Home Blog Page 1388

एक लड़का पीछे से आता है और कहता है ऐ बुढऊ टोपी बेचनी है क्या… थप्पड़कांड का ‘सत्य’ नाना पाटेकर ने बताया, कहा- गलती से हुआ… माफ कर दो

अभिनेता नाना पाटेकर का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसको लेकर दावा किया जा रहा था कि सेल्फी लेने पर उन्होंने एक फैंस को थप्पड़ जड़ दिया। अभिनेता ने वीडियो जारी कर इस घटना के लिए माफी माँगी है। साथ ही बताया है कि ऐसा किस परिस्थिति में हुआ था।

वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के काशी का है। घटना दशाश्वमेध घाट के पास की है। यहाँ नाना पाटेकर फिल्म ‘जर्नी’ की शूटिंग कर रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें सोशल मीडिया में ट्रोल किया जा रहा था। उनकी गिरफ्तारी की माँग हो रही थी।

अब नाना पाटेकर ने एक वीडियो जारी कर इस घटना के लिए माफी माँगी है। उन्होंने बताया है कि वे फिल्म के सीन की रिहर्सल कर रहे थे। इस सीन में नाना हैट पहने हुए होते हैं और एक बंदा उनके पीछे से आकर उनसे कहता है- ऐ बुढऊ टोपी बेचनी है क्या? इसके बाद नाना उसे पकड़ कर थप्पड़ मारते हैं। उससे कहते हैं कि बदतमीजी बंद करो। तमीज से पेश आओ और इसके बाद वह बंद वहाँ से भाग जाता है।

बकौल नाना इस सीन का एक रिहर्सल हो चुका था। जब दूसरा रिहर्सल स्टार्ट हुआ तो वायरल वीडियो में दिख रहा लड़का बीच में आ गया था। उन्होंने उसे फिल्म से जुड़ा बंदा समझकर सीन के हिसाब से थप्पड़ मार दिया। नाना ने बताया कि बाद में उन्हें लगा कि यह लड़का फिल्म से जुड़ा हुआ नहीं है। इसके बाद उस लड़के को खोजा गया। लेकिन वह मौके से भाग गया था।

नाना पाटेकर के अनुसार उन्हें नहीं पता कि यह लड़का कैसे अंदर आया। उन्होंने कहा है, “यह गलती से हुआ। हमको मालूम नहीं वह कहाँ से आया। हम अपना ही बंदा समझ कर ऐसा किए। यदि कोई गलतफहमी हो तो हमें माफ कर दो। हम कभी किसी के साथ ऐसा नहीं करते। आज तक ऐसा हमने कभी किया नहीं। बच्चा सामने आ जाए तो मैं उससे माफी माँग लूँ।”

नाना के अनुसार वायरल वीडियो में दिखा रहा शायद डर के कारण मौके से बाद में भाग गया। फिल्म से जुड़े लोगों ने उसकी काफी तलाश भी की। उन्होंने बताया कि शायद उस लड़के के किसी दोस्त ने इस घटना का वीडियो बनाया था जो वायरल है। उन्होंने कहा, “मैंने फोटो के लिए कभी किसी को मना नहीं किया है। आज तक ऐसा हमने कभी नहीं किया। वे कभी इस तरह से हरकत नहीं करते हैं। किसी पर हाथ नहीं उठाते हैं और लोगों से बहुत प्यार करते हैं।”

उल्लेखनीय है कि वीडियो वायरल होने के बाद फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने बताया था कि वाराणसी का ये वीडियो उनकी ही फिल्म की शूटिंग के दौरान का है। इस वीडियो को लेकर ‘आज तक’ से बात करते हुए अनिल शर्मा ने कहा था, “मुझे भी इस खबर के बारे में जानकारी मिली है। मैंने वीडियो देखा है। नाना पाटेकर ने किसी को नहीं मारा है। ये मेरी फिल्म का शॉट है। इस दृश्य में नाना पाटेकर को उनके पास आने वाले लड़के को सिर पर मारना होता है। शूटिंग चालू थी और ऐसा ही फिल्माया गया। भीड़ में मौजूद किसी व्यक्ति ने इस दृश्य को अपने फोन से शूट कर के लीक कर दिया।”

अनिल शर्मा ने कहा था कि इस वीडियो के जरिए नाना पाटेकर की नकारात्मक छवि बनाई जा रही है, जो सरासर गलत है। उन्होंने लोगों से निवेदन किया कि फैंस इस वीडियो को समझें। साथ ही कहा कि ये फिल्म का शॉट है, नाना पाटेकर ने किसी को नहीं मारा है।

नीना गुप्ता-विव रिचर्ड्स के रिश्ते पर रमीज राजा ने चियारे थे दाँत, बेटी मसाबा ने दिया करारा जवाब: बोलीं- तुम्हें देख दुख हो रहा

पाकिस्तान के एक न्यूज शो में पूर्व क्रिकेटर वेस्ट इंडीज के पूर्व खिलाड़ी विव रिचर्ड्स के डार्क रंग का मजाक उड़ाने के बाद से रमीज राजा सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। अब इसी मामले पर विव रिचर्ड्स की बेटी मसाबा ने भी रमीज राजा को सोशल मीडिया पर आड़े हाथों लिया है।

उन्होंने एक्स अकॉउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, “प्रिय रमीज राजा (सर) ग्रेस बहुत कम लोगों में होता है। मेरे पिता, माँ और मेरे पास यह है। आपके पास कुछ नहीं है। पाकिस्तान में राष्ट्रीय टीवी पर आपको उस चीज पर हँसते हुए देखकर दुख हो रहा है जिस पर दुनिया ने लगभग 30 साल पहले हँसना बंद कर दिया था। भविष्य में आगे बढ़ो आगे। हम तीनों यहाँ हैं।”

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पाकिस्तान के एक चैनल- सुनो न्यूज पर क्रिकेट आधारित कार्यक्रम में रमीज राजा शिरकत करने पहुँचे थे। वहाँ उनके साथ दो पैनेरिस्ट और भी थे। दोनो पैनेलिस्ट कथिततौर पर कॉमेडियन थे। इनमें से एक कॉमेडियन अपने ही देश के पत्रकार हसन निसार का नकल उतार रहा था, तो दूसरा पाकिस्तानी अभिनेत्री बुशरा अंसारी की नकल उतारने की कोशिश कर रही थी।

तभी, महिला होस्ट ने कॉमेडियन से पूछा कि क्या वो क्रिकेट को फॉलो करती है? इसके जवाब में उस महिला कॉमेडियन ने कहा, “मैच तो देखती हूँ, मगर एक दफ़ा मेरा दिल टूट गया था। वो विवियन ले गया था वो नीना गुप्ता को”… इसके बाद सभी लोग हँसते लगते हैं। कॉमेडियन आगे बोलती है, “इस पर मैंने एक शेर लिख दिया था, ‘जो लड़कियाँ खुद को कहती हैं मल्लिका-ए-आलिया, उनका फिर मिलता है मिस्टर कालिया’।” इसी बात पर रमीज राजा भी खिलखिलाकर हँसते हैं और शो की क्लिप वायरल हो जाती है।

बता दें कि विव रिचर्ड्स भारतीय एक्ट्रेस नीना गुप्ता के साथ 1980 के वक्त रिश्ते में रह चुके हैं। दोनों ने कभी एक दूसरे से शादी नहीं की, लेकिन 1989 में उनकी मसाबा गुप्ता नाम की एक बेटी हुई, जो आज के समय में फैशन डिजाइनर है और उसके पास परिधान और सौंदर्य प्रसाधनों का अपना ब्रांड है।

हमले के लिए मोहम्मद शमी को गिरफ्तार मत करना: न्यूजीलैंड की हार के बाद भिड़ी दिल्ली और मुंबई की पुलिस, PM मोदी भी हुए मुरीद

15 नवंबर 2023 की रात मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराकर भारत ने 50 ओवर के क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। ​विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के शतक की बदौलत भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 397 रनों का स्कोर खड़ा किया। डेरिल मिशेल और केन विलियम्सन की पारी से न्यूजीलैंड एक वक्त इस स्कोर के करीब पहुँचते दिख रहा था। लेकिन मोहम्मद शमी नाम के तूफान ने न्यूजीलैंड को 2019 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल का इतिहास दोहराने से रोक दिया।

शमी ने मैच में 9.5 ओवर में 57 रन देकर 7 विकेट झटके। न्यूजीलैंड के शुरुआती चारों विकेट मोहम्मद शमी ने ही झटके। इनमें डेवन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन और टॉम लाथम का विकेट शामिल था। बाद में शतकवीर डेरिल मिशेल, टिम साउदी और लॉकी फर्ग्यूशन को आउट कर उन्होंने विकेट का सत्ता पूरा किया।

अपने इस प्रदर्शन के कारण मोहम्मद शमी सुर्खियों में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी गेंदबाजी की सराहना करते हुए कहा है कि क्रिकेट प्रेमी इसे पीढ़ियों तक याद रखेंगे। उन्होंने एक्स/ट्विटर पर लिखा, “आज का सेमीफाइनल शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन की वजह से और भी खास हो गया है। इस मैच में और विश्व कप के दौरान मोहम्मद शमी की गेंदबाजी को क्रिकेट प्रेमी आने वाली पीढ़ियों तक याद रखेंगे। शमी ने अच्छा खेला।”

इस मैच के बाद से सोशल मीडिया में मीम और जोक्स की भी बहार आ गई है। मजेदार कमेंट किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर चल रहे इस मैच में खुद को शामिल होने से दिल्ली और मुंबई की पुलिस भी नहीं रोक पाई।

दिल्ली पुलिस ने एक्स पर मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा, “आशा है कि आप आज रात के हमले के लिए मोहम्मद शमी को गिरफ्तार नहीं करेंगे।” इसका जवाब देते हुए मुंबई पुलिस ने कहा, “दिल्ली पुलिस आप असंख्य दिलों को चुराने के गंभीर आरोपों का मामला बनाने से चूक गए। साथ ही कुछ और को अभियुक्त बनाने से भी।” मुंबई पुलिस का इशारा इस मैच में अपने प्रदर्शन से जलवा बिखेरने वाले अन्य खिलाड़ियों विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल वगैरह की तरफ था। साथ ही आम ना​गरिकों से इस कमेंटबाजी को हास्य के तौर पर लेने की अपील भी की।

कमेंटबाजी का यह मैच यहीं नहीं थमा। बाद में इसमें मुंबई पुलिस के विशेष आयुक्त देवेन भारती भी शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि इसमें मामला नहीं बनता है। उन्होंने लिखा, “बिल्कुल नहीं दिल्ली पुलिस। यह आत्मरक्षा के अधिकार के तहत आता है।”

बिहार में छठ पर भी खुले रहेंगे स्कूल, छुट्टियाँ रद्द: इफ्तार वाली नीतीश सरकार का फरमान, BJP बोली- सनातन को सताने वाले समाप्त हो जाएँगे

बिहार में नवनियुक्त शिक्षकों की ज्वाइनिंग के लिए नीतीश कुमार की सरकार ने फरमान जारी किया है। इस नए फरमान में कहा गया है कि इस बार छठ पर सभी स्कूल खुले रहेंगे। इस दौरान प्रिंसिपल भी छुट्टी पर नहीं होंगे। जिन्होंने पहले छुट्टी ली है, इस फरमान के बाद उनकी भी छुट्टी को कैंसिल कर दिया गया है।

ऐसा फैसला लेने के पीछे बिहार के शिक्षा विभाग ने तर्क दिया है कि अभी नवनियुक्त शिक्षकों की ट्रेनिंग होनी बाकी है इसलिए उनकी छुट्टी कैंसिल की जाती है और उनका योगदान करवाया जा सके इसके लिए सभी प्रधानाध्यापकों की भी छुट्टी रद्द होती है।

न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार क्लास 6 तक के चयनित शिक्षकों की छुट्टी को कैंसिल किया गया है। इनकी आवासीय ट्रेनिंग 20 नवंबर से 2 दिसंबर तक होगी। फरमान में कहा गया है कि प्रशिक्षु शिक्षकों को 19 नवंबर को ही ट्रेनिंग पर पहुँचना जरूरी होगा। 20 नवंबर से ट्रेनिंग सेंटर पर सुबह 5 बजे से योगा क्लास की शुरुआत होगाी।

हैरानी की बात है कि ईद के समय इफ्तार पार्ट देने वाली सरकार ने ऐसा निर्णय से पहले लाखों बिहारियों के बारे में सोचा तक नहीं कि छठ पूजा उनके लिए महापर्व है।

मालूम हो कि 19 नवंबर को छठपूजा का सांयकालीन अर्घ्य दिया जाना है जबकि 20 को प्रात:काल। ऐसे में नीतीश सरकार के इस आदेश को लेकर हंगामा है।

भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले पर लोगों का ध्यान केंद्रित कराते हुए लिखा- बिहार की संस्कृति को समाप्त करने लिए नीतीश-तेजस्वी सरकार आमदा! बिहार के महापर्व छठ पूजा की छुट्टी की निरस्त। लाखों छठ व्रतियों के श्राप से सनातन को सताने वाले समाप्त हो जाएँगे।

इससे पहले 2 नवंबर को भी बीजेपी बिहार ने इस मामले पर ट्वीट किया था। हालाँकि तब ट्रेनिंग की तारीख 4 नवंबर से 18 नवंबर थी। ट्वीट में कहा गया था तुष्टिकरण में नीतीश-तेजस्वी हो गए अंधे!बिहार के महापर्व छठ पूजा की छुट्टी कर दी रद्द। आखिर सनातन से इन्हें इतनी दिक्कत क्यों है?

बता दें कि बिहार में इस बार पर कई त्योहारों पर छुट्टियों में कटौती का मामला सामने अब तक आ चुका है। रक्षा बंधन में भी वहाँ स्कूलों की छुट्टियाँ रद्द की गई थी दुर्गा पूजा में भी 3 दिन की कम छुट्टी देने की बात सामने आई थी। अब ऐसा ही दीवाली से लेकर छठ तक मिलने वाली छुट्टियों के समय भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि 27 नवंबर को जो छुट्टी गुरुनानक जयंती पर दी जानी थी वो भी इस बार कैंसिल है।

भारत ने ले लिया 2019 का बदला! वर्ल्ड कप के सेमी फाइनल में न्यूजीलैंड को मात देकर फाइनल में टीम इंडिया, विराट कोहली के शतक के बाद मोहम्मद शमी का ‘सत्ता’

ICC वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के सेमी फाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से हरा दिया है। महाराष्ट्र के मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार (15 नवंबर, 2023) को भारतीय क्रिकेट टीम ने 397 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसका पीछे करती हुई न्यूजीलैंड की टीम मात्र रन ही बना सकी। जहाँ बल्लेबाजी में विराट कोहली भारत की तरफ से शतकीय पारी खेल कर सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, गेंदबाजी में मोहम्मद शमी का जलवा रहा।

न्यूजीलैंड के पहले गिरे चारों विकेट मोहम्मद शमी ने ही झटके – डेवन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन, और टॉम लाथम। जहाँ पाँचवाँ विकेट जसप्रीत बुमराह ने झटका, वहीं छठा विकेट कुलदीप यादव के खाते में गया। न्यूजीलैंड की तरफ से डेरिल मिशेल ने चेज करते हुए 119 गेंदों पर 134 रनों की शतकीय पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। ये वही न्यूजीलैंड है, जिसने 2019 के वर्ल्ड कप में सेमी फाइनल में ही भारत को हरा दिया था, MS धोनी के रनआउट की वो तस्वीर आज भी शेयर की जाती है।

मोहममद शमी ने शतकवीर डेरिल मिशेल को आउट कर के अपना 5 विकेट पूरा किया। इस वर्ल्ड कप में ये तीसरा मौका है, जब मोहम्मद शमी ने ‘पंजा’ लिया। इससे पहले वो 9 चौके और 7 छक्के लगा चुके थे और एक समय न्यूजीलैंड मैच में वापसी करती दिख रही थी। अपने 9वें ओवर में आखिरकार मोहम्मद सिराज को भी सफलता मिली और उन्होंने मिशेल सैंटनर को आउट किया। मोहम्मद शमी ने अपने अंतिम ओवर में टीम साउदी को भी आउट कर के अपना विकेट्स का ‘छक्का’ पूरा किया। उनका 7वाँ विकेट लोकि फ़र्ग्यूशन रहे।

भारत की बल्लेबाजी की बात करें तो कप्तान रोहित शर्मा ने 29 गेंदों पर 47 रन बना कर धुआँधार शुरुआत दी। विराट कोहली ने 113 गेंदों पर 117 रनों की पारी खेली, वहीं श्रेयस अय्यर ने मात्र 70 गेंदों पर 105 रन जड़ दिए। KL राहुल ने अंत में 20 गेंदों पर 39 रनों की तेज़-तर्रार पारी खेली। शुभमन गिल चोट के कारण वापस चले गए थे, लेकिन फिर वो दोबारा लौटे और 66 गेंदों पर 80 रन बना कर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की तरफ से तेज़ गेंदबाज टीम सऊदी ने सबसे ज़्यादा 3 विकेट झटके।

पीएम ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट का नाम रखा शिवशक्ति, भूपेश बघेल ने सट्टेबाजी ऐप का नाम महादेव पर रख दिया: अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार (15 नवंबर 2023) को कहा कि बीजेपी की रमन सिंह की सरकार में बेमेतरा जिला शिक्षा का हब हुआ करता था, लेकिन कॉन्ग्रेस के भूपेश बघेल की सरकार में यह लव जिहाद का अड्डा बन गया है। उन्होंने कहा कि अगर इस बार राज्य में बीजेपी की सरकार आती है तो लव जिहाद बढ़ाने की किसी की हिम्मत नहीं होगी। उन्होंने बेमेतरा की साजा सीट पर ईश्वर साहू के लिए चुनावी रैली की। ईश्वर साहू के पिता भुवनेश्वर साहू की पिछले साल सांप्रदायिक हिंसा में हत्या कर दी गई थी।

अमित शाह ने जनसभा में भूपेश बघेल की सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंद्रयान-3 की लैंडिंग साइट को शिवशक्ति नाम देते हैं, लेकिन भूपेश बघेल के लोग सट्टेबाजी ऐप को महादेव के नाम पर रखते हैं। अमित शाह ने भूपेश बघेल से पूछा कि उन्होंने सट्टेबाजी ऐप में महादेव के नाम का इस्तेमाल क्यों किया? उन्होंने कहा कि भूपेश काका ने बैटिंग ऐप का नाम महादेव के नाम पर रखकर उनका निरादर किया है।

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, “ईश्वर साहू सिर्फ एक उम्मीदवार ही नहीं हैं, बल्कि न्याय की लड़ाई के प्रतीक भी हैं। भूपेश बघेल के शासन में सांप्रदायिक तत्वों ने भुवनेश्वर साहू की हत्या कर दी। भूपेश काका ने ईश्वर जी को एक चेक और नौकरी ऑफर की थी, ताकि वह न्याय की चाह छोड़ दें, लेकिन मैं ईश्वर जी का शुक्रगुजार हूँ कि उन्होंने न्याय के लिए अपनी जंग नहीं छोड़ी।”

