Home Blog Page 2124

त्रिपुरा के पूर्व CM बिप्लब देब के घर में पूजा से पहले इस्लामी कट्टरपंथियों और CPIM के गुंडों ने लगाई आग, पुजारियों पर हमला: BJP की शिकायत, जाँच शुरू

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देव के पुस्तैनी घर में 3 जनवरी 2023 को आग लगा दी गई। घटना को अज्ञात हमलावरों ने अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि ये हमलावर मुस्लिम समुदाय के थे जिन्होंने पहले घर पर हमला किया और बाद में खिड़कियाँ तोड़कर उनमें आग लगा दी। इस दौरान वहाँ खड़े वाहन भी क्षतिग्रस्त किए गए।

पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज करके अपनी जाँच शुरू कर दी है। भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि ये सब कम्युनिस्ट पार्टी के गुंडों ने किया है। घटना गोमती जिले के उदयपुर के जामजुरी इलाके की है।

रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस हमले की साजिश देब के घर पर पिता (हीरूधन) की याद में होनी वाली सालाना पूजा के बीच रची गई। 4 जनवरी को उनकी पुण्यतिथि है। ऐसे समय में देब के घर पर हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार लेकर हमला किया। गनीमत यह रही कि घटना के समय कोई वहाँ मौजूद नहीं था जिसकी वजह से किसी की जान को नुकसान नहीं हुआ।

एएनआई की खबर के अनुसार, त्रिपुरा के गोमती जिले के जामजुरी के राजधानगर स्थित बिप्लब देब के घर पर पुजारी उनके पिता पुण्यतिथि पर पूजा के लिए आए थे। मगर गुंडों ने उन पुजारियों पर भी हमला किया और उनके वाहन भी तोड़े। स्थानीय लोगों ने किसी तरह उन पुजारियों को बचाया जिसके बाद गुंडे वहाँ से भाग निकलने में सफल हुए।

कथिततौर पर इन लोगों के फरार होने के बाद प्रदर्शन हुआ और प्रदर्शनकारियों ने हमलावरों की दुकानों को चिह्नित कर उसमें तोड़उोड़ की।

घटना का पता चलने के बाद सब डिविजनल ऑफिसर निरुपमा देबरामा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देबांजना रॉय ने मामले की तहकीकात शुरू की। वहीं सोशल मीडिया पर बिप्लब देब के जलते घर की वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई है। वीडियो में घर के चारों ओर आग को जलते देखा जा सकता है। लोगों ने जल्द से जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी की माँग की है। फिलहाल इस मामले में अभी तक किसी को पकड़ा नहीं गया है।

लटक रही थी खुली खोपड़ी, दिख रहे थे फेफड़े: अंजलि की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, छोड़ कर भाग गई जो सहेली, उसने बताया – पुरुष मित्र के साथ OYO में पी शराब

दिल्ली के सुल्तानपुरी में हुए दर्दनाक हादसा मामले में मृतिका अंजलि की सहेली निधि को चश्मदीद गवाह बनाया गया है। मृतका की सहेली निधि ने पुलिस को अपना बयान भी दिया है। निधि का कहना है कि अंजलि ने शराब का सेवन किया था। सहेली ने बताया कि 31 दिसंबर की रात होटल में उनके साथ अंजलि का पुरुष मित्र और अन्य दोस्त थे। उधर हादसे की शिकार अंजलि की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ गई है।

इस रिपोर्ट से समझा जा सकता है कि अंजलि कितनी बुरी तरह घसीटी गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, अंजलि का ब्रेन मैटर गायब था और शरीर इस तरह छिल चुका था कि दोनों फेफड़े नजर आ रहे थे।

मृतिका की सहेली ने दिया बयान

हादसे के तीन दिन बाद सामने आई मृतका की सहेली ने पुलिस में अपना बयान दर्ज करा दिया है। इसके साथ ही मीडिया में भी उसके कुछ बयान सामने आए हैं। मृतिका की सहेली ने बताया कि 31 दिसंबर की रात वो लोग OYO होटल में पार्टी के लिए गए थे। होटल में अंजलि का पुरुष मित्र और अन्य दोस्त भी थे। निधि ने कहा कि शाम को 8 बजे होटल में दाखिल होने के बाद वे देर रात करीब 1.30 बजे होटल से निकले। बकौल निधि, अंजलि ने काफी शराब पी हुई थी। अंजलि शराब सेवन के बाद भी स्कूटी चलाने की जिद कर रही थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था।

