Home Blog Page 936

‘जिसे कहते हैं अटाला मस्जिद, उसकी दीवारों पर त्रिशूल-फूल-कलाकृतियाँ’: ​कोर्ट पहुँचे हिंदू, कहा- यह माता का मंदिर

उत्तर प्रदेश की एक और मस्जिद का मामला कोर्ट पहुँच गया है। हिंदुओं ने अटाला मस्जिद को ‘माता मंदिर’ बताते हुए जौनपुर की दीवानी अदालत में दावा पेश किया है। जौनपुर की इस मस्जिद की दीवारों पर मंदिर से कई जुड़े चिह्न मौजूद होने की बात कही है। इनमें त्रिशूल, फूल और अन्य हिंदू कलाकृतियाँ भी शामिल हैं।

रिपोर्ट के अनुसार आगरा के वकील अजय प्रताप सिंह ने याचिका दाखिल की है। उन्होंने उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड और अटाला मस्जिद की प्रबंधन कमेटी के खिलाफ दावा पेश किया है। कहा है कि जिसे मस्जिद बताया जाता है, वह असल में माता का मंदिर है।

उन्होंने अपने दावे में कई पुस्तकों में उल्लेखित संदर्भों का हवाला दिया है। साथ ही पुरातत्व विभाग के निदेशक की रिपोर्ट का भी जिक्र किया है। माना जाता है कि अटाला माता मंदिर का निर्माण कन्नौज के राजा जयचंद्र राठौर ने करवाया था।

वकील अजय प्रताप सिंह ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के प्रथम निदेशक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि इस मंदिर को तोड़ने का पहला हुक्म फिरोज शाह ने दिया था। हालाँकि उस समय हिंदुओं के संघर्ष के कारण वह मंदिर तोड़ नहीं पाया। बाद में इब्राहिम शाह ने इस पर कब्जा कर मस्जिद बना दिया।

रिपोर्ट के अनुसार कलकत्ता स्कूल ऑफ आर्ट के प्रिंसिपल ईबी हेवेल ने अपनी किताब में भी अटाला मस्जिद की प्रकृति और चरित्र को हिन्दू बताया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के कई रिपोर्ट्स में अटाला मस्जिद के चित्र हैं। उनमें त्रिशूल, गुड़हल आदि के फूल नजर आते हैं जो हिंदू मंदिरों में होते हैं। वर्ष 1865 के एशियाटिक सोसायटी ऑफ बंगाल के जनरल में भी अटाला मस्जिद में कलश की आकृतियों के होने की बात कही गई है।

रिपोर्ट के अनुसार सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान वकील अजय प्रताप सिंह ने दावा पेश करते हुए कहा कि मस्जिद ही अटाला माता मंदिर का मूल भवन है। यह भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधीन एक संरक्षित स्मारक होने के साथ-साथ राष्ट्रीय महत्व का स्मारक भी है। उल्लेखनीय है कि इस मस्जिद पर हिंदू काफी समय से दावा कर रहे हैं। पहली बार मामला अदालत में पहुँचा है।

8 दिन पहले घर से मंदिर के लिए निकली हिंदू लड़की, अब तक सुराग नहीं: पीड़ित परिवार का दावा- निकाह-धर्मांतरण की नीयत से निजामुद्दीन ने किया किडनैप

बिहार के सुपौल में निजामुद्दीन नाम के मुस्लिम युवक ने एक हिंदू लड़की को मंदिर से किडनैप कर लिया। हिंदू लड़की के परिजनों ने ‘धर्मांतरण और निकाह’ के लिए किडनैपिंग का आरोप लगाया है। इस मामले के 8 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक लड़की न तो बरामद हो सकी है और न ही मुख्य आरोपित निजामुद्दीन।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये मामला सुपौल के त्रिवेणीगंज पुलिस स्टेशन इलाके का है, जहाँ 10 मई 2024 की शाम को हिंदू लड़की का अपहरण मंगल बाजार स्थित चंपावती मंदिर से कर लिया गया। मुख्य आरोपित का नाम निजामुद्दीन है, जो सुपौल नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 का रहने वाला है। लड़की के परिजनों का आरोप है कि निजामुद्दीन ने अपने परिवार की मदद से लड़की का अपहरण किया है, ताकि उसका धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर सके। परिजनों ने निजामुद्दीन, उसके अब्बू सलाउद्दीन, माँ शाजहाँ,भाई वसीम अकरम,भाई मोहम्मद अजहरुद्दीन, भाई मोहम्मद जियाउद्दीन और बहन फहमीदा नासरीन के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है।

त्रिवेणीगंज थाने में इस बाबत एफआईआर दर्ज कराई गई है, जिसमें पीड़ित की माँ ने बताया कि 10 मई की शाम करीब सात बजे से उनकी 22 वर्षीय बेटी घर से गायब है। काफी खोजबीन करने के बाद पता चला कि नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 4 निवासी मोहम्मद सलाउद्दीन का 26 वर्षीय बेटा निजामुद्दीन उर्फ गुलाब ने एक षड्यंत्र के तहत झूठे प्यार के जाल में उसे फँसा लिया और चंपावती मंदिर में बुलाकर वहाँ से अगवा कर लिया। पीड़िता की माँ ने बताया कि उसे शक है कि मेरी बेटी को अगवा कर ग़लत इरादों से धर्मांतरण करा उसके साथ जबरन बेटे की शादी कराना चाहता है। गायब बेटी की खोजबीन वो कर ही रही थी कि तभी इस बात का पता चला। ये लोग रिश्तेदारों के साथ मिलकर इस तरह का कुकृत्य करने वाले हैं।

इस मामले में त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष ने रामसेवक रावत ने कहा है कि पुलिस ने निजामुद्दीन उर्फ गुलाब के पिता मोहम्मद सलाउद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही लड़के और लड़की को भी बरामद किया जाएगा। उन्होंने मामले को प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया है।

‘जो भारत के सैनिकों को रेपिस्ट बताता है, उसका बढ़िया इलाज कर दिया है’: कन्हैया कुमार को दिल्ली में पड़े थप्पड़, कभी बिहार में भी हर दूसरे दिन पड़े थे अंडे-मोबिल

JNU छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार CPI छोड़ कॉन्ग्रेस में आ गए। बिहार की धरती छोड़ दिल्ली में राजनीति करने लगे। लेकिन उनके दिन नहीं बदले हैं। दिल्ली की नॉर्थ-ईस्ट सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे कन्हैया कुमार को चुनाव प्रचार के दौरान एक युवक ने थप्पड़ जड़ दिए।

17 मई 2024 की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार माला पहनाने के बहाने आए युवक ने कन्हैया को थप्पड़ मारे और स्याही फेंकी। इसके बाद कन्हैया कुमार के समर्थकों ने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। घटना उस्मानपुर थाना क्षेत्र के करतार नगर की है। आप की एक महिला पार्षद ने इस घटना को लेकर पुलिस से शिकायत की है।

कॉन्ग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार को आम आदमी पार्टी (AAP) का भी समर्थन हासिल है। उनका मुकाबला बीजेपी के मनोज तिवारी से है जो 2014 से इस सीट का लगातार प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार कन्हैया कुमार पर हमला करने वाले युवक की पहचान दक्ष चौधरी के तौर पर सामने आई है। सोशल मीडिया में उसका भी एक वीडियो वायरल है। वीडियो में युवक कन्हैया कुमार को सबक सिखा देने की बात कर रहा है।

वीडियो में आरोपित युवक कहता है, “जिस कन्हैया कुमार ने नारे लगाए थे भारत तेरे टुकड़े होंगे, अफजल हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा हैं, उसको हम दोनों ने चाँटे मारकर जवाब दिया है। भारत के टुकड़े कोई नहीं कर सकता, जब तक हमारे जैसे सनातनी जिंदा हैं।” वीडियो में आरोपित के साथ दिख रहा एक अन्य युवक कहता है, “उसे (कन्हैया कुमार) दिल्ली में नहीं घुसने देंगे जो भारत के सैनिकों को रेपिस्ट बताता है।” इसके बाद दक्ष चौधरी फिर कहता है, “बहुत बढ़िया इलाज कर दिया जो कहा था वो कर दिया है।” वीडियो में दोनों युवक को भारत माता की जय, इंडियन आर्मी जिंदाबाद, गोमाता की जय और जय श्री राम के नारे लगाते भी सुना जा सकता है।

गौरतलब है कि सीपीआई में रहते हुए कन्हैया कुमार ने 2020 में जब बिहार में ‘जन-गण-मन यात्रा’ निकाली थी तब भी उन्हें इसी तरह के विरोध का सामना करना पड़ा था। जगह​-जगह उनके काफिले पर हमला हुआ था। लोग काफिले पर अंडा, स्याही, जला हुआ मोबिल और पत्थर तक फेंक रहे थे।

CM केजरीवाल के घर से विभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने उठाया: स्वाति मालीवाल की आई मेडिकल रिपोर्ट, आँख-चेहरा-पैर में चोट

आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार को हिरासत में ले लिया है। उधर, पार्टी का कहना है कि विभव ने स्वाति के साथ मारपीट नहीं की, बल्कि उन्होंने विभव को धमकी दी है। इसको AAP ने वीडियो भी जारी किया है। हालाँकि, स्वाति मालीवाल की मेडिकल रिपोर्ट दूसरी ही कहानी कह रही है।

दिल्ली पुलिस की एक टीम शनिवार (18 मई 2024) को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुँची। इस टीम में एडिशनल DCP और ACP भी मौजूद हैं। सीएम हाउस पहुँचकर दिल्ली पुलिस ने विभव कुमार को भी हिरासत में लिया। स्वाति मालीवाल की शिकायत पर पुलिस शुक्रवार (17 मई 2024) को घटना का सीन रिक्रिएट करने के लिए पुलिस मालीवाल को लेकर सीएम हाउस पहुँची थी।

उधर, दिल्ली एम्स के ट्रॉमा सेंटर में मेडिकल के बाद आए रिपोर्ट में स्वाति मालीवाल की आँख, चेहरे और पैर में चोट की पुष्टि हुई है। उनके बाएँ पैर और दाहिनी आँख के नीचे चोट के निशान मिले हैं। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, स्वाति मालीवाल के शरीर में कुल चार जगह चोट के निशान मिले हैं। जब वह मेडिकल कराने के लिए अस्पताल पहुँची थीं तो उन्होंने बताया उनके सिर में भी चोट लगी है।

उधर आम आदमी पार्टी का अलग ही दावा है। आम आदमी पार्टी लगातार वीडियो जारी कर ही है और कह रही है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार ने स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट नहीं है। उनका दावा है कि स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार के साथ बदतमीजी की और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को धमकाया। वीडियो में सुरक्षाकर्मी को मालीवाल को लेकर बाहर निकलते दिख रहे हैंं।

दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज का कहना है, “जब कोई महिला इस तरह के आरोप लगाती है तो लगता है कि उनकी बातों में सच्चाई होगी। हमें भी स्वाति मालीवाल जी के मामले में यही लगा था, लेकिन जब कल सीएम आवास के Drawing Room का वीडियो समाने आया, उसमें कुछ अलग ही दिख रहा है।”

भारद्वाज ने आगे कहा, “Video में स्वाति जी दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को ही धमकाते हुए दिख रही हैं। वह जो मारपीट और कपड़े फाड़े जाने का आरोप लगा रही हैं, उस वीडियो में ऐसा कुछ नहीं दिख रहा। वह तो आराम से बैठी हुई हैं। BJP की ACB ने स्वाति जी पर केस किया हुआ है और उसमें अभी फ़ैसला आना बाक़ी है। BJP के वरिष्ठ नेता भी स्वाति जी के सम्पर्क में हैं।”

बता दें कि स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक विभव कुमार पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मालीवाल का आरोप है कि सीएम आवास पर उनके साथ मारपीट की गई। स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया है कि विभव कुमार पर उनके पेट, छाती और मुँह पर घूँसा और पैरों से मारा। इसके कारण उन्हें चलने में परेशानी हो रही थी।

‘अगर तुम पाकिस्तान में होती, तो अब तक तुम्हें किडनैप कर लेता’ : कनाडा में मौलाना जैसे दिखने वाले कैब ड्राइवर का वीडियो वायरल, लोग बोले-डिपोर्ट करो

कनाडा के टोरंटो शहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पाकिस्तानी मूल के मौलाना की तरह दिखने वाला दाढ़ीधारी कैब ड्राइवर अपनी सवारी से बात कर रहा है, जिसमें वो बोलता दिख रहा है कि ‘अगर तुम पाकिस्तान में होती, तो अब तक मैं तुम्हें किडनैप कर चुका होता।’ मौलाना आगे बोलता है, ‘चूँकि ये कनाडा है, तो मैं कुछ नहीं कर सकता।’ हालाँकि महिला सवारी और कैब ड्राइवर दोनों ही हँसते-मुस्कराते देखे-सुने जा सकते हैं। इस वीडियो पर काफी लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं, जिसमें से कुछ लोग तो उस कैब ड्राइवर को कनाडा से डिपोर्ट करने की भी बात कर रहे हैं।

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर ये वीडियो 14 मई को पोस्ट किया गया था, जिसे अबतक 6 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो कनाडा के टोरंटो शहर का है, जिसमें पाकिस्तानी मूल के व्यक्ति की तरह दिखने वाले कैब ड्राइवर की महिला सवारी से बातचीत हो रही है। वीडियो में पहले ड्राइवर कहता है, ‘तुम अगर पाकिस्तान में पैदा होती तो मैं तुम्हें किडनैप कर चुका होता’ इस पर हैरानी जताते हुए महिला कहती है, तुम मुझे वाकई किडनैप कर लेते? इस पर ड्राइवर जवाब देता है, ‘बिल्कुल, क्योंकि मेरे पास तुम्हें पाने का कोई दूसरा रास्ता ही न रहता।’

सोशल मीडिया पर बहुत सारे लोगों का कहना है कि इस कैब ड्राइवर पर ऊबर को ऐक्शन लेना चाहिए और सस्पेंड कर देना चाहिए। कई दूसरे लोगों ने कहा कि इस ड्राइवर को पकड़कर पाकिस्तान डिपोर्ट कर देना चाहिए। हालाँकि कुछ लोग ये कहकर ड्राइवर का बचाव कर रहे हैं कि वो हल्के-फुल्के अंजाम में बात कर रहा है और वीडियो को कई जगहों पर एडिट किया गया है। ऐसे में उसकी बातचीत किसी और मतलब में भी हो सकती है।

वहीं, कई लोगों का कहना है कि बातचीत किसी भी मकसद से क्यों न हो, कोई किडनैपिंग की बात कैसे कर सकता है? ऐसे में ऊबर को अपने इस कैब ड्राइवर पर कार्रवाई करनी चाहिए। एक व्यक्ति ने इस वीडियो के जवाब में लिखा कि कैब ड्राइवर ने कनाडा में जाकर गलती से ही सही, पाकिस्तान के अंदर की हकीकत खोल दी है।

‘AAP झूठ की बुनियाद पर बनी पार्टी, इसकी विश्वसनीयता शून्य नहीं, माइनस में’ – BJP के साथ स्वाति मालीवाल मुद्दे पर जेपी नड्डा का पलटवार

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के मामले में पुलिस जाँच के साथ-साथ राजनीति भी तेज हो गई है। दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP की वरिष्ठ नेता आतिशी ने एक बार फिर स्वाति मालीवाल पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि स्वाति मालीवाल कुछ महीनों से भाजपा के संपर्क में हैं। इसके पहले उन्होंने कहा था कि मालीवाल भाजपा की साजिश की मोहरा हैं।

आतिशी ने कहा, “(मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के PA) विभव कुमार जी ने पुलिस को 13 मई को हुई घटना के बारे में विस्तार से बताते हुए शिकायत की है। उन्होंने बताया कि स्वाति जी ज़बरदस्ती सीएम आवास में घुसीं और Drawing room में बैठ गईं। उन्होंने वहाँ सीएम से मिलने की ज़िद की। वो वहाँ बिना Appointment के पहुँची थीं।”

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने आगे बताया, “वह (स्वाति मालीवाल) घर के कमरों में ज़बरदस्ती घुसना चाह रही थीं। यह सब घटनाएँ बताती हैं कि यह एक साज़िश थी। यह साज़िश केवल विभव जी पर आरोप लगाने की नहीं थी। अगर उस दिन सीएम केजरीवाल जी मिल लिए होते तो ये आरोप आज अरविंद केजरीवाल जी पर लग रहे होते।”

आतिशी ने आगे कहा, “BJP और केंद्र सरकार विपक्ष के नेताओं को अपनी जाँच एजेंसियों के माध्यम से ब्लैकमेल करके अपने साथ मिला लेती है। स्वाति मालीवाल जी के मामले में भी यही हुआ। उनके ऊपर ACB की जाँच चल रही है। BJP ने चुनाव के समय उन्हें मोहरा बनाया। वह BJP के नेताओं से संपर्क में थीं। दिल्ली पुलिस इस मामले की निष्पक्ष जाँच करे तो सब साफ़ हो जाएगा।”

स्वाति पर गंभीर आरोप लगाते हुए आतिशी ने कहा, “स्वाति मालीवाल पर एंटी करप्शन ब्यूरो का एक भर्ती घोटाले का मामला चल रहा है। अब ये मामला खत्म होने के करीब आ रहा है। इसलिए ऐसा लगता है कि भाजपा का ये जो फॉर्मूला है कि अलग-अलग नेताओं पर केस करना, उसी फॉर्मूले को स्वाति मालीवाल पर इस्तेमाल किया गया होगा।”

दिल्ली सरकार की मंत्री ने आगे कहा, “हमें विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि पिछले कुछ महीनों से वे (स्वाति मालीवाल) भाजपा नेताओं के लगातार संपर्क में हैं। दिल्ली पुलिस इस बात की भी जाँच करे कि ये कैसा षडयंत्र है। इस पर पूरी जाँच होनी चाहिए कि स्वाति मालीवाल किस तरह से भाजपा के संपर्क में थीं।”

आम आदमी पार्टी के आरोपों पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि AAP झूठ की बुनियाद पर बनी पार्टी है। इसकी विश्वसनीयता शून्य नहीं, माइनस में है। अरविंद केजरीवाल अब हर तरह से बेनकाब हो गए हैं। स्वाति मालीवाल के भाजपा से संपर्क को लेकर नड्डा ने कहा, “हमने उनसे कभी बात नहीं की, न ही हमारी पार्टी के किसी भी व्यक्ति ने उनसे बात की। हम इस तरह काम नहीं करते हैं।”

पुलिस जिसे खोज रही थी नगरी-नगरी-द्वारे-द्वारे… वो घूम रहा था गुरुद्वारे: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ वाले गुरुचरण सिंह लौटे घर

टीवी की प्रसिद्ध धारावाहिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में सोढ़ी के किरदार से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले गुरुचरण सिंह 25 दिन बाद घर लौट आए हैं। लगभग 25 दिन पहले वे अचानक लापता हो गए थे। इसके बाद से उनके परिजन और रिश्तेदार उन्हें खोज रहे थे। गुरुचरण सिंह के लापता होने से संबंधित रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी गई थी।

गुरुचरण सिंह खुद ही घर लौट आए हैं। आने के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की। गुरुचरण सिंह ने खुलासा किया है कि वे इतने दिनों तक कहाँ थे। गुरुचरण सिंह ने बताया कि वे दुनियादारी छोड़कर धार्मिक यात्रा पर चले गए थे। इन 25 दिनों में वे कभी अमृतसर तो कभी लुधियाना में थे। वे कई शहरों के गुरुद्वारे में ठहरे थे। उन्हें जब इस बात का एहसास हुआ कि अब उनको घर लौट जाना चाहिए तो वह आ गए।

गुरुचरण चरण सिंह 22 अप्रैल 2024 को दिल्ली से मुंबई के लिए निकले थे, लेकिन वे 26 अप्रैल तक वहाँ पहुँचे। इसके बाद उनकी खोजबीन शुरू हुई। उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर तो देखा गया था। उसके बाद वे कहाँ गए, किसी को जानकारी नहीं मिली। आखिरकार उनके पिता ने चार दिन बाद पालम थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी। हालाँकि, पुलिस भी उन्हें खोजने में असफल रही।

गुरुचरण सिंह के पिता ने रिपोर्ट में कहा था, “मेरा बेटा गुरुचरण सिंह, उम्र: 50 वर्ष, 22 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे मुंबई जाने के लिए निकला था। वह फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट गया था। वह न तो मुंबई पहुँचा, न ही घर लौटा और ना ही उसका फोन मिल रहा है। वह मानसिक रूप से स्थिर है। हम उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन अब वह लापता है।” उनकी गुमशुदगी को लेकर तरह-तरह की अफवाहें उड़ रही थीं।

कहा जा रहा था कि उन्होंने आत्महत्या कर ली। कभी कहा जा रहा था कि उनका अपहरण कर लिया गया। बीच यह भी खबर आई कि खबर थी कि उनकी शादी होने वाली है। साथ ही वे आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे हैं। इस बीच उनके एटीएम से पैसे निकालने की फुटेज सामने आई थी। बताया गया था कि उन्होंने 14 हजार रुपए निकाले हैं। पुलिस जाँच में उनके 10 से ज्यादा फाइनेंशियल अकाउंट मिले। साथ ही कई सारे जीमेल अकाउंट भी पाए गए थे।

गुरुचरण सिंह ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका निभाई है, जो एक खुशमिजाज आदमी है और हमेशा पार्टी मोड में रहता है। वह अपनी पत्नी के लिए प्यार का इजहार करने से कभी नहीं कतराता। हालाँकि, गुरुचरण ने साल 2013 में इस शो को छोड़ दिया था। हालाँकि, पब्लिक डिमांड पर वह अगले साल शो में लौट आए। साल 2020 में फिर से शो छोड़ने के बाद उनकी जगह अभिनेता बलविंदर सिंह सूरी को ले लिया गया था।

शो छोड़ने के पीछे यह अटकलें लगाई गईं कि गुरुचरण सिंह अपने भुगतान में देरी के कारण शो से बाहर हो गए। हालाँकि, अभिनेता ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी थी। उन्होंने कहा था, “हम प्यार मोहब्बत से आगे बढ़ना पसंद करते हैं। कुछ अन्य कारण हैं जिनके बारे में मैं बात नहीं करना चाहता।” बता दें कि उनकी गुमशुदगी को लेकर दिल्ली पुलिस ने सीरियल के अन्य कलाकारों से भी पूछताछ की थी।

पाकिस्तानी पढ़ने गए थे किर्गिस्तान, अब मारे जा रहे, लड़कियों के साथ हो रहा रेप: कोस रहे अपने PM शहबाज और मरियम नवाज को

पाकिस्तान की खस्ताहाल स्थिति का अंदाजा किर्गिस्तान में चल रहे हालात (Kyrgyzstan Bishkek Clash) से समझा जा सकता है। किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में पाकिस्तानियों को मारा जा रहा है, वहाँ की लड़कियों का रेप किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर जो दावे किए जा रहे हैं, उसके अनुसार अब तक 4 पाकिस्तानी स्टूडेंट की मौत हो चुकी है।

पीड़ित पाकिस्तानी छात्र-छात्राएँ सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर रहे हैं। उनके साथ क्या-क्या बीत रही है, वो रेडिट पर बयाँ भी कर रहे हैं। इन सबके बावजूद पाकिस्तान की सरकार से मदद नहीं मिलने के कारण वो अपने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और मरियम नवाज को कोस रहे हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार किर्गिस्तान के कुछ स्थानीय लोगों से झगड़े के बाद यह बवाल बढ़ा है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने गैंग बनाकर हमला किया। बॉयज हॉस्टल से खींच-खींच कर पाकिस्तानी छात्रों को मारा जा रहा है। गर्ल्स हॉस्टल के दरवाजे तोड़ कर लड़कियों का यौन शोषण किया जा रहा। 

सोशल मीडिया पर शेयर की गई कई पोस्टों में ऐसे वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें बिश्केक में पाकिस्तानी छात्रों के हॉस्टलों में हिंसा की घटनाएँ देखी जा सकती हैं। कई लोगों ने पाकिस्तानी छात्रों की तत्काल मदद के लिए अपील भी की है। 

पाकिस्तान के एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर ने एक्स पर कुछ वीडियो शेयर कर बिश्केक के हालात को दिखाया है। उसका कहना है कि बिश्केक में मिस्र के लोगों और स्थानीय किर्गिज लोगों के बीच झगड़ा हुआ था, लेकिन इसका गलत आरोप पाकिस्तानी छात्रों पर लगाया जा रहा।

बिश्केक पढ़ने गए विद्यार्थियों के हॉस्टल में हुई हिंसा के बीच पाकिस्तानी दूतावास ने छात्रों को घर के अंदर ही रहने की सलाह दी है। किर्गिस्तान में पाकिस्तानी दूतावास ने शनिवार (18 मई 2024) को पाकिस्तानी छात्रों को घर या हॉस्टल से बाहर नहीं निकलने की सख्त सलाह दी।

पाकिस्तानी राजदूत ने कहा, “हम अपने छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं। दूतावास पाकिस्तानी छात्रों की सुरक्षा और सुविधा के लिए किर्गिज़ अधिकारियों के संपर्क में है। सबकी सुरक्षा सबसे ऊपर है।” 4 मौत की खबर को पाकिस्तानी राजदूत ने नकारा है।

भारतीय दूतावास भी इस स्थिति में अपने विद्यार्थियों और वहाँ रह रहे नागरिकों के लिए चौकन्ना है। दूतावास भारतीय छात्रों के संपर्क में हैं। उनके अनुसार स्थिति फिलहाल शांत है। फिर भी छात्रों को सलाह दी गई है कि वे फिलहाल घर के अंदर ही रहें और कोई भी समस्या होने पर दूतावास से संपर्क करें। दूतावास का संपर्क नंबर है – 0555710041

स्वाति मालीवाल बन गई INDI गठबंधन में गले की फाँस? राहुल गाँधी की रैली के लिए केजरीवाल को नहीं भेजा गया न्योता, प्रियंका कह चुकी हैं- कॉन्ग्रेस AAP महिला सांसद के साथ

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के PA विभव कुमार द्वारा की गई मारपीट का असर INDI गठबंधन में भी मिलने लगा है। आज शनिवार (18 मई) को दिल्ली में आयोजित राहुल गाँधी की रैली में AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल को न्योता नहीं भेजा गया है। इसके पहले प्रियंका गाँधी स्वाति मालीवाल के समर्थन दे चुकी हैं।

दरअसल, 13 मई 2024 को स्वाति मालीवाल सीएम केजरीवाल के आवास पहुँची थीं। मीडिया में कहा गया कि चूँकि केजरीवाल सरकार ने उनसे इस्तीफा माँगा था, इसलिए वो वहाँ बात करने गई थीं। इसी दौरान सीएम के PA विभव कुमार ने उनके साथ गाली-गलौच और मारपीट की। AAP ने पहले माना कि स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट हुई है और अब पार्टी मालीवाल के दावे को फर्जी बता रही है।

इस मामले में स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार के खिलाफ थाने में FIR दर्ज कराई है। वहीं, विभव कुमार ने मालीवाल के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं, दिल्ली पुलिस अब सीन को रिक्रिएट करने के लिए सीएम हाउस पहुँची है। उधर, स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार को गुंडा बताते हुए कहा कि वह पार्टी को धमका रहे हैं। इसलिए पार्टी यूटर्न लेकर विभव कुमार को बचाने के लिए मजबूर है।

अरविंद केजरीवाल की पार्टी AAP वपक्षी INDI गठबंधन की प्रमुख सहयोगी है। हालाँकि, इस मामले ने AAP पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसके बाद आम आदमी पार्टी विपक्ष में अलग-थलग पड़ती जा रही है। कॉन्ग्रेस की महासचिव प्रियंका गाँधी ने भी शुक्रवार (17 मई) को कहा, “अगर महिलाओं के साथ कुछ गलत होता है तो हम उनके साथ खड़े हैं। मैं हमेशा महिलाओं के साथ ही खड़ी रहती हूँ चाहे वो किसी भी पार्टी की हो।”

कॉन्ग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी के बयान के बाद अब राहुल गाँधी की रैली में केजरीवाल को निमंत्रण नहीं भेजा जाना, गठबंधन के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। कॉन्ग्रेस इस समय महिला उत्पीड़न को लेकर खुद को सख्त साबित करते हुए अरविंद केजरीवाल से अलग दिखाने की कोशिश कर रही है। पहले से ही घोटाले में फँसे और तिहाड़ जेल की हवा खा चुके अरविंद केजरीवाल के लिए यह नई मुसीबत है।

इस पर सफाई देते हुए कॉन्ग्रेस ने कहा, “यह कोई जॉइंट रैली नहीं है। जिस समय राहुल गाँधी अशोक विहार में रैली करेंगे, ठीक उसी समय अरविंद केजरीवाल दिल्ली के हजारी नगर में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने वाले हैं। ये पहले से तय कार्यक्रम है। उनकी (केजरीवाल की) व्यस्तता किसी और कार्यक्रम में है। हालाँकि, रैली में उनकी पार्टी के नेता शामिल होंगे। इसके लिए न्योता भेजा गया है।”

यहाँ बताना दिलचस्प है कि अरविंद केजरीवाल समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के साथ संयुक्त रूप से रैली करने उत्तर प्रदेश जा सकते हैं, लेकिन दिल्ली में एक ही दिन और एक ही समय केजरीवाल और राहुल गाँधी अलग-अलग रैलियाँ कर रहे होंगे। यह बात राजनीतिक विश्लेषक अपने ढंग से परिभाषित कर रहे हैं।

विश्लेषकों का मानना है कि स्वाति मालीवाल के ताजा मामले को देखते हुए कॉन्ग्रेस खुद को AAP से अलग दिखाने की कोशिश कर रही है। यही कारण है कि राहुल गाँधी जैसे इंडी गठबंधन के सबसे बड़े की रैली होने के बावजूद आम आदमी पार्टी के प्रमुख को न्योता नहीं भेजा गया, क्योंकि पार्टी प्रमुख के पीए पर एक महिला से मारपीट करने का आरोप है और पार्टी उसे बचा भी रही है।

‘अनुच्छेद 370 को हमने कब्रिस्तान में गाड़ दिया, इसे वापस नहीं लाया जा सकता’: PM मोदी बोले- अलगाववाद को खाद-पानी देने वाली कॉन्ग्रेस ने भगवा आतंक का झूठ गढ़ा

लोकसभा चुनाव 2024 में जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (17 मई 2024) को एक ही दिन में यूपी में तीन जनसभाओं को संबोधित किया, तो देर रात मुंबई के शिवाजी पार्क में भी जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने यूपी में कॉन्ग्रेस और सपा को ललकारा, तो मुंबई में कॉन्ग्रेस के वजूद को लेकर महात्मा गाँधी की सलाह को भी याद दिलाया। पीएम मोदी ने कहा कि मुंबई शहर सिर्फ सपने ही नहीं देखता, बल्कि उन्हें जीता भी है।

शिवाजी पार्क में सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मुंबई शहर सिर्फ सपने नहीं देखता, उन्हें जीता भी है…इस सपनों के शहर में, मैं 2047 का सपना लेकर आया हूं। देश का एक सपना है, एक संकल्प है, हम सबको मिलकर विकसित भारत बनाना है और इसमें मुंबई की बहुत बड़ी भूमिका है…।” पीएम मोदी ने कहा, “आजादी के बाद गाँधी जी की सलाह पर अगर कॉन्ग्रेस को भंग कर दिया गया होता, तो आज भारत कम से कम पाँच दशक आगे होता। आजादी के बाद भारत की सभी व्यवस्थाओं का जो कॉन्ग्रेसीकरण हुआ, उसने देश के पाँच दशक बर्बाद किए हैं।”

दुनिया की कोई ताकत आर्टिकल 370 वापस नहीं ला सकती

शिवाजी पार्क में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं गारंटी देने आया हूँ कि मैं आपको विकसित भारत देकर जाने वाला हूँ, इसलिए मोदी 24×7 फॉर 2047 के मंत्र के साथ, हर पल आपके नाम, हर पल देश के नाम, जी जान से जुटा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “ये निराशा के गर्त में डूबे हुए वो लोग हैं, जिनको अनुच्छेद 370 का हटना भी असंभव लगता था। आज हमारी आँखों के सामने अनुच्छेद 370 की जो दीवार थी, उसे हमने कब्रिस्तान में गाड़ दिया है और जो ये सपने संजो रहे हैं कि वे कभी 370 का पुनर्जागरण करेंगे, फिर से लाएँगे तो वो कान खोलकर सुन लें…दुनिया की कोई ताकत दोबारा 370 नहीं ला सकती है।”

