Homeदेश-समाजअसद ने चाकू से काटा करन का गला फिर शरीर पर किए 15 वार,...

असद ने चाकू से काटा करन का गला फिर शरीर पर किए 15 वार, थाने के नल पर धोए खून से सने हाथ-पैर: अलीगढ़ में मंदिर बनाने के बाद से रंजिश रखते थे मुस्लिम परिवार

असद ने दोस्तों के साथ मिलकर पहले करन का सिर दीवार से ठोका, फिर चाकू से गला काटा और शरीर पर 15 वार किए। करन की चीख सुन छोटा भाई बाहर आया तो आरोपित भागे। हैरानी ये कि असद सीधे थाने पहुँचा, नल पर खून धोया और बोला- मैंने हत्या कर दी।

उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ के जवाँ कस्बे में रहने वाले 20 वर्षीय करन की फेसबुक पोस्ट से नाराज मोहम्मद असद ने बेरहमी से हत्या कर दी। पहले से नाराज असद ने करन को बात करने के बहाने घर के बाहर बुलाया और फिर उसे मामूली कहासुनी के बाद पास के ही खंडहर पड़े अपने मकान में खींचकर ले गया। इसके बाद असद ने दोस्तों के साथ मिलकर करन का पहले तो सिर दीवार में मारा, फिर चाकू से गले को काटा और फिर शरीर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

बड़े भाई की चीखपुकार सुन घर से बाहर आए 12 वर्षीय छोटे भाई के शोर मचाने पर सभी आरोपित मौके से भाग गए। हैरानी की बात ये कि करन की हत्या करने के बाद असद सीधे पास के पुलिस स्टेशन पहुँचा और फिर उसने थाने के नल पर अपने खून से सने हाथ-पैर धोए और अंदर पुलिस को जाकर बोला कि मैं हत्या करके आया हूँ।

आरोपित के कबूलनामे को सुन पुलिस ने असद को हिरासत में लिया और घटनास्थल की ओर दौड़ी। पीड़ित माँ महारानी ने लिखित शिकायत में बताया कि शनिवार(11 अक्टूबर) रात करीब साढ़े 9 बजे मेरे बेटे करन को मौहल्ले का ही निवासी इदरीश पुत्र अब्दुल कलाम बहाने से अपने घर ले गया। इसके बाद करीब साढ़े 11 बजे इदरीश, नफीश खाँ, असद, अयान, अनश, अरमान, अल्तमश और चाँद ने मिलकर मेरे बेटे की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी।

वहीं रविवार सुबह होते ही करन की हत्या को लेकर हिंदुओं में आक्रोश फैल गया। पोस्टमार्टम के बाद जवां पहुँचे शव का परिजनों ने दाह संस्कार करने से इंकार कर दिया और देखते ही देखते हजारों की सँख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। महिलाओं ने मुरादाबाद हाईवे बाईपास को जाम कर दिया। जब पुलिस ने उन्हें हटाने का प्रयास किया तो गुस्साई भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों पर पथराव कर दिया।

लोगों के गुस्से को देख पुलिस के हाथ पैर फूल गए। गुस्साए लोग पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद और आरोपितों के घर पर बुलडोजर चलाने की माँग पर अड़े रहे। पुलिस से मिली लिखित आश्वासन के बाद ही शाम को गुस्साई भीड़ सड़क से हटी और फिर परिजन शव को दाह सँस्कार के लिए ले गए।

अहेरिया समाज से आने वाले करन तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। सबसे बड़े भाई अपनी पत्नी के साथ पंजाब में रहते हैं। करन नोएडा में मजदूरी करता था और माँ गाँव में 12 वर्षीय छोटे बेटे सनी संग रहती थी। पिता मेघ सिंह की करीब 10 वर्ष पूर्व सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई थी। करन की माँ महारानी ने बिलखते हुए बताया कि जब से गली में मँदिर बना है, तब से यह(असद का परिवार) लोग हमारे परिवार से खुन्नस मानते आ रहे हैं। इसी खुन्नस में खुद असद ने उनके बेटे को नोएडा से बहाने से बुलाकर हत्या की।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, मौहल्ले में अहेरिया समाज की आबादी अधिक है। जबकि मुस्लिम परिवार कुछ ही सँख्या में हैं। कुछ वर्ष पहले अहेरिया समाज ने मिलकर एक मँदिर का निर्माण कराया था। तब आरोपित असद के परिवार और अन्य मुसलमानों ने मंदिर निर्माण का विरोध किया था। तभी से असद का परिवार करन के परिवार से खुन्नस मानता है।

अलीगढ़ पुलिस ने बताया कि पुलिस तो करन की हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। मामले में मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपित सहित सभी आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शांति व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में कस्बे में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल मौके पर शांति है। हालाँकि अलीगढ़ पुलिस ने अभी तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि आखिर करन की हत्या किस बात पर हुई।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

Searched termsअलीगढ़ जवां कस्बा करन हत्या मामला, मोहम्मद असद मुख्य आरोपी गिरफ्तारी, फेसबुक पोस्ट विवाद से चाकू वार हत्या, थाने नल पर खून धोने वाली घटना, इदरीश नफीश अयान अनश अरमान अल्तमश चांद सहयोगी आरोपी, मुरादाबाद हाईवे बाईपास जाम प्रदर्शन, अहेरिया समाज हिंदू आक्रोश पथराव पुलिस कार्रवाई, मंदिर निर्माण पुरानी दुश्मनी मुस्लिम परिवार खुन्नस, उत्तर प्रदेश क्राइम न्यूज 11 अक्टूबर 2025, करन मां महारानी शिकायत छोटा भाई साक्षी, नोएडा मजदूरी करने वाला युवक मेघ सिंह पुत्र, बुलडोजर कार्रवाई आरोपी घर मांग, अलीगढ़ पुलिस शांति व्यवस्था फोर्स तैनाती, खंडहर मकान में सिर दीवार ठोक गला काट 15 वार बेरहमी, Aligarh Jawan Kasba Karan Murder Case, Mohammad Asad Main Accused Arrest, Facebook Post Dispute Knife Attack Killing, Police Station Tap Blood Washing Incident, Idris Nafis Ayan Ansh Armaan Altamash Chand Co-Accused, Muradabad Highway Bypass Jam Protest, Aharia Samaj Hindu Outrage Stone Pelting Police Action, Temple Construction Old Enmity Muslim Family Grudge, Uttar Pradesh Crime News October 11 2025, Karan Mother Maharani Complaint Little Brother Witness, Noida Laborer Youth Megh Singh Son, Bulldozer Action Accused House Demand, Aligarh Police Peace Maintenance Force Deployment, Ruined House Head Wall Smash Throat Cut 15 Brutal Stabs Savagery

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

केवल कारों को EV बनाने से नहीं खत्म होगा तेल संकट क्योंकि 59% पेट्रोल बाइक वाले फूँक डालते हैं: जानिए क्यों ग्रीन एनर्जी मिशन...

सिर्फ कारों को इलेक्ट्रिक कर देना इस मर्ज की दवा नहीं है। असली समाधान छुपा है टू-व्हीलर्स और ट्रक्स को ग्रीन एनर्जी पर शिफ्ट करने में।

किसी को उठाया कच्छे में, किसी को अय्याशी करते हुए दबोचा: बंगाल में BJP आने के बाद पुलिस निकाल रही गुंडों की परेड, 1...

शुभेंदु सरकार ने चुनाव बाद हिंसा को लेकर कई टीएमसी नेताओं को गिरफ्तार किया है। कोई बनियान शॉर्ट्स में दिखा तो कोई लुंगी पहने। कोई घर में छिपा था तो कोई जंगल में मिला।
- विज्ञापन -