हादसे के बाद मौके से फरार हो गई निधि

निधि ने बताया कि हादसे के बाद वह काफी डर गई थी और वह कुछ नहीं कर सकी। उसने कहा कि डर की वजह से न तो उसने शोर मचाया न ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। पैदल अपने घर पहुँच गई। उसने कहा कि उसकी किस्मत अच्छी थी कि वह बच गई। दोषी ठहराए जाने के डर से उसने अपने परिवार वालों को भी कुछ नहीं बताया।

कार सवारों को ठहराया हादसे का जिम्मेदार

अंजलि की सहेली का कहना है कि कार से स्कूटी की टक्कर के बाद दोनों नीचे गिर गई थी। वह कार के बगल में जा गिरी थी, जबकि मृतका कार के सामने गिरी और अंदर फँस गई। कार सवार युवकों को यह पता था कि कोई कार के नीचे फँस गया है, फिर भी वे लोग जानबूझकर मृतका को घसीटते हुए लेकर चले गए थे। सड़क सुनसान होने के कारण वह डर गई थी।

मृतका की दोस्त निधि इस बात पर भी जोर देती नजर आ रही हैं कि अंजलि से उनकी दोस्ती नई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतका की सहेली ने कहा है कि उनकी दोस्ती 10 दिन पहले ही एक कॉमन दोस्त के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों ने साथ में नए साल का जश्न मनाने की प्लानिंग की।

सहेली पर भी उठे सवाल

मृतिका की सहेली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। आपको बता दें कि पुलिस ने ही अंजलि के दोस्त निधि की तलाश की। सीसीटीवी कैमरे के जरिए इस बात का पता चला कि होटल से अंजलि के साथ एक दूसरी लड़की भी स्कूटी पर निकली थी। इसके बाद, पुलिस ने कॉल रिकॉर्ड के जरिए निधि का पता लगाया।

‘दिल्ली महिला आयोग’ की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि मृतका की सहेली इतने दिनों तक खामोश क्यों थी? उन्होंने ट्वीट किया, “अंजलि की दोस्त LIVE शो में बैठकर बता रही है कि कैसे उसके सामने लड़कों ने अंजलि को रौंदा और ये ‘दोस्त’ वहाँ से उठ कर अपने घर चली गई। ये कैसी दोस्त है? इसने लड़कों को रोका नहीं, पुलिस या अंजलि के किसी रिश्तेदार को नहीं बताया। घर में जाकर बैठ गई। इसकी भी जाँच होनी ज़रूरी है!”

दिल दहला देगी ऑटोप्सी रिपोर्ट

अंजलि की ऑटोप्सी रिपोर्ट सामने आई है। इसमें रोंगटे खड़े कर देने वाली बातें सामने आई हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक –

  • अंजलि की खोपड़ी पूरी तरह से खुल गई थी
  • खोपड़ी सिर से उखाड़ कर लटक रही थी
  • सर से ब्रेन मैटर गायब था
  • रीढ़ की हड्डी टूटी हुई थी
  • पसलियाँ पीछे की तरफ से निकली चुकी थीं
  • शरीर छिलने की वजह से दोनों फेफड़े नजर आ रहे थे
  • शरीर पर कुल 40 गहरी चोटें थी।

डॉक्टरों ने कहा कि वैसे तो अंजलि की मौत का कारण इनमें से सभी चोटें हो सकती थीं लेकिन सदमा और ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हुई है। हालाँकि, अंतिम रिपोर्ट कैमेकिल एनालिसिस और बॉयोलॉजिकल सैंपल की रिपोर्ट मिलने के बाद ही सामने आ सकेगी।

आपको बता दें 1 जनवरी, 2023 को अंजलि हादसे का शिकार हो गई थी। उसकी स्कूटी को टक्कर मारते हुए एक कार उसे कई किलोमीटर तक घसीटती रही। रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस ने कार सवार आरोपितों पर गैर-इरादतन हत्या, लापरवाही से मौत और आपराधिक साजिश रचने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

राकेश रॉय ने पैगंबर मोहम्मद को लेकर फेसबुक पर लिखा, जज अबुल ने बांग्लादेश में 7 साल की सजा सुनाई

बांग्लादेश में एक हिंदू नेता राकेश रॉय को ईशनिंदा के आरोप में 7 साल की सजा सुनाई गई है। राकेश रॉय ‘जातिया हिंदू मोहजोते’ संगठन के सदस्य हैं। उन पर आरोप था कि उन्होंने जून 2017 में फेसबुक पर पैगंबर मोहम्मद के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसके कारण कई जगह प्रदर्शन और जुलूस हुए और अंत में उनकी गिरफ्तारी हुई।

