Home Blog Page 2182

‘दैव के फैसले का मजाक मत बनाओ, ये लोगों की भावनाएँ हैं’: ‘कांतारा’ में दिखाई परंपरा की खिल्ली उड़ाने वालों को ऋषभ शेट्टी ने लताड़ा

इस साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा’ कन्नड़ के बाद हिंदी और फिर कई भाषाओं में रिलीज हुई। फिल्म ने देश ही नहीं, विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन किया। इस फिल्म में दैव की भूमिका की हर तरफ चर्चा हुई थी। इसके साथ ही ‘दैव की चीख’ वाले सीन का खूब मजाक भी बनाया गया था। इसको लेकर फिल्म के डायरेक्टर एवं एक्टर ऋषभ शेट्टी ने लोगों को फटकार लगाई है।

एजेंडा आजतक 2022 कार्यक्रम में बोलते हुए ऋषभ शेट्टी ने कहा कि लोगों को इसका मजाक नहीं बनाना चाहिए, क्योंकि इससे दूसरे लोगों की भावनाएँ आहत होती हैं। कांतारा फिल्म की चीख इंटरनेट पर सबसे ज्यादा डाउनलोड की जाने वाली रिंगटोन बनी थी।

इसको लेकर शेट्टी ने कहा, “लोग इसके बारे में बात कर रहे हैं और इसके बारे में बहुत नकारात्मकता भी है। इसका मजाक उड़ाया जा रहा है। लोगों को इसका मजाक नहीं बनाना चाहिए, क्योंकि वह एक समाज का विश्वास और भावना है। उन लोगों को हर्ट नहीं करना चाहिए।”

ऋषभ ने बताया कि इस चीख को किसी ने डब नहीं किया था। उन्होंने कहा, “हमने किसी को डब करने के लिए नहीं बुलाया। यह सिर्फ एक आवाज नहीं है, वो दैव का एक स्टेटमेंट और इमोशन है। यह एक फैसले की तरह है। लोग विश्वास करते हैं। लोग समझ सकते हैं कि वे क्या बोल रहे हैं और क्या स्टेटमेंट आ रहा है। यह एक रस्म है।”

फिल्म के प्रसिद्ध गुलिगा सीक्वेंस को लेकर ऋषभ शेट्टी ने कहा कि गुलिगा सीक्वेंस में दैव की आवाज़ वही नहीं है। उन्होंने कहा कि विभिन्न भावनाओं के अनुसार चीख वाली आवाज में भी भिन्नताएँ हैं। इससे पहले ऋषभ ने कंतारा के गुलिगा सीक्वेंस के बारे में बताया भी था।

उन्होंने कहा था, “गुलिगा का यह क्रम केवल एक पंक्ति में लिखा गया था! इसे विस्तार से नहीं लिखा गया था। मेरे दिमाग में चार दृश्य थे, जिन्हें मैंने केवल डीओपी के साथ साझा किया था। इसलिए पहले शॉट तक दर्शकों की तरह मेरे क्रू को इस बात का अंदाजा नहीं था कि क्या होने वाला है। सभी चार दृश्यों को फिल्माने के बाद हम प्रवाह में आ गए।”

पिता ने सौतेली बेटी की नंगी तस्वीर को बना रखा था वॉलपेपर, पता चलते ही महिला ने मार डाला: लाश ठिकाने लगाने के लिए दोस्त को बुलाया, सिगरेट पी-किस किया

अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में स्थित सैन डियागो में एक महिला द्वारा अपने सौतेले पिता की हत्या का मामला सामने आया है, जिसका अदालती ट्रायल इसी सप्ताह शुरू हुआ है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपनी सौतेली बेटी की न्यूड तस्वीर अपने कम्प्यूटर स्क्रीन सेवर के रूप में लगा रखी थी, जिसका पता चलने पर सौतेली बेटी ने उसकी हत्या कर दी। महिला पेशे से इंटीरियर डिजाइनर है और उसने इस घटना को दुर्घटना बताया है।

महिला ने अदालत में खुद को निर्दोष बताया है। हालाँकि, प्रॉसिक्यूटर का कुछ और ही कहना है। मृतक तितलियों का एक फ़ार्म चलाता था और ‘तितली एक्टिविस्ट’ था। 39 वर्षीय जेड जैंक्स पर आरोप है कि पहले उसने अपने सौतेले पिता को ड्रग्स दिए, उसके बाद गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। दम घुटने से व्यक्ति की मौत हो गई। ये घटना 2020 के नए साल की पूर्व संध्या की है, जिसमें हत्या की सुनवाई अब जाकर शुरू हुई है।

बताया जा रहा है कि त्योहारों के दौरान साफ़-सफाई के क्रम में महिला ने अपने सौतेले पिता के कम्प्यूटर में अपनी कई नंगी तस्वीरें देखी, जिसके बाद वो हैरान रह गई। उनमें से एक तस्वीर वॉलपेपर के रूप में लगी हुई थी। जैंक्स की माँ ने मृतक मैरीमैन को 2008 में ही तलाक दे दिया था, लेकिन सौतेली बेटी ने अपने सौतेले पिता से रिश्ता बनाए रखा था। प्रॉसिक्यूटर का कहना है कि प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल कर के इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

आरोपित महिला के वकील का कहना है कि दवाओं के मिलावट में गड़बड़ी के कारण 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई और ये दुर्घटना थी। वकील ने कहा कि दोनों एक-दूसरे से स्नेह करते थे। घर के बाहर एक कचरे के थैले में उक्त व्यक्ति की लाश मिली थी। जिन न्यूड तस्वीरों को लेकर ये घटना हुई, उन्हें जेड जैंक्स के बॉयफ्रेंड ने क्लिक की थी। जेड के कुछ चैट्स भी पुलिस को मिले हैं। डिटेक्टिव ने कोर्ट में बताया कि लाश को ठिकाने लगाने के लिए महिला ने अपने एक दोस्त को भी बुलाया था। दोनों ने उस समय एक-दूसरे को किस किया और सिगरेट पी।

ब्राह्मणों को दिखाया अत्याचारी, सिख-गुजरात दंगों पर प्रोपेगंडा, बाबरी विध्वंस भी: जानिए पाकिस्तान की उस वेब सीरीज में क्या है, जिसका हो रहा विरोध

अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार, उनके नरसंहार और धर्मांतरण सहित आतंकवाद के लिए दुनिया भर में कुख्यात पड़ोसी देश पाकिस्तान उधार लेकर भी भारत के खिलाफ नफरत और प्रोपेगेंडा जारी रखता है। खस्ताहाल पाकिस्तान में एक सीरीज बनी है, जिनमें ब्राह्मणों को अत्याचारी और क्रिमिनल दिखाया गया है। इतना ही नहीं, सिख दंगा, गुजरात दंगा, बाबरी जैसे विवादास्पद मुद्दों को भी अपने हिसाब से तोड़-मरोड़कर प्रदर्शित किया है।

पाकिस्तान में बने इस वेब सीरीज का नाम ‘सेवक-द कन्फेशन’ (Sevak- The Confessions) है। यह वेब सीरीज 26 नवंबर 2022 को रीलीज हो गई है, लेकिन लोगों का इस पर ध्यान अब गया है। इसके एपिसोड यूट्यूब पर मौजूद हैं। इसमें पाकिस्तान के हिंदूफोबिया से ग्रसित होने के लक्षण साफ नजर आ रहे हैं।

इस प्रोपेगेंडा वेब सीरीज में 1984 के सिख विरोधी दंगे, गुजरात दंगा, बाबरी ढाँचा ध्वंस, ग्राहम स्टेंस, विवादित दीप सिद्धू, हेमंत करकरे, गौरी लंकेश और जुनैद खान को लेकर प्रोपगेंडा फैलाने की कोशिश की गई है। इसका एक डायलॉग है, “साधु जी कहते हैं, जिस दिन मनुष्य जन्म लेता है उस दिन उसका राक्षस भी जन्म लेता है।”

इस सीरीज का लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। ट्रेलर देखने के बाद ट्विटर पर सोशल मीडिया यूजर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने आँख में बाथरूम क्लिनर हारपिक डालने का डालने की फोटो डालकर वेब सीरीज पर कटाक्ष किया है।

संतोष सतपथी नाम के यूजर ने लिखा, “पाकिस्तान को पैसे के लिए IMF, अमेरिका, चीन और अरब देशों से भीख माँगनी पड़ती है। लेकिन, भारत विरोधी फालतू फिल्म बनाने के लिए पैसे लगाने में उसे कोई दिक्कत नहीं आती है।”

बता दें कि पाकिस्तान एक ऐसा मुल्क है जहाँ अल्पसंख्यकों पर वैसे अमानवीय अत्याचार किए जाते हैं, जिनकी कल्पना किसी सभ्य देश में नहीं बल्कि इस्लामी देश में ही की जा सकती है। पाकिस्तान में हिंदू, सिख और ईसाई लड़कियों का अपहरण कर धर्मांतरण के बाद उम्रदराज लोगों के साथ निकाह क दिया जाता है। इनमें ज्यादातर नाबालिग होती हैं।

इसके लिए अल्पसंख्यकों के पूजा स्थलों पर हमले भी आम बता हैं। सरकार भी इन कट्टरपंथियों के खिलाफ कार्रवाई ना करके उनका खूब हौसला अफजाई करती है। अल्पसंख्यक व्यक्ति से दुश्मनी निकालने के लिए वहाँ ईशनिंदा जैसे विवादास्पद कानूनों का खूब इस्तेमाल किया जाता है।

‘ये टैलेंट सिर्फ इसी के पास है’: एक साथ गर्भवती हो गईं यूट्यूबर की दोनों पत्नियाँ तो हैरान हुए लोग, पूछा – ऐसा कैसे हो सकता है?

सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर अरमान मलिक की दोनों पत्नियाँ पायल और कृतिका एक साथ गर्भवती हो गई हैं। यूट्यूबर ने दोनों के साथ तस्वीर शेयर कर के इसकी घोषणा की। बता दें कि अरमान मलिक और पायल मलिक का एक बेटा पहले से है, जिसके अलग सोशल मीडिया हैंडल्स हैं। तीनों ही साथ में और अलग से अपनी-अपनी तस्वीरें और वीडियोज डाल कर सोशल मीडिया से कमाई करते हैं। अरमान मलिक के गर्भवती पत्नियों की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा – ‘मेरा परिवार’।

इंस्टाग्राम पर जहाँ अरमान मलिक के 15 लाख फॉलोवर्स हैं, वहीं उसकी पत्नियों पायल मलिक के 34 लाख और कृतिका मलिक के 55 लाख फॉलोवर्स हैं। यहाँ तक कि उनके बेटे चिरायु मलिक के भी इंस्टाग्राम पर ढाई लाख फॉलोवर्स हैं। अरमान मलिक ने दोनों पत्नियों के ‘बेबी बंप’ दिखाते हुए तस्वीरें शेयर की। लोगों ने इन तस्वीरों पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ दी हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, “ये प्रतिभा केवल इसी आदमी के पास है। ये टाइमिंग का भी ख्याल रखता है।”

वहीं कुछ यूजर्स ने तो हैरानी जताते हुए पूछा कि भला दोनों ही पत्नियाँ एक साथ गर्भवती कैसे हो सकती हैं? तो वहीं एक यूजर ने सलाह दी कि ये लोग आसानी से एक क्रिकेट टीम बना सकते हैं। हालाँकि, कइयों का ये भी सवाल था कि भारतीय कानून में दो पत्नियों को लेकर इजाजत नहीं है, फिर ये कैसे संभव है? अरमान मलिक ने 2011 में पायल से शादी की थी। वहीं 2018 में उन्होंने अपनी पत्नी की बेस्ट फ्रेंड कृतिका से शादी रचाई।

पायल और कृतिका अक्सर साथ में तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं और सोशल मीडिया में तीनों ही एक-दूसरे के साथ काफी सहज दिखते हैं। कुछ लोगों ने तो ये तक आशंका जता दी कि अरमान अधिकतर तस्वीरें कृतिका के साथ ही शेयर करते हैं, ऐसे में वो अपनी पहली पत्नी पायल से उतना प्यार नहीं करते। कुछ लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि अब आप 4 से 6 होने वाले हैं। इंस्टाग्राम पर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

