Homeविविध विषयमनोरंजन'द कश्मीर फाइल्स' की सफलता के बाद राहुल गाँधी छोड़ दें राजनीति, विवेक की...

‘द कश्मीर फाइल्स’ की सफलता के बाद राहुल गाँधी छोड़ दें राजनीति, विवेक की अगली फिल्म होगी ‘गोधरा फाइल्स’: KRK ने तीनों खान को भी दी नसीहत

“द कश्मीर फाइल्स की सफलता इस बात का प्रमाण है कि राहुल गाँधी सफल नहीं हो सकते, इसलिए बेहतर है कि उन्हें राजनीति छोड़ देनी चाहिए। क्योंकि विकास शिक्षा रोजगार आदि का आज की राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। राहुल गाँधी बीजेपी को हराने के लिए ध्रुवीकरण करने में सक्षम नहीं हैं।”

कश्मीरी पंडितों के नरसंहार और पलायन पर बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की काफी चर्चा हो रही है। हर कोई इसे मार्मिक बता रहे हैं। लोगों को ये फिल्म रूला रही है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर काफी लोग लिख रहे हैं। इस बीच अभिनेता कमाल राशिद खान (KRK) ने फिल्म के बहाने राजनीति का जिक्र किया। राहुल गाँधी की राजनीति का। 

केआरके का कहना है कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ की सफलता ये बताती है कि राहुल गाँधी राजनीति में कभी भी सफल नहीं हो सकते हैं। केआरके ने कहा कि इसलिए बेहतर है कि राहुल गाँधी को राजनीति छोड़ देनी चाहिए। राजनीति के मौजूदा दौर को देखते हुए केआरके ने ये टिप्पणी की है। 

केआरके ने ट्वीट में लिखा, “द कश्मीर फाइल्स की सफलता इस बात का प्रमाण है कि राहुल गाँधी सफल नहीं हो सकते, इसलिए बेहतर है कि उन्हें राजनीति छोड़ देनी चाहिए। क्योंकि विकास शिक्षा रोजगार आदि का आज की राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। राहुल गाँधी बीजेपी को हराने के लिए ध्रुवीकरण करने में सक्षम नहीं हैं।”

केआरके ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा कि अगर कश्मीर फाइल्स 2014 से पहले बनती है तो यह एक आपदा होती। लेकिन आज यह ब्लॉकबस्टर है। एक बार फिर साबित कर दिया कि हर अच्छी कहानी सही समय पर अच्छी होती है। 95 प्रतिशत अभिनेता किसी विशेष कहानी के समय के बारे में नहीं जानते हैं और इसी वजह से 95 प्रतिशत फिल्में फ्लॉप हो जाती हैं।

उन्होंने इस फिल्म को हिट या सुपहिट नहीं, बल्कि ब्लॉकबस्टर बताया और इसके लिए फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री को ‘शुभकामनाएँ’ भी दीं। इसके साथ उन्होंने ये भी दावा किया कि विवेक की अगली फिल्म ‘गोधरा कांड’ पर होगी।

इसके अलावा केआरके ने तीनों खान को भी नसीहत दी है कि अगर उन्हें बिजनेस में बने रहना है तो उन्हें भी ऐसी ही फिल्में बनानी होगी। अभिनेता ने लिखा, “अगर खान बिजनेस में बने रहना चाहते हैं तो उन्हें उरी, कश्मीर फाइल्स, गोडसे फाइल्स आदि जैसी फिल्में करनी होंगी। पठान, टाइगर आदि जैसी फिल्में अब काम नहीं करेंगी।”

गौरतलब है कि इससे पहले कमाल राशिद खान ने इस फिल्म पर ‘मुग़ल ए आज़म’ न होने का तंज कसा था। यद्यपि बाद में उस पर कपिल शर्मा ने सफाई भी दी थी। फिल्म को रोकने की याचिका को भी बॉम्बे हाईकोर्ट ख़ारिज कर चुका है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -