Thursday, May 2, 2024
Homeराजनीतिरोड शो में फूल की आड़ में फेंके पत्थर… CM जगन मोहन रेड्डी घायल,...

रोड शो में फूल की आड़ में फेंके पत्थर… CM जगन मोहन रेड्डी घायल, आँख पर चोट आई: 1 MLA भी घायल, PM मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना

जगन मोहन रेड्डी विजयवाड़ा इलाके में एक रोड शो कर रहे थे। शाम के समय उनका काफिला अजीत सिंह नगर में पहुँचा। इस दौरान कुछ लोग उन्हें फूल की माला पहनाने आगे बढ़े तभी कुछ लोगों ने उनके ऊपर पत्थर फेंक दिए, इस घटना में वे घायल भी हो गए।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी पर एक चुनाव प्रचार के दौरान पत्थरबाजी की खबर है। यह पथराव विजयवाड़ा में एक रोड शो के दौरान किया गया है। हमले के दौरान CM जगन मोहन रेड्डी की आँख के पास चोटें आईं हैं। घायल होने के बावजूद उन्होंने अपना रोड शो पूरा किया। पुलिस ने केस दर्ज करके हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जगन मोहन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। घटना शनिवार (13 अप्रैल 2024) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को जगन मोहन रेड्डी विजयवाड़ा इलाके में एक रोड शो कर रहे थे। इस रोड शो को उन्होंने ‘मेमंथा सिद्धम् यात्रा’ का नाम दिया। प्रचार के लिए एक विशेष बस तैयार की गई जिसमें जगन मोहन सवार थे। शाम के समय उनका काफिला अजीत सिंह नगर में पहुँचा। यहाँ सड़क के दोनों तरफ लोगों की भीड़ जमा थी। भीड़ में कई लोग यात्रा में शामिल नेताओं पर फूल बरसा रहे थे। जगन मोहन के समर्थक उन्हें क्रेन से फूलों की माला पहनने के लिए आगे बढ़े। इसी दौरान फूलों के बीच से कुछ पत्थर भी YSRCP पार्टी प्रमुख और जगन मोहन की तरफ फेंके गए।

पत्थरबाजी में CM जगन मोहन की आँख के ऊपर माथे पर चोट आई और खून बहने लगा। यात्रा में उनके साथ चल रहे विधायक वेल्लमपल्ली को भी पत्थर लगा। यह पत्थर वेल्लमपल्ली की बाईं आँख के पास लगा। हमलावर मौके से भाग निकले। घायल मुख्यमंत्री और विधायक दोनों को काफिले के साथ चल रहे डॉक्टरों ने फर्स्ट एड दिया। प्राथमिक इलाज के बाद जगन मोहन ने अपनी यात्रा फिर से शुरू की। पुलिस ने केस दर्ज कर के हमलावर की तलाश शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जगन मोहन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

वाईएसआरसीपी नेताओं ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे कायरतापूर्ण हरकत बताया है। उन्होंने इसके पीछे टीडीपी (तेलगू देशम पार्टी) के कार्यकर्ताओं का हाथ होने का आरोप लगाया है। बताते चलें कि पिछली सप्ताह TDP के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू पर टिप्पणी करने की वजह से आंध्र प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी को नोटिस जारी किया था। तब चुनाव आयोग ने जगन मोहन रेड्डी टिप्पणियों को आचार संहिता का उललंघन करार दिया था।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बंगाल, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु…. हर जगह OBC का हक मार रहे मुस्लिम, यूँ ही PM मोदी को नहीं कहना पड़ा- मेरे जीते जी...

पीएम मोदी ने कहा कि वे जब तक जिंदा हैं, तब तक देश में धर्म के आधार पर आरक्षण लागू नहीं होने देंगे। हालाँकि, कुछ राज्यों में मुस्लिम आरक्षण है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन: हनुमानगढ़ी में आशीर्वाद लेने के बाद सरयू घाट पर सांध्य आरती में भी हुईं...

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुँची। राष्ट्रपति ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन किए। वहाँ पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रामलला के दर्शन करने पहुंचीं।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -