Home Blog Page 1024

‘मंडी से रं** को टिकट, संसद को भाजपा बनाएगा चकला’: खुद को ‘दलितों का नेता’ बताने वाले रूद्र प्रताप कुशवाहा का एक और वीडियो वायरल, कहा – महिलाओं को दिखा कर वोट…

अपने विवादित बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहने वाला रुद्र प्रताप कुशवाहा फिर से विवादों में है। उसने इस बार लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी कैंडिडेट और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ जमकर बकवास की है। उसने बीजेपी के साथ ही देश की सर्वोच्च पंचायत यानी संसद के बारे में भी बुरा भला कहा है। यही नहीं, कुशवाहा ने संसद की तुलना ‘कोठे’ तक से कर दी है। वहीं, कंगना रनौत के लिए उसने बेहद शर्मनाक शब्दों का इस्तेमाल किया है।

रुद्र प्रताप कुशवाहा एक मीडिया कर्मी से बातचीत के दौरान कंगन रनौत को बीजेपी का कैंडिडेट बनाए जाने पर अपनी बात बेहद आपत्तिजनक तरीके से रख रहा है। वीडियो में वो बोल रहा है, “मंडी में ‘र**’ को टिकट दिया है। ये भाजपा वाला बैकवर्ड समाज के लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए वैसे महिला को वहाँ पर संसद भवन में भेज रहा है, और वहाँ पर एक चकला खोलेगा, कोठा खोलेगा, जिसमें ऐसे महिला को दिखा कर के अपना वोट ट्रांसफर कराएगा। ई लोग का शुरू से इतिहास रहा है। हम तो आग्रह करेंगे मोदी जी से और शाह जी से, सनी लियोनी को काहे छोड़ा है, उसे महिला और युवा मंत्रालय दे दिया जाए।” इस दौरान जब पत्रकार ने कहा कि आप पर एफआईआर हो जाएगा, तो रुद्र प्रताप कहता है कि एफआईआर से हम डरते थोड़े न हैं।

वरिष्ठ पत्रकार ममता त्रिपाठी ने लिखा, “मंडी से रं@ऽ को टिकट दिया है, ये भाजपा वाले संसद में एक चकला खोलेगा, कोठा खोलेगा जहाँ ऐसी महिला को दिखाकर अपना वोट ट्रांसफ़र करा सके।” ये आदमी अपने पैरों पर कैसे खड़ा है अभी तक नरेंद्र मोदी जी? रुद्रप्रताप कुशवाहा जैसे आदमियों को जो महिलाओं की इज़्ज़त करना नहीं जानते, उन्हें उनकी भाषा में ही सिखाना चाहिए। वो राजपूत है तो गरियायेंगे, ब्राह्मण हैं, तब गाली देगें मतलब पूरे देश में सिर्फ़ महिला सुरक्षा, बहन बेटियों के बारे में कोरी बकवास हो रही है। हक़ीक़त में हर दिन नए नए तरीक़े इजाद करके ऐसे ज़ाहिल कुछ भी बोल रहे हैं।”

रुद्र प्रताप कुशवाहा अपने अभद्र बयानों की वजह से पहले भी चर्चा में रहा है। एक वीडियो में वो ब्राह्मणों को मारने और भगाने की बात कह रहा था। वो वीडियो में कहता दिख रहा है, अब देश में हिंदू मुस्लिम नहीं, बैकवर्ड और फॉर्वर्ड दंगा करेगा तुम लोगों को भारत से भगाने के लिए। आगे कुशवाहा कहता है कि इन 2 फीसद ब्राह्मणों को देश से खदेड़ कर मारिए। न हिंदू खतरे में है, न मुसलमान खतरे में है, न गीता खतरे में न कुरान खतरे में है। अरे सही से अपनी आँखों से धर्म का चश्मा उतारकर देखो, इन 2 % ब्राह्मणों के कारण पूरा हिंदुस्तान खतरे में है।”

एक अन्य वीडियो में वो कह दिख रहा है कि अगर देश चलाना है तो मुस्लिम को देश से भगाना जरूरी नहीं है, ब्राह्मणों को देश से भगाकर खत्म कर देना चाहिए।

आगे वो मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक कानून बनाने पर आपत्ति जताता है। वो पीएम मोदी को ‘मुसलमान की औलाद’ जैसे शब्द कहता है। इसके बाद वो भगवान की शक्तियों पर सवाल उठाता है। राम मंदिर के लिए घृणा दर्शाता है। धर्म को नीचा दिखाने के लिए कहता है कि धर्म के कारण बैकवर्ड क्लास पढ़ नहीं पाई ऐसे में वो इस धर्म को आग लगाने का काम करेंगे। कुशवाहा ने हिंदुओं के देवी-देवताओं पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ये जो ब्रह्मा, विष्णु, महेश हैं इन्हें सब सृष्टि का मालिक कहते हैं। अगर ये लोग सच में सृष्टि के मालिक हैं तो ये हिंदुस्तान में ही क्यों पैदा हुए, चीन, जापान में क्यों नहीं हुए।

बता दें कि रुद्र प्रताप कुशवाहा युवा विचार मंच संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष है। वो समय समय पर ब्राह्मणों के खिलाफ बयानबाजी करता रहता है। जो दलित ब्राह्मणों का समर्थन करता है, उनके लिए रुद्र प्रताप कहता है कि वो लोग ब्राह्मणों की नाजायज औलाद हैं। उसके अनुसार इस देश में दलितों को मुस्लिमों को भाई मानना चाहिए क्योंकि सबसे बड़ा इतिहास मुगल वंश का है और ब्राह्मणों को मारकर भगा देना चाहिए। उसके मुताबिक जो इनका समर्थन करता है उनमें मर्दानगी नहीं है।

नाबालिग लड़की से कई बार बलात्कार करने वाला मौलाना गिरफ्तार: माँ के सामने बोलता था बहन, कमरे में बुला कर उतारता था कपड़े, गर्भपात भी कराया

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक हाफिज पर नाबालिग लड़की से बलात्कार का आरोप लगा है। हाफिज का नाम सोनू है जिसने रेप से गर्भवती हुई नाबालिग का गर्भपात भी करवा दिया। गर्भपात की दवाओं से पीड़िता की हालात बिगड़ गई है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़िता की माँ ने खुद को बेहद डरा हुआ बताया है। पुलिस ने शनिवार (13 अप्रैल, 2024) को FIR दर्ज कर के सोनू हाफिज को गिरफ्तार कर लिया है। हाफिज सोनू को स्थानीय लोग मौलाना नाम से भी बुलाते है। मामले की जाँच की जा रही है।

यह मामला कानपुर दक्षिणी क्षेत्र के थानाक्षेत्र नौबस्ता का है। यहाँ 13 अप्रैल को 14 साल की नाबालिग पीड़िता की माँ ने थाने में तहरीर दी है। अपनी तहरीर में उन्होंने बताया है कि आरोपित सोनू हाफिज उनका पड़ोसी है। हाफिज उनकी नाबालिग बेटी पर लम्बे समय से बुरी नजर रखता था। आरोप है कि हाफिज बच्ची को अक्सर अपने कमरे में किसी न किसी बहाने से बुलाया करता था। यहाँ वो पीड़िता के सारे कपड़े उतार कर उसके साथ रेप करता था। जब बच्ची अपने परिवार में शिकायत की बात करती थी तो उसे परिवार सहित खत्म कर देने की धमकी दी जाती थी।

पीड़िता की माँ ने शिकायत में आगे बताया है कि हाफिज द्वारा दी गई धमकी की वजह से उनकी बेटी लम्बे समय तक चुपचाप सब सहती थी। इस दौरान कई बार रेप की वजह से पीड़िता का गर्भ ठहर गया। जब पीड़िता ने हाफिज सोनू को इसकी जानकारी दी वो उसने लिफ़ाफ़े में भर कर गर्भ निरोधक गोलियाँ दीं। हाफिज के कहने पर पीड़िता ने एबॉर्शन की गोलियाँ खा लीं। इस वजह से पीड़िता को ब्लीडिंग शुरू हो गई और वह बेहोशी की हालत में जाने लगी। लड़की के परिजन उसे ले कर अस्पताल गए तब उन्हें पता चला कि पीड़िता 3 माह की गर्भवती थी।

बच्ची की माँ ने अपनी बेटी से इस बावत सवाल पूछा तो सारी सच्चाई सामने आ गई। पीड़िता ने हाफिज सोनू का नाम बता दिया। जब बच्ची की माँ ने पुलिस में शिकायत करने की तैयारी की तो हाफिज ने उन्हें और उनके परिवार को धमकी दी। खुद को बेहद डरा बताते हुए बच्ची की माँ ने हाफिज सोनू पर कड़ी कार्रवाई की माँग की है। पुलिस ने इस शिकायत पर हाफिज सोनू के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कर ली है। उस पर IPC की धारा 511, 506, 376 और 313 के अलावा पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई की गई है। रविवार (14 अप्रैल 2024 ) को पुलिस ने आरोपित हाफिज सोनू को गिरफ्तार कर लिया है।

ऑपइंडिया के पास शिकायत कॉपी मौजूद है। एक वायरल वीडियो में पीड़िता की माँ ने बताया कि आरोपित सोनू हाफिज पर उन्हें लगभग 1 माह से शक था। वह बच्ची को देख कर हँसता था। बच्ची की माँ के टोके जाने पर वह पीड़िता को अपनी बहन बोलता था। हालाँकि रेप के दौरान वह पीड़िता से निकाह करने का भी वादा किया करता था। पीड़िता को गर्भनिरोधक गोलियाँ चाँद रात को दी गई थी। चाँद रात उस समय को कहते हैं जब आसमान में चाँद को देख कर ईद का त्यौहार मनाया जाता है।

‘लब्बैक… लब्बैक… या रसूल’: अल अक्सा मस्जिद के बाहर जुटी इजरायल पर ईरानी हमले का जश्न मनाती भीड़, 99% हमलों को यहूदी देश ने कर दिया है नाकाम

इस्लामी मुल्क ईरान द्वारा यहूदियों के एकमात्र देश इजरायल पर किए गए हमले का फिलिस्तीनी मुस्लिम जश्न मना रहे हैं। वे इजरायल के येरूशलम में स्थित अल अक्सा मस्जिद के बाहर इकट्ठा हुए हैं। वहीं, इजरायल पर हमले के समर्थन में हजारों नागरिक ईरान में इकट्ठा हुए हैं। उधर इजरायल का कहना है कि ईरान द्वारा दागे गए 300 ड्रोन एवं मिसाइल में से 99 प्रतिशत को नष्ट कर दिया गया था।

दरअसल, इस्लामी विचारक इम्तियाज महमूद ने फिलिस्तीनियों के जश्न का एक वीडियो सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि अल अक्सा मस्जिद की दिखने वाली संरचना के बाहर हजारों की संख्या में लोग जुटे हैं और ‘लब्बैक…लब्बैक, या रसूल’ के नारे लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इजरायल पर ईरान के हमले के बाद ये सभी ईरान के समर्थन में जुटे हैं।

उधर, ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स द्वारा ‘ऑपरेशन ऑनेस्ट प्रॉमिस’ के तहत इजरायल पर किए गए हमले के बाद हजारों ईरानी देश के साथ एकजुटता दिखाने के लिए राजधानी तेहरान के फिलिस्तीन स्क्वॉयर पर पहुँचे। यहाँ पर इन प्रदर्शनकारियों ने रविवार (14 अप्रैल 2024) को ‘इजरायल की मौत’ और ‘अमेरिका की मौत’ के नारे लगाए।

चौराहे पर एक बैनर भी लगाया गया, जिस पर लिखा था, ‘अगला जवाब और कड़ा होगा।’ बैनर-पोस्टर पर इजरायल के यहूदियों को ‘शरण खोजने’ के लिए कहा गया है। इस दौरान ईरान के साथ-साथ फिलिस्तनीन के भी झंडे लहराए गए। प्रदर्शनकारियों ने ‘अल्लाह की जीत निकट है’ लिखे हुए बैनर भी लहराए। प्रदर्शनकारियों ने ईरान के हमले को बदला बताया है।

बता दें कि ईरान ने शनिवार (13 अप्रैल 2024) को हमला इजरायल पर लगभग 300 ड्रोन और मिसाइल दागे। हालाँकि, इजरायल का कहना है कि उसने 99 प्रतिशत ड्रोन-मिसाइल को इंटरसेप्ट करके नष्ट कर दिया। इजरायल ने कहा है कि उसका मल्टीलेयर्ड डिफेंस सिस्टम सफलता से काम कर रहा है।

दरअसल, इजरायल ने 1 अप्रैल 2024 को सीरिया के दमिश्क में ईरानी दूतावास की पाँच मंजिला कांसुलर एनेक्सी को नष्ट कर दिया गया था। इसमें रिवॉल्यूशनरी गार्ड के सात सैनिक मारे गए थे, जिनमें दो जनरल भी थे। इनमें से एक कुद्स बल के एक वरिष्ठ कमांडर मोहम्मद रज़ा ज़ाहेदी भी थे। इसके बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खुमेनेई ने बदला लेने की कसम खाई थी।

बिहार के जिस बम ब्लास्ट में हुई 2 बच्चों की मौत, उस केस में मोहम्मद इस्लाइल और नूर मोहम्मद गिरफ्तार: घर से विस्फोटक बनाने की सामग्री बरामद

बिहार के बांका जिले में शुक्रवार (13 अप्रैल 2024) को एक बम फटा था। इस विस्फोट में घर के पास खेल रहे 4 बच्चे घायल हो गए थे। इलाज के दौरान 2 बच्चों की मौत हो गई। 2 अन्य घायल बच्चों का भागलपुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बीच पुलिस ने केस दर्ज कर के जाँच शुरू की है, तो 5 आरोपितों के नाम सामने आए। इसमें से अब खबर है कि 2 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक का नाम मोहम्मद इस्माइल है और दूसरे का नूर मोहम्मद है। बाकी फरार आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना बांका के धोरैया थानाक्षेत्र की है। यहाँ के गाँव अहिरो में मकसूद मोहल्ला है। इसी मोहल्ले में इस्माइल अंसारी का मकान है। शुक्रवार को इस्माइल के घर के पास 4 बच्चे खेल रहे थे, तभी अचानक एक विस्फोट हुआ जिसकी चपेट में चारों बच्चे आ गए। विस्फोट से आसपास भगदड़ मच गई। आनन-फानन में चारों घायलों को धोरैया अस्पाल में भर्ती करवाया गया। बच्चों की हालत गंभीर होने पर इन सभी को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

मायागंज अस्पताल में 5 वर्षीय सनीउल्लाह और 8 साल के कुर्बान की मौत हो गई। विस्फोट में कुर्बान का पैर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। 2 अन्य बच्चों का इलाज अभी चल रहा है। वहीं 5 संदिग्धों के खिलाफ हुई FIR में से 2 गिरफ्तार हो गए हैं और 3 को ढूँढा जा रहा है। कहा जा रहा है कि ये आरोपि केस दर्ज होते ही फरार हो गए थे। फिलहाल, बांका की SDPO अर्चना कुमारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए दो आरोपितों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