पीएम मोदी ने कहा, “एक तरफ मोदी के पास 10 साल का रिपोर्ट कार्ड है और 25 साल का रोडमैप भी है। दूसरी तरफ INDI गठबंधन वालों के पास क्या है- जितने लोग उतनी बातें। जितने दल उतनी घोषणाएं और जितने दल उतने प्रधानमंत्री…”

शिवाजी पार्क में जनसभा को संबोधित करने से पहले पीएम मोदी वीर सावरकर के स्मारक पर पहुँचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कॉन्ग्रेस अलगाववादियों को पानी देती थी, आरोप भगवा पर लगाया: पीएम मोदी

मुंबई से पहले पीएम मोदी ने यूपी में तीन जगहों पर जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने बाराबंकी, हमीरपुर और फतेहपुर में जनसभाओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में कहा कि कॉन्ग्रेस कश्मीर में अलगाववादियों को खाद पानी देती थी और ये लोग आतंकवाद का आरोप भगवा पर लगाया। भगवा आतंकवाद का झूठ गढ़ा था। यूपी में सपा सरकार दंगाइयों की खातिर करती थी। सीएम से मिलने के लिए हेलिकॉप्टर से जाते थे। आज ये लोग समाज को बाँटने के लिए फिर से जहर घोल रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि सपा का तो बच्चा बच्चा को पता है वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया। ये हर जिले को एक माफिया को ठेके पर दे देते हैं। आप सबने वो दिन देखे हैं, लेकिन जब से हमारे योगी जी, केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा की सरकार आई है, तबसे ये माफिया माफी माँगते घूम रहे हैं, लेकिन सपा का माफिया मोह अभी खत्म नहीं हुआ है। इनके मुखिया माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ते फिर रहे हैं। तुष्टिकरण के लिए ये लोग किसी भी हद को पार कर सकते हैं।

‘मुस्लिमों को रातों-रात बनाया गया ओबीसी’

रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने धर्म के आधार पर आरक्षण देने का विरोध किया था। पीएम मोदी ने आरोप लगाया, “कर्नाटक में जितने भी मुस्लिम हैं कॉन्ग्रेस ने उन सब को रातोंरात ओबीसी बना दिया। एक ठप्पा मारके सबका कागज निकाल दिया। इसका असर ये हुआ कि जो पिछड़ों का आरक्षण था उसमें वो (मुस्लिम) आ गए और सारा डाका डालकर ले गए। कॉन्ग्रेस यही मॉडल पूरे देश में लागू करना चाहती है।” पीएम मोदी ने आरोप लगाया, “समाजवादी पार्टी और कॉन्ग्रेस एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण छीनना चाहती है। सपा तो दिन-रात पिछडों की राजनीति करती है… ये लोग कर्नाटक पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। कॉन्ग्रेस एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण मुस्लिम को दे रही है। सपा कॉन्ग्रेस वोट जिहाद वाले को आपकी संपति बाँट देगी।”

अपराधियों-माफियों के लिए कुछ भी कर सकते हैं कॉन्ग्रेस-सपा: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि कॉन्ग्रेस-सपा दोनों परिवारवाद को समर्पित हैं, भ्रष्टाचार के लिए राजनीति में है, वोट बैंक को खुश करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं, अपराधियों और माफियाओं के लिए कुछ भी कर सकते हैं और दोनों आतंकवादियों के लिए कुछ भी कर सकते हैं। इसलिए जब ये सरकार में आते हैं तो आतंकवादियों को खुली छूट मिल जाती है।

पीएम मोदी ने कहा कि पूरी कॉन्ग्रेस परिवार की इज्जत बचाने में लगी हुई है, लेकिन फिर भी हर चुनाव में दो लड़कों की जोड़ी लान्च हो जाती है, क्योंकि कॉन्ग्रेस और सपा की कुंडली मिलती है। पीएम मोदी ने कहा कि पंजे और साइकिल के सपने टूट गए खटाखट खटाखट। अब 4 जून के बाद की प्लानिंग हो रही कि हार का ठिकरा किस पर फोड़ा जाए खटाखट खटाखट और मुझे तो कोई बता रहा था कि विदेश यात्रा का टिकट भी बुक हो गया है खटाखट खटाखट। यूपी में कॉन्ग्रेस का कोई वजूद नहीं है।