा तब हुए जब कुछ भारतीय जेमिसन की पोस्ट पर जाकर ऐसे गंदे व्यवहार के लिए उनसे माफी माँगने लगे।

आजादी के बाद पहली बार CPI हेडक्वॉर्टर में लहराएगा तिरंगा: पहले कहते थे ‘झूठी आजादी’, किया था भारतीय सेना को रक्तदान का विरोध

स्वतंत्र भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के मौके पर प्रमुख वामपंथी दल CPI(M) अपने मुख्यालयों व दफ्तरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराएगा। पार्टी ने निर्णय लिया है कि स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाँठ पर कोलकाता के अलीमुद्दीन स्ट्रीट स्थित मुख्यालय के अलावा अन्य पार्टी दफ्तरों में तिरंगा फहराया जाएगा। लेफ्ट फ्रंट के नेता और विधायक सुजान चक्रवर्ती ने इस सम्बन्ध में आलाकमान को प्रस्ताव भेजा था।

पार्टी आलाकमान ने इस पर मुहर लगा दी है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर CPI(M) पूरे साल भर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगा और स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाँठ पूरे धूमधाम के साथ मनाएगा। पार्टी आलाकमान हाल ही में पश्चिम बंगाल में मिली बुरी हार के पीछे का कारण जुटा रहा है और नेताओं से सुझाव माँग रहा है। 2011 तक वहाँ सत्ता में रहे वामपंथी दलों व उनके गठबंधन साथी कॉन्ग्रेस को इस साल हुए विधानसभा चुनावों में एक भी सीट नसीब नहीं हुई।

पूर्व केंद्रीय विदेश सचिव विजय गोखले ने अपनी पुस्तक ‘The Long Game: How the Chinese Negotiate with India’ में बताया है कि चीन किस तरह से भारत में अपना ‘घरेलू विपक्ष’ बनाने के लिए वामपंथी दलों में अपने करीबी तत्वों का इस्तेमाल करता रहा है। 2007-08 में भारत-अमेरिका परमाणु संधि को रुकवाने के लिए चीन ने ये चाल चली थी। उस वक़्त कई वामपंथी नेता इलाज के बहाने चीन की यात्रा करते थे।

हालाँकि, वामपंथी दलों के नेता इस बात को नकारते रहे हैं। ‘न्यूज 18’ के एक लेख में भाजपा के विदेश मामलों के प्रभारी विजय चौथैवेल ने लिखा है कि किस तरह जब बात देशहित और अंतरराष्ट्रीय वैचारिक साथियों की आई तो हमेशा से वामपंथी दलों ने देशहित को ताक पर रखा। 1939 में दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान जब सोवियत संघ (USSR) और जर्मनी साथी थे, तब CPI ने हिटलर की आलोचना करने से इनकार कर दिया था।

इसके बाद जब 1941 में हिटलर ने USSR पर आक्रमण किया, मॉस्को ने भारतीय वामपंथियों को बताया कि असली युद्ध फासिज्म और ‘मित्र राष्ट्रों’ के बीच है। इसीलिए, उन्हें इस युद्ध में अंग्रेजों का समर्थन करने को कहा गया। विजय चौथवेल लिखते हैं कि इसके बाद अचानक से CPI हिटलर का विरोधी बन गया और उसने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ से भी दूरी बना ली। ग्रेट ब्रिटेन की कम्युनिस्ट पार्टी (CPGP) ने भी CPI को एक पत्र भेजा था।

इसमें उन्हें अंग्रेजों के खिलाफ किसी भी प्रकार के विरोध को रोकने और युद्ध के लिए हथियारों व रसद के उत्पादन के लिए ट्रेड यूनियनों को एकजुट रखने का निर्देश दिया गया था। हैरी पोलिट के इस पत्र को तब भारत में अंग्रेजों के गृह सचिव रेगीनाल्ड मैक्सवेल ने वामपंथी नेताओं को सौंपा था। इसके बाद अंग्रेजों ने CPI नेताओं को जेल से छोड़ा, उन्हें ट्रेड यूनियनों का नियंत्रण लेने दिया और इसे कानूनी वैधता भी प्रदान कर दी।

उसी समय गंगाधर अधिकारी ने 1942 में ‘पाकिस्तान थीसिस’ पेश किया, जिसमें भारत के विभाजन का समर्थन किया गया। 1947 में आज़ादी मिलने के बाद भी CPI ने कभी इसे स्वीकार नहीं किया और पार्टी के वरिष्ठ नेता बीटी रणदिवे ने तब कहा था, “ये आज़ादी झूठी है।” 1959 में तब तिब्बत पर चीन अत्याचार कर रहा था, तब वामपंथी दलों ने चीन का समर्थन किया। उन्होंने दावा किया कि चीन तो तिब्बत को मध्यकालीन अंधकार से निकाल कर आधुनिकता की तरफ ले जा रहा है।

विजय चौथवेल लिखते हैं कि तिब्बत के विद्रोह को इन वामपंथी दलों ने भारत और अमेरिका की साजिश बताया था। 1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान भी ये वामपंथी दल चीन के साथ थे और भारतीय जवानों को रक्तदान करने का विरोध कर रहे थे। केरल के तत्कालीन मुख्यमंत्री EMS नम्बूद्रीपद ने खुल कर चीन का समर्थन किया था। उन्होंने चीन की आक्रामकता व घुसपैठ को मानने से इनकार करते हुए उल्टा भारत को ही शांति से समझौता करने व की सलाह दी थी।

इसी तरह 2017 में जब डोकलाम विवाद हुआ तब भी इन वामपंथी दलों ने चीन की निंदा नहीं की। इन्होंने भारत से कहा कि वो भूटान को चीन के साथ सीमा समझौता करने दे और खुद अलग हट जाए। गाल्वम में जब भारतीय जवान बलिदान हुए, तब भी CPI(M) ने अपने बयान में चीन की आलोचना तक नहीं की। इसका सीधा अर्थ है कि हमेशा से वामपंथी दल अपने विदेशी आकाओं के इशारे पर नाचते रहे हैं।