Home Blog Page 5641

तीन तलाक से परेशान शगुफ्ता ने कोर्ट के बाहर पकड़ा ससुर का कॉलर, फिर चप्पल से कर दिया मुँह लाल

बिहार के गोपालगंज कोर्ट के परिसर के बाहर बुधवार को एक बहुत ही चौंकाने वाली घटना हुई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यहाँ तीन तलाक से पीड़ित एक महिला ने अपने ससुर का पहले कॉलर पकड़कर पति के बारे पूछा और जवाब न मिलने पर उसने अपने ससुर की चप्पल से पिटाई कर दी।

इस घटना से लोग सकते में आ गए। बाद में स्थानीय दुकानदारों की मदद से मसले को सुलझाया। इस दौरान पीड़ित महिला बार-बार तलाक देने और अपने बच्चियों के जीवन यापन के लिए पैसा नहीं देने का आरोप उनपर लगाती रही।

जानकारी के मुताबिक महिला का नाम शगुफ्ता परवीन है। वह बरौली के सरेया नरेंद्र गाँव की निवासी है। 14 मार्च 2007 में उसका निकाह कुचायकोट के बली खरेया निवासी अली अख्तर से हुआ था। निकाह के बाद उसकी दो बेटियाँ हुईं। जिसके बाद अली अख्तर विदेश कमाने चला गया। जब वापस आया 2010 में तो उसने शगुफ्ता को तीन तलाक देकर दूसरी लड़की आफरीन से निकाह कर लिया। जिसके बाद इस मामले के मद्देनदर न्यायालय में प्रताड़ना का मुकदमा चला। इसमें कोर्ट ने पीड़ित महिला को गुजाराभत्ता के नाम पर 2000 रुपए महीना देने के लिए निर्देश दिए। शगुफ्ता पिछले 9 साल से अपनी बेटियों के साथ न्याय के लिए दर-दर भटक रही है।

लेकिन महिला का कहना है कि उसे आजतक कोई पैसा नहीं मिला। न ही उसकी अपनी पति से मुलाकात हुई। उसने बहुत परेशान होकर अपने ससुर से अपने पति के बारे में पूछा और जब ससुर ने जवाब देने में आना-कानी की, तो उसने गुस्से में आकर उसकी चप्पल से पिटाई कर दी।

लोकसभा में पहली कतार में बैठेंगे PM मोदी, ईरानी, शाह… राहुल दूसरी कतार में ही रहेंगे

लंबे समय के इंतजार के बाद लोकसभा में बुधवार (जुलाई 31, 2019) को सीटों का आवंटन हो गया। सत्ता पक्ष की बेंचों में हुए बदलाव के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमें पहली कतार में नजर आएँगे। यहाँ उनके साथ राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, नरेंद्र सिंह तोमर, रविशंकार प्रसाद और स्मृति ईरानी के साथ कई अन्य वरिष्ठ मंत्री बैठे नजर आएँगे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, गजेंद्र सिंह शेखावत, हर्षवर्धन को प्रधानमंत्री की पीछे वाली कतार में जगह आवंटित की गई है।

वहीं विपक्ष की पहली कतार में मुलायम सिंह यादव, सोनिया गाँधी, सुदीप बंदोपाध्याय और माहताब जैसे नेताओं को जगह मिली है। दूसरी कतार में फारूक़ अब्दुल्ला, सुप्रिया सुले, अखिलेश यादव, व अन्य नेता नजर आएँगे। यहाँ उल्लेखनीय है कि राहुल गाँधी की सीट में कोई बदलाव नहीं हुआ है वे दूसरी कतार में अपनी साइड वाली पुरानी सीट पर ही नजर आएँगे। हालाँकि, कुछ दिन पहले तक कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार राहुल गाँधी को पहली पंक्ति में स्थान मिलेगा लेकिन बाद में सरकार ने स्पष्ट किया था कि कॉन्ग्रेस को पहली पंक्ति में सिर्फ 2 सीटें दी जाएँगी। जिसके बाद साफ़ हो गया था कि राहुल को दूसरी पंक्ति में ही जगह मिलेगी। इस दौरान सरकार ने राहुल को कॉन्ग्रेस अध्यक्ष न होने के कारण उन्हें पहली सीट नहीं दिए जाने का हवाला दिया था।

बाद में कॉन्ग्रेस का कहना था कि राहुल गाँधी के लिए संसद में पहली पंक्ति की सीट माँगी ही नहीं गई। पार्टी नेता अधीर रंजन चौधरी ने ट्वीट कर कहा, “न तो राहुल जी और न ही कॉन्ग्रेस ने संसद में पहली पंक्ति की सीट के लिए कोई माँग की है। हमने उनके लिए सीट संख्या 466 का प्रस्ताव दिया है।”

उल्लेखनीय है, लोकसभा में संख्या बल से तय होता है कि किस पार्टी को पहली पंक्ति में कितनी सीटें मिलेंगी। अब चूँकि पीएम मोदी के साथ लोकसभा के सत्ता पक्ष की पहली कतार में अमित शाह, स्मृति ईरानी और रविशंकार प्रसाद को सीट मिली है तो जानना जरूरी है कि ये तीनों नेता इससे पहले लोकसभा सदस्य नहीं थे, वे राज्यसभा सदस्य थे। जहाँ अमित शाह और रविशंकर को तो पहली कतार में ही बैठने का अनुभव है, लेकिन स्मृति ईरानी के लिए यह पहला मौका है। माना जा रहा है प्रधानमंत्री की कतार में जगह मिलना उनके लिए भाजपा की आंतरिक राजनीति में कद बढ़ने जैसा है।

स्मृति ईरानी का हुआ प्रमोशन, संसद में मोदी-शाह के साथ बैठेंगी

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री और अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी को संसद में अब मोदी-शाह के बराबर में बैठेंगी। उन्हें लोकसभा में पहली कतार में जगह दी गई है। पहली कतार में प्रधानमंत्री मोदी के अतिरिक्त गृह मंत्री और भाजपा सुप्रीमो अमित शाह, वरिष्ठ सांसद और कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, पूर्व भाजपा अध्यक्ष और मोदी सरकार के वरिष्ठ मंत्री नितिन गडकरी भी होंगे।

राहुल गाँधी को हराने का इनाम

माना जा रहा है कि स्मृति ईरानी को यह इनाम कॉन्ग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी को अमेठी में हराने के लिए मिला है। राहुल गांधी को सीटों के आवंटन में दूसरी पंक्ति में जगह दी गई है। बुधवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की ओर से जारी सूची में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, सदानंद गौड़ा, अर्जुन मुंडा और अरविंद सावंत को भी पहली पंक्ति में ही जगह दी गई है। 

शाह और रविशंकर प्रसाद इससे पहले राज्यसभा में पहली कतार में ही बैठते थे, लेकिन स्मृति ईरानी के लिए पहली कतार में बैठने के यह पहला मौका है। तीनों लोकसभा के लिए पहली बार चुने गए हैं।

विपक्षी दलों की बात की जाए तो लोकसभा में कॉन्ग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, डीएमके लीडर टीआर बालू को भी पहली कतार में स्थान दिया गया है। जेडीयू, तृणमूल कांग्रेस और वाईएसआर कांग्रेस के कुछ सदस्यों को भी प्रथम पंक्ति में जगह मिली है। 

रेप के बाद 3 साल की बच्ची का गला रेता, मोहम्मद शेख सहित तीन गिरफ्तार

झारखंड के जमशेदपुर में 25 जुलाई को 3 साल की मासूम बच्ची का बलात्कार के बाद गला रेत दिया गया। पुलिस ने मंगलवार (जुलाई 30, 2019) रात बच्ची का बिना सिर वाला शव रामाधीन बागान धोबीघाट के पास स्थित झाड़ी से बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में बच्ची की माँ के प्रेमी मोहम्मद शेख उर्फ़ मोनू मंडल सहित 3 को गिरफ्तार किया है।

मोहम्मद शेख पर इस घटना की साजिश रचने का आरोप है। जमशेदपुर में 25 जुलाई को टाटानगर स्टेशन से बच्ची का अपहरण हुआ था। दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। मंगलवार शाम बच्ची की सिर कटी लाश रेल पुलिस ने टेल्को रामाधीन बगान की गली में एक झाड़ी से बरामद किया।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक हवलदार के बेटे रिंकू साहू और उसके दोस्त कैलाश कुमार को पकड़ा। पुलिस अब बच्ची के सिर की तलाश में जुटी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, मुख्य आरोपित रिंकू साहू की माँ गिरीडीह जिला पुलिस मुख्यालय में हवलदार है। रिंकू पहले से ही कई मामलों में आरोपी भी रहा है। रिंकू की माँ का कहना है कि उसका बेटा साइको है, जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार दोनों ही अपराधी बच्ची के तालाश में ही टाटानगर स्टेशन पहुँचे थे। जब वे लोग स्टेशन के अंदर घुसे तो पोर्टिको में ही उन लोगों ने देखा कि बच्ची की माँ और उसके प्रेमी सोए हुए हैं और बच्ची बगल में बैठी है। इसके बाद बच्ची को बहला-फुसलाकर वे बर्मामाइँस की ओर निकल गए। इसके बाद बच्ची को गोदी में लेकर दोनों केरला समाज स्कूल होते हुए टेल्को की ओर निकल गए। इस बात का खुलासा पेट्रोल पंप और स्कूल के आसपास लगे कैमरा से हुआ। पुलिस मन्नू मंडल और पकड़ाए दोनों अपराधी रिंकू एवं कैलाश के बीच संपर्क तलाशने में जुटी हुई है।