शुरुआती जाँच में पुलिस ने आशंका जताई है कि आरोपितों द्वारा घर में बम बनाया जा रहा था। घटनास्थल पर बम बनाने के सामान भी बरामद हुए हैं। एक स्थानीय महिला ने इस घटना को दुश्मनी में चलाया गया बम बताया है। एक अन्य घायल के परिजन ने बताया कि बम कौन फेंक कर चला गया इसका उन्हें पता ही नहीं है। फ़िलहाल पुलिस विस्फोट के असल कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

रोड शो में फूल की आड़ में फेंके पत्थर… CM जगन मोहन रेड्डी घायल, आँख पर चोट आई: 1 MLA भी घायल, PM मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी पर एक चुनाव प्रचार के दौरान पत्थरबाजी की खबर है। यह पथराव विजयवाड़ा में एक रोड शो के दौरान किया गया है। हमले के दौरान CM जगन मोहन रेड्डी की आँख के पास चोटें आईं हैं। घायल होने के बावजूद उन्होंने अपना रोड शो पूरा किया। पुलिस ने केस दर्ज करके हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जगन मोहन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। घटना शनिवार (13 अप्रैल 2024) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को जगन मोहन रेड्डी विजयवाड़ा इलाके में एक रोड शो कर रहे थे। इस रोड शो को उन्होंने ‘मेमंथा सिद्धम् यात्रा’ का नाम दिया। प्रचार के लिए एक विशेष बस तैयार की गई जिसमें जगन मोहन सवार थे। शाम के समय उनका काफिला अजीत सिंह नगर में पहुँचा। यहाँ सड़क के दोनों तरफ लोगों की भीड़ जमा थी। भीड़ में कई लोग यात्रा में शामिल नेताओं पर फूल बरसा रहे थे। जगन मोहन के समर्थक उन्हें क्रेन से फूलों की माला पहनने के लिए आगे बढ़े। इसी दौरान फूलों के बीच से कुछ पत्थर भी YSRCP पार्टी प्रमुख और जगन मोहन की तरफ फेंके गए।

पत्थरबाजी में CM जगन मोहन की आँख के ऊपर माथे पर चोट आई और खून बहने लगा। यात्रा में उनके साथ चल रहे विधायक वेल्लमपल्ली को भी पत्थर लगा। यह पत्थर वेल्लमपल्ली की बाईं आँख के पास लगा। हमलावर मौके से भाग निकले। घायल मुख्यमंत्री और विधायक दोनों को काफिले के साथ चल रहे डॉक्टरों ने फर्स्ट एड दिया। प्राथमिक इलाज के बाद जगन मोहन ने अपनी यात्रा फिर से शुरू की। पुलिस ने केस दर्ज कर के हमलावर की तलाश शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जगन मोहन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

वाईएसआरसीपी नेताओं ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे कायरतापूर्ण हरकत बताया है। उन्होंने इसके पीछे टीडीपी (तेलगू देशम पार्टी) के कार्यकर्ताओं का हाथ होने का आरोप लगाया है। बताते चलें कि पिछली सप्ताह TDP के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू पर टिप्पणी करने की वजह से आंध्र प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी को नोटिस जारी किया था। तब चुनाव आयोग ने जगन मोहन रेड्डी टिप्पणियों को आचार संहिता का उललंघन करार दिया था।

फ्री राशन, जीरो बिजली बिल और 3 करोड़ लखपति दीदी: BJP का संकल्प पत्र जारी, 30 मुद्दों पर मिली ‘मोदी की गारंटी’, UCC भी होकर रहेगा लागू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में भाजपा ने रविवार (14 अप्रैल 2024) को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना ‘संकल्प पत्र’ जारी किया। इस घोषणा पत्र में बीजेपी ‘GYAN’ यानी गरीब, युवा, अन्नदाता (किसान) और नारी-शक्ति पर फोकस किया है। भाजपा के घोषणा पत्र की थीम है ‘बीजेपी का संकल्प, मोदी की गारंटी’।

भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने संकल्प पत्र में कई चुनावी वादे किए हैं। इनमें मुफ्त राशन, पानी, गैस कनेक्शन, पीएम सूर्य घर से जीरो बिजली बिल जैसे वादे शामिल हैं। इसमें कहा गया है कि आयुष्मान भारत से पाँच लाख का इलाज मुफ्त मिलता रहा है और यह योजना आगे भी जारी रहेगी। नेशनल एजुकेशन पॉलिसी लागू होगी। हर नागरिक को अच्छी शिक्षा दी जाएगी। 

संकल्प पत्र को जारी करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “आज भाजपा ने विकसित भारत के संकल्प पत्र को देश के सामने रखा है। मैं सभी को बधाई देता हूँ। राजनाथजी और उनकी टीम तथा लाखों सुझाव भेजने वालों का भी अभिनंदन करता हूँ। पूरे देश को भाजपा के संकल्प पत्र का इंतजार रहता है। बड़ा कारण है कि 10 साल में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के हर बिंदु को गारंटी के रूप में जमीन पर उतारा है।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “हमारा फोकस डिग्निटी ऑफ लाइफ, क्वालिटी ऑफ लाइफ, निवेश से नौकरी पर है। संकल्प पत्र में क्वांटिटी ऑफ ऑपर्चुनिटीज और क्वालिटी ऑफ ऑपर्च्यूनिटीज पर फोकस है। स्टार्टअप को बढ़ावा देकर हाई वैल्यू सर्विसेस पर ध्यान देने जा रहे हैं। युवा भारत की युवा आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है।” उन्होंने कहा कि लखपति दीदी के जरिए महिला सशक्तिकरण का काम जारी रहेगा।

बीजेपी ने मोदी की गारंटी में देशवासियों से वादा किया है कि युवाओं के लिए इनवेस्टमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टार्टअप, खेल, हाई वेल्यू सर्विस और पर्यटन के लिए नए मार्ग खुलेंगे। बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में कल्याणकारी योजनाओं के साथ महिला सहायता समूहों को मदद देने और सर्वाइकल कैंसल, ब्रेस्ट कैंसर जैसी घातक के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। ट्रांसजेंडर्स को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाया जाएगा।

भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में वादा किया है कि बीज से बाजार तक किसानों की आय पर फोकस किया जाएगा। श्री अन्न को सुपर फूड में बदला जाएगा। नैनो यूरिया और प्राकृतिक खेती के जरिए जमीन की सुरक्षा की जाएगी। मछुआरों के लिए नाव का बीमा, सैटेलाइट द्वारा समय पर जानकारी को मजबूत किया जाएगा। सी वीड और मोती की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में वर्कर्स, टैक्सी ड्राइवर, ऑटो ड्राइवर, घरों में काम करने वाले श्रमिक, माइग्रेंट वर्कर, ट्रक ड्राइवर और कुली सभी को ई-श्रम से जोड़ने की बात कही है। वहीं, संकल्प पत्र में  भारत को ग्लोबल हब बनाने और युवाओं को रोजगार देने का वादा किया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की मुहिम को और सख्ती से लागू करने की बात भी कही गई है।

विश्व भर में थिरुवल्लूवर कल्चर सेंटर के माध्यम से भारत की संस्कृति को विश्व पटल पर लाने और भारत की क्लासिकल भाषाओं के अध्ययन की व्यवस्था को उच्च शिक्षण संस्थानों में किया जाएगा। विश्व भर में रामायण उत्सव मनाया जाएगा और राम की नगरी अयोध्या का और विकास किया जाएगा। संकल्प पत्र में भारतीय न्याय संहिता लागू करने, वन नेशन वन इलेक्शन और कॉमन इलेक्टोरल रोल और देश भर में समान नागरिक संहिता लागू करने की भी बात कही है।

भाजपा ने ‘मोदी की गारंटी’ के तहत हर वंचित वर्ग को वरीयता देने की बात कही है। साल 2025 को ‘जनजातीय गौरव वर्ष’ के रूप में घोषित करने और एकलव्य स्कूल, पीएम जनमन, वन उत्पादों में वैल्यू एडिशन और इको टूरिज्म को बढ़ावा देने की बात कही है। इसके अलावा ओबीसी, एसी और एसटी समुदाय को जीवन के हर क्षेत्र में सम्मान देने की बात भी कही है।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि 3 करोड़ और नए घर बनाए जाएँगे। सभी घरों के लिए सस्ती पाइपलाइन गैस उपलब्धता की दिशा में काम किया जाएगा। बिजली बिल जीरो करने की दिशा में पीएम सूर्यघर बिलजी योजना लॉन्च होगी। मुद्रा योजना की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपए की गई है। वहीं, दिव्यांगों को पीएम आवास योजना में प्राथमिकता दी जाएगी।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि आगे आने वाले दिनों में बड़ी संख्या मेें रेलवे और हवाई अड्डों को विकसित किया जाएगा। वेटिंग लिस्ट की व्यवस्था पूरी तरह से समाप्त की जाएगी। नए एयरपोर्ट, हाईवे, वॉटर मेट्रो बनते रहेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि उत्तरी-दक्षिण और पूर्वी भारत में बुलेट कॉरिडोर बनाया जाएगा। स्पेस, एआई, क्वांटम, ग्रीन हाईड्रोजन, सेमीकंडक्टर और ईवी टेक्नोलॉजी में भारत अग्रणी बनने की दिशा में काम करेगा।

बता दें कि भाजपा ने संकल्प पत्र का मसौदा तैयार करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक समिति गठित की थी। इसमें केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान, अश्विनी वैष्णव, किरण रीजिजू और अर्जुनराम मेघवाल के अलावा गुजरात के सीएम भूपेंद्रभाई पटेल, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और रविशंकर प्रसाद सहित कुल 27 नेता थे। 