राकेश रॉय को सजा दिलाने के लिए राज्य सरकार के वकील मुस्तफा दिलावर अल अजहर ने अपनी दलीलें दी। वहीं जज अबुल कासिम ने शिकायत ने हिंदू नेता को 7 साल की सजा सुनाई। आईसीटी अधिनियम की धारा 57 (जिसे डिजिटल सुरक्षा अधिनियम में बदल दिया गया था) के तहत जेल की सजा के अलावा, राकेश पर 100,000 टाका का जुर्माना लगाया गया।

राज्य सरकार के वकील ने बताया कि रॉय पहले बेल पर था। लेकिन सजा होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

इस संबंध में राकेश के वकील इश्तियाक अहमद चौधरी ने कहा कि वो इस फैसले के विरुद्ध हाई कोर्ट में अपील करेंगे क्योंकि वह इससे संतुष्ट नहीं हैं। राकेश रॉय के अनुसार, साल 2017 में अब्दुल अजीज नाम का शख्स जाकीगंज में हिंदुओं का धर्म परिवर्तन करवा रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो कुछ लोगों ने उनके नाम से फेक आईडी बनाई और पैगंबर पर आपत्तिजक टिप्पणी की और फिर उनकी गिरफ्तारी की माँग की जाने लगी।

राकेश रॉय की गिरफ्तारी

बता दें कि साल 2017 में राकेश रॉय द्वारा किए गए फेसबुक पोस्ट के खिलाफ छात्र जमीयत के नेता फुजयल अहमद ने धारा 57 (2) के तहत अपनी शिकायत दी थी। शिकायत में कहा गया था कि हिंदू नेता ने अपनी फेसबुक पर पैगंबर को लेकर पोस्ट किया, इसलिए उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी जरूरी है।

सिलहट के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने भी इस संबंध में बताया था कि राकेश को जैंतियापुर उपजिला के लालखाल से गिरफ्तार किया गया क्योंकि पैगंबर मोहम्मद पर किया गया राकेश का आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इसकी वजह से जाकीगंज में प्रदर्शन और जुलूस भी हुए। सबने रॉय की गिरफ्तारी की माँग की थी। इसी क्रम में उन्हें पकड़ा गया।

शादी से पहले गर्भवती थीं आलिया भट्ट! इंटरव्यू में खुद ही किया खुलासा: हॉलीवुड फिल्म पर बात करते हुए सुना दी पूरी कहानी

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वह शादी से पहले ही प्रेगनेंट हो गई थीं। यह बात उन्होंने सीधे-सीधे तो नहीं बताई लेकिन इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे लोगों को इस बारे में पता चला। आलिया भट्ट ने कहा कि जब वह जनवरी 2022 में अपने पहले हॉलीवुड प्रोजेक्ट ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ के लिए काम कर रही थीं, उस वक्त वह प्रेगनेंट थीं। रणबीर कपूर से इनकी शादी अप्रैल 2022 में हुई थी।

बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया, “मेरी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ थी। फिल्म को मैंने जनवरी 2022 में साइन किया था। मैं इसे तय समय पर पूरा करना चाहती थी। मैं फिल्म से पीछे नहीं हटना चाहती थी। मैंने टीम से इस बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वे मेरा पूरा ख्याल रखेंगे। मैं उस वक्त प्रेगनेंट थी और अपने पहले एक्शन फिल्म की शूटिंग को मैंने मैनेज किया।”

आपको बता दें कि आलिया ने रणबीर से अप्रैल 2022 में शादी के दो महीने बाद जून में प्रेगनेंसी की घोषणा की थी। दोनों की पहली बेटी राहा का नवंबर 2022 में जन्म हुआ था। शादी के सात माह बाद ही आलिया के माँ बनने के बाद लोग कयास लगा रहे थे कि आलिया शादी के पहले से ही प्रेगनेंट थीं।

आलिया भट्ट का विवादों से पुराना नाता रहा है। ‘ब्रह्मास्त्र’ की रिलीज से पहले उन्होंने करीना कपूर टाइप अकड़ दिखाते हुए कहा था कि अगर वो दर्शकों को पसंद नहीं हैं तो उनकी फिल्म मत देखें। इसके अलावा कन्यादान वाले एक विज्ञापन को उनके द्वारा करने पर भी बवाल हुआ था। उस विज्ञापन में हिंदू परंपराओं और रीति-रिवाजों को ‘रुढ़िवादी सोच’ वाला दिखाया गया था।

SC ने कहा – ‘हर धर्मांतरण अवैध नहीं’ : मध्य प्रदेश में धर्म परिवर्तन से पहले DM की अनुमति का मामला, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को (2 जनवरी 2023) मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली राज्य सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।

उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया जिसमें जिलाधिकारी को सूचित किए बिना शादी करने वाले अंतरधार्मिक जोड़ों पर मुकदमा चलाने से रोक लगाई गई थी

अब आगे इस मामले की सुनवाई 7 फरवरी 2023 को होगी।

बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार जस्टिस एम आर शाह और सीटी रविकुमार ने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दायर याचिका पर नोटिस जारी किया। उन्होंने कहा, “हर धर्मांतरण अवैध नहीं हो सकता।”

राज्य सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिस्टर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि अगर अवैध धर्मांतरण के लिए विवाह को आधार बनाया जाता है, तो वह आँखें नहीं बंद कर सकती। सॉलिस्टर जनरल ने कहा कि शादी या धर्मांतरण पर कोई रोक नहीं है, लेकिन इसके लिए केवल जिलाधिकारी को सूचित करना जरूरी है।

मेहता ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने की माँग करते हुए अपनी दलील दीं। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश ने धारा 10 (1) को मध्य प्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम, 2021 की धारा 10 (2) के साथ मिला दिया है। हालाँकि सुप्रीम कोर्ट ने कोई भी निर्देश पारित करने से इनकार कर दिया।

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पिछले वर्ष नवंबर में इस संबंध में एक फैसला सुनाया था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बालिग लोगों पर केस न चलाएँ जो अपनी मर्जी से धर्मांतरण करके शादी करते थे। हाईकोर्ट ने 14 नवंबर को कहा था उक्त कानून की धारा 10 असंवैधानिक है जिसमें धर्मांतरण की जानकारी जिलाधिकारी को देने की बात है।

इस धारा के तहत धर्मांतरण के इच्छुक नागरिकों को जिला कलेक्टरों की पूर्व मंजूरी लेना अनिवार्य है।

बता दें कि मध्य प्रदेश का धार्मिक स्वतंत्रता कानून कहता है कि झूठ बोलकर, लालच देकर, धमकी के सहारे, अनुचित प्रभाव से, जबरदस्ती शादी करने या किसी अन्य धोखाधड़ी के माध्यम से धर्मांतरण अवैध है और ऐसा करने पर दंडात्मक कार्रवाई होगी।

अकबर ने गाय काट-काट कर बना ली ₹300 करोड़ की प्रॉपर्टी, योगी सरकार ने कुर्क की 22 बीघा जमीन: भाई सलमान-शमीम पर भी मुकदमा

उत्तर प्रदेश के मेरठ में अंतरराष्ट्रीय गौ तस्कर अकबर बंजारा गैंग पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, मेरठ पुलिस ने अकबर बंजारा गैंग की 22 बीघा जमीन कुर्क की है। यह संपत्ति अवैध रूप से हासिल की गई थी। कुर्क की गई संपत्ति 2 करोड़ 18 लाख रुपए की बताई जा रही है। इस कृषि भूमि पर डीएम का आदेश लिखवा दिया गया है।

मेरठ ग्रामीण के एसपी केशव कुमार ने जानकारी दी है कि अकबर बंजारा, उसके भाई सलमान और शमीम पर गोकशी का मुकदमा दर्ज किया गया था। गैंग लीडर शमीम बंजारा की अवैध संपत्ति की कुर्की की गई। अब तक कुल 35 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। मंगलवार (03 जनवरी, 2023) को शमीम बंजारा की 2 करोड़ 18 लाख की फलावदा स्थित संपत्ति कुर्क की गई। कुर्क की गई जमीन अकबर बंजारा के भाई शईम बंजारा के नाम पर थी।

इसके पहले भी अकबर बंजारा ग्रुप पर कार्रवाई हो चुकी है। अप्रैल-मई 2022 को अकबर बंजारा की अवैध दुकानों पर बुल्डोजर चलाया गया था। इस दौरान करोड़ों रुपए की दुकानें ध्वस्त की गई थीं। मेरठ पुलिस के मुताबिक बंजारा गैंग के सभी गुर्गों ने अवैध रूप से गौ तस्करी कर के काली संपत्ति बनाई है। जिसे कुर्क किया जा रहा है। बंजारा गैंग के दूसरी संपत्तियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

कौन था अकबर बंजारा?

