Home Blog Page 976

जिस टैक्सी में बैठकर स्कूल पढ़ने जाती थी 12 साल की दलित बच्ची, उसे चलाने वाला हाजी मुहम्मद करता था गंदी हरकत: राजस्थान का मामला, FIR दर्ज

राजस्थान के पाली से के 12 वर्षीय दलित बच्ची के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। बच्ची से उसके टैक्सी चालक हाजी मुहम्मद ने लगातार एक महीने तक छेड़छाड़ और गन्दी हरकतें की। बच्ची ने तंग आकर अपने परिजनों को यह बात बताई तो इस पर पुलिस कार्रवाई हुई।

जानकारी के अनुसार, पाली में स्कूल जाने वाली एक 12 वर्षीय दलित बालिका के लिए उसके परिजनों ने एक टैक्सी किराए पर रखी हुई थी। यह टैक्सी 35 साल का हाजी मुहम्मद चलाता था। बच्ची इस टैक्सी में अकेले आती जाती थी। इसी से हाजी मुहम्मद की नीयत खराब हो गई।

उसने बीते एक माह से अकेले में पाकर बच्ची को छेड़ना चालू कर दिया। उसके साथ वह गन्दी हरकतें करने लगा। बच्ची का वह रोक ही यौन उत्पीड़न करता था। बच्ची ने बताया कि हाजी मुहम्मद उसे गाड़ी में आगे बैठने को कहता था और फिर शरीर पर छूता था। वह कमर के नीचे हाथ लगाता था।

बच्ची ने बताया कि हाजी मुहम्मद अपने शरीर पर भी कहीं कहीं हाथ रखने को कहता था। वह बच्ची से कहता था कि बड़ी होकर मेरे पास आना। वह उसे को घुमाने का भी लालच देता था। हाजी मुहम्मद ने बच्ची को धमकी दी थी कि यदि वह कोई बात अपने माता-पिता को बताएगी तो उन्हें वह उनकी हत्या कर देगा। उसने लगातार छेड़खानी से परेशान होकर यह बात अपने परिजनों को एक माह के बाद बताई जिन्होंने इस पर एक्शन लिया और स्कूल प्रबन्धन के साथ ही पुलिस के पास पहुँचे।

परिजनों ने हाजी मुहम्मद के विरुद्ध पुलिस के शिकायत दर्ज करवाई। हाजी मुहम्मद के विरुद्ध POCSO और SC/ST समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बच्ची का भी मेडिकल करवाया गया है। हाजी मुहम्मद यह मामला दर्ज होने के बाद से फरार है और पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

तन पर भगवा, हाथों में रुद्राक्ष, हजारों की भीड़ में खड़ा एक साधु… EVM कैसे होता है हैक, PM मोदी ने बंगाल में फिर से खुलेआम दिखाया

लोकसभा चुनाव 2024 के रण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बर्धमान में जनसभा को संबोधित किया। बर्धमान-दुर्गापुर लोकसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता बनर्जी और टीएमसी पर जोरदार हमला बोला। इस दौरान प्रधानमंत्री की नजर रैली में आए एक साधु पर पड़ी, जो हाथ में रुद्राक्ष की माला पकड़े हुए थे। पीएम मोदी ने उन्हें न सिर्फ मंच से पुकारा, बल्कि उन्हें आराम करने के लिए भी कहा। पीएम मोदी ने पूछा कि ‘आप मेरे लिए प्रसाद लेकर आए हैं’, इसके जवाब में साधु ने हाथ उठाकर अभिवादन किया।

‘आपको प्रणाम करता हूँ’

पीएम मोदी ने साधु के सामने खड़े होकर कैमरामैन से कहा कि ‘महात्मा जी, वह प्रसाद लेकर मुझे दे दीजिए।’ पीएम मोदी ने आगे साधु से कहा, “आप परेशान मत होइए, आपका प्रसाद मुझे मिल जाएगा।” इसके आगे प्रधानमंत्री ने साधु से कहा कि आप काफी देर से हाथ ऊपर कर खड़े हैं, ऐसे में आप थक जाएँगे। इस उम्र में आप इतना आशीर्वाद दे रहे हैं। मैं यहाँ से आपको प्रणाम करता हूँ।

पीएम मोदी हाथ जोड़कर साधु का अभिवादन करते हैं, जिस पर वह भी हाथ जोड़कर उनको प्रणाम करते हैं। इस पूरे वाकए का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हालाँकि ये पहला मौका नहीं है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच से इस तरह से लोगों को पुकारा हो। पीएम मोदी की 3 मार्च 2024 को पश्चिम बंगाल के आरामबाग में जनसभा को संबोधित करते हुए एक बच्ची पर नजर पड़ी थी। बच्ची के हाथ में भगवान जगन्नाथ की पेंटिग थी। ये पेंटिग हाथ से बनाई हुई थी और वह बच्ची बार-बार अपनी पेंटिग पीएम मोदी की ओर दिखाने की कोशिश कर रही थी।

