Home Blog Page 2123

बाँके बिहारी से लेकर बाबा नीम करोली तक…: विराट-अनुष्का कर रहे सबके दर्शन, तस्वीरें देख नेटीजन्स बोले- करियर की लास्ट में सबको भगवान याद आता है

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (anushka sharma) और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली (virat kohli) यूएई में नए साल का जश्न मनाने के बाद बुधवार (4 जनवरी 2023) को मथुरा के वृंदावन पहुँचे। यहाँ उन्होंने सबसे पहले हनुमान जी के दर्शन किए। इसके बाद दोनों ने बाबा नीम करोली के श्री श्री माँ आनंदमयी आश्रम में उनके समाधि स्थल के दर्शन किए। ये दोनों नवंबर 2022 में भी उत्तराखंड में बाबा नीम करोली के आश्रम गए थे।

आश्रम में प्रार्थना करते हुए अनुष्का और विराट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। दोनों ने मास्क लगाया हुआ है। इन फोटोज में विराट ऑलिव जैकेट और ब्लैक टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। उन्होंने फैन के साथ पोज देते हुए ब्लैक कैप भी पहन रखी है। इसके अलावा वह एक फोटो में फैंस के बल्ले पर अपने साइन करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट और अनुष्का आज सुबह वृंदावन पहुँचे। दंपति ने आश्रम में एक घंटे तक ध्यान किया। उन्होंने आश्रम में कंबल और ऊनी कपड़े भी बाँटे। बताया जा रहा है कि शाम को दोनों बाँके बिहारी के दर्शन करने जा सकते हैं। हाल ही में दोनों सोशल मीडिया पर दुबई की कई तस्वीरें साझा की थीं।

सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का की वायरल फोटो पर एक यूजर ने कमेंट किया, “विराट कोहली अब पूरी तरह से एक हिंदू हृदय में बदल रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि वह दैवीय शक्ति के महत्व को समझ गए होंगे। भगवान उनका भला करें।”

खुशी लिखती हैं, “नीम करोली बाबा आश्रम, वृंदावन में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा। उन्हें अच्छा काम करते देखना अच्छा लगता है। आने वाला समय अच्छा है, उम्मीद है कि दोनों अपनी-अपनी फील्ड में होंगे।”

एक यूजर लिखता है- करियर की लास्ट में सब भगवान को ही याद करते हैं।

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने पिछले साल दीपावली की बधाई दी, लेकिन इस बार उन्होंने 2021 की तरह अपने फैंस को ‘पर्सनल टिप्स’ नहीं दी थी। दरअसल, उन्होंने दो साल पहले सोशल मीडिया पर दीपावली की शुभकामनाएँ देने के साथ कुछ पर्सनल टिप्स साझा किए थे, जो उनके यूजर्स को पसंद नहीं आए थे। ज्यादा ज्ञान बघारने को लेकर यूजर्स ने उनको लताड़ लगाई थी। जवाब में यूजर्स ने कहा था कि ये हिंदू त्योहार है और इसे हिन्दू रीति-रिवाज से ही मनाया जाना चाहिए, न कि कसी सेलब्स के टिप्स से। लोगों ने नाराज़गी जाहिर करते हुए ये भी कहा था कि दीवाली के दौरान हिन्दू विधि-विधान से पूजा-पाठ करना चाहिए, क्योंकि ये एक हिंदू त्योहार है।

‘कृषि कानूनों के नहीं था खिलाफ, PM मोदी का धन्यवाद’ : अरबपति धालीवाल को मिला ‘भारतीय प्रवासी सम्मान’ , सिंघु बॉर्डर पर लंगर लगवाने पर दी सफाई

अमेरिका में गैसोलीन का व्यवसाय करने वाले अरबपति बिजनेसमैन दर्शन सिंह धालीवाल को अब ‘प्रवासी भारतीय सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। विदेश में रहकर अपना नाम कमाने वाले भारतीयों को दिया जाने वाला यह सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है। वह उन 27 लोगों में शामिल हैं, जिन्हें इंदौर में 8 से 10 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम के दौरान यह पुरस्कार दिया जाएगा।

धालीवाल उस वक्त चर्चा में आए थे जब निरस्त किए जा चुके 3 कृषि कानून के विरोध में हो रहे किसान आंदोलन का समर्थन करने के लिए उन्हें एयरपोर्ट से ही वापस शिकागो लौटा दिया गया था।

शिरोमणी अकाली दल (SAD) सरकार में मंत्री रहे सुरजीत सिंह राकड़ा के भाई धालीवाल को नई दिल्ली स्थित इंदिरा गाँधी एयरपोर्ट (IGI) से 23/24 अक्टूबर 2021 की मध्यरात्रि को वापस अमेरिका लौटा दिया गया था। दरअसल धालीवाल ने किसान आंदोलन के समय चर्चित रहे सिंघु बॉर्डर पर किसानों के लिए लंगर की व्यवस्था की थी।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने किसान आंदोलन के समय इस आंदोलन को समर्थन और हवा देने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए थे। इसी के चलते धालीवाल को पूछताछ के बाद वापस लौटा दिया गया था।

उस समय धालीवाल ने कहा था, ”जब मैंने पूछा कि मुझे भारत में प्रवेश करने की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है, तो आव्रजन अधिकारियों ने वही सवाल पूछे जो वे पहले से पूछ रहे थे– मैंने सिंघु बॉर्डर पर लंगर का आयोजन क्यों किया और इसके लिए भुगतान कौन कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर मैं भारत में प्रवेश करना चाहता हूँ, तो मुझे इस लंगर को फंड देना बंद कर देना चाहिए।”

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, धालीवाल भारत सरकार के इस फैसले से खुद चौंक गए हैं। उन्होंने अख़बार से बातचीत में कहा, ”यह मेरे लिए आश्चर्यजनक है। वास्तव में सरकार ने बीते 2 सालों में मुझे दो शॉक दिए हैं। इस बार मैं बहुत खुश हूँ कि भारत सरकार ने अमेरिका में भारतीय समुदाय के लिए किए गए मेरे काम को पहचाना है।”

उन्होंने कहा, ”बिजनेस करने के आलावा, मैं समाज को वापस देने में विश्वास रखता हूँ। मैं अमेरिका में भारतीयों को पढाई, व्यापर करने और काम दिलाने में मदद करता हूँ। यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मेरे जन्मभूमि भारत ने मेरे काम को मान्यता दी है। मैं इंदौर पुरस्कार लेने के लिए अपने परिजनों और दोस्तों के साथ जाऊँगा।”

वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार, धालीवाल ने कहा कि वह कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में शामिल नहीं थे। सिंघु बॉर्डर पर लंगर चलाने का फैसला उन्होंने किसानों की हालत को देखकर किया था। इसके साथ ही धालीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने देश के लिए बहुत कुछ किया है। साथ ही सिखों के लिए भी बहुत काम किया है।

बेटी को उठा ले गया, बेटे को मार डाला: धरने पर बुजुर्ग हिन्दू माँ, अब्दुल्ला पर एक FIR तक दर्ज नहीं कर रही पाकिस्तान की पुलिस

पड़ोसी देश पाकिस्तान हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय के लिए नरक बन गया है। यहाँ हिंदू महिलाओं का अपहरण, बलात्कार और हत्या की घटनाएँ आम बात है। पाकिस्तान की इस्लामी कट्टरपंथ परस्त सरकार के लिए भी ये बड़ा मुद्दा नहीं है।

सिंध में एक बार फिर अपनी बहन के अपहरण का विरोध करने पर एक हिंदू की सरेआम हत्या कर दी गई। न्याय पाने के लिए मृतक की बुजुर्ग माँ को सर्दी में थाने के सामने धरना देना पड़ा, तब जाकर इस मामले में पुलिस ने हत्या की FIR दर्ज की।

बता दें कि हाल में सिंध में एक हिंदू विधवा महिला का बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं, उसके आरोपितों ने उसके हाथ-पैर को भी काट दिए। इस मामले में भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

यह मामला पाकिस्तान के सिंध प्रांत के उमरकोट जिले के कुंटी का है। यहाँ 35 साल के लालू काछी रहते थे। 25 दिसंबर को अब्दुल्ला खोसो नाम के स्थानीय व्यक्ति के नेतृत्व में कुछ मुस्लिम लालू के घर में घुस गए और उनकी शादीशुदा बहन लालू को उठा ले गए।

इस दौरान लालू ने इन शैतानों से अपनी बहन को बचाने की कोशिश की की, लेकिन उन लोगों ने लालू को इतना मारा कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। आखिरकार संसाधनों की कमी और गरीबी की वजह से लालू की 1 जनवरी 2023 की मौत हो गई।

इससे पहले अब्दुल्ला ने नवंबर 2022 में लाली को जबरन उठाकर अपने घर ले गया था। उसनने लालू को अपने घर पर कैद कर लिया था। इसके बाद लालू ने अपनी बहन के अपहरण की शिकायत पुलिस से कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस दौरान अब्दुल्ला ने लाली का जबरन धर्म परिवर्तन भी करा दिया था। इतना ही नहीं शादीशुदा इस महिला के साथ अब्दुल्ला ने जबरन निकाह भी कर लिया था। लगातार होती ऐसी घटनाओं से हिंदू समुदाय उबल पड़ा।

इसके हिंदू समुदाय ने इसको लेकर जोरदार विरोध किया था। तब जाकर पुलिस ने मामला दर्ज किया। बाद में कोर्ट में लालू ने अब्दुल्ला के खिलाफ गवाही दी, तब कोर्ट ने लाली को उसके भाई को सौंप दिया था। उस वक्त अब्दुल्ला ने लालू को धमकी दी थी। अब्दुल्ला स्थानीय गुंडा बताया जा रहा है।

इसके बाद अब्दुल्ला अपने साथियों के साथ लालू के घर पर हमला कर लालू को इतना मारा कि उसकी मौत हो गई। वहीं, लाली को एक बार फिर उठा ले गया। लाली इस वक्त कहाँ है और उसके साथ क्या हुआ, इसकी जानकारी परिवार को नहीं है। लालू शादीशुदा थे और उनके चार बच्चे हैं।

टोल प्लाजा का गेट नहीं खोलने पर BRS विधायक भड़के, कर्मचारी को जड़ दिया थप्पड़: तेलंगाना के MLA की गुंडागर्दी का वीडियो आया सामने

‘भारत राष्ट्रीय समिति (BRS)’ के विधायक दुर्गम चिन्नैय्या (Durgam Chinnaiah) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो तेलंगाना के मंडामारी (Mandamarri) टोल प्लाजा का है। इसमें दुर्गम चिन्नैय्या एक टोल कर्मचारी के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दुर्गम चिन्नैय्या तेलंगाना के बेल्लमपल्ले से विधायक हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना मंगलवार (3 जनवरी, 2022) की है। टोल प्लाजा पिछले महीने ​ही खुला है। बताया जा रहा है कि विधायक की गाड़ी जैसे ही टोल प्लाजा पर पहुँची, कर्मचारी ने उनके जाने के लिए गेट नहीं खोला। इस पर विधायक भड़क गए और कार से बाहर आकर कर्मचारी को एक थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद वह गुस्से से पैदल आगे निकल गए। विधायक के मुताबिक, जब सड़क का काम ही पूरा नहीं हुआ है, तो टोल शुल्क कैसे वसूला जा रहा है।

मंडामारी सर्कल इंस्पेक्टर का कहना है, “बीआरएस विधायक दुर्गम चिन्नैय्या ने मंडामारी टोल प्लाजा पर एक टोल प्लाजा कर्मचारी के साथ मारपीट की। इस घटना का वीडियो हमने देखा है। लेकिन, हमें अभी तक इसकी कोई शिकायत नहीं मिली है। इस मामले की जाँच जारी है।” वहीं, टोल बूथ पर मौजूद कर्मचारी पीड़ित को न्याय दिलाने की माँग कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करती है, तो कर्मचारी टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स की प्रतिक्रिया सामने आई है। उनका कहना है कि गुंडागर्दी और गैंगस्टर का स्तर इतना अधिक है कि पीड़ित इसकी शिकायत करने से भी डरते हैं।

इस घटना से आहत हर्षित ने लिखा कि अब समय आ गया है कि जनप्रतिनिधियों को अयोग्य घोषित कर दिया जाए और इन घटनाओं के बाद उन्हें फिर से चुनाव लड़ने की अनुमति न दी जाए।

एक और यूजर ने लिखा कि इन लोगों के पास टॉप व्हीकल में घूमने के लिए पैसा है, लेकिन टोल चुकाने के लिए पैसे नहीं हैं।

लड़की को देखकर जाकिर ने बस में निकाला प्राइवेट पार्ट, करने लगा गंदी हरकत: DTC मार्शल के हत्थे चढ़ने पर गिड़गिड़ाया, Video वायरल

दिल्ली की डीटीसी बस में जाकिर नाम के शख़्स को अश्लील हरकत करते पकड़ा गया है। मामले से जुड़ा वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। बस में सफर कर रही एक युवती ने जाकिर पर अश्लील हरकत करने की शिकायत की। जिसके बाद बस में तैनात मार्शल ने उसको पकड़ा और उसकी वीडियो बनवाई। वीडियो में मार्शल आरोपित से सवाल जवाब करता नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सुना जा सकता है कि एक लड़की शख्स पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगा रही है। लड़की का आरोप है कि डीटीसी बस में साथ सफर कर रहे शख्स ने उसे देखकर अपना प्राइवेट पार्ट निकाला और गंदी हरकतें करने लगा। लड़की की शिकायत के बाद बस में तैनात मार्शल हरकत में आया। उसने आरोपित शख्स को पकड़ लिया और उससे सवाल जवाब करने लगा। वायरल वीडियो में आरोपित अपना नाम जाकिर बता रहा है। जाकिर ने बताया कि वह बिहार का रहने वाला है और दिल्ली के खजूरी में रहता है।

वीडियो में लोग उसे फटकारते हुए भी सुने जा सकते हैं। इसके बाद बस के मार्शल संदीप सेकारा अपना परिचय देते हुए घटना की जानकारी देते हैं। संदीप ने कहा कि लड़की की शिकायत पर आरोपित को पकड़ लिया गया है और इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। अब आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। पूरे वीडियो में आरोपित जाकिर आँसू बहाता नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में एक तरफ जहाँ मार्शल संदीप लड़की की मदद कर रहे हैं तो दूसरी तरफ पिछले दिनों एक घटना और सामने आई थी जिसमें दिल्ली डीटीसी बस के मार्शल पर महिला मार्शल के रेप का आरोप लगा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक तौसीफ नाम के मार्शल ने जन्मदिन के बहाने साथी महिला मार्शल को अपने घर बुलाया। नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया। इसका वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह महिला मार्शल का लगातार यौन शोषण कर रहा था। महिला बदनामी के डर से उसका अत्याचार सहती रही। लेकिन जब तौसीफ की प्रताड़ना नहीं रुकी तो उसने अपने पति को इसकी जानकारी दी। इसके बाद दिल्ली के खजूरी खास थाने में इस संबंध में रिपोर्ट लिखाई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर तौसीफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बिहार में BSSC का पेपर लीक, सड़क पर उतरे छात्र-छात्राएँ तो पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर लाठी से पीटा: नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी

राजस्थान के बाद अब बिहार में BSSC सचिवालय सहायक की परीक्षा के पेपर आउट हुए हैं। खबर सामने के बाद छात्रों ने परीक्षा को रद्द करने की माँग करते हुए बुधवार (4 जनवरी 2023) को राजधानी पटना में प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। कुछ को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। पुलिस की लाठीचार्ज में कई छात्रों के घायल होने की खबर है।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ली गई सचिवालय सहायक की परीक्षा के पेपर आउट होने का मामला सामने आया है। जिन छात्रों ने यह परीक्षा दी थी, अब वे सड़कों पर उतर कर इसे रद्द करने की माँग कर रहे हैं। इस परीक्षा में लगभग 9 लाख छात्र-छात्राएँ शामिल हुए थे।

सड़कों पर उतरे छात्र-छात्राओं ने नीतीश कुमार की सरकार पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। इस दौरान लड़के-लड़कियों ने नीतीश कुमार के खिलाफ नारे भी लगाए। नीतीश कुमार के खिलाफ नारे सुनकर पुलिस भड़क गई और छात्र-छात्राओं पर लाठी चार्ज कर दिया।

सचिवालय सहायक की यह परीक्षा 23 और 24 दिसंबर को ली गई थी। परीक्षा शुरू होते ही पेपर लीक हो गया। बाद में जाँच के बाद बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने पहली पाली में ली गई परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की। वहीं, छात्रों की माँग है कि परीक्षा तीनों पालियों की रद्द करने की माँग कर रहे हैं। उनका तर्क है कि पेपर तीनों पालियों के आउट हुए हैं।

‘मैं आँचल खान प्रधानमंत्री हूँ, तुमको उठवा लूँगी’ : सैलून में ₹14 हजार का बिल देख बौखलाई लड़की ने पुलिसकर्मियों को धमकाया, बोली- मेरा बाप गेम बजा देगा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो 2 जनवरी 2023 का है। इसमें एक लड़की हरियाणा पुलिसकर्मियों से झगड़ते और उन्हें गालियाँ देते हुए नजर आ रही है। वायरल वीडियो में लड़की ने अपना नाम आँचल सुखीजा खान बताया है। वह पुलिस वालों की एक भी बात नहीं सुन रही है।

आप देख सकते हैं कि वायरल वीडियो में लड़की पुलिसवालों को तू कहकर बात कर रही है। वीडियो में वह महिला पुलिसकर्मी से कहती है, “ड्यूटी अगर तू कर रही है, तो मैं भी कर रही हूँ।” तभी साथ आए एक अन्य पुलिसकर्मी ने लड़की से कहा, “आप ​कैसे बात कर रही हैं।” इस पर लड़की आगबबूला हो जाती है और पुलिसवाले से कहती है कि वो महिला पुलिसकर्मी उससे कैसे बात कर रही है। तुम कैसे बात कर रहे हो। ये कोई तरीका है लड़की से बात करने का। फिर पुलिसकर्मी उससे कहता है कि क्या फिर वह यहाँ ऐसे ही खड़ा है। इसके बाद वह लड़की कहती है- “तू गलत खड़ा है। किसको उठाने आया है यहाँ। ये सब सुनने के बाद महिला पुलिसकर्मी उससे कहती है कि वे किसी को उठाने नहीं आए हैं। लड़की पुलिकर्मियों पर लगातार चिल्लाती रहती है। वह कहती है, “तू उठाने आया है मुझे। तुझे राड़ा (हंगामा) करना है।”

इस बीच लड़की महिला पुलिसकर्मी को बार-बार उँगली दिखाकर चुप होने के लिए कहती है। वह कहती है, “तुम लोगों को पता नहीं है और यहाँ लड़की उठाने आए हो। उठाऊँगी तो मैं तुम तीनों को। हाँ, तुम तीनों को मैं आँचल सुखीजा खान उठाऊँगी और तुम्हारा लाइसेंस कैंसिल करवाऊँगी। तू बुला ले अपने बाप को, मैं अपने बाप को बुलाती हूँ। मेरा बाप आ गया ना, तो तुम्हारा गेम बजा देगा। जब मैंने गेम बजाया ना, तो सुजाता आंटी…।”

