Home Blog Page 2265

टीवी शो के दौरान शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा से की चीटिंग! पाकिस्तानी मीडिया ने बताया – दोनों अलग-अलग रह रहे, शौहर को बीवी के एकेडमी की जानकारी नहीं

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की तलाक की अटकलों के बीच खबर आ रही है कि दोनों पहले से ही अलग रह रहे हैं। दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। निकाह के 12 साल बाद अब दोनों के रास्ते जुदा होने वाले हैं। दोनों फ़िलहाल अपने बेटे इझान के पालन-पोषण के लिए किसी तरह मिलते रहते हैं। कहा जा रहा है कि एक टीवी शो का हिस्सा बनने के दौरान शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा के साथ चीटिंग की है

सानिया मिर्जा की इंस्टाग्राम स्टोरी से इन अटकलों को और बल मिला था, जिसमें उन्होंने पूछा था टूटे हुए दिल कहाँ जाते हैं? उन्होंने खुद ही जवाब देते हुए लिखा था कि क्या वो अल्लाह को ढूँढने जाते हैं? एक सप्ताह पहले सानिया मिर्जा और शोएब मलिक साथ में दिखे थे, जहाँ दोनों अपने बेटे का जन्मदिन मना रहे थे। पूर्व टेनिस खिलाड़ी ने कुछ दिन पहले भी अपने बेटे के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा था कि कुछ क्षण उन्हें कठिनतम दिनों से वापस नॉर्मल दिनों में ले आते हैं।

शोएब मलिक ने पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कुछ अपडेट भी नहीं डाला है। पाकिस्तानी मीडिया कह रही है कि दोनों ऑलरेडी अलग-अलग रहे हैं। दोनों ने फ़िलहाल अपने रिश्तों पर चुप्पी बरकरार रखी है। अप्रैल 2010 में इन दोनों ने एक हाई प्रोफ़ाइल कार्यक्रम में शादी की थी। उनके बेटे की उम्र 4 साल है। जहाँ शोएब मलिक ने बेटे के कार्यक्रम की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की, सानिया मिर्जा ने एक भी अपलोड नहीं की

निकाह के 8 वर्षों बाद 2018 में सानिया मिर्जा ने बच्चे को जन्म दिया था। दोनों ने अपने बेटे का हालिया जन्मदिन दुबई में मनाया था। हाल ही में पाकिस्तानी क्रिकेट के शो ‘Ask The Pavilion’ में शोएब मलिक से जब उनकी बीवी सानिया मिर्जा की टेनिस एकेडमियों और उनके लोकेशंस के बारे में पूछा गया था तो शोएब मलिक ने कहा था कि उन्हें इनकी जानकारी नहीं है और वो ऐसी एक भी एकेडमी में गए भी नहीं हैं।

राजस्थान में सरकारी हैंडपंप छूने पर जनजातीय समाज के व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या, हॉस्पिटल जाने से भी रोका: शकील, नासिर और बबलू गिरफ्तार

राजस्थान के जोधपुर में सरकारी हैंडपंप छूने पर जनजातीय व्यक्ति की हत्या करने का मामला सामने आया है। यहाँ, किशनलाल भील नामक व्यक्ति ने हैंडपंप से पानी लिया था, जिसके बाद मुस्लिम युवकों ने पीट-पीटकर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया। इसके बाद उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वहीं, अन्य आरोपित फरार हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जोधपुर के सूरसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गाँव में जनजातीय युवक किशनलाल भील के सरकारी हैंडपंप छूने के बाद शकील, नासिर, बबलू समेत अन्य लोगों ने उसे गालियाँ देनी शुरू कर दीं। इसके बाद उस पर सरिया से हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। इसके बाद, जब किशनलाल के परिजन उसे हॉस्पिटल ले जाने लगे तब मुस्लिम युवकों ने उन्हें हॉस्पिटल जाने से भी रोक दिया। तब, परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने पर किशनलाल को हॉस्पिटल ले जाया गया। जहाँ, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जनजातीय युवक की हत्या को लेकर सूरसागर थानाधिकारी डॉ गौतम डोटासरा का कहना है कि परिजनों की शिकायत मिलने के बाद रात को ही पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया था। कुछ आरोपित फरार हैं उनकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शकील, नासिर और बबलू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपितों पर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 के तहत केस दर्ज किया है।