अमित शाह ने लोगों से अपील की कि उनके वोटों से न सिर्फ राज्य में बीजेपी सरकार सत्ता में आएगी, बल्कि भुवनेश्वर साहू को न्याय भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल सरकार में बेमेतरा लव जिहाद के केंद्र में तब्दील हो गया है। इसी दौरान उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल ने दुर्ग संभाग को जुए और सट्टे के सेंटर के रूप में बदल दिया है।

अमित शाह ने मंच से आगे कहा, “कॉन्ग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को 70 साल तक रोके रखा। मोदी ने राम मंदिर का शिलान्यास किया और 22 जनवरी 2024 को प्रतिष्ठा समारोह भी होने जा रहा है।”

बता दें कि 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा की 20 सीटों के लिए पहले चरण में 7 नवंबर को मतदान हुआ था, जबकि शेष 70 सीटों पर शुक्रवार (17 नवंबर) को मतदान होगा। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। यहाँ की भूपेश बघेल सरकार पर कई घोटालों के आरोप लगे हैं, इनमें सट्टेबाजी ऐप, गोबर घोटाला, चावल घोटाला, ट्रांसपोर्ट घोटाला, ट्रांसफर घोटाला आदि कई घोटाले शामिल हैं।

दिल्ली के जेलों में कैदियों से होती है वसूली, सीएम केजरीवाल हैं इसके मास्टरमाइंड: ठग सुकेश चंद्रशेखर ने फिर फोड़ा लेटर बम

दिल्ली के मंडोली जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली की जेलों में जबरन वसूली के मास्टरमाइंड हैं। चंद्रशेखर ने यह आरोप एक वीडियो के जरिए लगाया है, जिसमें वह कह रहा है कि दिल्ली की जेलों में जबरन वसूली का खेल बहुत बड़ा है। जेल प्रशासन के लोग कैदियों से पैसे वसूलते हैं। पैसा न देने पर कैदियों को परेशान किया जाता है।

चंद्रशेखर ने कहा कि दिल्ली की जेलों में जबरन वसूली का खेल अरविंद केजरीवाल के इशारे पर होता है। मुख्यमंत्री केजरीवाल जेल प्रशासन के लोगों को पैसे बाँटते हैं और फिर वह कैदियों से पैसे वसूलते हैं। चंद्रशेखर ने कहा कि केजरीवाल इस पैसे से अपने राजनीतिक काम करते हैं। चंद्रशेखर ने कहा कि वह खुद भी इस जबरन वसूली का शिकार हुआ है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ठग चंद्रशेखर ने जेल से ही एक लेटर बम फोड़ा है। सुकेश ने यह पत्र केजरीवाल के उस दावे के जवाब में लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वसूली के मामले में सीबीआई जाँच की जानी चाहिए। अब सुकेश ने लिखा है, “केजरीवाल जी, कृपया सीबीआई जाँच में सहयोग करें और मेरे आरोपों पर वन-टू-वन नार्को टेस्ट करा लें।” सुकेश ने पत्र में लिखा है कि ये तो अदालत तय करेगी कि कौन सबसे बड़ा ठग है।

चंद्रशेखर ने लिखा, “आप (अरविंद केजरीवाल) पहले खुद को देखो। आपके तीन प्रमुख साथी जनता का पैसा लूटने और भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल में बंद हैं। आप भी जल्द ही तिहाड़ क्लब का हिस्सा बनेंगे। आप ही तो मास्टरमाइंड हैं।” सुकेश चंद्रशेखर ने कहा है कि उसने जो आरोप लगाए हैं, उसके समर्थन में उसके पास सारे सबूत मौजूद हैं।

उसने आगे लिखा है, “चिंता मत करो, तुम्हारा नाम और तुम्हारे साथियों का सारा खेल खोलने के लिए पूरे सबूत हैं।” सुकेश चंद्रशेखर ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और उनके सहयोगी उन्हें चुप कराने के लिए धमकियाँ और ऑफर भेज रहे हैं। उसने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल ने चुप रहने के लिए उसे राज्यसभा की सीट भी पेशकश की थी।

सुकेश चंद्रशेखर से सत्येंद्र जैन ने की 10 करोड़ रुपए की उगाही

बता दें कि सुकेश 200 करोड़ रुपए की उगाही के मामले में दिल्ली की जेल में बंद है। सुकेश ने आरोप लगाया था कि उसने प्रोटेक्शन मनी के रूप में सत्येंद्र जैन को 10 करोड़ रुपए दिये और फिर आम आदमी पार्टी को 60 करोड़ दिए। इस मामले में केंद्रीय जाँच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन के खिलाफ मामला दर्ज करने की अनुमति माँगी है।

आरोप है कि सत्येंद्र जैन और जेल अधिकारियों ने हाई-प्रोफाइल कैदियों से करोड़ों रुपए की उगाही की, जिसमें सुकेश भी शामिल है। सीबीआई का कहना है कि जैन ने 2018-21 के दौरान सिक्योरिटी मनी की किश्तों के तौर पर सुकेश चंद्रशेखर से 10 करोड़ रुपए की उगाही की थी। हालाँकि, अरविंद केजरीवाल ने इन आरोपों से इनकार किया है और कहा कि सुकेश भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है।