जनसभा में खड़ी इस बच्ची के पेंटिग पर पीएम मोदी की नजर पड़ी तो उन्होंने प्रोटोकॉल से हटकर तुरंत सुरक्षा अधिकारी को वो पेंटिग लाने का निर्देश दिया। बता दें कि पीएम मोदी ने बच्ची की पेंटिग लेने के लिए थोड़ी देर के लिए अपनी जनसभा को बीच में ही रोक दिया। भगवान जगन्नाथ की पेंटिग जैसे ही पीएम मोदी के पास पहुंची उन्होंने उसे तुरंत उस बच्ची की ओर दिखाकर धन्यवाद किया।

बता दें कि पीएम मोदी अपनी रैलियों में आए लोगों का भी ध्यान रखते देखे गए हैं। एक ऐसा ही वाकया बेंगलुरु में हुआ था, जहाँ एक बच्ची के हाथ में पेंटिंग थी। पीएम मोदी ने पेंटिंग के पीछे बच्ची का पता भी लिखवाया था और उन्होंने बच्ची को चिट्ठी भी लिखी थी। यही नहीं, काँकेर में भी पीएम मोदी ने एक बच्ची को चिट्ठी लिखी थी।

दरबारियों सोनिया जी के बेटे पर कुछ तो रहम करो, थू-थू करवाकर बता रहे हो ‘मास्टरस्ट्रोक’: रायबरेली की जीत से भी नहीं धुलेगा ये दाग

कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है। उनके रायबरेली लड़ने का निर्णय शुक्रवार (3 मई, 2024) को कॉन्ग्रेस ने सार्वजनिक किया। राहुल ने इसी के साथ अपनी पुरानी सीट अमेठी को छोड़ दिया जहाँ से वह 2019 में स्मृति ईरानी के हाथों हार गए थे। उनके इस निर्णय पर कहा जा रहा है कि राहुल गाँधी हार से डरे हुए हैं तो वहीं उनकी पार्टी के नेता इसे मास्टरस्ट्रोक बताने में जुटे हैं।

राहुल गाँधी के रायबरेली से पर्चा भरते समय माँ सोनिया गाँधी, बहन प्रियंका गाँधी और कॉन्ग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मौजूद रहे। राहुल गाँधी यहाँ भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह से मुकाबला करेंगे। अक्सर कॉन्ग्रेस समर्थक मीडिया और विपक्षी दल पीएम मोदी के बराबर में राहुल गाँधी को खड़ा करते हैं। वह राहुल गाँधी को पीएम मोदी के विकल्प के तौर पर पेश करते हैं। जबकि असल सच्चाई इस बात से कोसों दूर है, यह उनके अमेठी छोड़ने के निर्णय ने और पुख्ता कर दी है।

दरअसल, कॉन्ग्रेस और उसके समर्थकों को यह बात समझनी होगी कि राहुल गाँधी को पीएम मोदी के समकक्ष खड़ा करने से ही वह उनके बराबर राजनीतिक कौशल और परिपक्वता नहीं पा जाएँगे। इसके लिए उन्हें बड़ा नेता बनना और बड़े नेता वाला सन्देश देना होगा। कॉन्ग्रेस जैसी पुरानी और बड़ी पार्टी के दो शीर्ष नेताओं में से एक होने के नाते राहुल गाँधी को वायनाड और रायबरेली जैसी तुलनात्मक रूप से सेफ सीट चुनने के बजाय अमेठी का किला ही बचाना चाहिए था। इससे कार्यकर्ताओं में सन्देश जाता कि पार्टी चुनाव से पहले ही हार नहीं मान रही।

राहुल ने ऐसा नहीं किया। राहुल के इस कृत्य से कॉन्ग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटा है। अमेठी में कॉन्ग्रेस पर विश्वास करने वाले कार्यकर्ता भी अब सोचने को मजबूर हैं कि आखिर एक हार के बाद ही राहुल गाँधी इतना भयभीत हो गए कि उन्होंने अमेठी से मुंह मोड़ लिया। इसका असर मात्र अमेठी ही नहीं बल्कि बाकी जगह के कॉन्ग्रेस के कार्यकर्ताओं पर भी पड़ा है। उनके मन में भी यह बात आई होगी कि उनका नेता स्वयं ही बड़ी लड़ाई करने से बच रहा है।

राहुल गाँधी को कॉन्ग्रेसी उन नरेन्द्र मोदी के विरुद्ध खड़ा करना चाहते हैं जो कि दो बार पानी पार्टी को केंद्र की सत्ता और साथ ही अनेकों राज्यों में सता में ला चुके हैं। पीएम मोदी के पार्टी के शीर्ष पर होने के दौरान ही यह एक ऐसी जिताऊ मशीन बन गई है जो कि 24×7 संगठन मजबूत करने में जुटी रहती है।

दूसरी तरफ राहुल गाँधी हैं जो कि अपनी पार्टी को केंद्र की सत्ता में लाना दूर, उसके लोकसभा में सीटो के आँकड़े को 60 के पार नहीं ले जा पाए हैं। राज्यों में हार का तो उनके नाम रिकॉर्ड है ही। वह मोदी सरकार की कैबिनेट में एक महिला मंत्री से चुनाव नहीं लड़ पा रहे हैं और सीट छोड़ कर सेफ सीट की तलाश में दक्षिण से लकर उत्तर भारत की यात्रा कर रहे हैं।

अमेठी से राहुल गाँधी चुनाव लड़ कर यदि हार भी जाते तो कम से कम यह कहा जाता कि उन्होंने लड़ाई लड़ने में कसर नहीं छोड़ी। लेकिन खुद लड़ाई लड़ना छोडिए, राहुल और कॉन्ग्रेस अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। इसे राजनीतिक विश्लेषक चुनावी केकवॉक की तरह देख रहे हैं। स्मृति ईरानी की जीत की संभावनाएँ अब और पुख्ता हो गई हैं। ऐसे में राहुल गाँधी कार्यकर्ताओं को विश्वास देने और मनोबल बढ़ाने में तो विफल ही रहे हैं, वह लड़ने लायक एक उम्मीदवार भी नहीं दे पाए।

राहुल गाँधी ने जो भी किया हो, उनको बचाने के लिए हमेशा एक फ़ौज खड़ी रहती है। कॉन्ग्रेस के प्रवक्ता-नेता लगातार यह साबित करने में लगे रहते हैं कि राहुल गाँधी एक सफल राजनेता भले ही पार्टी इतिहास अपने इतिहास के सबसे निचले स्तर पर आ गई हो। राहुल गाँधी के अमेठी छोड़ने को फैसले को भी अब दरबारी एक मास्टरस्ट्रोक साबित करने में जुट गए हैं। इसके लिए कॉन्ग्रेस के मीडिया प्रमुख जयराम रमेश और प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने बीड़ा उठाया है। राहुल गाँधी को शतरंज का बड़ा खिलाड़ी बताया जा रहा है।

सुप्रिया श्रीनेत ने मास्टरस्ट्रोक का यह आधार अपने ट्वीट में बताया है। उन्होंने लिखा है-

• रायबरेली सिर्फ़ सोनिया जी की नहीं, ख़ुद इंदिरा गांधी जी की सीट रही है. यह विरासत नहीं ज़िम्मेदारी है, कर्तव्य है।

• रही बात गांधी परिवार के गढ़ की, तो अमेठी-रायबरेली ही नहीं, उत्तर से दक्षिण तक पूरा देश गांधी परिवार का गढ़ है। राहुल गांधी तो तीन बार उत्तरप्रदेश से और एक बार केरल से सांसद बन गये, लेकिन मोदी जी विंध्याचल से नीचे जाकर चुनाव लड़ने की हिम्मत क्यों नहीं जुटा पाये?

• एक बात और साफ़ है कि कांग्रेस परिवार लाखों कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं उनकी आकांक्षाओं का परिवार है। कांग्रेस का एक साधारण कार्यकर्ता ही बड़े बड़ों पर भारी है। कल एक मूर्धन्य पत्रकार अमेठी के किसी कार्यकर्ता से व्यंग में कह रही थी कि “आप लोगों का नंबर कब आएगा टिकट मिलने का”? लीजिए, आ गया!

• प्रियंका जी धुआँधार प्रचार कर रही हैं और अकेली नरेंद्र मोदी पर भारी पड़ रही हैं। इसको देखते हुए ज़रूरी था कि उन्हें सिर्फ़ अपने चुनाव तक सीमित ना रखा जाए। प्रियंका जी तो कोई भी उपचुनाव लड़कर सदन पहुँच जायेंगी।

• आज स्मृति ईरानी की सिर्फ़ यही पहचान है कि वो राहुल गांधी के ख़िलाफ़ अमेठी से चुनाव लड़ती हैं। अब स्मृति ईरानी से वो शोहरत भी छिन गई।

• अब बजाय व्यर्थ की बयानबाज़ी के, स्मृति ईरानी स्थानीय विकास के बारे में जवाब दें, जो बंद किए अस्पताल, स्टील प्लांट और IIIT हैं – उसपर जवाब देना होगा। • शतरंज की कुछ चालें बाक़ी हैं, थोड़ा इंतज़ार कीजिए।

हालाँकि, कॉन्ग्रेस के प्रवक्ता अपनी नेतागीरी की तकाजे में कितना भी मास्टरस्ट्रोक बताने की कोशिश करें असल में राहुल के इस कदम से यह सिद्ध हुआ है कि वह स्मृति ईरानी के खिलाफ नहीं लड़ सकते। इससे पार्टी का चुनाव के पहले ही हथियार डालने वाला रूप भी सामने आ गया है। राहुल गाँधी कभी डरो मत के नारे दिया करते थे, वह खुद ही अपनी परम्परागत सीट से चुनाव लड़ने से डर गए हैं। अब इसे चाहे मास्टरस्ट्रोक बताया जाए चाहे शतरंज की चाल, माना इसे राजनीतिक हार ही जाएगा।