किशनलाल की मौत की जानकारी मिलने के बाद, उसके रिश्तेदार व जनजातीय संगठन के लोग भी हॉस्पिटल पहुँच गए। वहाँ इन लोगों ने मॉर्चरी के बाहर धरने पर बैठकर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई व मृतक के परिवार को एक सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपए का मुआवजा देने की माँग की है। जनजातीय संगठन के लोगों का कहना है कि समुचित मुआवजा न मिलने पर आने वाले दिनों में विरोध प्रदर्शन और बढ़ेगा।

मुस्लिम युवकों की हिंसा का शिकार हुए मृतक किशनलाल के भाई अशोक भील ने कहा है कि सरकारी हैंडपंप में मोटर लगी हुई है। उस पर शकील, नासिर और बबलू का कब्जा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ये लोग किसी अन्य समुदाय के व्यक्ति को पानी नहीं भरने देते हैं। अगर कोई पानी भरता है तो उसका पाइप काट देते हैं। आरोपितों ने किशनलाल और उसके बेटे के साथ भी मारपीट की है।

इस घटना पर दलित समाज के नेता अनिल तेजी ने कहा है कि पानी जैसी चीज के लिए एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। वह अपने घर में इकलौता व्यक्ति था जो मजदूरी करके परिवार के सभी लोगों का पेट भरता था। उन्होंने कहा कि जाति विशेष के इन लोगों ने किशनलाल को पानी के लिए मार दिया। उन्होंने पूछा कि एक ओर समाज में यह नारा लगाते हैं मीम और भीम भाई-भाई, वहीं आज कहाँ गए वह जो भाई-भाई का नारा लगाते थे। उन्होंने कहा, “इस भीम को मार दिया है कोई भी मीम यहाँ पर धरने पर नहीं पहुँचा है।”

प्यार में महिला से मर्द बनी टीचर, छात्रा से की शादी: राजस्थान के स्कूल में परवान चढ़ी चाहत, लिंग बदलवाने को करवाई सर्जरी

राजस्थान के भरतपुर में 4 नवंबर 2022 को हुई एक शादी चर्चा का विषय बन गई है। यह शादी 30 साल के आरव और 21 साल की कल्पना की है। आप यह जानकर हैरत में रह जाएँगे कि कुछ समय पहले तक आरव का नाम मीरा होता था और वह भी महिला ही थी। जेंडर चेंज करवाकर वह आरव बनी और फिर कल्पना संग फेरे लिए। इस दौरान उसे तीन बार सर्जरी से गुजरना पड़ा।

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार इस कहानी की शुरुआत 2016 में हुई। कल्पना 10वीं में पढ़ने के लिए नगला के राजकीय माध्यमिक स्कूल आई। यहीं 2013 में मीरा की पीटी टीचर के तौर पर नौकरी लगी थी। कल्पना कबड्डी की खिलाड़ी थी तो दोनों के बीच संपर्क हुआ।

कबड्डी टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए कई बार मीरा के साथ ही कल्पना जाया करती थी। इसी दौरान दोनों की नजदीकियाँ बढ़ी। दो साल बाद दोस्ती प्यार में बदला। 2018 में मीरा ने कल्पना को प्रपोज किया। फिर शादी के लिए मीरा ने लिंग बदलवाने का फैसला किया।

सर्जरी के बाद 2020 में मीरा का रूप पूरी तरह बदल गया और वह आरव हो गई। दरअसल, मीरा पैदा तो लड़की के रूप में हुई थी, मगर उसके हाव भाव लड़कों जैसे थे। चिकित्सकों की राय में इसे डिस्फोरिया कहा जाता है।

चार नवंबर को कल्पना और आरव ने अपने-अपने परिवारों की सहमति से शादी कर ली। आरव ने बताया कि वह फीमेल कोटे से सरकारी स्कूल में शिक्षक बना था। स्कूल में पढ़ने वाली कल्पना अच्छी खिलाड़ी थी। उन्होंने बताया कि जेंडर चेंज करवाने की प्रक्रिया में कल्पना ने पूरा साथ दिया। आरव के अनुसार सर्जरी से पहले शादी को लेकर उन्होंने घरवालों से भी बात की थी। उन्होंने इसके लिए सहमति दी थी।

वहीं कल्पना का कहना है कि वह इस शादी से खुश है। यदि मीरा सर्जरी करवाकर आरव न बना होता तो भी वह उससे ही शादी करती। कल्पना के अनुसार शुरू में उसे लगता था कि लोग इस शादी को लेकर क्या कहेंगे। लेकिन आरव से हौसला मिलने के बाद उसने इसके बारे में सोचना छोड़ दिया।

भारत का राष्ट्रध्वज, उसको रौंदता मुल्ला… T20 विश्व कप के बहाने शोएब अख्तर ने वीडियो शेयर कर तिरंगे का किया अपमान, लोग बोले – औकात मत भूल

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने T20 विश्व कप के अपने अंतिम ग्रुप मैच में बांग्लादेश को हरा कर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने इस पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसके माध्यम से उन्होंने भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि 4 लोग चटाई बिछा कर बैठे हुए हैं और उधर से एक गाड़ी चलती हुई आ रही है। गाड़ी के ऊपर पाकिस्तान का झंडा लगा है।

शोएब अख्तर द्वारा ट्वीट किए गए इस वीडियो में जमीन पर बैठे लोगों के शरीर पर ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत का झंडा दिखा कर उन्हें उन टीमों के रूप में दिखाया गया है। गाड़ी के आते ही ये लोग भागने लगते हैं। इसके बाद वो गाड़ी उस चटाई को रौंदते हुए आगे बढ़ जाती है। फिर उसका दरवाजा खुलता है और उसमें से एक बूढ़ा मुल्ला निकलता है। निकल कर वो कहता है, “सलाम मालिक।” साथ ही बैकग्राउंड में म्यूजिक भी बज रहा होता है।

शोएब अख्तर ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, “ये होती है एंट्री।” हालाँकि, भारत के तिरंगे झंडे को पाकिस्तान द्वारा रौंदते हुए दिखाने के लिए लोगों ने उन्हें आड़े हाथों भी लिया। ‘जेम्स ऑफ बॉलीवुड’ ने लिखा, “भारत के झंडे को रौंदने का इनका स्वप्न पुराना है, बस अवसर चाहिए। यह शोएब अख्तर भारत से कमाई करता है और प्रकट रूप से इंटरव्यू में ‘गज़वा ए हिंद’ का समर्थन भी करता है। हिंदू मूर्ख है जो उसी को पालता है जो उसको डसता है।”

हार्दिक नामक ट्विटर यूजर ने ‘भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)’ को टैग करते हुए इस वीडियो पर संज्ञान लेने की अपील की। हार्दिक ने लिखा कि शोएब अख्तर सरेआम भारत के झंडे को बेइज्जत कर रहा है, हमेशा ‘गज़वा-ए-हिन्द’ की बात करता हैं और आप लोग इसे भारत के करदाताओं के पैसों से पालते हो। यूजर ने BCCI को चेताया कि अगर ये सब बंद नहीं हुआ तो संस्था के खिलाफ भी जनता द्वारा आवाज़ उठाई जाएगी।

वहीं रामूर्ति होल्कर नामक यूजर ने शोएब अख्तर को लिखा, “कितने शर्म की बात है। तुम भी एक दिन क्रिकेटर थे, आज आतंकियों जैसी हरकत है। इसलिए, पाकिस्तानी सोच ही आतंकी है। संसार भूला नही है, श्रीलंका के खिलाड़ियों पर आतंकी हमले से क्रिकेट जगत आहत हुआ था, और आपके पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।” लोगों ने इस दौरान शोएब अख्तर पर मीम्स भी शेयर किए और चेताया कि वो अपनी औकात न भूलें।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान गिर पड़े कॉन्ग्रेस नेता, हार्ट अटैक से हो गई मौत: महाराष्ट्र की घटना, राहुल गाँधी ने जताया शोक

कॉन्ग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान पार्टी नेता और ‘सेवा दल’ के महासचिव कृष्णकांत पांडेय की मौत हो गई है। निधन से पहले वह तिरंगा लेकर यात्रा में चल रहे थे। इसके थोड़ी बाद हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई है। कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी और जयराम रमेश सहित कई अन्य नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, जब यह हादसा हुआ तब कॉन्ग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में थी। इसी दौरान बिलोली के देगलूर और अटकली के बीच यात्रा के दौरान कृष्णकांत पांडेय जमीन में गिर गए। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें एंबुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया गया। वहाँ डॉक्टर्स ने हार्ट अटैक बताते हुए उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कॉन्ग्रेस नेता जयराम रमेश ने कृष्णकांत पांडेय के निधन की पुष्टि की करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है, “भारत जोड़ो यात्रा के 62वें दिन सेवा दल के महासचिव कृष्ण कुमार पांडे राष्ट्रीय ध्वज थामे हुए थे। वह दिग्विजय सिंह और मेरे साथ चल रहे थे। थोड़ा देर बाद उन्होंने एक सहयोगी को तिरंगा दे दिया और वापस चले गए। इसके बाद वे गिर गए तब उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।”

वहीं, राहुल गाँधी ने ट्वीट कर कहा, “कांग्रेस सेवा दल के महासचिव, कृष्णकांत पांडे जी का निधन पूरे कॉन्ग्रेस परिवार के लिए बहुत दुःखद है। उनके प्रियजनों को मैं अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। आज, यात्रा के दौरान अंतिम समय में उन्होंने हाथों में तिरंगा थामा था। देश के लिए उनका समर्पण हमें सदा प्रेरणा देता रहेगा।”

बता दें कि कॉन्ग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। कुल 3500 किलोमीटर की दूरी तय करने के दौरान यह यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी और जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरुआत से ही विवादों में घिरी रही है। मशहूर फिल्म KGF चैप्टर-2 के गानों के कॉपीराइट मामले में सोमवार (7 नवंबर 2022) को बेंगलुरु की एक कोर्ट ने कॉन्ग्रेस और ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक करने का आदेश दिया था।

‘मैं गणपति-गौरी इत्यादि देवी-देवताओं को नहीं मानूँगा’: छत्तीसगढ़ में दिलाई गई हिंदू विरोधी शपथ, कॉन्ग्रेसी महापौर भी थीं मौजूद

कॉन्ग्रेस शासित छत्तीसगढ़ से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में हिंदू विरोधी शपथ दिलवाई जा रही है। वीडियो राजनांदगांव का है। इस दौरान कॉन्ग्रेस की महापौर हेमा सुदेश देशमुख भी मौजूद थीं।

वीडियो राजनांदगांव के वार्ड मोहरा में आयोजित राज्यस्तरीय बौद्ध सम्मेलन का है। यह वीडियो 7 नवंबर 2022 का है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लोगों को हिंदू देवी-देवताओं को नहीं मानने की शपथ दिलाई जा रही है।

वीडियो में एक व्यक्ति वहाँ मौजूद लोगों को शपथ दिलाते हुए कह रहा है, “मैं गौरी,गणपति इत्यादि हिन्दू धर्म के किसी भी देवी-देवताओं को नहीं मानूँगा और ना ही कभी उनकी पूजा करूँगा। मैं इस बात पर कभी विश्वास नहीं करूँगा कि ईश्वर ने कभी अवतार लिया है।” इस दौरान शपथ दोहराने वाले लोगों में महापौर देशमुख भी दिख रहीं हैं।

जनजातीय मामलों की केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने यह वीडियो ट्वीट करते हुए कहा है, “कॉन्ग्रेस राज में हिंदू विरोध चरम पर है। यहाँ हिंदू आस्था पर खुलेआम प्रहार किया जा रहा है और कॉन्ग्रेस की राजनांदगांव महापौर हिंदू धर्म के विरूद्ध शपथ ले रही हैं। कोई सनातन विरोधी कार्यक्रम हो और कॉन्ग्रेस से उसके तार ना जुड़े ऐसा हो सकता है क्या?”

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रवक्ता नीलू शर्मा ने भी इस आयोजन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ऑपइंडिया को बताया, “एक तरफ भूपेश बघेल की सरकार छतीसगढ़ में राम गमन पथ निर्माण की बात करती है। दूसरी और कॉन्ग्रेस नेता हिंदू विरोधी कार्यक्रमों में शिकरत करते हैं। कॉन्ग्रेस महापौर की ऐसे कार्यक्रम में मौजूदगी दुर्भाग्यजनक है।”

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इसी तरह का कार्यक्रम दिल्ली में भी हुआ था। 5 अक्टूबर 2022 को आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 10 हजार लोगों को हिंदू विरोधी शपथ दिलाई गई थी। इसका आयोजन बौद्ध सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा नई दिल्ली के झंडेवालान स्थित डॉ. बीआर अंबेडकर भवन में किया गया था।

इस कार्यक्रम में केजरीवाल सरकार के तत्कालीन मंत्री राजेंद्र पाल गौतम भी शामिल हुए थे। गौतम ने इसकी कुछ तस्वीरें ट्विटर पर साझा करते हुए कहा था, “आज मिशन जय भीम के तत्वाधान में अशोका विजयदशमी पर डॉ. अंबेडकर भवन रानी झाँसी रोड पर 10000 से ज्यादा बुद्धिजीवियों ने तथागत गौतम बुद्ध के धाम में घर वापसी कर जाति विहीन और छुआछूत मुक्त भारत बनाने की शपथ ली। नमो बुद्धाय, जय भीम!”

इस कार्यक्रम में गौतम समेत कई लोग एक शपथ लेते भी दिखे थे। इसमें कहा गया था, “मैं हिंदू धर्म के देवी देवताओं ब्रह्मा, विष्णु, महेश, श्रीराम और श्रीकृष्ण को भगवान नहीं मानूँगा, न ही उनकी पूजा करूँगा। मुझे राम और कृष्ण में कोई विश्वास नहीं होगा, जिन्हें भगवान का अवतार माना जाता है।” इस दौरान यह भी कहते हुए सुना गया, “मैं इस बात को नहीं मानता और न ही मानूँगा कि भगवान बुद्ध विष्णु के अवतार थे। मैं इसे केवल पागलपन और झूठा प्रचार मानता हूँ। मैं श्राद्ध नहीं करूँगा और न ही पिंडदान करूँगा।” इसके बाद गौतम को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

‘जैसे जानवरों को बेचते हैं तुझे बेच दूँगा’: समीर अहमद ने पहचान छिपा फँसाया, फिर इतना प्रताड़ित किया कि कोमल शर्मा ने कर ली आत्महत्या

लव जिहाद ने एक और हिंदू युवती की जान ले ली है। इस युवती की पहचान हरियाणा के यमुनानगर की कोमल शर्मा के तौर पर सामने आई है। आरोपित समीर अहमद उत्तर प्रदेश के शामली जिले के झिंझाना कस्बे का रहने वाला है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार युवती ने करीब तीन महीने पहले आत्महत्या कर ली थी। प्रकरण तब सामने आया जब युवती की सुसाइड नोट लेकर उसकी भाभी 7 नवंबर 2022 को शामली जिला अधिकारी के पास पहुँची।

शिकायत में बताया गया है कि फेसबुक के जरिए समीर और कोमल का संपर्क हुआ था। समीर ने खुद को हिंदू बता 5 साल पहले कोमल से शादी की। इस दौरान कई बार उसका गर्भपात कराया गया। बाद में वह कोमल को ब्लैकमेल करने लगा और खुद आकर शामली में रहने लगा। इसी बीच कोमल को उसके मुस्लिम होने का पता चला और सदमे में आकर उसने आत्महत्या कर ली।

कोमल की भाभी ने बताया ​है कि अपने बच्चे की तबीयत खराब होने और पति की मौत की वजह से उन्हें शिकायत करने में देरी हुई है। यह भी कहा है कि कानूनी कार्रवाई रोकने के लिए समीर उन्हें भी धमकी दे रहा है। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार शामली की डीएम जसजीत कौर ने पुलिस को जाँच के निर्देश दिए हैं। शामली पुलिस ने भी ट्ववीट कर इसकी पुष्टि की है।

कोमल ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था। यह नोट भी उसकी भाभी ने अपनी शिकायत के साथ दी है। इसमें कोमल ने बताया है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही समीर उसे टॉर्चर करने लगा। उससे पैसों की डिमांड करता था। निजी फोटो उसके परिजनों को भेजने और सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देता था। जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि जैसे जानवर को बेचते हैं, वैसे तुझे बेच दूँगा। नोट में समीर की अम्मी और भाई पर भी धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

(नोट: पुलिस जाँच में पता चला है कि कोमल शर्मा जीवित है। जो महिला लक्ष्मी बनकर शिकायत करने आई थी, असल में वही कोमल शर्मा है। केस में आए नए मोड़ के बारे में आप इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ सकते हैं)