उत्तर प्रदेश के मेरठ के फलावदा गाँव में गली-गली जानवर बेचने वाला अकबर बंजारा नॉर्थ-ईस्ट का बड़ा गौ तस्कर बन चुका था। वह सात साल की उम्र से ही जानवरों की तस्करी करता था। अकबर बंजारा का छोटा भाई सलमान बंजारा भी गौ-तस्करी के काले धंधे में शामिल था। दोनों भाईयों ने मिलकर अरबों की संपत्ति बना ली थी। असम के एक गैंग से हाथ मिलाने के बाद बंजारा गैंग की गिनती अंतरराष्ट्रीय गौ-तस्करों में होने लगी।

असम में हुए एक मुठभेड़ में अकबर और उसके भाई सलमान बंजारा को ढेर कर दिया गया था। उसके बाद उनका तीसरा भाई शमीम बंजारा गैंग संभाल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शमीम बंजारा फिलहाल पुलिस गिरफ्त से फरार है।

हिंदू युवती को भारी पड़ी जुबिन खान पठान से दोस्ती: होटल में बलात्कार कर के बना लिया वीडियो, फिर करने लगा ब्लैकमेल

देश भर में हिंदू लड़कियों व महिलाओं के साथ लव जिहाद, बलात्कार, जबरन धर्मांतरण जैसे अत्याचार की घटनाएँ बढ़ गई हैं। ऐसा ही एक मामला गुजरात के राजकोट से सामने आया है। राजकोट में जुबिन खान पठान नाम के शख़्स द्वारा एक हिंदू लड़की के बलात्कार किए जाने की ख़बरें आ रही हैं। राजकोट में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही एक हिंदू लड़की की अपने मुस्लिम साथी जुबिन खान पठान से दोस्ती भारी पड़ गई।

सामने आई ख़बरों के मुताबिक, राजकोट तालुका पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है कि जुबिन खान पठान ने राजकोट में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही एक हिंदू लड़की के साथ दुष्कर्म किया है। लड़की जामनगर के पंथक की रहने वाली है जो कुछ समय पूर्व अहमदाबाद स्थित एक निजी कंपनी में काम करती थी। इसी दौरान उसकी दोस्ती एक मुस्लिम सहकर्मी जुबिन खान से हो गई।

पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने जानकारी दी है कि वर्ष 2018 में युवती अहमदाबाद की कंपनी में चार-पाँच महीने काम किया था। इसी बीच उसकी दोस्ती जुबिन खान पठान से हुई। उसके बाद युवती प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अहमदाबाद से राजकोट चली आई। जुबिन से दोस्ती होने की वजह से दोनों अक्सर फोन पर बात किया करते थे। इसके अलावा दोनों अपने कॉमन दोस्तों के साथ ग्रुप में घूमने भी जाया करते थे।

खबरों के मुताबिक, युवती ने मार्च 2019 में अहमदाबाद की कंपनी से इस्तीफा दे दिया था और राजकोट चली आई थी। जुबिन का भी राजकोट आना-जाना लगा रहता था। फिर एक दिन जुबिन ने पीड़िता को मिलने के लिए रिंग रोड स्थित गैलेरिया होटल में बुलाया। होटल में मिलने के बहाने बुलाकर उसने युवती के साथ उसकी मर्जी के बिना संबंध बनाए। जुबिन ने अपने फोन में लड़की की अश्लील तस्वीरें खींची और वीडियो बना लिया।

लड़की ने दर्ज कराए गए एफआईआर में कहा है कि जुबीन अहमदाबाद के जुहापुरा में अलसागर अपार्टमेंट डी-2 में रहता है। बलात्कार की घटना के बाद पीड़िता ने जुबिन खान पठान से बातचीत बंद कर दी। वह लोक लाज के डर से बलात्कार की बात छिपाती रही। इसका फायदा उठाकर जुबिन उसे लगातार धमकी दिए जा रहा था। जुबिन पिछले 5-6 महीनों से उसे वीडियो और तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा था। जुबिन की धमकियों से परेशान हो कर पीड़िता ने हिम्मत कर के अपने भाई से इस बारे में बात की।

पीड़िता के भाई ने उसे हिम्मत दी और जुबिन के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित जुबिन खान पठान के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

बाजारों में चहल-पहल, चर्चा का विषय ठंड, सिखों का जुलूस: हल्द्वानी में हमें नहीं मिला कोई धरना प्रदर्शन, ओवैसी-जुबैर बनाना चाह रहे ‘शाहीन बाग़ 2’

