Homeविविध विषयमनोरंजनईशा गुप्ता ने होटल मालिक पर लगाया आँखों से रेप करने का आरोप, कहा-...

ईशा गुप्ता ने होटल मालिक पर लगाया आँखों से रेप करने का आरोप, कहा- ‘तुम्हें कीड़े पड़ें’

"वह ऐसा व्यक्ति है जो सोचता है कि लड़कियों को रात भर घूरना और असहज कर देना सही है। उसने मुझे छुआ नहीं और न ही कुछ कहा लेकिन लगातार घूरता रहा। ऐसा उसने इसलिए नहीं किया क्योंकि मैं एक अभिनेत्री हूँ बल्कि मेरे..."

फ़िल्म अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने एक व्यक्ति पर आँखों से रेप करने का आरोप लगाया है। ईशा गुप्ता का कहना है कि उक्त व्यक्ति ने उन्हें असहज महसूस कराया। गुप्ता ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। आरोपित व्यक्ति दिल्ली के एक रेस्टॉरेंट का मालिक है। इमरान हाशमी अभिनीत फ़िल्म ‘जन्नत-2’ से बॉलीवुड में क़दम रखने वाली ईशा ने इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए लिखा:

“अगर मेरे जैसी महिला इस देश में पीड़ित और असुरक्षित महसूस कर सकती हैं तो सोचिए, आम लड़कियों का क्या होता होगा? मेरे साथ 2 बॉडीगॉर्ड थे, फिर भी मैंने ऐसा महसूस किया कि मेरा बलात्कार हुआ है। रोहित विग, तुम एक सूअर हो। तुम्हे कीड़े पड़े। रोहित विग जैसे लोगों की वजह से ही लड़कियाँ सुरक्षित नहीं हैं। तुमनें मुझे अपनी आँखों से घूरा और तुम्हारी निगाहें ही काफ़ी थी।”

“वह ऐसा व्यक्ति है जो सोचता है कि लड़कियों को रात भर घूरना और असहज कर देना सही है। उसने मुझे छुआ नहीं और न ही कुछ कहा लेकिन लगातार घूरता रहा। ऐसा उसने इसलिए नहीं किया क्योंकि मैं एक अभिनेत्री हूँ बल्कि मेरे महिला होने की वजह से उसने ऐसा किया। हमलोग कहाँ सुरक्षित हैं?”

ईशा गुप्ता के आरोपों के बाद लोगों ने रोहित का फोटो शेयर किया, जिसे गुप्ता ने रीट्वीट किया। ईशा गुप्ता दरअसल रेस्टॉरेंट में अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने गई थीं। ‘टोटल धमाल’ और ‘रुस्तम’ जैसी बड़ी फ़िल्मों में अभिनय कर चुकीं ईशा पर एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि वह अपनी फ़िल्म चलाने के लिए विवाद पैदा कर रही हैं। मोहित शर्मा नामक व्यक्ति ने लिखा, “फ़िल्म रिलीज होने के बाद अगर कोई दर्शक न मिले तो एक कंट्रोवर्सी पैदा कीजिए। इससे मदद मिलती है। वाह।”

इसके बाद ट्विटर पर ईशा गुप्ता ने उक्त व्यक्ति को जवाब देते हुए कहा कि तुम गंदगी हो। गुस्साई ईशा ने पूछा कि तुम मर्द लोग अपने आप को क़ानून से ऊपर समझते हो क्या? ईशा ने पूछा कि क्या महिलाओं को सुरक्षित महसूस करने का अधिकार नहीं है?

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मदरसा वेतन विधेयक’ को योगी सरकार ने लिया वापस, मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए अखिलेश 2016 में लाए थे बिल: जानिए क्या थे इसके प्रावधान...

योगी सरकार ने 'मदरसा वेतन विधेयक' वापस लिया। 10 साल पहले राष्ट्रपति और राज्यपाल ने भी इस बिल को मंजूरी नहीं दी थी। जानें- इसके बारे में सबकुछ

PM मोदी की ‘लोकल’ अपील से वैश्विक बाजार तक: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर जानिए भारत के बुनकरों और हथकरघा उद्योग की पूरी कहानी

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस 2026 पर जानिए हथकरघा उद्योग की विरासत, सरकारी योजनाएँ, बुनकरों का योगदान और वैश्विक बाजार में बढ़ती पहचान।
- विज्ञापन -