जिसके अब्बा रहे हैं PCB के बोर्ड में, वो बना पाकिस्तान का टेस्ट कैप्टन, शाहिद अफरीदी के दामाद को बनाया T20 टीम का कप्तान: बाबर आज़म के इस्तीफे के बाद ऐलान

ICC वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तानी टीम 9 में से 5 मैच हार कर लीग फेज से ही बाहर हो गई, जिसके बाद उसे बेरंग अपने वतन लौटना पड़ा। इसके बाद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान पद से बाबर आज़म ने इस्तीफा दे दिया। वहीं PCB (पाकिस्तानी क्रिकेट टीम) ने अब तेज़ गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को T20 टीम के कप्तान की जिम्मेदारी दी है। वहीं शान मसूद को टेस्ट मैचों में टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शाहीन शाह अफरीदी के बारे में बता दें कि वो पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के दामाद हैं। शाहीन अफरीदी क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में पाकिस्तान के प्रमुख गेंदबाज हैं। हालाँकि, ठीक-ठाक आँकड़े होने के बावजूद ये वाला वर्ल्ड कप उनके लिए अच्छा नहीं गया। जहाँ उन्होंने 27 टेस्ट मैचों में 105 विकेट झटके हैं, वहीं 53 वनडे में उनके 104 विकेट्स हैं। T20 इंटरनेशनल की बात करें तो उनके 52 मैचों में 64 विकेट हैं।

उन्होंने 2018 के महीने में अप्रैल में T20I, सितंबर में वनडे और दिसंबर में टेस्ट में डेब्यू किया था और तब से लगातार टीम के साथ बने हुए हैं। वहीं शान मसूद की बात करें तो वो पाकिस्तान के बाएँ हाथ के बल्लेबाज हैं जिन्होंने 30 टेस्ट मैचों में 1597 रन बनाए हैं। वो 2013 से ही पाकिस्तानी टीम के लिए खेल रहे हैं और उनकी उम्र 34 वर्ष है। शान मसूद के अब्बा PCB के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य रहे हैं। वो लंबे समय तक पाकिस्तानी टीम से बाहर भी रहे।

इस्तीफा देते हुए बाबर आज़म ने अपने बयान में कहा था, “व्हाइट बॉल क्रिकेट (वनडे-T20) में नंबर एक तक पहुँचने के पीछे सभी खिलाड़ियों, कोचों और प्रबंधन की सामूहिक मेहनत थी। लेकिन, मैं पाकिस्तान के जोशीले क्रिकेट फैंस के प्रति कृतज्ञता जाहिर करना चाहूँगा जिन्होंने इस यात्रा में लगातार हमारा साथ दिया। आज मैं सभी फॉर्मेट में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे रहा हूँ। ये एक कठिन निर्णय है, लेकिन मुझे लगता है कि यही सही समय है।”

‘युद्ध में नहीं देंगे तुम्हारा साथ’: ईरान के सुप्रीम लीडर ने हमास के सरगना को बेरंग लौटाया, पहले देना चाहते थे हथियारों की मदद, दस्तावेजों से हुआ खुलासा

फिलिस्तीन के इस्लामी आतंकी संगठन हमास को धन और हथियार सहित हर तरह से मदद करने वाले ईरान ने अब मदद से इनकार कर दिया है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामनेई ने मिलने आए हमास के नेता से कहा कि 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर किए गए हमले के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इसलिए हमास की ओर से ईरान युद्ध में हिस्सा नहीं लेगा। वहीं, हमास के ठिकाने से बरामद हुए दस्तावेजों से पता चला है कि हमले से पहले ईरान आतंकी संगठन हमास को हथियार बनाने में मदद देना चाहता था।

अयातुल्ला अली खामेनेई ने हमास के नेता इस्माइल हनीयेह से कहा कि ईरान फिलिस्तीनी संगठन हमास को लंबे समय से राजनीतिक और नैतिक समर्थन देना जारी रखेगा, लेकिन युद्ध में वह सीधे हस्तक्षेप नहीं करेगा। दरअसल, इस्माइल ने ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनाई से इस साल नवंबर के शुरुआत में मुलाकात करके समर्थन माँगा था।

हमास के एक अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि खामेनाई ने इस्लामइल पर फिलीस्तीनी समूह की उन आवाजों को कम करने के लिए दबाव डाला, जो ईरान और उसके लेबनानी सहयोगी और हिजबुल्लाह को इजरायल के खिलाफ लड़ाई में पूरी ताकत से शामिल होने के लिए कह रहे थे। हिज्बुल्लाह लेबनान में शिया गुट का इस्लामी आतंकी संगठन है, जिसे ईरान का समर्थन हासिल है।

हमास द्वारा इजरायल पर किए गए हमले से लेबनान का हिज्बुल्लाह भी आवाक रह गया था। इजरायल की सीमा से सटे गाँवों में तैनात उसके आतंकियों को भी इस हमले के बारे में जानकारी नहीं थी। हिज्बुल्लाह के करीबी तीन सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया कि इसके आतंकियों को वहाँ से तुरंत बुलाना पड़ा था। ये आतंकी साल 2006 में इजरायल के साथ युद्ध में अग्रिम पंक्ति में थे।

जिस दिन हमास के आतंकियों ने इजरायल पर हमला किया था, उस दिन हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद डेफ ने अपने सहयोगियों से इस संघर्ष में शामिल होने की अपील की थी। उन्होंने एक ऑडियो संदेश में कहा था, “लेबनान, ईरान, यमन, इराक और सीरिया में इस्लामी प्रतिरोध के हमारे भाई, यह वह दिन है जब आपका प्रतिरोध फिलिस्तीन के लोगों के लिए भी है।”

इसके पहले ईरान ने हमास के आतंकियों को हथियार बनाने में मदद देने की बात कही थी। CNN ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि गाजा के बाहर हमास के पिकअप ट्रक के अंदर पाए गए कंप्यूटर से इस संबंध में एक दस्तावेज बरामद किया गया है। इजरायली अधिकारियों द्वारा बरामद किए गए इस दस्तावेज से पता चलता है कि हमास के एक सैन्य कमांडर ने हमास के आतंकियों को प्रशिक्षण देने के लिए ईरान से अनुरोध किया था।

यह दस्तावेज़ हमास के एक सैन्य कमांडर का जुलाई 2023 में ईरानी सरकार को लिखा पत्र प्रतीत होता है। इसमें ईरान सरकार से अनुरोध किया गया है कि उसकी इकाई के सात सदस्यों को एक छात्रवृत्ति कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ईरान की यात्रा करने की अनुमति दी जाए। इज़रायली अधिकारी के अनुसार, हमास लड़ाकों को विश्वविद्यालय कार्यक्रम के माध्यम से विस्फोटक इंजीनियरिंग के प्रशिक्षण की भी पेशकश की गई थी। इसे ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स दिया गया था।

इस दस्तावेज से इस बात की भी पुष्टि होती है कि दक्षिणी इज़राइल पर 7 अक्टूबर 2023 के हमले से पहले ईरान आतंकी संगठन हमास को तकनीकी प्रशिक्षण देना चाह रहा था। इससे हमास को अपने हथियार बनाने में मदद मिलेगी। एक इजरायली अधिकारी के हवाले से CNN ने लिखा है कि गाजा पट्टी में ईरानी शासन द्वारा प्रॉक्सी आतंकी के गठन, समर्थन, वित्तपोषण और प्रशिक्षण के गहरे बुनियादी ढाँचे का यह एक हिस्सा है।

इसी संबंध में अमेरिकी अखबार वॉल स्‍ट्रीट जर्नल ने भी एक रिपोर्ट में बताया है कि इजरायल पर हुए अभूतपूर्व हमले के पहले हमास के लड़ाकों ने ईरान के रिवोल्‍यूशनरी गार्ड कॉर्प्‍स में ट्रेनिंग की थी। इस ट्रेनिंग में आतंकी संगठन ‘इस्‍लामिक जिहाद’ के 500 खूंखार आतंकी भी शामिल थे।

इज़रायली सरकार ने इस दस्तावेज़ पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। हालाँकि सरकार के सूत्रों ने इसकी प्रामाणिकता की पुष्टि की है। वहीं, अमेरिकी अधिकारियों ने फिलहाल इसकी पुष्टि करने से इनकार कर दिया है। खुफिया जानकारों का कहना है कि ईरान प्रशिक्षण के जरिए इन आतंकियों को उनकी सैन्य उत्पादकता में वृद्धि करना चाहता था, ताकि उनकी ईरानी पर निर्भरता को कम किया जा सके।

भारतीय अभिनेत्री नीना गुप्ता पर बेहूदा मजाक, खिलखिला कर हँसते PCB के पूर्व अध्यक्ष रमीज रजा: ऐश्वर्या राय पर अब्दुल रज्जाक की टिप्पणी के बाद एक और पाकिस्तानी का वीडियो

पाकिस्तानी सेलेब्रिटी भारतीयों का मजाक उड़ाने के चक्कर में कितना गिर रहे हैं, इसकी हर रोज एक नई मिशाल बन रही है। अब्दुल रज्जाक के बाद अब रमीज राजा, जो पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं, वो विवियन रिचर्डसन और नीना गुप्ता के रिलेशनशिप के बहाने रंगभेदी टिप्पणी का न सिर्फ हिस्सा बने, बल्कि खिलखिलाकर हँसते भी रहे, वो भी पूरी बेशर्मी से। जी हाँ, अब्दुल रज्जाक को पड़ने वाली गालियाँ अभी तक थमी भी नहीं हैं, कि रमीज रजा ने उन गालियों का रुख अपनी ओर मोड़ लिया है।