पुलिस ने लड़की की माँ के प्रेमी मोनू मंडल को आपराधिक साजिश और अन्य धाराओं के तहत जेल भेज दिया है। पुलिस मामले में मोहम्मद शेख उर्फ ​​मोनू मंडल की भूमिका की जाँच कर रही है, जो बच्ची और उसकी माँ को पुरुलिया से टाटानगर लाया था।

CCD संस्थापक वीजी सिद्धार्थ की मौत का मामला गहराया, कॉन्ग्रेस नेता डीके शिवकुमार के साथ हवाला कनेक्शन

कर्नाटक कॉन्ग्रेस के बड़े नेता और पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार के साथ हवाला कनेक्शन का मामला सामने आने के कारण कैफ़े कॉफी डे (CCD) के संस्थापक वीजी सिद्धार्थ की मौत का मामला और पेचीदा हो गया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा के दामाद सिद्धार्थ के खिलाफ जाँच के दौरान आयकर (IT) विभाग को संदिग्ध हवाला लेनदेन के सुराग मिले थे।

रिपब्लिक के अनुसार IT विभाग ने जाँच में पाया कि कॉन्ग्रेस नेता डीके शिवकुमार की बेटी के साथ CCD ने करीब ₹20 करोड़ का लेनदेन किया था। जाँच में सिंगापुरी नागरिक रजनीश गोपीनाथ का नाम भी सामने आया था। उसके घर पर IT विभाग को ₹1.2 करोड़ की बेहिसाब नकदी मिली थी। पूछताछ में गोपीनाथ ने यह पैसा वीजी सिद्धार्थ का होने की बात कही थी। रिपब्लिक ने विभाग के सूत्रों के हवाले से फ़ोन पर बातचीत के सबूतों का भी दावा किया है।

इसके अलावा CCD कर्मचारी और सिद्धार्थ के कथित ‘खास’ दीक्षित के ज़रिए रजनीश गोपीनाथ और CCD के बीच हवाला कारोबार होता था। रजनीश का भाई मुनीश CCD का वित्तीय निदेशक था और इस कारोबार में शर्मा ट्रांसपोर्ट नामक हवाला ऑपरेटर के कर्मचारी रवि और रफ़ी भी शामिल हैं। रिपब्लिक के IT सूत्र ने दीक्षित के भी इकबालनामे की बात की है।

नदी में मिली लाश

मालूम हो कि सोमवार से लापता चल रहे सिद्धार्थ का लाश उल्लाल के निकट नेत्रवती नदी किनारे मिला। उनका शव वहाँ मौजूद स्थानीय मछुआरों ने निकाला। IT विभाग का कहना है कि उसके पास सिद्धार्थ का जो हस्ताक्षर है, वह सोशल मीडिया में चल रहे उनके कथित पत्र के हस्ताक्षर से अलग है। साथ ही विभाग ने जाँच के दौरान सिद्धार्थ को प्रताड़ित करने के आरोपों से भी इनकार किया है। विभाग के अनुसार पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा के दामाद ने अपनी आय के कुछ हिस्से को छिपाने का आरोप भी स्वीकारा था।

मेरी बात को तोड़ा-मरोड़ा: पीवी सिंधु ने TOI को लताड़ा

ओलम्पिक पदक विजेता शटलर पीवी सिंधु ने अपने शब्द तोड़-मरोड़ कर पेश करने के लिए टाइम्स ऑफ़ इंडिया के पत्रकार को लताड़ लगाई है। सिंधु का कहना है कि TOI संवाददाता मन्ने रत्नाकर ने उनके कहे को कुछ-का-कुछ बना दिया है। एक अन्य बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने भी ट्विटर पर सिंधु का समर्थन किया है।

कॉमनवेल्थ गेम्स का मसला

कॉमनवेल्थ गेम्स के मामले पर टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने दावा किया था कि अभिनव बिंद्रा और गगन नारंग के बाद सिंधु ने भी CWG का बहिष्कार न करने की इंडियन ओलम्पिक एसोसिएशन (IOA) से अपील की है। बताया जा रहा है कि IOA अगले राष्ट्रमंडल खेलों में शूटिंग को शामिल न किए जाने को लेकर इन खेलों के बर्मिंघम में होने वाले अगले संस्करण का बहिष्कार करने का मन बना रहा है। IOA अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा ने खेल मंत्री किरण रिजिजू को पत्र लिखकर इस मसले पर विचार करने के लिए बैठक की माँग की है

इसी को लेकर बीजिंग ओलम्पिक में शूटिंग में स्वर्ण पदक जीतने वाले अभिनव बिंद्रा और लंदन ओलम्पिक के काँस्य विजेता गगन नारंग ने IOA से ऐसा न करने की अपील की थी। बाद में 2016 के रियो ओलम्पिक में रजत जीतने वाली सिंधु के हवाले से TOI ने दावा किया कि उन्होंने भी IOA से बहिष्कार न करने की अपील की है।