जमीन पर पटक कर पीटा, हाथ-पाँव बाँध मुँह में ठूँसे कपड़े, फिर गंजा कर दिया: शौहर अज़हरुद्दीन ने बीवी सीमा देवी को दी ‘सज़ा’, खाने में निकल गया था बाल

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक ऐसा मामले आया है, जहाँ शौहर को खाने में एक बाल का टुकड़ा मिल गया तो उसने बीवी के सारे बाल ही मूँड़ डाले। शौहर अज़हरुद्दीन के खाने में बाल पड़ गया, जिसके बाद उसने बीवी सीमा देवी को गंजा कर दिया। खाने खाते समय थाली में बाल निकलने पर इस तरह की हरकत करने पर अज़हरुद्दीन की बीवी ने उस पर मामला दर्ज कराया है। अजहरद्दीन के साथ-साथ उसके घर वालों ने भी उसकी इस हरकत में साथ दिया।

यूपी पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया है। मामला पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र का है, जहाँ के मिलक गाँव की रहने वाली 30 वर्षीय सीमा देवी ने बताया कि शुक्रवार (9 दिसंबर, 2022) को देर शाम अपने घर में खाना पका रही थीं, जिसके बाद उन्होंने अपने शौहर अज़हरुद्दीन को खाना परोसा। खाना खाते समय अचानक से थाली में बाल निकल आने पर अज़हरुद्दीन नाराज़ हो गया और उसने गुस्सा करना शुरू कर दिया

इसके बाद देवर जमीरउद्दीन बरसात और जुलेखा खातून के साथ मिल कर उसने बीवी को मारा-पीटा। फिर उसके सारे बाल काट कर मूँड़ दिए और उसे गंजा भी बना दिया। 7 साल पहले इन दोनों का निकाह हुआ था। निकाह के बाद से ही सीमा देवी को दहेज़ में 15 लाख रुपए लाने के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था। माँग न पूरी होने पर ससुराल वाले अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे। पुलिस ने दहेज़ अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

इस मामले पर हो रही कार्रवाई की अधिक जानकारी देते हुए  सीओ सिटी सतीश शुक्ला ने बताया है घटना संज्ञान में आने पर विवाहिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया गया है। अज़हरुद्दीन ने पहले बीवी को जमीन पर गिरा कर पीटा, हाथ-पैर बाँध कर मुँह में कपड़ा ठूँस दिया और ट्रीमर से सिर गंजा कर दिया। इसके बाद वह घर से बाहर निकल गया। पीड़िता किसी तरह आज़ाद हुई और उसने मायके वालों को घटना की जानकारी दी।

‘मैं मटर छीलने के लिए अध्यक्ष बना हूँ’: हिमाचल के होने वाले CM ने गाँधी परिवार के हर शख्स को जम कर कहा धन्यवाद, पार्टी अध्यक्ष खड़गे का नाम तक नहीं लिया

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में मुख्यमंत्री पद के लिए हाईकमान ने सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) को चुना है। आज रविवार (11 दिसंबर 2022) को वे प्रदेश में अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। सुक्खू के साथ मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri) उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री के रूप में नामित होने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री ने गाँधी परिवार का आभार जताया। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) का नाम तक नहीं लिया। हालाँकि, शिमला के रिज मैदान में 11 बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गाँधी, प्रियंका गाँधी और खड़गे शामिल रहेंगे।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “मैं सोनिया गाँधी, राहुल गाँधी, प्रियंका गाँधी और राज्य की जनता का आभारी हूँ। हमारी सरकार बदलाव लाएगी। लोगों से किए वादे पूरे करना मेरी जिम्मेदारी है। हम प्रदेश के विकास के लिए काम करेंगे।”

सुक्खू ने आगे कहा, “राजनीति की जो सीढियाँ मैंने चढ़ी हैं, उसमें गाँधी परिवार का बहुत योगदान रहा है। हम सत्ता में परिवर्तन के लिए आए हैं।” बता दें कि बस ड्राइवर के बेटे सुक्खू ने अपनी राजनीति की शुरुआत एक छात्र नेता के रूप में की थी। उन्हें राहुल गाँधी ने प्रदेश का पार्टी अध्यक्ष भी बनाया था।

सुखविंदर सिंह के बयान के बाद सोशल मीडिया पर यूजर मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके पद को लेकर लोग सवाल उठाने लगे हैं। हर्षवर्धन त्रिपाठी नाम के एक शख्स ने लिखा, “सुक्खू जी, जिस कॉन्ग्रेस पार्टी के अध्यक्ष खड़गे जी हैं, उसी की हिमाचल प्रदेश में आप सरकार चलाएँगे ना?”

इसको लेकर मनोज बजाज नाम के यूजर ने भी कटाक्ष किया। उन्होंने सोनिया गाँधी के साथ वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का फोटो शेयर करते हुए लिखा, “मैडम, क्या मैं मटर छिलने के लिए अध्यक्ष बना हूँ?”

गौरतलब है कि प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा वीरभद्र सिंह कॉन्ग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष हैं। वहीं, सुक्खू विधानसभा चुनावों के दौरान प्रचार समिति के प्रमुख थे। मुकेश अग्निहोत्री राज्य में विपक्ष के नेता थे। उधर मुकेश अग्निहोत्री ने वीरभद्र सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने विश्वास जताकर उन्हें नेता प्रतिपक्ष की भूमिका दी थी।

मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य प्रतिभा सिंह समर्थकों को नकारा नहीं जाएगा। प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाएगा। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में कोई गुटबाजी नहीं है और सब लोग मिलकर काम करेंगे।

पगड़ी वाला सिख, रंगीन दाढ़ी वाला मौलवी और क्रॉस वाला पादरी… राहुल गाँधी की ‘भाईचारे’ वाली तस्वीर, लोगों ने पूछा – इसमें हिन्दू क्यों गायब है?

कॉन्ग्रेस सांसद राहुल गाँधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की एक नई तस्वीर सामने आई है। तस्वीर को कॉन्ग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। तस्वीर शेयर होते ही लोग कॉन्ग्रेस पार्टी और राहुल गाँधी पर जमकर निशाना साध रहे हैं।

दरअसल, कॉन्ग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जो तस्वीर शेयर की गई है, उसमें राहुल के साथ चार लोग हैं। सभी राहुल गाँधी का हाथ थामे हुए हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा गया है, “बढ़े कदम हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई, मिलकर भाईचारे की अलख जगाई।”

तस्वीर में जिन चार लोगों की तस्वीर शेयर की गई है, इनमें से तीन के धर्म की पहचान उनके वेशभूषा के आधार पर की जा सकती है। राहुल के दाहिनी तरफ पगड़ी पहने सरदार जी दिख रहे हैं। इससे उनके सिख होने का पता चलता है। बाईं ओर टोपी और लंबी रंगीन दाढ़ी में मौलाना के मुस्लिम होने की पहचान आसानी से हो रही है। उनके बगल में जो व्यक्ति हैं वो पादरी की वेशभूषा में हैं जो ईसाई संप्रदाय का प्रतिनिधित्‍व कर रहे हैं। तस्वीर में यदि किसी धर्म की अनुपस्थिती महसूस हो रही है तो वह है सनातन (हिंदू) धर्म।

तस्‍वीर शेयर होने के बाद से ही लोगों ने पूछना शुरू कर दिया है कि तस्वीर में हिंदू धर्म का प्रतिनिधित्‍व कौन कर रहा है? लोग पूछ रहे हैं कि अगर सभी धर्मों और पंथों के लोगों को उनकी पारंपरिक वेशभूषा में दिखाया गया है तो फिर हिंदुओं के मामले में ऐसा क्‍यों नहीं किया गया है।

ट्विटर पर प्रदीप नाम के यूजर ने लिखा, “आपकी इस तस्वीर में मैं हिंदू खोज रहा हूँ। मुझे ईसाई, मुस्लिम, सिख, पश्चिमी परिधान में बुजुर्ग और राहुल गाँधी दिखे लेकिन हिंदू नहीं दिखे। आपके दिमाग में भी हिंदुओं का यही स्थान है। आपके शासन में इस देश में हिंदू ऐसे ही गुम हो जाएँगे।”