संकल्प पत्र को 24 समूहों में बाँटा है। 10 सोशल ग्रुप में गरीब, युवा, मध्यम वर्ग, मछुआरे, वंचित वर्ग, सीनियर सिटीजन, पिछड़े एवं कमजोर वर्ग शामिल हैं। वहीं, गवर्नेंस को 14 सेक्टर में बाँटा गया है। इनमें भारत के अन्य देशों से संबंध, आंतरिक एवं बाहरी सुरक्षा, समृद्ध भारत, ईज ऑफ लिविंग, विरासत का विकास, गुड गवर्नेंस, सुशासन, स्वस्थ भारत, शिक्षा, खेल, सभी सेक्टर्स का विकास, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी और पर्यावरण को रखा है।

पंजाब में VHP नेता विकास प्रभाकर की दिनदहाड़े हत्या, चाकू को सिर में कई बार घोंपा: एक CCTV फुटेज आया सामने, हिंदूवादी संगठनों में रोष

पंजाब के रूपनगर जिले में विश्व हिन्दू परिषद (VHP) पदाधिकारी विकास प्रभाकर की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई है। CCTV फुटेज देखकर लग रहा है कि 2 हमलावर स्कूटी पर सवार होकर आए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर के छानबीन शुरू कर दी है। हत्या की वजह का खुलासा अभी तक नहीं किया जा सका है। हिन्दू संगठनों ने इस हत्याकांड की निंदा करते हुए पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। घटना शनिवार (13 अप्रैल 2024) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विहिप नेता विकास प्रभाकर की आनंदपुर साहिब जिले के नांगल इलाके में दुकान है। उन्हें महज 3 माह पहले नांगल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। शनिवार को शाम में लगभग पौने 6 बजे विकास नांगल क्षेत्र में अपनी कन्फेक्शनरी दुकान में मौजूद थे। कुछ देर बाद पड़ोस की दुकान से एक हेल्पर उनके पास गया। हेल्पर ने विकास को लहूलुहान हालत में अपनी कुर्सी पर लुढ़का पाया। कुछ ही देर में विकास की दुकान पर लोगों का जमावड़ा हो गया। आसपास के दुकानदारों ने विकास को अस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विकास के सिर पर किसी नुकीले हथियार से कई वार किए गए हैं। मृत्यु की वजह घावों से अधिक खून बहना बताया गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार घटना के पीछे स्कूटी पर सवार होकर आए 2 संदिग्ध हो सकते हैं। इन दोनों को एक CCTV फुटेज में देखा जा सकता है। फुटेज में दोनों में से एक स्कूटी पर बैठा रहा जबकि दूसरा विकास की दुकान अंदर जा कर कुछ देर में बाहर निकला। बाद में दोनों एक साथ फरार हो गए। हालाँकि पुलिस ने अभी तक हमलावरों के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

इस घटना के विरोध में हिन्दू संगठनों ने एकजुट हो कर पंजाब की कानून-व्यवस्था पर हमला बोल दिया है। पुलिस के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किए हैं। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि आए दिन हिंदूवादी नेताओं की हत्याएँ हो रहीं है और आम जनमानस में डर का माहौल बना है। एक हिंदूवादी नेता ने कहा कि हिन्दुओं की हत्याओं के बीच उनके मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। पुलिस की तमाम दलीलों के बावजूद नाराज प्रदर्शनकारियों ने हमलावरों की गिरफ्तारी होने तक विकास प्रभाकर के शव का अंतिम संस्कार न करने का ऐलान किया है।

ईरान ने ड्रोन-मिसाइल से इजरायल पर किए हमले: भारत आ रहे यहूदी अरबपति के मालवाहक जहाज को भी कब्जे में लिया, 17 भारतीय हैं सवार

इजरायल और ईरान के बीच हालात खराब हो चुके है। ईरान ने शनिवार (13 अप्रैल 2024) को इजरायल की ओर सैकड़ों ड्रोन और मिसाइल से हवाई हमला किया। इतना ही नहीं, ईरान ने भारत की ओर आ रहे एक कार्गो जहाज को भी कब्जे में लिया। इस जहाज के चालक दल में 17 भारतीय भी शामिल हैं, जो फिलहाल ईरान के कब्जे में हैं। विश्व के नेताओं ने दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है।

इज़रायल के सैन्य प्रवक्ता डैनियल हगारी ने एक टेलीविज़न बयान में कहा, “ईरान ने अपने क्षेत्र से इज़रायल के क्षेत्र की ओर यूएवी लॉन्च किए। हम प्रक्षेपणों के खिलाफ कार्रवाई करने और उन्हें रोकने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका और क्षेत्र में अपने सहयोगियों के साथ निकट सहयोग में काम कर रहे हैं।” इजरायल का हमले की पुष्टि अमेरिका के ह्वाइट हाउस ने भी की है।

ह्वाइट हाउस ने कहा कि ईरान ने इजरायल के खिलाफ हवाई हमला शुरू कर दिया है। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता एड्रिएन वॉटसन के अनुसार, राष्ट्रपति जो बाइडेन को उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा के बारे में नियमित रूप से अपडेट किया जा रहा है। बाइडेन इजरायली अधिकारियों के साथ-साथ अमेरिकी साझेदारों और सहयोगियों से भी लगातार संपर्क में हैं।

भारत आ रहे जहाज को ईरान ने पकड़ा, 17 भारतीय थे सवार

ईरानी कमांडो ने शनिवार (13 अप्रैल 2024) को 17 भारतीय चालक दल के सदस्यों को ले जा रहे एक इजरायली-संबद्ध कंटेनर जहाज को जब्त कर लिया। ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड के सदस्य एक हेलीकॉप्टर से होर्मुज जलडमरूमध्य के पास पुर्तगाली ध्वज वाले एमएससी एरीज़ पर उतरे और जहाज को ईरानी जलक्षेत्र में ले गए। यह जहाज भारत आ रहा था।

यह जहाज लंदन स्थित ज़ोडियाक मैरीटाइम से जुड़ा है। ज़ोडियाक मैरीटाइम इज़रायली अरबपति इयाल ओफ़र के ज़ोडियाक समूह का हिस्सा है। जिनेवा स्थित एमएससी ने जब्ती की बात स्वीकार की और कहा कि जहाज पर चालक दल के कुल 25 सदस्य सवार थे। आईआरएनए ने कहा कि गार्ड की नौसेना की एक विशेष इकाई ने जहाज पर हमला किया।

नई दिल्ली में स्थित सूत्रों के हवाले से मीडिया में कहा गया है, “हम जानते हैं कि एक मालवाहक जहाज ‘एमएससी एरीज़’ को ईरान ने अपने नियंत्रण में ले लिया है। हमें पता चला है कि जहाज पर 17 भारतीय नागरिक हैं। हम भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, कल्याण और शीघ्र रिहाई सुनिश्चित करने के लिए तेहरान और दिल्ली दोनों में राजनयिक चैनलों के माध्यम से ईरानी अधिकारियों के संपर्क में हैं।”

बता दें कि ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव और संभावित लड़ाई को देखते हुए कुछ दिन पहले भारतीयों के लिए ट्रैवल एडवायजरी की थी। भारत ने यात्रा सलाह जारी कहा था कि भारतीयों ‘क्षेत्र में मौजूदा स्थिति को देखते हुए’ ईरान और इज़रायल की यात्रा नहीं करें। अमेरिका सहित कुछ अन्य देशों ने भी भी ऐसा ही सलाह जारी किया था।

भारत सहित दुनिया भर के देशों ने संयम बरतने के कहा

ईरान और इजरायल के बीच जंग को लेकर भारत ने बयान जारी किया है। भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा, “हम इजरायल और ईरान के बीच बढ़ती शत्रुता से गंभीर रूप से चिंतित हैं। इससे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को खतरा है। हम तनाव को तत्काल कम करने, संयम बरतने, हिंसा से पीछे हटने और कूटनीति के रास्ते पर लौटने का आह्वान करते हैं।”

भारतीयों की स्थिति को लेकर विदेेश मंत्रालय ने आगे कहा, “हम उभरती स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। क्षेत्र में हमारे दूतावास भारतीय समुदाय के लोगों के साथ निकट संपर्क में हैं। यह महत्वपूर्ण है कि क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता बनी रहे।” हालाँकि, मालवाहक जहाज पर सवाल चालक दल में शामिल 17 भारतीयों को लेकर अभी कोई बयान नहीं आया है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भी इजरायल के खिलाफ ईरान के हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा, “मैं इजरायल के खिलाफ ईरानी शासन के हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ। इन हमलों से तनाव बढ़ने और क्षेत्र के अस्थिर होने का खतरा है। ईरान ने एक बार फिर प्रदर्शित किया है कि वह अपने ही क्षेत्र में अराजकता फैलाने पर आमादा है।”

इजरायल की यहूदी सरकार को दंडित किया जाएगा: खामेनेई

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने एक वीडियो बयान जारी किया है, जिसे उनके एक्स हैंडल पर पोस्ट भी किया गया है। खामेनेई ने अपने बयान में है कहा कि इजरायली शासन सभी बुराइयों, गलती और द्वेष की जड़ है।

सलमान खान के घर के बाहर चली गोलियाँ, दो बंदूकधारी फरार: पुलिस CCTV देख जाँच में जुटी, एक्टर की बढ़ाई गई सुरक्षा

बॉलीवुड स्टार सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलियाँ चली हैं। बताया जा रहा है कि हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे जिन्होंने अपार्टमेंट के बाहर 2-3 राउंड गोलियाँ चलाईं। अब पुलिस इस मामले में हमलावरों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज जाँच रही है। मौके पर मुंबई क्राइम ब्रांच की टीमें और एटीएस की टीमें भी पहुँच गई हैं। फॉरेंसिक टीम भी अपनी जाँच कर रही है। एक्टर की सुरक्षा को पहले से और अधिक बढ़ा दिया गया है।

बताया जा रहा है कि ये घटना आज सुबह 4 बजकर 55 मिनट की है। सलमान खान घटना उस समय अपने घर पर ही थे। बदमाश सड़क से हवाई फायरिंग करके वहाँ से फरार हो गए। वहीं सूचना पाते ही पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गई। सामने आए विजुअल्स में देख सकते हैं कि फॉरेंसिक टीम दीवार पर लगी गोलियों के निशान को सर्कल भी कर रहे हैं।