इसके बाद वह महिला पुलिसकर्मी का हाथ पकड़ने लगती है, जब उसे चुप बैठने के लिए कहा गया, तो वह कहती है, “मैं चुप नहीं बैठूँगी। ब्लडी वुमन। लड़की लेने आई है, तुझे पता नहीं लड़की कौन है। आँचल सुखीजा खान प्रधानमंत्री हूँ मैं, बोल क्या करे लेगी।” काफी देर तक हंगामा करने के बाद दो महिलाकर्मियों ने उसे पकड़ा और अपने साथ ले जाने लगी।​ फिर वह चिल्लाकर कहती है कि उसका हाथ नहीं टूटना चाहिए, लेकिन महिला पुलिसकर्मी नहीं रुकीं और उसे खींचते हुए बाहर ले गईं।

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सैलून में 14 हजार का बिल देखकर वह लड़की भड़क गई थी और दुकान में ही पुलिसकर्मियों के सामने खूब हंगामा किया। यहाँ तक कि लड़की ने महिला पुलिसकर्मी को वर्दी उतरवा देने तक की धमकी दी। इसके साथ यह भी बताया जा रहा है कि लड़की ने दिल्ली से सटे गुरुग्राम में तीन से चार दुकानों पर ऐसी हरकत की है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने भी वीडियो वायरल के जमकर मजे लिए।

भारत व्यास ने लिखा, “ये क्या प्रधानमंत्री जेल में।”

अविनाश ने​ लिखते हैं, “अच्छा हुआ मैं पुलिस में नहीं गया, वरना इतना धैर्य नहीं रखता। इसके दो लफ्ज पर ही चपेट देकर अंदर डाल देता। ना नाम का पता ना धर्म का…जी..दी।”

नशे में धुत शख्स ने उड़ती फ्लाइट में महिला के ऊपर कर दी पेशाब, दिखाने लगा प्राइवेट पार्ट: न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही थी ‘Air India’ की फ्लाइट

न्यूयॉर्क से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया (Air India) की एक फ्लाइट में 26 नवंबर, 2022 को एक शर्मनाक घटना हुई थी। बिजनेस क्लास में यात्रा कर रहे एक शख्स ने शराब के नशे में धुत होकर करीब 70 वर्षीय एक महिला सहयात्री पर पेशाब कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपित यात्री ने कथित तौर पर महिला सहयात्री को अपने प्राइवेट पार्ट भी दिखाए।

महिला ने उस समय घटना की शिकायत विमान में मौजूद क्रू मेम्बर से की थी, लेकिन उन्होंने महज खानापूर्ति करके मामले को रफा-दफा कर दिया। इतना ही नहीं, शख्स दिल्ली एयरपोर्ट पर बेधड़क उतरा और चलता बना। अब महिला ने इस संबंध में एयर इंडिया के चेयरमैन एन चन्द्रशेखरन को पत्र लिखा, जिसका बाद इस घटना के बारे में पता चला। वहीं ‘न्यूज 18’ के अनुसार, ‘नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA)’ ने ‘एयर इंडिया’ से घटना के संबंध में रिपोर्ट माँगी है।

घटना अमेरिका के ‘जॉन एफ कैनेडी एयरपोर्ट’ से दिल्ली आ रही उड़ान संख्या एआई-102 में 26 नवंबर, 2022 को घटी। इस घटना को लेकर ‘एयर इंडिया’ ने भी पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने बताया कि भोजन परोसे जाने के और फ्लाइट के अंदर की रोशनी कम किए जाने के बाद यह घटना हुई।

महिला ने बताया, “भोजन परोसने और रोशनी कम होने के तुरंत बाद, एक अन्य यात्री मेरी सीट पर आया, अपनी पैंट की जिप खोली और पेशाब करने लगा। वह लगातार अपने प्राइवेट पार्ट को मुझे दिखा रहा था। मैंने केबिन क्रू को इस बारे में बताया, लेकिन पुरुष यात्री दिल्ली पहुँचने के बाद के बाद बिना किसी डर के चलता बना।” महिला ने बताया कि उसके कपड़े, बैग और जूते पेशाब से भीग गए थे।

महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि क्रू मेंबर ने घटना के बाद उन्हें एक जोड़ी पजामा और चप्पल दी और फिर उसी सीट पर लौटने के लिए कहा। महिला का कहना है कि ऐसा तब किया गया जब बिजनेस क्लास में कई सीटें खाली थीं, लेकिन उन्हें उनकी सीट पर ही बैठने को कहा गया।

एक दर्जन से ज्यादा हिंदुओं को जमा कर खलील मियाँ ने धोखे से खिलाया गोमांस, विरोध करने पर बोला – अब मुस्लिम बन गए, नमाज पढ़ो

झारखंड में जबरन बीफ खिलाए जाने का एक और मामला सामने आया है। साहिबगंज के बाद हजारीबाग जिले के बरही प्रखंड के बरियठ बिरहोर टोला में जनजाति समुदाय के लोगों को धारदार हथियार के दम पर गोअन्स खाने को मजबूर किया गया। मामले में मनोज बिरहोर ने बरही थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक, शुक्रवार (30 दिसंबर, 2022) को खलील मियाँ नाम का शख्स अपने एक साथी के साथ बिरहोर टोला पहुँचा। खलील मियाँ पास के गाँव दुलमाहा का रहने वाला है। खलील मियाँ ने टोला के लोगों से नए साल के मौके पर पार्टी देने की बात कही। उसने बिरहोर टोला के दर्जन भर लोगों को पहले शराब पिलाई। इसके बाद भोजन परोसा गया। भोजन में मांस के बड़े टुकड़े देखकर लोगों को संदेह हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब लोगों ने इसका विरोध किया तो उसने धारदार हथियार दिखाकर उन्हें मांस खाने को मजबूर किया।

बरही थाना पुलिस ने ऑपइंडिया को जानकारी दी है कि जनजाति समुदाय के मनोज बिरहोर ने खलील मियाँ नाम के शख्स पर लोगों को धोखे से गोमांस खिलाने और धर्मांतरण की कोशिश का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने कहा कि आरोपित को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जाँच की जा रही है। जाँच के बाद ही पुलिस विस्तार से टिप्पणी करेगी।

मनोज बिरहोर ने अपनी शिकायत में जानकारी दी कि खलील मियाँ अपने साथ एक गोवंश लेकर आया था, जिसे टोले के ही राजेश बिरहोर के घर पर बाँधा गया था। मनोज ने घटना की जानकारी गाँव के अन्य लोगों को दी, जिसके बाद सोमवार (2 जनवरी, 2023) को बरही थाने में इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस की टीम मामले की जाँच के लिए गाँव पहुँची। जाँच के दौरान राजेश बिरहोर के घर से प्रतिबंधित पशु के माँस, हड्डी, चमड़ा और बाकी अवशेष बरामद किए गए।

इन अवशेषों को जमीन के अंदर गाड़ दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपित खलील मियाँ को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खलील मियाँ ने 50 बिरहोर लोगों को धोखे से गोमांस खिलाया और उनके धर्मांतरण की कोशिश की।

आपको बता दें ऐसा ही एक मामला झारखंड के साहिबगंज जिले से भी सामने आया था। राधानगर इलाके में 31 दिसंबर, 2022 की रात चंदन रविदास नाम के व्यक्ति को जबरन गोमांस खिलाया गया। आरोपित ने थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा है कि मामूली कहासुनी के बाद मिठुन शेख, नसीम शेख, फिरोज शेख समेत 5 लोगों ने मारपीट के बाद उन्हें गोमांस खिलाया और शराब पिलाई।