लेकिन सिंधु ने साफ तौर पर कहा है कि उन्होंने ऐसा कभी नहीं कहा था। उनके अनुसार उन्होंने कहा था कि एथलीट होने के नाते (ऐसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में) वह हिस्सा अवश्य लेना चाहतीं हैं, लेकिन साथ में यह भी जोड़ा था कि ऐसा देश की कीमत पर नहीं होगा। वह IOA और सरकार के हर फैसले के साथ हैं।

ज्वाला गुट्टा ने सिंधु के ट्वीट का समर्थन करते हुए कहा कि ऐसी घटना पहली बार नहीं हुई है। यानी मन्ने रत्नाकर ऐसा पहले भी कर चुके हैं।

मीडिया की विश्वसनीयता घेरे में

यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि मीडिया कि विश्वसनीयता पर लग रहे प्रश्नचिह्न क्यों सही हैं। आज जब आम और खास, हर आदमी पेशेवर पत्रकारों पर विश्वास करने से कतराता है, तो इसके लिए गम्भीरतापूर्वक, विचारपूर्वक कोई हल निकालने की बजाय चंद मिनटों की चिरकुटई लूटने के लिए पत्रकार ऐसी हरकतें कर खुद की ही नहीं, पूरे पेशे की कब्र खोद रहे हैं।

मोदी ने पहले ही खास आदमी को यह दिखा दिया है कि उसे आम आदमी से संवाद करने के लिए बिचौलिए की ज़रूरत नहीं है। आम आदमी सोशल ट्रेंडों की ताकत से खास लोगों से संवाद कर ही रहा है। इस बीच बाबा रामदेव के इंटरव्यू से छेड़छाड़ जैसी घटनाओं से भी मीडिया की विश्वसनीयता गिरती गई है। इसीलिए अख़बारों के सब्सक्रिप्शन घट रहे हैं, चैनलों को टीवी पर कोई देखना नहीं चाहता। ऐसे में इस तरह की ओछी हरकत की उम्मीद देश के सबसे ज़्यादा बिकने वाले अख़बारों में से एक से तो नहीं थी!

शेहला के बैग में कंडोम की अफवाह फैलाने पर चौकीदार नीतीश कुमार समेत 16 पर FIR

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की छात्र नेता शेहला राशिद पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में बेगूसराय में 16 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। लोकसभा चुनाव के दौरान शेहला बेगूसराय से CPI के प्रत्याशी रहे कन्हैया कुमार और JNU छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के प्रचार में आईं थी।

उस समय चुनाव प्रचार कर रही शेहला रशीद के बारे में फेसबुक पर कई तरह की पोस्ट शेयर की गई थीं। कई लोगों ने लिखा था कि बेगूसराय पुलिस की जाँच में शेहला रशीद के बैग से कंडोम मिले थे।

इस मामले में नगर थाने में 16 लोगों के विरुद्ध नामजद एफआईआर की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बेगूसराय जिला पुलिस ने यह कार्रवाई दिल्ली की सामाजिक कार्यकर्ता जेना यमन की महिला आयोग से शिकायत के बाद की है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, शिकायत दर्ज करने वाली जेना ने जिन 16 लोगों को नामजद आरोपित बनाया है, इनमें स्थानीय केशव भारद्वाज के साथ रोशन राज, मनीष कुमार, रितेश झा, ज्योति, एवी विपिन शर्मा, कन्हैया सिंह, राहुल शर्मा, वेंकटेश कुमार सिंह, एस पुरोहित, मंजेश पुरोहित, मंतोष कुमार शांडिल्य, विनोद कुमार मंडल, मुख्तार सिंह और चौकीदार नीतीश कुमार समेत 16 लोग शामिल हैं। उन पर आइटी एक्‍ट की धारा 67 व 67-ए तथा आइपीसी की धारा 294, 469, 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 

अप्रैल में शेहला रशीद का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें शेहला कह रही थीं कि किसी भी समुदाय के सारे अमीर व्यक्ति शाम को होटल में बैठकर एक साथ बीफ खाते हैं और दारू पीते हैं। हालाँकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई थी कि वीडियो चुनाव प्रचार के दौरान का ही है, लेकिन इसके बाद वह कई लोगों के निशाने पर आ गई थीं। वीडियो के आधार पर उन पर कई आपत्तिजनक टिप्पणियाँ की गई थीं।

बंगाल में पत्रकारों पर रुक नहीं रहे हमले और दीदी बॉंट रही रेवड़ी

प्रेस क्लब, कोलकाता की प्लैटिनम जुबली के उपलक्ष्य में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पत्रकारों को ‘जॉब गारंटी’ स्कीम देने का वादा किया। साथ ही 69 पत्रकारों की सूची भी जारी की जिन्हें राज्य सरकार द्वारा ₹2,500 मासिक दिए जाएंगे। सरकार ने पहले 30 की सूची दिसंबर, 2018 में ही जारी कर दी थी। इसके अलावा उन्होंने ₹1,00,001 भी प्रेस क्लब को चंदा दिया और प्रेस क्लब को कुल 13.5 कोटा ज़मीन भी आवंटित की। ₹1,00,000 का अतिरिक्त दान शर्मिष्ठा हज़रा के लिए उन्होंने किया, जिसके पत्रकार पति अर्णब हज़रा ने आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या कर ली थी