उत्तराखंड में रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जेदारों को हटाने को ले कर उठे विवाद की जमीनी पड़ताल करने ऑपइंडिया की टीम मंगलवार (3 जनवरी, 2023) को हल्द्वानी पहुँची। सोशल और नेशनल मीडिया पर चल रहे घमासान से हमें लगा था कि ठंड में वहाँ का माहौल गर्मागर्म होगा। हालाँकि, हमारे अनुमान के उलट हल्द्वानी के हालात एकदम सामान्य थे। बाजारों में चहल-पहल थी और लोग रोजमर्रा के कामों में लगे हुए थे। बाकी क्षेत्रों के अलावा इसी सप्ताह कब्जेदारों हंगामे का गवाह वनभूलपुरा क्षेत्र भी एकदम शांत दिखा।

पटरियों पर रेलवे सुरक्षा बल की लगातार गश्त

दोपहर लगभग 12 बजे हम हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर पहुँच गए थे। इसी स्टेशन के आसपास की जमीनों पर अतिक्रमण हटाने को ले कर हाईकोर्ट ने आदेश जारी किए हैं। स्टेशन के साथ आने-जाने वाली ट्रेनों की खिड़कियों से गफूर बस्ती नाम का वो इलाका साफ़ देखा जा सकता है जहाँ कोर्ट के आदेश के खिलाफ अवैध कब्जेदारों को ओवैसी और मोहम्मद जुबैर जैसों ने दिल्ली और हैदराबाद से हवा दी। स्टेशन से हमने देखा कि रेलवे सुरक्षा बल के जवान पटरियों पर लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं।

3-4 की संख्या में सुरक्षा बल स्टेशन के दोनों तरफ जा रहीं पटरियों पर बार-बार पेट्रोलिंग कर रहे थे।

पटरियों पर गश्त करते रेलवे सुरक्षा बल के जवान

इसी के साथ प्लेटफार्म पर भी जवान मुस्तैद थे। हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पार्किंग प्लेस में भी जवानों को लगातार गश्त करते देखा गया। स्टेशन से गफूर बस्ती जाने के लिए पैदल मार्ग ही बेहतर है, क्योंकि जहाँ स्टेशन की बाउंड्री खत्म होती है वहीं से गफूर बस्ती शुरू हो जाती है।

स्टेशन कैम्पस के बाहर लगी फ़ोर्स

शहर के अंदर भी भारी पुलिस बल तैनात

स्टेशन कैम्पस से बाहर निकल कर हम शहर के अन्य हिस्सों की तरफ वर्तमान हालात का जायजा लेने के लिए बढ़े। इस दौरान हमने सदर बाजार, किदवई नगर, नया बाजार आदि इलाकों का दौरा किया। हमने पाया कि लगभग सभी चैराहों पर पुलिस के जवान मुस्तैद थे। हालाँकि, थोड़ी देर बाद सिखों (सरदारों) का एक बड़ा जुलूस भी निकला। स्थानीय लोगों ने हमें शहर में लगा अतिरिक्त पुलिस फ़ोर्स सिखो के जुलूस की सुरक्षा के मद्देनजर तैनात की गई है। शाम लगभग 4 बजे जुलूस खत्म हुआ, तब पुलिस फ़ोर्स भी घटा दी गई।

शहर में निकली सिखों की शोभा यात्रा

वनभूलपुरा गफूर बस्ती में हालात एकदम सामान्य

जहाँ मीडिया व सोशल मीडिया रिपोर्ट्स से ये माना जा रहा था कि हल्द्वानी में शाहीन बाग़-2 की तैयारी है, वहीं जमीनी स्तर पर 3 जनवरी को ऐसा कुछ नहीं दिखा। ऑपइंडिया की टीम ने वनभूलपुरा के उन क्षेत्रों का भी दौरा किया, जिसे अतिक्रमण इलाका घोषित कर के बुलडोजर चलाने के लिए चिह्नित किया गया है। उन स्थानों पर लोग आम दिनों की तरह दिन काटते दिखाई दिए। वनभूलपुरा क्षेत्र में घूम रहे और वहीं सब्ज़ी बेचने वाले 2 नेपाली नागरिकों जब मैंने धरने आदि की जगह पूछी तब उन्होंने खुद को किसी भी मामले से अनजान बताया।

लगभग पूरा वनभूलपुरा क्षेत्र घूमने के बाद भी हमें कहीं भी कोई भीड़, कोई शोर-शराबा, धरना-प्रदर्शन या हंगामा नहीं दिखा।