बिजु नाम के एक दूसरे यूजर ने लिखा कि ईसाई, मुस्लिम और सिख ऐसे कपड़े पहने हुए हैं जो उन्हें पसंद है। लेकिन एक हिंदू ने यदि हिंदू की तरह कपड़े पहन लिए तो लोग उन्हें संघी समझने लगेंगे। परिणामस्वरूप एक हिंदू को धर्म निरपेक्षता का खामियाजा भुगतना पड़ता है और दूसरे धर्म के लोग जो चाहते हैं वही करते हैं।

ज्यादातर लोग तो सीधे सवाल कर रहे हैं कि तस्वीर में हिंदू कहाँ है?

नारायण सिंह नाम के यूजर ने लिखा कि बाकी के तीन धर्मों के लोग तो पहचान में आ रहे हैं लेकिन हिंदू कौन है? हिंदू न तो अपने पारंपरिक वेशभूषा में है और न ही तिलक में।

मीना राधे नाम की यूजर ने लिखा है कि यह वही लोग हैं जिन्होंने हिंदुत्ववादियों को आतंकी घोषित कर दिया। इसमें हिंदू कहाँ है? हिंदुओं की पहचान कोटपैंट नहीं भगवा है। कॉन्ग्रेस ने हिंदुओं के साथ जितना दगा किया है उतना किसी ने नहीं किया।

यह पहली बार नहीं है जब ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान हिंदुओं को ठेस पहुँचाने की कोशिश हुई है। इसी यात्रा के दौरान राहुल गाय की हत्‍या करने वाले रिजिल मकुट्टी के साथ देखे गए थे। आपको बता दें बीफ प्रतिबंध के विरोध में मकुट्टी ने सड़क पर एक बछड़े को काटा था। इसके पहले तमिल पादरी जॉर्ज पोन्‍नैया के साथ राहुल की मुलाकात भी विवाद में रही थी। दोनों की मुलाकात का एक वीडियो क्लिप वायरल हो गया था। इसमें पादरी यह कहते हुए सुना गया था कि यीशु ही असली भगवान हैं।

कैफे में बैठकर हिंदू लड़की के साथ फैजान कर रहा था अश्लील हरकत, बजरंग दल ने पकड़ा तो नाम गलत बताया: ID से खुली पोल, कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सौंपा

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक हिंदू लड़की के साथ कैफे में बैठकर अश्लील हरकत करने वाले मुस्लिम युवक की बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले किया है। आरोपित की पहचान फैजान के रूप में हुई है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि मामला लव जिहाद का है। फैजान कैफे में बैठकर लड़की के साथ अश्लीलता कर रहा था, नाम पूछने पर उसने हिंदू नाम बताया था।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, यह पूरा घटनाक्रम इंदौर के पाटनीपुरा चौराहा स्थित ठाकुर सा कैफे का है। जहाँ, लव जिहाद की शिकायतें मिलने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता कैफे पहुँचे थे। जहाँ, उन्होंने देखा कि एक युवक लड़की के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। इस पर, उन लोगों ने उससे पूछताछ करना शुरू किया।

आरोप है कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई पूछताछ के दौरान फैजान ने खुद को हिंदू बताने की कोशिश करते हुए हिंदू नाम बताया था। हालाँकि, पूछताछ के दौरान उसकी बातों पर शक होने के बाद कार्यकर्ताओं ने उससे आईडी (पहचान पत्र) माँगा तब वह बहाने बनाने लगा। लेकिन, कड़ी पूछताछ के बाद उसने अपनी आईडी दिखाई, जिसमें उसका नाम फैजान था। इससे कार्यकर्ता गुस्से में आ गए और उसकी पिटाई कर दी। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फैजान के चेहरे पर मिले लिपस्टिक के निशान के वीडियो भी बनाए हैं।