पहले हमले रोकिए

एक तरफ़ ममता बनर्जी ने यह रेवड़ियाँ बाँटीं और दूसरी ओर हफ्ते भर के भीतर पत्रकार के घर पर बम से हमले की एक और घटना सामने आई है। ABP आनंदार के बीरभूम संवाददाता गोपाल चट्टोपाध्याय के घर पर बमों से हमला किया गया। हमले के वक़्त गोपाल चट्टोपाध्याय और उनकी पत्नी घर पर नहीं थे।

बीरभूम के SP संजय सिंह ने मौके पर पहुँच कर जाँच शुरू कर दी है। गोपाल को पिछले कुछ दिनों से अवैध बालू माफ़िया और जमाखोरी के खिलाफ रिपोर्ट लिखने को लेकर धमकी मिल रही थी।

जान है तो जहान है

ममता बनर्जी ने कहावत सुनी होगी कि जान है तो जहान है। अगर ईमानदारी से काम करने वाला पत्रकार ज़िंदा ही नहीं बचेगा तो ममता बनर्जी बताएँ कि उनकी ऐसी पेंशन किस काम की है? रेवड़ियों वाली ‘सोशल सिक्योरिटी’ से बेहतर है ममता बनर्जी पत्रकारों को असली सिक्योरिटी दिलाने के बारे में सोचें।

हिन्दुओं की लिंचिंग से हिन्दुओं को ही फर्क नहीं पड़ता तो 49 सेलिब्रिटीज़ से सवाल क्यों?

हत्या क्या है? हत्या एक अपराध है, अगर मरने वाला हिन्दू न हो तो। साम्प्रदायिक या कम्यूनल होना क्या है? जब आप विशेष मजहब के खिलाफ सामान्य बातें भी आलोचनात्मक रवैये के साथ लिखें। हालाँकि, जब हिन्दुओं के धार्मिक प्रतीकों, देवताओं, देवियों, मंदिरों, परम्पराओं आदि पर सीधे तौर पर हमले हों, और हमलावर सम्प्रदाय विशेष से या ईसाई हो, तो उसे साम्प्रदायिक नहीं माना जाता क्योंकि पीड़ित हिन्दू या हिन्दू धर्म है। यही आजकल की परिभाषा है, आपको जितना रोना-गाना है कर लीजिए, फर्क नहीं पड़ता।

जब तबरेज या अखलाख की हत्या होती है तो वो आंदोलन बन जाता है। ऐसा आंदोलन बन जाता है कि घटनास्थल से सैकड़ों किलोमीटर दूर मजहबी भीड़ लाख की संख्या में कैंडल लेकर निकल पड़ती है। या झारखंड से दूर गुजरात के सूरत में पुलिस की परमिशन न मिलने के बाद भी इस्लामी भीड़ निकलती है, उत्पात मचाती है और बताती है कि वो तबरेज की लिंचिंग के खिलाफ है।

अब कुछ घटनाएँ देखिए जो हाल ही की हैं जहाँ हिन्दुओं को कट्टरपंथियों ने मार डाला, लेकिन वो खबरें आप तक मेनस्ट्रीम मीडिया ले कर नहीं आती। सारी घटनाओं में मजहब ही केन्द्र में है, और कुछ भी नहीं।

गोपाल गौ रक्षक दल से जुड़े हुए थे। वह पहले भी कई गायों को तस्करों की पकड़ से छुड़ा चुके थे। उन्हें सोमवार (जुलाई 29, 2019) को किसी ने सूचना दी थी कि कुछ लोग गाय की तस्करी कर रहे हैं। जिसके बाद अपनी बाइक लेकर निहत्थे ही वे गायों को बचाने के लिए तस्करों का पीछा करने लगे। परिणामस्वरुप रास्ते का रोड़ा बनता देख गो तस्करों ने उन्हें गोली मार दी और वहीं उनकी मौत हो गई।

जनवरी 2019 में, इम्तियाज़ अहमद फ़ैयाज़ (19) और मोहम्मद रज़ा अब्दुल क़ुरैशी (20) गाय चुराकर ले जा रहे थे, कॉन्स्टेबल पेट्रोलिंग कर रहे थे। गाय लेकर जा रहे ट्रक से अब्दुल और क़ुरैशी ने कॉन्सटेबल प्रकाश मेशराम को कुचल दिया, जिससे उनकी वहीं पर मृत्यु हो गई। इससे पहले अप्रैल 2016 में रेवाड़ी में गो-तस्करों ने गाड़ी से कुचल कर एक सिपाही की हत्या कर दी थी।