और समस्या सिर्फ यहीं नहीं खत्म होती कि राहुल गाँधी अमेठी छोड़ रायबरेली लड़ने पहुँचे हैं। असल में समस्या रायबरेली से ही शुरू होती है। रायबरेली कॉन्ग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है। 2019 के चुनाव में सोनिया गाँधी को यहाँ दिनेश प्रताप सिंह के विरुद्ध लगभग 2 लाख वोटों से जीत मिली थी।

थोड़ी देर के लिए मान लिया जाए कि बिल्ली के भाग से छींका फूटा, राहुल गाँधी किसी तरह रायबरेली से जीतने में कामयाब भी रहते हैं पर इससे वह दाग नहीं धुलेगा जो बताता है कि उनमें अमेठी के मैदान में अब स्मृति ईरानी का मुकाबला करने की हिम्मत नहीं है।

लिहाजा उनके इस फैसले ने पहले से ही हताश निराश, देश भर के कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं के मनोबल को और दुर्बल काम किया है। रायबरेली और वायनाड, दोनों ही सीटों पर जीत हासिल करके भी इस मनोबल को गर्त से बाहर नहीं निकाला जा सकता। बल्कि दोनों सीटों पर जीत कॉन्ग्रेस के लिए आगे कुआँ-पीछे खाई वाली स्थिति लेकर आएगा।

यदि वह वायनाड सीट छोड़ते हैं तो केरल में उनकी पार्टी को नुकसान होगा। कॉन्ग्रेस केरल में वैसे ही विपक्ष में है और पिछले विधानसभा चुनाव में सत्ता का ट्रेंड तोड़ने में विफल रही है। राहुल गाँधी यदि वायनाड छोड़ते हैं तो उन पर केरल में मुस्लिम वोटरों को भी अनदेखा करने का आरोप लगेगा। वायनाड में मुस्लिम वोटरों का उनकी जीत में बड़ा योगदान रहता है।

इसी के साथ वायनाड सीट छोड़ने पर यह सन्देश जाएगा कि राहुल गाँधी इस सीट को मात्र यूज एंड थ्रो के लिए उपयोग किया है। दूसरी तरफ रायबरेली की सीट छोड़ने पर और बड़ी समस्या का सामना उन्हें करना होगा। यदि वह रायबरेली सीट छोड़ते हैं तो एक तो उन पर अमेठी के बाद रायबरेली के वोटरों और कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं को धोखा देने का आरोप लगेगा और साथ ही पार्टी के साथ से यह सीट भी जा सकती है। इसके अलावा जो लोग अभी रायबरेली में उनके लड़ने को लेकर कर्तव्य निभाना बता रहे हैं वह तब इसका भी जवाब नहीं दे पाएँगे।

हेमंत सोरेन की याचिका हाई कोर्ट में खारिज, ED की गिरफ्तारी को बताया था गलत: चाचा के श्राद्ध में शामिल होने के लिए 1 दिन की मिली राहत

झारखंड हाई कोर्ट में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तगड़ा झटका लगा है। उन्होंने ईडी द्वारा अपनी गिरफ्तारी को गलत बताते हुए याचिका दाखिल की थी, लेकिन उसे हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है। झारखंड हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को सही बताया है। इस मामले में हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दाखिल की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें हाई कोर्ट का रुख करने का निर्देश दिया था।

लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड हाई कोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस श्री चंद्रशेखर और जस्टिस नवनीत कुमार की बेंच ने ये फैसला सुनाया। झारकंड हाई कोर्ट ने ये फैसला सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू से पहले दिया है, जिसमें 6 मई को सुनवाई होनी थी। हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट का रुख ये कहते हुए किया था कि हाई कोर्ट इस मामले में फैसला सुनाने में देरी कर रही है। दरअसल, झारखंड हाई कोर्ट इस मामले में सुनवाई 28 फरवरी 2024 को ही पूरी कर ली थी और अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

वहीं, हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। वो तभी से ईडी की हिरासत में हैं। 2 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि वो पहले हाई कोर्ट में जाएँ।

चाचा के श्राद्ध में शामिल होने के लिए 1 दिन की छूट

इस बीच, हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन को एक दिन की अंतरिम जमानत दी है, ताकि वो अपने चाचा राजा राम सोरेन के श्राद्ध समारोह में शामिल हो सके। राजा राम सोरेन का निधन पिछले महीने हुआ था। जस्टिस आर मुखोपाध्याय की बेंट ने सोरेन को न्यायिक हिरासत में रहते हुए श्राद्ध कर्मी में शामिल होने की अनुमति दी है, साथ ही निर्देश भी दिया है कि उन्हें मीडिया से बातचीत करने की अनुमति नहीं होगी।

इस मामले में उन्होंने पीएमएलए कोर्ट में 27 अप्रैल को अंतरिम जमानत की याचिका दाखिल की थी, जो कोर्ट ने खारिज कर दी थी। सोरेन ने याचिका में अपने शिबू सोरेन के भाई यानी अपने चाचा के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति माँगी थी।