पत्नी ने प्रेमी बबलू खान के साथ मिल कर रची साजिश, प्रॉपर्टी डीलर पति को मरवा डाला: सुपारी में दिया 65 तोला सोना, शूटर दोस्त मोहम्मद्दीन भी गिरफ्तार

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक महिला द्वारा 65 तोला सोने की सुपारी देकर पति की हत्या करवाने का मामला सामने आया है। मृतक बड़ा प्रॉपर्टी डीलर था, जिसकी संपत्ति हड़पने के लिए उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी बबलू खान के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और फिर सुपारी देकर मरवा दिया। पुलिस ने आरोपित महिला और शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, महिला का प्रेमी बबलू खान अब भी फरार है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 30 अक्टूबर 2022 की रात गुरुग्राम के सेक्टर-22 पालम विहार इलाके में बन रही एक इमारत में प्रॉपर्टी डीलर धर्मेश यादव सो रहे थे। इस दौरान दो शूटर्स ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस को शुरुआती जाँच में पता चला था कि मृतक धर्मेश और उसकी पत्नी के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। साथ ही, नीतू उसके चरित्र पर भी शक करती थी।

इस मामले में पुलिस का कहना है कि शुरुआती जाँच में सामने आई बातों को ध्यान में रखते हुए जब उन्होंने मृतक धर्मेश यादव के घर में काम करने वाली नौकरानी से पूछताछ की तो पता चला कि नौकरानी ने ही बबलू खान से नीतू को मिलवाया था। जिसके बाद, दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया था। बबलू खान यूपी के संभल जिले अंतर्गत बहजोई का रहने वाला है। यही नहीं, देहरादून के दून स्कूल में पढ़ने वाले अपने बच्चों से मिलने के लिए नीतू जब जाती थी तो बबलू भी उसके साथ पहुँच जाता था

पुलिस ने यह भी कहा है कि प्रॉपर्टी डीलर धर्मेश की पत्नी की नजर उसकी प्रॉपर्टी पर थी। इसी वजह से उसने अपने प्रेमी बबलू खान और उसके दोस्त मोइनुद्दीन के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और फिर सुपारी देकर मरवा दिया। नीतू ने पति की हत्या के लिए 650 ग्राम यानी 65 तोला सोना देकर अपने पति की हत्या की सुपारी दी थी, जिसकी कीमत करीब 34 लाख रुपए बताई जा रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, नीतू ने कबूल किया है कि उसने अपने प्रेमी बबलू खान के साथ मिलकर धर्मेश की हत्या की शाजिश रची और बाद में अपने प्रेमी बबलू खान के साथ शादी करने का प्लान बनाया था। हत्या के इस मामले में पुलिस ने नीतू के अलावा बबलू खान के दोस्त मोहम्मद्दीन को गिरफ्तार किया है। उसे शूटर बताया जा रहा है।

‘देश में फिर आतंकी हमले की फिराक में दाऊद इब्राहिम, सिंडिकेट खड़ा कर के कर रहा टेरर फंडिंग’: NIA की चार्जशीट, नेता-व्यापरी-सेलेब्रिटी हैं निशाना

राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) ने टेरर फंडिंग मामले में अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim), उसके सहयोगी छोटा शकील समेत मुंबई से गिरफ्तार अन्य आरोपितों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की है। इस चार्जशीट में एनआईए ने आरोप लगाया है कि दाऊद इब्राहिम एक बार फिर देश में आतंकी हमले करवाना चाहता है। जिसके लिए लगातार टेरर फंडिंग भी कर रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई की एनआईए कोर्ट में दायर चार्जशीट में एनआईए ने आरोप लगाया है कि दाऊद इब्राहिम मुंबई में आतंक का सिंडिकेट खड़ा करना की कोशिश कर रहा है। जिसके लिए वह हवाला के जरिए देश में लाखों रुपए भेज चुका है। बता दें कि मुंबई पुलिस ने इसी साल अगस्त में दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील के तीन सहयोगियों आरिफ अबुबकर शेख, शब्बीर अबुबकर शेख और मोहम्मद सलीम कुरैशी को गिरफ्तार किया था।