आरोपित फैजान इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र का रहने वाला है और इंस्टाग्राम पर रील बनाता है व हिंदू युवतियों से चैटिंग कर दोस्ती करता है। इंस्टाग्राम में उसके बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं। इनका सहारा लेकर ही वह भोली-भाली लड़कियों को फँसाता है।

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आरोपित युवक को एमआईजी थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, युवती के परिजनों को भी थाने बुलाकर सौंप उसे दिया। बदनामी के डर से युवती की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है।

दरअसल, इंदौर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को जानकारी मिली थी कि मुस्लिम युवक हिंदू लड़कियों को लेकर कैफे में जाते हैं। इसके चलते ही कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। बताया जा रहा है कि शहर में ऐसे कई मुस्लिम युवक हैं जो खुद को हिंदू बताते हुए पहले हिंदू लड़कियों से दोस्ती करते हैं फिर प्रेम जाल में फंसाकर लव जिहाद को अंजाम देते हैं।

‘गोखले पागल हो गए, हमें केस करना होगा’ : TMC नेता पर मेघालय सरकार ने करवाया मानहानि का मामला दर्ज, गुजरात पुलिस 2 बार कर चुकी है गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी और तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहा हैं। दरअसल, झूठ फैलाने के दो मामलों में गिरफ्तारी झेलने के बाद अब साकेत गोखले के खिलाफ मेघालय सरकार ने मानहानि का मुकदमा दायर किया है। उन पर यह मुकदमा, इकोटूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में 632 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाने के मामले में दर्ज किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेघालय सरकार के अंतर्गत काम करने वाली मेघालयन एज लिमिटेड ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, पूर्वी खासी हिल्स जिले की अदालत में आपराधिक प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 200 सहपठित धारा 190 के तहत शिकायत दर्ज की है। इस शिकायत में कंपनी ने साकेत गोखले पर आपराधिक मुकदमा चलाने की माँग की है।

योजना विभाग के आयुक्त और सचिव द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, “साकेत गोखले पर प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में झूठे और मानहानिकारक बयान देने के लिए भारतीय दंड संहिता (IPC) 1860 की धारा 500 के तहत दंडनीय धारा 499 के तहत आपराधिक मानहानि का मुकदमा चलाया जाना चाहिए। वहीं कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि आरोपित द्वारा दिए गए बयान भी IPC की धारा 505 के तहत आपराधिक हैं और सार्वजनिक शरारत के अपराध से संबंधित हैं।”

साकेत गोखले ने क्या कहा था

TMC नेता साकेत गोखले ने आरोप लगाते हुए कहा था कि मेघालय एज लिमिटेड ने इकोटूरिज्म इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के कार्यान्वयन में 632 करोड़ रुपए का घोटाला किया है। मेघालय सरकार इस परियोजना को न्यू डेवलपमेंट बैंक से ऋण लेकर कार्यान्वित कर रही है। गोखले ने आरोप लगाया कि परियोजना के लिए निविदाएँ (टेंडर) गुप्त रूप से मंगाई गईं थीं। गोखले ने यह भी कहा था कि इसमें हुई अनियमितताएँ कंपनी मेघालयन एज के अंतर्गत हुई हैं। इस कंपनी का नेतृत्व सीएम कोनराड संगमा के बड़े सहयोगी आईएएस अधिकारी डी विजय कुमार कर रहे हैं।

मेघायल सरकार की प्रतिक्रिया

साकेत गोखले के इन आरोपों को लेकर मेघालय के उप मुख्यमंत्री प्रेस्टोन टाइनसॉन्ग ने कहा था कि गोखले का इरादा सिर्फ सरकार की छवि खराब करना है। उन्होंने कहा था, “मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि वह (गोखले) पागल हो गए हैं। वह राज्य सरकार के कामकाज के बारे में इस तरह के आरोप लगाते रहते हैं। अब हमारे पास और धैर्य नहीं है। हमें उनके खिलाफ मानहानि का मामला दायर करना होगा।”

बता दें कि इससे पहले गुजरात की अहमदाबाद पुलिस ने साकेत गोखले को सोमवार (5 दिसंबर 2022) को गिरफ्तार किया था। गोखले की यह गिरफ्तारी मोरबी हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर फैलाए गए झूठ को लेकर हुई थी।