गौरतलब है कि सलमान खान को पिछले दिनों गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ओर से जान से मारने की धमकियाँ भी आ चुकी हैं। एक टीवी इंटरव्यू में लॉरेंस ने खुलेआम यहाँ तक कहा था कि उसके जीवन का लक्ष्य ही सलमान खान को मारना है। इसके बाद सलमान को कई बार अलग-अलग ढंग से धमकियाँ आई थीं।

एक ईमेल के जरिए भी सलमान खान को धमकी दी गई थी। इसमें लिखा गया था, “इंटरव्यू देख ही लिया होगा उसने। अगर नहीं देखा होगा तो बोल देना कि देख लेगा। मैटर अगर क्लोज करवाना है तो बात करवा दियो। ये भी बता दियो कि फेस टू फेस बात करनी है। अभी समय रहते इन्फॉर्म कर दिया है, इसके बाद झटका ही देखने को मिलेगा।”

गौरतलब है कि सलमान के अलावा लॉरेंस बिश्नोई ने पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा स्थित आवास पर भी अटैक कराया था। बाद में कहा गया था कि चूँकि गिप्पी के सलमान से करीबी संबंध हैं इसलिए उनपर ये अटैक हुआ।

BJP की तीसरी बार ‘पूर्ण बहुमत की सरकार’: ‘राम मंदिर और मोदी की गारंटी’ सबसे बड़ा फैक्टर, पीएम का आभामंडल बरकार, सर्वे में कहीं नहीं है कॉन्ग्रेस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बीजेपी तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाती दिख रही है। नए सर्वे में भी कुछ ऐसे ही आँकड़े निकलकर सामने आए हैं। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सीएसडीएस-लोकनीति ने प्री-पोल सर्वे किया है, जिसमें तीसरी बार पूर्ण बहुमत की मोदी सरकार बनती दिख रही है। इस सर्वे में अयोध्या के राम मंदिर को भी अहम जगह मिली है, तो ‘मोदी की गारंटी’ को भी मतदाताओं में बड़ा फैक्टर पाया गया है।

सीएसडीएस-लोकनीति के प्री-पोल सर्वे में एनडीए को इंडी गठबंधन के मुकाबले 12 अंकों की बढ़त मिलती दिखी है। इस सर्वे में कॉन्ग्रेस कहीं से भी टक्कर देती नजर नहीं आ रही। यही नहीं, अधिकतम मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में भरोसा जताया है और अपनी पसंद का प्रधानमंत्री बताया है। राहुल गाँधी के मुकाबले करीब दो गुना लोगों का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही तीसरी बार भी प्रधानमंत्री बनना चाहिए।

द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्री पोल सर्वे में शामिल आधे से अधिक लोगों ने एनडीए सरकार के 10 साल के कार्यकाल को बेहतर पाया है और उन्होंने सरकार के कामकाज को लेकर संतुष्टि जताई है। ये आँकड़ा बताता है कि लोग तीसरी बार मोदी सरकार चाहते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मोदी गारंटी’ मतदाताओं के बीच लोकप्रियता हासिल कर रही है, जिससे उन्हें राहुल गाँधी की गारंटी पर बढ़त मिल रही है। लोग राहुल गाँधी की गारंटियों पर भरोसा नहीं कर रहे हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 में भी पीएम मोदी का विराट व्यक्तित्व एक निर्णायक फैक्टर बना हुआ है। राहुल गाँधी इस मामले में पीएम मोदी के सामने नहीं टिक पा रहे हैं। राहुल गाँधी से करीब दोगुने अधिक लोगों ने प्रधानमंत्री के तौर पर पसंदीदा व्यक्ति के रूप में नरेंद्र मोदी को चुना।

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण मोदी के सबसे शानदार काम के रूप में गिना जा रहा है। राम मंदिर का निर्माण एनडीए के समर्थकों के बीच निर्णायक फैक्टर बनकर उभरा है। बता दें कि राम मंदिर के लिए हिंदू जनमानस ने शताब्दियों तक संघर्ष किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को ऐतिहासिक पल बताया था। ये संदेश आम लोगों तक बहुत मजबूती से पहुँचा है।

भारतीय जनता पार्टी को उत्तर और पश्चिम भारत में जबरदस्त बढ़त मिली है। पार्टी उत्तर और पश्चिम भारत में क्लीन स्वीप की तरफ बढ़ रही है, तो दक्षिण में भाजपा का स्तर बेहद तेजी से उठा है। पूर्वी भारत में भी भाजपा ने तेजी से अपनी पकड़ मजबूत की है।

लोकनीति-सीएसडीएस के सर्वे में 19 राज्यों से 10,019 लोग शामिल हुए। उन्होंने कई अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी। कुल मिलाकर ये सर्वे दिखा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए तीसरी बार प्रचंड बहुमत हासिल कर रही है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के लिए 370+ और एनडीए के लिए 400+ का आँकड़ा दिया है।