रेलवे लाइन और उसके आस-पास सामान्य चहलकदमी

यहाँ ये बात खास रही कि शहर के बाकी हिस्सों के अलावा खुद वनभूलपुरा इलाके में भी लोगों को कब्ज़े और अतिक्रमण विरोधी अभियान पर चर्चा करते नहीं सुना गया। उनकी आपसी बातचीत का मुख्य मुद्दा ठंड और तापमान था।

मीडिया मूवमेंट भी न के बराबर

सोशल मीडिया में टॉप ट्रेंड करवाए जा रहे हल्द्वानी में मीडिया मूवमेंट न के बराबर दिखी। लगभग 2 घंटे वनभूलपुरा व किदवई नगर इलाके में घूमते हुए हमें महज ‘मिरर नाउ’ की टीम कवरेज करती दिखाई दी। हालाँकि, उन्हें देखते ही पीछे से किसी ने ‘मीडिया गो बैक’ का नारा लगाया। इस दौरान किसी ने मीडियाकर्मियों से बातचीत नहीं की। लगभग 15 मिनट बाद उनकी टीम वापस लौट गई।

OpIndia की टीम लगातार 2-3 दिनों तक हल्द्वानी में ग्राउंड रिपोर्टिंग करेगी। हमारी टीम यह जानने की कोशिश करेगी कि अतिक्रमण जैसे स्थानीय मुद्दे को क्यों ‘मुस्लिमों पर सरकार का कहर’ जैसा बड़ा और फर्जी रूप दिया गया? पता लगाने की कोशिश करेंगे कि इस फर्जीवाड़े में कौन-कौन लोग (स्थानीय और बाहरी) शामिल रहे। सोशल मीडिया पर जिस वीडियो को बार-बार ट्वीट-रिट्वीट-शेयर आदि करके नैरेटिव बनाने की कोशिश की गई, पता लगाएँगे कि आखिर वो भीड़ थी कहाँ की, कौन थे वो लोग? हल्द्वानी के ही स्थानीय लोगों से हम यह भी पता करेंगे कि वनभूलपुरा में हो रखे अतिक्रमण से कैसी-कैसी सामाजिक परेशानियाँ वो झेलते हैं।

‘एक तरफ विशेष राज्य का दर्जा माँगते है, दूसरी तरफ ₹350 करोड़ के जहाज पर चढ़ते हैं’: नीतीश कुमार पर RJD प्रदेश अध्यक्ष के बेटे का हमला, बताया ‘बेशर्म, भिखारी, शिखंडी’

राजद (RJD) विधायक सुधाकर सिंह पर कार्रवाई हो सकती है। पटना में पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने इस बात के संकेत दिए हैं। आपको बता दें इन दिनों सुधाकर सिंह सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर रूख अख्तियार किए हुए हैं। कैमूर में एक सभा को संबोधित करते हुए सुधाकर सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार एक ओर बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की माँग करते हैं और दूसरी ओर 350 करोड़ के जहाज पर चढ़ने की बात करते हैं।

पटना में पत्रकारों ने जब बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से सुधाकर सिंह के सीएम नीतीश पर दिए गए बयानों को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि महागठबंधन भाजपा के खिलाफ बना है। अगर महागठबंधन की नीतियों के खिलाफ यदि कोई नेता बोलता है तो वह बीजेपी का समर्थन करता है।

तेजस्वी ने कहा कि दिल्ली में आयोजित राजद के अधिवेशन में भी इसे लेकर प्रस्ताव पारित हुआ था कि महागठबंधन और राज्य सरकार की नीतियों पर आरजेडी प्रमुख लालू यादव और उनके अलावा कोई भी टिप्पणी नहीं कर सकता है। लेकिन इसके बाद भी यदि कुछ लोग बोल ही रहे हैं। बीमार होने के बावजूद हमने लालू यादव को इन बातों से अवगत करा दिया है। इसे गंभीरता से देखा जा रहा है।

दरअसल, आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर हैं। मंगलवार (3 जनवरी, 2023) को कैमूर पहुँचे RJD विधायक ने एक बार फिर से सीएम नीतीश पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कटोरा लेकर केंद्र सरकार के पास बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा माँगने जाते हैं। सुधाकर सिंह ने आगे कहा कि विशेष राज्य का दर्जा भी चाहिए और 350 करोड़ के जहाज पर भी चढ़ना है। इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को बेशर्म और भिखारी तक कहा। इसके पहले भी उन्होंने नीतीश को शिखंडी कहा दिया था।