दरअसल, साकेत गोखले ने मनगढ़ंत समाचार रिपोर्ट शेयर की थी। गुजराती समाचार पत्र की कथित क्लिपिंग साझा करते हुए दावा किया था कि पीएम मोदी की मोरबी यात्रा पर 30 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। जो क्लिपिंग साझा की थी, वह कथित तौर पर ‘गुजरात समाचार’ का था। भाजपा ने इसे मनगढ़ंत बताते हुए कहा था कि ऐसी कोई रिपोर्ट प्रकाशित नहीं हुई है। साथ ही बताया था कि ऐसा कोई आरटीआई जवाब भी नहीं है। ‘गुजरात समाचार’ ने भी कहा था कि उन्होंने ऐसी कोई रिपोर्ट प्रकाशित ही नहीं की है। हालाँकि, इसके बाद उन्हें गुरुवार (8 दिसंबर 2022) को जमानत मिल गई थी।

इस मामले में जमानत मिलने के कुछ घण्टों बाद ही एक अन्य मामले में गुजरात की मोरबी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार (9 दिसंबर 2022) को उन्हें जमानत मिल गई थी।

‘जिस राज्य में 97% हिंदू, वहाँ हमने हिंदुत्व की विचारधारा को हराया’ : हिमाचल में CM पद की शपथ लेने से पहले कॉन्ग्रेस नेता सुखविंदर का Video वायरल

हिमाचल प्रदेश में कॉन्ग्रेस पार्टी ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है। शपथ ग्रहण से पहले ही सुखविंदर सिंह सुक्खू का एक विवादित बयान वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुक्खू कह रहे हैं, “जिस राज्य में 97 प्रतिशत हिंदू रहते हैं वहाँ हमने बीजेपी के हिंदुत्व की विचारदारा को हराया है।”

भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है। जिसपर लगातार लोगों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। 11 सेकेंड के इस वीडियो में कॉन्ग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू मीडिया वालों से कह रहे हैं,

“जिस राज्य में 97% हिंदू हों वहाँ हमने भाजपा की हिंदुत्व की विचारधारा को हराया है।”

आपको बता दें कि कॉन्ग्रेस ने आज ही विधायक दल की बैठक के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के लिए सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम की घोषणा की है। पार्टी ने मुकेश अग्निहोत्री को राज्य का डिप्टी सीएम बनाने का फैसला किया है। सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार (11 जिसंबर, 2022) को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

भले ही कहा जा रहा हो कि सीएम पद के लिए प्रतिभा सिंह ने भी सुक्खू के नाम का समर्थन कर दिया है। लेकिन पार्टी के अंदर वर्चस्व की लड़ाई खुलकार सामने आ चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विधायक दल की बैठक के बीच प्रतिभा सिंह को मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में भीड़ सिसल होटल के बाहर जुट गई और नारेबाजी की। कुछ देर तक नारेबाजी होने के बाद काफिला होटल से निकल गया। हॉली लॉज (प्रतिभा सिंह का महल) समर्थक युवाओं की एक टीम कॉन्ग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुँची और प्रतिभा सिंह एवं उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह के पक्ष में नारेबाजी करने लगी। हिमाचल में जगह-जगह युवा प्रतिभा सिंह को सीएम बनाने की माँग कर रहे थे। प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने ‘हाईकमान होश में आओ’, ‘हॉली लॉज सातवीं बार’ के नारे लगा रहे थे।

दरअसल, प्रतिभा सिंह के पति वीरभद्र सिंह 6 बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इस बार भी समर्थक उनके ही परिवार के लिए सीएम पद की माँग कर रहे थे। समर्थकों ने आरोप लगाया कि सोची-समझी साजिश के तहत पहले प्रतिभा सिंह को प्रदेश कॉन्ग्रेस अध्यक्ष बनाया गया उन्हें सीएम पद से बाहर कर दिया गया। समर्थकों का कहना है कि दिवंगत वीरभद्र सिंह के नाम पर वोट माँगे गए और अब प्रतिभा सिंह की अनदेखी कर दी गई।