एनआईए ने इन पर मुंबई समेत भारत के अन्य हिस्सों में आतंकवादी और आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा लोगों के मन में आतंक का डर पैदा करने के लिए ‘टेरर फंडिंग’ लेने का आरोप लगाया है। राष्ट्रीय जाँच एजेंसी ने यह भी कहा है कि दाऊद इब्राहिम की ‘डी-कंपनी’ ने राजनीतिक नेताओं और व्यापारियों सहित सेलेब्रिटीज पर हमला करके भारत में आतंक फैलाने के लिए एक स्पेशल यूनिट की स्थापना की है। इस यूनिट के माध्यम से वह देश भर में आतंक फैलाने की साजिश रच रहा है।

कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में एनआईए ने कहा है, “जाँच में यह सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपितों को भगोड़े दाऊद इब्राहिम से हवाला के जरिए बड़ी रकम हासिल हुई है। गवाहों के बयान और फरार आरोपित (दाऊद और शकील) के पिछले आचरण से स्पष्ट है कि पैसा मुंबई और भारत के अन्य हिस्सों में बड़ी आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देने के लिए भेजा गया है।”

चार्जशीट में यह भी दावा किया है कि गिरफ्तार आरोपित आरिफ शेख और शब्बीर शेख को पाकिस्तान से दुबई होते हुए मुंबई के लिए हवाला चैनल के जरिए इसी साल 25 लाख रुपए भेजे गए थे। इन दोनों आरोपितों को यह पैसा दाऊद इब्राहिम के कहने पर छोटा शकील ने भेजा था। यही नहीं, दाऊद बीते 4 सालों में 12-13 करोड़ रुपए भी भेज चुका है। एनआईए ने दावा किया है कि जाँच के दौरान ऐसे कई सबूत सामने आए हैं, जिनमें गिरफ्तार और वांछित आरोपित पैसे की जबरन वसूली करके डी-कंपनी और आतंकवादी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए पैसों की वसूली कर रहे थे।

ऑफिस-दुकानों और घरों में जाता है जो पानी का जार, अब उसमें भी थूक! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, बोले लोग – ये समाज के दुश्मन

थूक लगाकर रोटी सेंकने के कई मामले सामने के बाद अब पानी की बोतलों में थूकने का वीडियो सामने आया है। दिल्ली भाजपा के पूर्व मीडिया प्रमुख (अब निलंबित) नवीन कुमार जिंदल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसका वीडियो शेयर किया है। इसका साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा, “पानी जिहाद।”

हालाँकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि यह वायरल वीडियो कब का है और कहाँ का है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक शख्स पानी की बड़ी कैन को साफ करने के बाद उसमें थूक रहा है। इन पानी के कंटेनरों को काफी स्वच्छ माना जाता है। आमतौर पर ऑफिस, दुकानों, होटलों और यहाँ तक की घरों में भी इसका पानी पीने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स में काफी आक्रोश है।

एक यूजर ने लिखा, “दोस्तो, ये देखने के बाद हो सके तो घर से पानी लेकर बाहर निकलो। ऐसे भेड़िए समाज के दुश्मन हैं। इनका सामाजिक बहिष्कार कर देना चाहिए।”

गीता शर्मा लिखती हैं, “इन लोगों के दिमाग को क्या हो गया है। प्रभु इन सबको सद्बुद्धि दें अगर सद्बुद्धि ना आए तो सज़ा दें।” इसके जवाब में शिवम उपाध्याय लिखते हैं, “इनका कुछ नहीं होने वाला है ये जिहादी थे, जिहादी हैं और जिहादी ही रहेंगे और जिहादी रहकर ही मरेंगे।”

एक और यूजर ने कहा कि ऐसी हरकतें बहुत ही आपत्तिजनक और चिंतन का कारण हैं। यह जहाँ भी हो रहा है, बहुत गलत है और सभी प्रदेशों और केंद्र सरकार को इसके विरोध में कानून बनाना चाहिए।

रीना सिंह लिखती हैं, “अच्छा… तभी दादी-नानी कहती थीं कि इनके घर का तो पानी भी नहीं पीना चाहिए। हमें लगता है कि वो यह सब जानती थीं।”

गौरतलब है कि इस साल जुलाई में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बिजनौर जिले में एक होटल में थूक लगाकर रोटियाँ बनाने का मामला सामने आया था। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपित अरबाज़ को गिरफ्तार कर लिया था। मामला बिजनौर के जलालाबाद चौक स्थित ज़ाकिर सदाबहार नाम के होटल का था। इससे पहले भी यूपी के कई जिलों में रोटी पर थूक लगाने के वीडियो वायरल हुए हैं।