झारखंड में जबरन गोमाँस खिलाए जाने के एक के बाद एक 2 मामलों के सामने आने के बाद लोगों में गुस्सा है। भारतीय जनता पार्टी के नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रहे बाबूलाल मरांडी ने इसे लेकर सवाल पूछा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “पहले साहिबगंज और अब हजारीबाग, दोनों जगहों पर गोमांस खाने से इनकार करने पर आदिवासी युवक की पिटाई की गई। उनको पीटने वाले कौन थे ?” बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया। उन्होंने आगे लिखा, “आदिवासी समाज को बर्बाद करने वाले तुष्टिकरण की इस राजनीति के भयंकर परिणाम होंगे, लिखकर रख लीजिए।”

उनके अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि एक सोची-समझी साजिश के तहत इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने भी सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया। दूसरी तरफ हिंदुवादी संगठनों ने भी इन मामलों में जल्द से जल्द कार्रवाई की माँग की है।

48 गोवंश तस्करों के चंगुल से बचे, बंगाल भेजे जा रहे थे: झारखंड में एक सप्ताह के भीतर दूसरी ऐसी घटना, नहीं थम रही गो-तस्करी

झारखंड में गोवंश के तस्करी का मामला थमता नज़र नहीं आ रहा है। कुछ दिन पहले ही भाजपा के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने दुमका जिले के सरैयाघाट इलाके से गोवंशियों की तस्करी की जानकारी पुलिस को दी थी। वहीं अब फिर से यहाँ गौवंश तस्करी की जानकारी सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहाँ के मसलिया थान क्षेत्र से मंगलवार (3 जनवरी, 2023) को दो ट्रकों में लदे 48 गोवंशियों को बचाया गया।

‘न्यूज 18’ की रिपोर्ट के अनुसार, यहाँ मसलिया क्षेत्र में रानीघाघर गाँव के पास बिहार से झारखंड के रास्ते बंगाल ले जाने वाले गोवंश से भरे दो ट्रकों को जब्त किया गया है। वहीं खुद को ‘बजरंग दल’ का सदस्य बताने वाले स्थानीय निवासी रुपेश कुमार का कहना है कि बालू की आड़ में गौ-तस्करी की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर प्रशासन इसपर रोक नहीं लगाती है तो ‘बजरंग दल’ गौमाता की रक्षा के लिए कदम उठाएगा।

वहीं ‘दैनिक जागरण’ की रिपोर्ट के अनुसार, घटना के संबंध में दो आरोपित लालू कुमार यादव और बिहार के बाँका के रहने वाले मोहम्मद करीम को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ट्रकों में सवार ड्राइवर समेत 6 लोग घटनास्थल से भाग निकले । पुलिस इनलोगों का पता लगा रही है। जिन 48 गौवंशियों को बचाया गया है, उनमें 6 गाय, एक बछड़ा और 26 बैल शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इन गौवंशियों को बिहार के बांका जिले से आसनसोल ले जाया जा रहा था।

दुमका गौ-तस्करी के संबंध में ‘दैनिक जागरण’ की रिपोर्ट

पशु चिकित्सा अधिकारी विनय कुमार के मुताबिक, उन्होंने सभी पशुओं की जाँच की और पाया कि इनमें से कई पशु बीमार हैं। बीमार पशुओं का इलाज किया गया है। वहीं मसलिया थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा ने बताया कि 48 पशुओं को मुक्त कराया गया है। ट्रक के दोनों सहायकों से पूछताछ की जा रही है। चालकों के नाम का पता चल गया है और उनकी पहचान की जा रही है।

वहीं इससे पहले 28 दिसंबर, 2022 को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक वीडियो शेयर कर 10,000 गायों को गौ-तस्करों से मुक्त कराने की दावा किया था, हालाँकि पुलिस ने कहा था कि 100-150 का आँकड़ा दिया था। उन्होंने बताया था कि गोड्डा के सरैयाहाट से इन गायों को तस्करों के चंगुल से आज़ाद कराया गया है। मामले में मोईनुद्दीन और अली अंसारी नामक दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालाँकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस के हवाले से 100-150 गायों को तस्करों के चंगुल ने बचाने की बात कही गई थी ।