राजस्थान के अलवर जिले में गो तस्करों ने ग्रामीणों पर फायरिंग की। हमले में जीतनराम नाम के ग्रामीण के सीने में गोली लगी। उनका भतीजा रामजीत भी घायल हो गया। इसके बाद अन्य ग्रामीणों ने एक तस्कर को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। 2 अन्य तस्कर फरार हो गए। तस्कर की पहचान सलीम खान के रूप में हुई है।

हरियाणा के नूंह शहर के भूतेश्वर मंदिर में कल काँवड़ चढ़ाने के दौरान ‘शांतिप्रिय’ समुदाय के युवकों द्वारा लड़कियों को छेड़ने का मामला सामने आया। जानकारी के मुताबिक जब लड़कियों के परिजनों ने इसका विरोध किया तो आसिफ, हुसैन, नोमान, इसराइल, जुबैर, सुब्बे, नईम और हाशिम ने उनसे मारपीट की।

बिहार के मुजफ्फरपुर में बरुराज थाना क्षेत्र में सावन के दूसरे सोमवार को जल भरने जा रही तकरीबन 500 से भी ज्यादा महिला और बच्चियों पर, मस्जिद के पास से गुजरते समय कुछ अराजक तत्वों द्वारा पथराव किया गया। जब बीच-बचाव के लिए पुलिस आई तो उनके साथ भी दुर्व्यवहार हुआ।

प्रयागराज में गौ तस्करी के आरोपी को गिरफ़्तार करने गई यूपी पुलिस पर गाँव वालों ने हमला कर दिया। हमला भी ऐसा-वैसा नहीं, बाकायदा पुलिस पर फायरिंग। इसके चलते आरोपित भागने में सफल रहा और 7 पुलिस वाले घायल भी हो गए।

ये चंद वैसी घटनाएँ हैं जो एक सीधे सर्च से सामने दिख गईं। इसके अलावा आपने दसियों नाम सुने होंगे जिसमें ध्रुव त्यागी, डॉक्टर नारंग, ई-रिक्शा चालक रवीन्द्र, अंकित सक्सेना आदि शामिल हैं जिन्हें मजहबी भीड़ ने अपनी घृणा का शिकार बनाया। इन सब पर न तो किसी जगह पर एक लाख हिन्दुओं ने कैंडल मार्च किया, न ही प्रधानमंत्री को इन घटनाओं पर बोलने को मजबूर किया, न ही किसी दूसरे राज्य में इनकी लिंचिंग के विरोध में सद्भावना रैली निकली।

ये सब नहीं हुआ क्योंकि आपको लगता है कि आपके बदले कोई सेलिब्रिटी कहीं से बैठ कर लेटर साइन करेगा, और आपका काम हो जाएगा। आपका काम नहीं हो पाएगा, क्योंकि आपको फर्क नहीं पड़ता। आप और हम सिर्फ़ ट्विटर-फेसबुक पर ही सारी लड़ाई लड़ लेते हैं। आप बस इस बात से खुश हो जाते हैं कि कश्मीर से ये धारा अब खत्म हो जाएगी, जबकि सामने से एक मजहबी उन्माद से उबलती भीड़ नारा-ए-तदबीर अदरक-लहसुन करती आती है, और आपके दुर्गा मंदिर को तोड़ कर चली जाती है।

क्या मैं, पिछली घटनाओं को आधार मानकर, ये सवाल न पूछूँ कि मजहब विशेष के लोगों को गाय काटकर खाने की ऐसी भी क्या चुल्ल मचती है कि वो पुलिस कॉन्स्टेबल की हत्या करने पर आमादा हो जाते हैं? कानून के लिए कितनी इज़्ज़त है कि बुलंदशहर में भी इसी तरह गायों के काटे जाने की ख़बर की परिणति एक पुलिस अफसर और एक नवयुवक की मौत के रूप में हुई?

आखिर ‘शान्तिप्रियों’ को काँवड़ ले जाते काँवड़ियों से क्या समस्या है कि वो रात के एक बजे छत पर बैठ कर उनके गुजरने का इतंजार करते हैं और पत्थरबाजी करते हैं? रामनवमी के जुलूस पर पत्थरबाजी, दुर्गा विसर्जन करने जा रहे लोगों पर पत्थरबाजी, सैनिकों पर पत्थरबाजी, अपराधियों और आतंकियों को बचाने को लिए पत्थरबाजी…आखिर ऐसा भी क्या प्रेम है पत्थरों से?

आख़िर बवाल तब ही क्यों होता है जब गायों की चोरी करते हुए अपराधियों को कुछ हिन्दू गौरक्षक घेरकर पीटते हैं, या कभी-कभी पिटाई के कारण उनकी मौत हो जाती है? अगर मोदी इन गौरक्षकों को फोन करके गाय चोरी करनेवालों को पीटने कहता है, तो फिर इन समुदाय विशेष के लड़कों को पुलिस के ऊपर गाड़ी चढ़ाने के लिए कौन फोन करता है? उनको भी तो कहीं से फोन आता होगा उस हिसाब से?