X

आपको बता दें कि पिछले दिनों बिहार कैबिनेट में 250 करोड़ के 12-सीटर जेट प्लेन और 100 करोड़ के 10-सीटर हेलिकॉप्टर खरीदे जाने का फैसला लिया गया था। पिछले 16 सालों से बिहार की सत्ता में काबिज नीतीश कुमार अपने कामों की मॉनिटरिंग के लिए यात्रा निकालना चाहते हैं। इसी को लेकर जेट विमान और हेलिकॉप्टर खरीदा जा रहा है।

‘कमबैक करो, फिर चौके-छक्के लगाओ’: कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान हार्दिक पंड्या समेत टीम इंडिया ने ऋषभ पंत को कहा ‘मिस यू’, कहा – पूरा देश आपके पीछे खड़ा है

टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए थे। पंत की दुर्घटना के बाद से ही ‘भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)’ लगातार अस्पताल के सम्पर्क में है और उनसे जुड़ी हर अपडेट पर नजर रख रहा है। BCCI ने अब अपने महत्वपूर्ण खिलाड़ी को ख़ुशी देने वाला एक ट्वीट किया है। BCCI ने टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) और अन्य खिलाडियों का पंत के नाम संदेश को ट्वीट किया है।

BCCI ने एक केयर वाला इमोजी बनाकर खिलाडियों के संदेश वाले एक वीडियो को ट्वीट किया है। BCCI ने ट्वीट के कैप्शन में लिखा है, ”आप फाइटर हैं। जल्द स्वस्थ हो जाइए। टीम इंडिया आपके जल्द ठीक होने की कामना करता है।

BCCI द्वारा शेयर किए गए वीडियो में सबसे पहले टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ दिखते हैं। वह कहते हैं, “हाय ऋषभ पंत। आशा है आप जल्द से जल्द ठीक हो जाएँगे। मैं खुद्किस्मत रहा हूँ कि मैंने आपको भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कुछ बेहतरीन पारियों को खेलते देखा है। हम जानते हैं कि आपमें कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलने की काबिलियत है। आप शानदार वापसी करोगे, जैसा कि आपने पहले भी किया है।”

श्रीलंका टूर पर टीम इंडिया के कप्तान खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने अपने संदेश में कहा, “हेलो, ऋषभ पंत। मैं चाहता हूँ कि आप जल्द से जल्द ठीक हो जाएँ। हम जानते हैं कि आप फाइटर हैं लेकिन फिलहाल परिस्थितियाँ आपके अनुरूप नहीं हैं। यही जिंदगी है। आप फिर से उसी तरह से कमबैक कीजिए, जैसा आपने पहले किया था। टीम इंडिया और पूरा देश आपके पीछे खड़ा है।”

टीम इंडिया के 360 डिग्री प्लेयर सूर्यकुमार यादव ने कहा, “ऋषभ, हम आपके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। परिस्तिथियों के बारे में हमें पता है। हम आपको यहाँ मिस कर रहे हैं। आपको टीम इंडिया में वापस देखने के लिए हम और इंतजार नहीं कर सकते। आप फाइटर रहे हैं। हमें पता है कि आप जल्द वापसी करेंगे। आशा है कि आपकी शानदार रिकवरी हो।”

भारतीय टीम के स्पिनर यजुवेंद्र चहल ने अपने मजाकिया अंदाज में कहा, “ऋषभ, हम सभी आपको बहुत मिस कर रहे हैं। आप जल्दी से ठीक होकर आ जाओ। साथ में चौके-छक्के मारते हैं।” वहीं अन्य भारतीय खिलाडियों ईशान किशन, शुभमन गिल ने भी पंत के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की।

दुर्घटना के बाद से ऋषभ पंत का इलाज देहरादून के मैक्स अस्पताल में चल रहा है। उनकी जान बचाने में हरियाणा रोडवेज के बस ड्राइवर सुशील कुमार और कंडक्टर परमजीत ने बड़ी भूमिका निभाई थी। वहीं आजतक की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार (3 जनवरी 2023) को रजत और निशु नाम के दो शख्स ऋषभ से मिलने अस्पताल पहुँचे। दोनों ने बताया कि उन्होंने ऋषभ को दुर्घटना के बाद नजदीकी अस्पताल पहुँचाया था। बता दें कि 30 दिसम्बर 2022 को दिल्ली से रुड़की जाते वक्त पंत का एक्सीडेंट हो गया था और वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।