पाकिस्तान में एक चैनल है ‘सुनो न्यूज’। उस चैनल पर क्रिकेट पर आधारित एक कार्यक्रम का आयोजन हो रहा था, जिसमें 2 एंकर के साथ रमीज रजा और दो पैनलिस्ट भी शामिल थे। ये पैनलिस्ट मूलत: कॉमेडियन हैं। इनमें से एक कॉमेडियन अपने ही देश के पत्रकार हसन निसार का नकल उतार रहा था, तो दूसरा पाकिस्तानी अभिनेत्री बुशरा अंसारी की नकल उतारने की कोशिश कर रही थी।

तभी महिला होस्ट ने कॉमेडियन से पूछा कि क्या वो क्रिकेट को फॉलो करती है? इसके जवाब में उस महिला कॉमेडियन ने कहा, “मैच तो देखती हूँ, मगर एक दफ़ा मेरा दिल टूट गया था। वो विवियन ले गया था वो नीना गुप्ता को”… इसके बाद सभी लोग हँसते लगते हैं। इसके बाद कॉमेडियन आगे बोलती है, “इस पर मैंने एक शेर लिख दिया था, ‘जो लड़कियाँ खुद को कहती हैं मल्लिका ये आलिया, उनका फिर मिलता है मिस्टर कालिया’।” इस पर सभी फिर से हँसने लगते हैं। इसपर महिला एंकर बोलती है कि ये तो काफी पुराना मामला है।

इस बात के बाद रमीज रजा और बाकी पैनलिस्ट बेशर्मी से मुँह फाड़ कर हँसते हैं, इस बात का अहसास किए बगैर कि वो लोग एक नस्लभेदी टिप्पणी पर हँस रहे हैं। बता दें कि ये टीवी चैनल भारतीयों के खिलाफ बेशर्म बयानों और अपमानजनक बातों के लिए कुख्यात है, जिसपर भारतीय कलाकारों और मशहूर लोगों का मजाक बनाया जाता है और दर्शक उन्हें देखकर हँसते रहते हैं।

इससे पहले, अब्दुल रज्जाक भारतीय अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन पर अपनी बेहूदी टिप्पणियों की वजह से चर्चा में आ गए थे। रज्जाक ने कराची के मैरियट होटल में रविवार (12 नवंबर, 2023) को एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए ऐश्वर्या राय पर भद्दी टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि ऐश्वर्या से शादी करने से बच्चे नेक और अच्छे पैदा नहीं हो जाएँगे। मंच पर उनके साथ अफरीदी और उमर गुल भी थे।

पाकिस्तान की 2009 विश्व कप जीतने वाली टी20 टीम का हिस्सा रहे खिलाड़ियों की महफिल में पीसीबी के इरादों पर सवाल उठाते हुए रज्जाक ने कहा, ”मैं यहाँ उनके (पीसीबी के) इरादे के बारे में बात कर रहा हूँ। जब मैं खेल रहा था तो मुझे पता था कि मेरे कप्तान यूनिस खान के इरादे अच्छे थे। उससे मुझे आत्मविश्वास और साहस मिला और अल्लाह का शुक्र है कि मैं पाकिस्तान क्रिकेट के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सका।”

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रज्जाक ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, “फिलहाल, यहाँ पाकिस्तान टीम और विश्व कप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर काफी चर्चा हो रही है। मुझे लगता है कि हमारा इरादा खिलाड़ियों को निखारने और विकसित करने का नहीं है।” उन्होंने कहा, “अगर आप सोचते हैं कि मैं ऐश्वर्या (राय) से शादी करूँगा और फिर मेरे अच्छे और नेक बच्चे होंगे, तो ऐसा कभी नहीं हो सकता। इसलिए पहले आपको अपने इरादे ठीक करने होंगे।” इस महफिल में रज्जाक के साथ भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से निकाह करने वाले शोएब मलिक सहित शाहिद अफरीदी, यूनिस खान, मिस्बाह उल-हक, उमर गुल, सईद अजमल और कामरान अकमल भी थे। वहाँ मौजूद लोग और दर्शकों में से कुछ लोग इस तंज पर हंस पड़े और तालियाँ बजाने लगे। हालाँकि बाद में उसने माफी माँग ली

बता दें कि ये वही अब्दुल रज्जाक है, जो अपने विवाहेत्तर संबंधों को लेकर बेहूदा बयानबाजी करता रहा है। वो एक वायरल फुटेज में अपने 5-6 संबंधों के बारे में शेखी बघारता देखा जा सकता है।

नीना गुप्ता और सर विवियन रिचर्ड्स की जोड़ी रही थी मशहूर

नीना गुप्ता 1980 के दशक के अंत में वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिश्ते में थीं। हालाँकि, उन्होंने कभी शादी नहीं की, लेकिन उनकी 1989 में मसाबा गुप्ता नाम की एक बेटी पैदा हुई, जो एक फैशन डिजाइनर हैं और उनके पास परिधान और सौंदर्य प्रसाधनों का अपना ब्रांड है।