जब गौरक्षक कानून हाथ में लेते हैं तो पूरा हिन्दू समाज असहिष्णु हो जाता है, फिर इन कट्टरपंथियों द्वारा पुलिस की हत्या पर क्या कहा जाए? जब गाय का मसला संवेदनशील और भावनात्मक है तो फिर एक ख़ास मज़हब के लोग बार-बार वही काम क्यों करते हैं जिससे भावनाएँ भड़कती हैं और दंगे तक होते हैं? क्या हिन्दू समाज को उकसा कर, अपने अल्पसंख्यक होने की बात कहकर मजहबी अपराधी अपने दुष्कृत्यों को अंजाम देते रहेंगे?

शायद हाँ, क्योंकि आपने ‘संघे शक्ति कलौयुगे’ या ‘संघे शक्ति युगे युगे’ की रट तो लगाई लेकिन देश की सबसे बड़ी आबादी होने के बावजूद उस संगठन की शक्ति को कहीं दिखा नहीं पाए। और मैं यह नहीं कह रहा कि आप दूसरे मजहबों के संस्थानों पर चढ़ाई कर दें या उनके जुलूसों पर पत्थर मारने लगें, क्योंकि उस स्थिति में आपराधिक मजहबी भीड़ और सर्वसमावेशी भाव से चलने वाले सनातनियों में कोई फर्क नहीं रह जाएगा।

मैं तो यह कह रहा हूँ कि जो उचित है, जहाँ सच में इंसाफ की दरकार है, जहाँ किसी हिन्दू को उसके हिन्दू होने के कारण एक भीड़ मार देती है, जहाँ 50 दिनों में दस जगह मंदिर और मूर्तियों को विखंडित कर दिया जाता है, जहाँ गायों को काट कर दंगे कराने की योजना बनाई जाती है, तब भी आप चुप कैसे रहते हैं? चुप और न्यूट्रल भी वही रहते हैं जिनके समुदाय का आतंकी होता है। हमारी, एक किस्म की, समस्या यह है कि हम अपने लोगों को कोसने में कोताही नहीं बरतते अगर वो अपराधी हो, और दूसरों के अपराध पर इंतजार करते हैं कि फलाँ आदमी ने ट्वीट क्यों नहीं किया।

फलाँ सेलिब्रिटी जब ऑर्गेज्म के लिए इक्वालिटी की बात करने में व्यस्त है तो उसे हिन्दू की भीड़ हत्या से क्षोभ नहीं होगा, चरमसुख ही मिलेगा। उनका अजेंडा तय है कि उन्हें कब बोलना है, कब चुप रहना है। वो अपने कैलेंडर के हिसाब से चलते हैं। हमारे जैसों की समस्या यह है कि हम उनका पीछा करने में लगे रहते हैं कि तुमने इस पर क्यों नहीं बोला। ये एक्शन नहीं, रिएक्शन है।

हिन्दुओं को यह सीखना होगा कि तुम्हारे ऊपर अगर एक पत्थर भी कोई फेंकता है तो कानून को अपना काम करने पर मजबूर तो करो ही, साथ ही हर माध्यम और स्तर से अपनी संगठन क्षमता दिखाते हुए नैरेटिव में इस बात को लाओ कि तुम्हें सिर्फ तुम्हारे धर्म के कारण परेशान किया जा रहा है। सिर्फ सरकार चुन लेने से धर्म की रक्षा नहीं होती, सत्ताधीशों की जीभ पर अंकित से लेकर ध्रुव तक के नामों को बिठाने की कवायद भी ज़रूरी है।

अगर तुम्हें लगता है कि अन्याय हो रहा है तो प्रतिकार करना सीखो। तुम्हारी लड़ाई वो 49 लोग क्यों लड़ेंगे जिनका अजेंडा ही तुम्हारी सरकार को कमजोर करना है। उनके पास लिखने और बोलने का सामर्थ्य है, क्या तुम्हारे पास वो सामर्थ्य नहीं? अगर है तो वो दिखता क्यों नहीं? क्यों तुम्हारे राम बेबस हो जाते हैं, क्यों कोई शिवलिंग पर पेशाब कर देता है, कैसे किसी दुर्गा की मूर्ति तोड़ दी जाती है और वही इस्लामी भीड़ तुम्हें खाना बाँट कर ठग लेती है?

क्या इतने भीरु हम इतिहास के किसी और मोड़ पर थे? सत्ता भी हमारी चुनी हुई लेकिन हम उनकी तरफ ताकते हैं जो घोषित रूप से हमारे विरोध में हैं! ये बेवकूफी हिन्दुओं में इस स्तर तक कैसे पाई जाती है कि अपना आंदोलन खड़ा करने की जगह हम विरोधियों से पूछते हैं कि भाई, तुम हमारे लिए क्यों नहीं लड़ रहे? ये क्या बात हुई? उन्हें भी घसीटो, लेकिन अपनी बात भी स्वतंत्र रूप से रखो।

वो जहाँ पाँच ट्वीट करें, पोस्ट करें तो हमें दस करना चाहिए जिसमें पाँच उनके फर्जीवाड़े, उनकी हिपोक्रिसी को ललकारते हुए हो, और पाँच अपनी बात कहने के लिए। अगर ऐसा करने की आदत हम नहीं डालेंगे तो मंगरू को समुदाय विशेष वाला, उसके घर के बाहर छुरा मार कर मार डालेगा, तुम जब अपने पिता की अंत्येष्टि के बाद घाट से घर तक भजन-कीर्तन करते लौटोगे तो मस्जिदों की छत से तुम पर पत्थर फेंके जाएँगे।

इसलिए जगना ज़रूरी है क्योंकि हमारी लड़ाई कोई और नहीं लड़ेगा। हमारी लड़ाई दूसरों से नहीं है, हमारी लड़ाई इस बात को लेकर है कि वैचारिक दोगलापन नैरेटिव से बाहर जाए और हेट क्राइम पर चर्चा मजहब और धर्म से परे हो कर हो। क्योंकि दो महीने में अगर चार घटनाएँ ‘जय श्री राम’ को लेकर वास्तव में हुईं तो दस ऐसी हैं, जहाँ ख़ास मजहब वालों ने झूठ बोला कि उनसे जय श्री राम कहने को बोला गया।

इसलिए अपने आप को तैयार रखें तथ्यों के साथ। इंटरनेट सबके पास है, इस्तेमाल करें। हमें हर ऐसी घटना पर अपनी आवाज उठानी होगी। हर माध्यम पर साथ हो कर सारे ट्रेंड हथियाने होंगे, हर स्तर पर हमें अपने ख़िलाफ़, अपने धर्म को ख़िलाफ़ हो रहे हमलों पर मुखर होना पड़ेगा। वो 49 तुम्हारे लिए कभी चिट्ठी नहीं लिखेंगे क्योंकि वो बिके हुए लोग हैं।

चाँद नवाब-2: गर्दन तक पानी में डूबकर पाकिस्तानी रिपोर्टर ने बताया बाढ़ का हाल, Video वायरल

पाकिस्तान एक ऐसा देश बनता जा रहा है जिसकी हर संस्था और घटना सोशल मीडिया पर मजाक का नया मुद्दा छेड़ देता है। आज ही पाकिस्तान के प्रधानमन्त्री इमरान खान नान-रोटी के मुद्दे पर उच्चस्तरीय बैठक बुलाते देखे गए हैं। पाकिस्तान के पत्रकार भी अक्सर अपने कारनामों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। कुछ समय पहले पकिस्तान के एक पत्रकार चाँद नवाब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए थे। लेकिन अब चाँद नवाब को एक और पाकिस्तानी पत्रकार टक्कर दे रहा है।

दरअसल, आजकल पाकिस्तान के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात हैं। इसी बाढ़ के दौरान एक पत्रकार की वीडियो वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दिख रहा है कि पाकिस्तानी पत्रकार गर्दन तक गहरे बाढ़ के पानी में खड़ा होकर रिपोर्टिंग कर रहा है।

रिपोर्टिंग करते हुए रिपोर्टर की ये विडियो ट्विटर पर खूब पसंद की जा रही है। पाकिस्तानी पत्रकार जावेरिया सिद्दिकी ने अपने ट्विटर अकाउंट से वायरल वीडियो को शेयर किया है।

इस रिपोर्टर का नाम है अज़ादर हुसैन, जो पाकिस्तान के न्यूज़ चैनल जीटीवी (GTV) के लिए काम करते हैं। 0.41 सेकेंड के इस वीडियो में अज़ादर हुसैन पाकिस्तान के कोट चट्टा क्षेत्र में आई बाढ़ के बारे में बता रहे हैं। यूरो न्यूज़ के अनुसार, इस वीडियो में ये रिपोर्टर लगातार 6 दिन से हो रही बारिश के बाद इस क्षेत्र में हुए नुकसान के बारे में दर्शकों को दिखाने का प्रयास कर रहे हैं।

ये वीडियो जीटीवी के यूट्यूब चैनल पर 25 जुलाई को शेयर किया गया, जिसे अभी तक डेढ़ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर तमाम लोग विडियो को लेकर मजाकिया टिप्पणियाँ कर रहे हैं। कई लोग ऐसे भी है जो हुसैन के काम की प्रशंसा कर रहे हैं और कई रिपोर्टर की जान खतरे में डालने के लिए समाचार चैनल की आलोचना कर रहे हैं।