गौरतलब है कि राँची में जमीन घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में हेमंत सोरेन के खिलाफ जाँच चल रही है। इस मामले में 8.5 करोड़ की संपत्ति अपराधिक स्रोतों से जमा किए गए पैसों से खरीदी गई, जिसपर सोरेन ने अवैध तरीके से कब्जा कर लिया। इस मामले में जमीन के मूल रिकॉर्ड को छिपाने और इस आपराधिक रिकॉर्ड को छिपाने में भानु प्रताप व अन्य लोगों के साथ मिलीभगत की।

बता दें कि पिछले साल सितंबर में झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष ने मनी लॉन्ड्रिंग के केस में ईडी के समन को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हालाँकि सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 226 के तहत इस मामले में सुनवाई नहीं की और कहा कि इसकी अपील अन्य केसों में की जा सकती है। इसके बाद सोरेन ने अपनी याचिका वापस ले ली ती।

जिसको लिया गोद, उसके साथ ही बिस्तर में नग्न पकड़ी गई महिला नेता: पति ने ही किया भंडाफोड़, Video वायरल होते ही पार्टी ने निकाला

थाईलैंड में एक नेता के पति ने उसे एक बौद्ध भिक्षु के साथ बेड में रंगरलियाँ मनाते हुए पकड़ लिया। यह बौद्ध भिक्षु महिला का गोद लिया हुआ बेटा है। नेता के पति ने अपनी पत्नी के इस कारनामे की वीडियो भी बना ली। यह अब सोशल मीडिया पर वायरल है। यह मामला पूरी दुनिया में चर्चा में है।

जानकारी के अनुसार, थाईलैंड की 45 वर्षीय नेता प्रापापोर्न चोइवाडकोह (Prapaporn Choeiwadkoh) को उनके पति ‘टी’ बेड रूम में एक 24 वर्षीय बौद्ध भिक्षु के साथ पकड़ा। इस बौद्ध भिक्षु को के वर्ष पहले ही दम्पत्ति ने गोद लिया था। महिला ने अपने पति से कहा था कि उसे बौद्ध भिक्षु की हालत पर तरस आता है, ऐसे में उसे गोद लिया जाए।

इसके बाद महिला घंटों कमरा बंद करके भिक्षु के साथ बिताने लगी, पति के पूछने पर वह इसे प्रार्थना का नाम दे देती थी। इसके बाद उसके पति ने इस पूरे मामले का खुलासा करने की सोची। वह लगभग साढ़े पाँच घंटे गाड़ी चला कर घर पहुँचा और वीडियो बनाते हुए बेडरूम में घुसा।

यहाँ नेता प्रापापोर्न बौद्ध भिक्षु के साथ एकदम नग्न सोई हुई थी। पति के पहुँचने पर यहाँ बवाल हो गया। उसने महिला पर चिल्लाना चालू कर दिया। महिला भी उठ कर भागने लगी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

बताया गया कि महिला का पति एक कारोबारी है और काफी अमीर है। वहीं महिला प्रापापोर्न को उसके समर्थक मैडम प्ले के नाम से जानते हैं। उसने 2023 में थाई डेमोक्रेट पार्टी की सदस्यता ली थी और सुखोताई राज्य में बड़े पद पर थी। उसके प्रशंसकों की लम्बी लिस्ट है।

उसके अपने गोद लिए हुए बेटे के साथ ही संबंध बनाने के इस मामले के सामने आने के बाद उसे पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी हमेशा से धार्मिक रही है और मंदिर जाती है लेकिन बीते कुछ समय से वह बौद्ध भिक्षुओं के साथ ज्यादा समय गुजार रही थी।

महिला के पति ने बताया कि उसने महिला को कई महंगे गिफ्ट दिए है। पति ने आरोप लगाया है कि बौद्ध भिक्षु ने उनकी पत्नी को भ्रमित किया है। वहीं महिला ने बताया है कि बेड में नग्न होकर वह और भिक्षु केवल बातचीत कर रहे थे।

मैट्रिमोनियल साइट को बनाया हथियार, एक-दो नहीं 20+ महिलाओं को इमरान अली खान ने बनाया शिकार: मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई की पाइधोनी पुलिस ने मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए महिलाओं को धोखा देने वाले जालसाज इमरान अली खान को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। उसने पाइधोनी इलाके की एक 42 वर्षीय महिला से 22 लाख रुपये की ठगी की। इमरान खान के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। माना जा रहा है कि उसने देश भर की 20 से अधिक महिलाओं को निशाना बनाया है, जिनमें मुंबई के परभरी, धुले और सोलापुर की 10 से 12 महिलाएँ शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिकायतकर्ता 42 वर्षीय महिला है जो टीचर के तौर पर काम करती है। महिला ने साल 2023 में एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी, जहाँ से कुछ प्रोफाइल के बारे में सुझाव मिला था। इसमें से एक हैदराबाद का इमरान अली खान भी शामिल था। महिला ने जब इमरान अली खान से संपर्क किया, तो उसने बताया कि वो कंस्ट्रक्शन का काम करता है। उसके पाता-पिता की मौत हो चुकी है और हैदराबाद में अपनी चाची के साथ रहता है। उसके दोनों भाई कनाडा में पढ़ रहे हैं। दोनों ने एक-दूसरे को पसंद किया। महिला के पास अचानक इमरान ने 10 मई 2023 को फोन किया और बताया कि उसने दोनों के रिश्ते के बारे में अपने दोस्तों को बताया है और वो उसके साथ पार्टी करना चाहते हैं। इसके लिए इमरान ने महिला से 1000 रुपए ऑनलाइन ही मँगा लिए।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला ने कुछ दिन बाद इमरान को मुंबई बुलाया, ताकि उसे अपनी माँ से मिलवा सके। मुंबई आने के लिए भी इमरान ने महिला ने 10 हजार रुपए लिए और कहा कि उसके पैसे फँस गए हैं। कुछ दिन वो मुंबई में रहा और फिर उसने भायखला में प्लॉट खरीदने के नाम पर महिला ने 15 लाख रुपए ले लिए। इसके बाद इमरान ने महिला से बताया कि जो जमीन उसने खरीदी वो वन विभाग की थी, इसके लिए उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने महिला से खुद को छुड़ाने केलिए फिर से पैसे लिए और कुल मिलाकर 21.73 लाख रुपए ऐंठ लिए। इमरान ने वो पैसे महिला को नहीं लौटाए, जिसके बाद महिला ने पुलिस ने संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने एक्शन लेते हए इमरान अली खान को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया। जाँच में पता चला कि इमरान पर कई मामले पहले से दर्ज हैं। उस पर हत्या का भी इल्जाम है। वो पहले से शादीशुदा है और उसकी बीवी ने उसके खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया गया है। यही नहीं, उसने मुंबई, सोलापुर, धुले की 10-12 महिलाओं को भी इसी तरह से ठगा है। वो इतना शातिर है कि वो सिर्फ महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि कोलकाता, लखनऊ, दिल्ली और देहरादून की भी कई महिलाओं के साथ ठगी कर चुका है। पुलिस उसके नंबर की जाँच कर ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने इस तरह से कितनी महिलाओं को अपना शिकार बनाया।

शहजादा अमेठी से इतना डरा हुआ है कि रायबरेली भाग गया, उनकी नेता राजस्थान भागी, अरे डरो मत-भागो मत: पीएम मोदी का गाँधी परिवार पर हमला

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने कहा है कि कॉन्ग्रेस की बड़ी नेता सोनिया गाँधी पहले रायबरेली छोड़ कर राजस्थान भाग गईं और अब शहजादा डर के कारण अमेठी की जगह रायबरेली से लड़ रहा है। पीएम मोदी ने यह हमला राहुल गाँधी के रायबरेली से कॉन्ग्रेस प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद किया है।

पीएम मोदी ने कॉन्ग्रेस पर यह हमला पश्चिम बंगाल के बर्धमान में बोला। यहाँ वह एक रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यहाँ अमेठी छोड़ने के राहुल गाँधी के निर्णय पर कहा, “मैंने तो पहले ही संसद में तक कहा था कि इनकी बड़ी नेता (सोनिया गाँधी) चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं करेगी और डर कॉग्केरेस मारे भाग जाएगी। वह भाग करके राजस्थान गई और राजस्थान से राज्यसभा में आई। मैंने पहले ही बताया था कि शाहजादे वायनाड में हारने वाले हैं और हार के डर से जैसे ही मतदान होगा वह तीसरी सीट खोजने लग जाएँगे।”

पीएम मोदी ने आगे और हमला बोलते हुए कहा, “अब दूसरी सीट पर उनके चेले चपाटे कह रहे थे कि अमेठी आएँगे, लेकिन वह अमेठी से इतना डर गए कि रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। ये लोग घूम घूम कर सबसे कहते हैं कि डरो मत, मैं भी आज उन्हें कहता हूँ, अरे डरो मत, भागो मत।”

पीएम मोदी ने कहा कि कॉन्ग्रेस पहले से कम सीटों पर लड़ रही है और वह इस बार कम सीटों पर सिमट जाएँगे। पीएम मोदी ने कॉन्ग्रेस पर आरोप लगाया कि वह केवल देश बाँटने के लिए चुनाव लड़ रही है। पीएम मोदी ने यहाँ अपनी उपलब्धियां भी गिनाई। आप पीएम मोदी का यह भाषण यहाँ सुन सकते हैं।

उन्होंने बंगाल की ममता बनर्जी की TMC सरकार पर भी हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा, “बंगाल में हिन्दुओं की क्या हालत हो गई है, लगता है TMC सरकार ने हिन्दुओं को दोयम दर्जे का नागरिक बना दिया है। इनके जय श्री राम से आपत्ति है, बोल दो तो बुखार आ जाता है। इनको राम मंदिर के निर्माण और रामनवमी से आपत्ति है।”

पीएम मोदी ने इस रैली में संदेशखाली का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि TMC सरकार दलित बहनों पर अत्याचार करने वाले को बचाती रही। उन्होंने कहा कि क्या केवल उसे इसलिए बचाया गया कि उसका नाम शाहजहाँ शेख था। पीएम मोदी ने वोट जिहाद वाले बयान का मुद्दा भी यहाँ उठाया।

राहुल गाँधी के रायबरेली से लड़ने की घोषणा शुक्रवार (3 मई सुबह) को की गई।

जिस रोहित वेमुला के नाम पर इकोसिस्टम ने काटा था बवाल, वह दलित नहीं था: रिपोर्ट में बताया- पोल खुलने के डर से किया सुसाइड, तेलंगाना पुलिस ने बंद की फाइल

हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या के मामले में तेलंगाना पुलिस ने बताया है कि वह दलित नहीं था। तेलंगाना पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि रोहित वेमुला अपनी असल जाति को छुपा रहा था और इसके उजागर होने के डर के चलते उसने आत्महत्या की होगी। तेलंगाना पुलिस ने इस मामले की फाइल बंद करने का निर्णय लिया है।

यह जानकरी द न्यूज मिनट ने दी है। तेलंगाना पुलिस यह रिपोर्ट शुक्रवार (3 मई, 2024) को तेलंगाना हाई कोर्ट में रखी जाएगी। पुलिस ने कहा है कि रोहित की माँ ने उसे फर्जी अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बनवा के दिया और रोहित को लगातार यह डर बना रहता था कि यदि उसका भेद खुला तो उसकी डिग्रियाँ खत्म हो जाएँगी।

पुलिस रिपोर्ट में कहा गया है कि रोहित वेमुला वद्देरा जाति से ताल्लुक रखता था जो कि पिछड़ा वर्ग में आती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि रोहित वेमुला की मौत के लिए अन्य कोई व्यक्ति जिम्मेदार नहीं था। यह भी बताया गया कि रोहित वेमुला की जाति की असल पहचान के लिए जब उनकी माँ राधिका से DNA टेस्ट के विषय में बात की गई तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

पुलिस रोहित की माँ के DNA सैंपल को उनके परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलाकर देखना चाहती थी ताकि जाति के विषय में कोई जानकारी जुटाई जा सके। रिपोर्ट में कहा गया है कि रोहित वेमुला पढ़ने से अधिक छात्र राजनीति में ध्यान देता था।

तेलंगाना पुलिस इस रिपोर्ट को हाई कोर्ट में रख कर मामले को बंद करने की माँग करेगी। गौरतलब है कि हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र रोहित वेमुला ने जनवरी, 2016 में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह यहाँ पीएचडी का छात्र था।

उसने आत्महत्या पर आरोप लगाया था कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने उसे परेशान किया था। इस मामले को लेकर कॉन्ग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों ने खूब हल्ला मचाया था। इस मामले में भाजपा सांसद बंडारू दत्तात्रेय के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई थी।

दरअसल, उन्होंने विश्वविद्यालय कैम्पस में होने वाली गुंडागर्दी को रोकने के लिए एक पत्र लिखा था। यह भी आरोप लगाया गया था कि रोहित का मासिक मानदेय ₹25,000 रोक दिया गया था। रोहित वेमुला समेत उनके संगठन पर आरोप लगा था कि वह आतंकी याकूबी मेमन की फाँसी का विरोध कर रहे थे।

इस पूरे मामले के बीच रोहित वेमुला को दलित छात्र के रूप में पेश किया गया था और उसकी आत्महत्या का जिम्मेदार सरकारी नीतियों को बता दिया गया था। हालाँकि, अब पुलिस जाँच में सामने आया है कि रोहित ना तो दलित और ना ही उसने किसी से परेशान होकर आत्महत्या की थी।

डरो मत! मेरी तरह भाग जाओ… ‘शहजादे’ की नेटिजन्स कर रहे धुलाई, बोले- ये डर अच्छा लगा

कॉन्ग्रेस ने शुकवार (3 मई, 2024) को ऐलान किया कि राहुल गाँधी अमेठी से नहीं बल्कि रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे। इसका अर्थ है कि वह भाजपा नेता स्मृति ईरानी का मुकाबला नहीं करेंगे। उनके इस निर्णय पर अब सोशल मीडिया उनके मजे ले रहा है और उनकी मैदान छोड़ने वाला बता रहा है। उनके एक पुराने बयान ‘डरो मत’ को भी फिर से शेयर किया जा रहा है और ‘FattuPappu’ नाम से ट्रेंड चलाया जा रहा है।

राहुल गाँधी रायबरेली से अपनी माँ सोनिया गाँधी की जगह चुनाव लड़ेंगे जबकि अमेठी से कॉन्ग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा को उतारा है। राहुल 2019 में अमेठी का चुनाव केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से हार गए थे और वायनाड से सांसद बने थे। इस बार उन्होंने पहले केवल वायनाड से पर्चा भरा था और अब उनके रायबरेली से चुनाव लड़ने की घोषणा की गई है।

उनके इस कदम पर सोशल मीडिया में लोग मजे ले रहे हैं और ‘FattuPappu’ ट्रेंड चला रहे हैं। यह ट्रेंड चलाने वालों का कहना है कि राहुल गाँधी स्मृति ईरानी के सामने इसलिए लड़ने नहीं आए क्योंकि उन्हें हार का डर साफ़ दिख रहा था। उन पर कई मीम भी वायरल हो रहे हैं।

राजनीतिक मामले पर टीका-टिप्पणी करने वाले Mr. Sinha ने लिखा, “अब साफ़ हो गया कि राहुल गाँधी अमेठी की जगह रायबरेली से लड़ेंगे। वह एक बार फिर स्मृति ईरानी जी का सामना करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।”

एक और यूजर ने उनका डरो मत वाला पुराना फोटो डालते हुए लिखा, “डरो मत, रायबरेली बचाओ, अमेठी से लड़ो मत”

एक और यूजर ने लिखा, “डरो मत, बस भाग जाओ”

एक यूजर ने लिखा, “मेरी तरह भाग जाओ, चमचों इसी में भलाई है।”

कुछ लोग उनके भागने वाले वीडियो लगाकर मजे ले रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा ‘ये डर अच्छा लगा’

गौरतलब है कि इससे पहले चर्चा थी कि प्रियंका गाँधी रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं। हालाँकि, अब इन अटकलों पर विराम लग गया है। प्रियंका गाँधी दूसरी तरफ अमेठ के फुर्सतगंज हवाई अड्डे पर पहुँच गई हैं। यहाँ वह कॉन्ग्रेस के चुनाव प्रचार में भाग लेंगी। वह अमेठी में नामांकन में भी हिस्सा लेंगी।

अमेठी और रायबरेली में शुक्रवार (3 मई, 2024) को नामांकन की आखिरी तिथि है। यहाँ 20 मई को मतदान होना है।

congress announces amethi raebareli loksabha candidate name rahul gandhi fattu pappu trends in social media

फोन दिल्ली के पालम में छोड़ा, बदले कई रिक्शे… 10 दिन से गायब हैं ‘तारक मेहता के उलटा चश्मा’ वाले सोढ़ी भाई: साजिश या खुद लापता हुए गुरुचरण सिंह?

पॉपुलर टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) फेम सोढ़ी उर्फ़ गुरुचरण सिंह की गुमशुदगी उनका खुदका प्लान हो सकती है। 10 दिन से गायब टीवी अभिनेता का अभी तक कोई पता नहीं चला है। वह 22 अप्रैल को आखिरी बार दिल्ली में देखे गए थे, तब से उनके विषय में कोई जानकारी नहीं है। दिल्ली पुलिस अब दूसरे एंगल से इस मामले की कड़ियाँ जोड़ रही है।

गुरुचरण सिंह सोढ़ी के पिता ने 26 अप्रैल, 2024 को दिल्ली पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में कहा गया था कि 22 अप्रैल को सोढ़ी अपने घर से मुंबई जाने के लिए निकले थे। उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़नी थी। हालाँकि, वह ना इस दिन दिल्ली एयरपोर्ट पहुँचे और ना ही मुंबई। वह वापस घर भी नहीं आए।

उनका फोन भी बंद आ रहा था। इसके बाद पुलिस ने उनके अपहृत होने की शिकायत दर्ज की। पुलिस जाँच में सामने आया कि उन्होंने 24 अप्रैल को ATM से ₹7000 निकाले थे। वह 24 तारीख तक दिल्ली में ही थे और इस दिन तक उनका फ़ोन भी ऑन था। इसके बाद उनका फोन ऑफ आने लगा और उनकी कोई लोकेशन भी नहीं मिली।

CCTV जाँच में वह कई ई रिक्शा बदलते हुए देखे गए थे लेकिन उनकी अब उनके विषय में कोई जानकारी नहीं है। यह भी मालुम हुआ था कि वह आर्थिक समस्या से जूझ रहे थे, लेकिन परिवार ने इस बात का खंडन किया था। अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है। न्यूज18 की एक रिपोर्ट में पुलिस सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि संभवतः सोढ़ी ने खुद की गुमशुदगी कि प्लानिंग की हो।

पुलिस सूत्रों ने इस मामले में बताया है, “उन्होंने अपना फोन पालम इलाके में छोड़ दिया था। हम उन्हें खोजने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इस कारण से हमारे लिए गुरुचरण सिंह का पता लगाना और भी मुश्किल हो गया है, क्योंकि फोन अभिनेता के पास नहीं है। हमने जो सीसीटीवी फुटेज बरामद की है, उसमें वह एक ई-रिक्शा से दूसरे ई-रिक्शा पर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि उन्होंने सब कुछ पहले से प्लान कर रखा था और दिल्ली से बाहर चले गए हैं।”

गुरुचरण सिंह TMKOC में 2020 तक काम करते थे और उन्होंने इसी साल यह शो छोड़ दिया था। वह इसमें सोढ़ी का किरदार निभाते थे। इस शो के डायरेक्टर असित मोदी ने बताया है कि उनका पूरा भुगतान कर दिया गया था। उन्होंने उनके सकुशल होने की भी कामना की है। इसके लावा तारक मेहता शो के अन्य कई कलाकारों ने भी उनके जल्द वापस लौटने की उम्मीद जताई है।