Homeदेश-समाजपार्क में अपने बच्चों संग टहल रही महिला को साथ चलने के लिए कहने...

पार्क में अपने बच्चों संग टहल रही महिला को साथ चलने के लिए कहने लगा जावेद, मना किया तो ब्लेड से कर दिया ताबड़तोड़ वार: लोगों ने पकड़ धुना, फिर पुलिस को सौंपा

पीड़िता ने जावेद की बात को अनसुना कर दिया और दूसरी तरफ चली गई। महिला के इनकार करने पर जावेद भड़क गया। उसने अपने पास छिपाकर रखी ब्लेड से पीड़िता पर वार करना शुरू कर दिया। हमलावर जावेद ने ब्लेड से पीड़िता का गला काटने की कोशिश की। हमले से घायल पीड़िता चीखने लगी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। उन्होंने जावेद को पकड़ कर धुन दिया।

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में मंगलवार (17 सितंबर 2024) को छेड़खानी का विरोध करने पर जावेद नाम के व्यक्ति ने एक महिला को ब्लेड मार कर घायल कर दिया। एक पार्क में 2 बच्चों के साथ घूम रही थी। महिला की चीख सुनकर आसपास के लोगों ने आरोपित जावेद को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने जावेद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना बरेली के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। यहाँ के पार्क में बारादरी इलाके की रहने वाली महिला घूमने-टहलने के लिए अक्सर आया-जाया करती थी। मंगलवार (17 सितंबर) की सुबह लगभग 11 बजे महिला पार्क में अपने 2 बच्चों के साथ घूमने आई थी। इसी दौरान जावेद वहाँ आया और पीड़िता से छेड़खानी शुरू कर दी और महिला पर साथ चलने का दबाव बनाने लगा।

पीड़िता ने जावेद की बात को अनसुना कर दिया और दूसरी तरफ चली गई। महिला के इनकार करने पर जावेद भड़क गया। उसने अपने पास छिपाकर रखी ब्लेड से पीड़िता पर वार करना शुरू कर दिया। हमलावर जावेद ने ब्लेड से पीड़िता का गला काटने की कोशिश की। हालाँकि, महिला खुद को बचाने में सफल रही। घायल पीड़िता चीखने लगी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए।

उन्होंने जावेद को पकड़ कर धुन दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। इपुलिस मौके पर पहुँचकर जावेद को हिरासत में ले लिया। पीड़िता से तहरीर लेकर आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि जावेद और पीड़िता पहले से परिचित रहे हैं। दोनों एक ही समुदाय के हैं। मामले में जाँच व अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कब्रें बेचीं, हिंदुओं की संपत्ति वक्फ की और डिलीट कर दीं फाइल्स: UP के शिया वक़्फ बोर्ड में ₹1000 करोड़ के घोटाले का दावा,...

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन के मुताबिक, पूरा घोटाला 1000 करोड रुपए का है। इसमें कुछ हिंदू और कथित बेनामी संपत्तियों को भी वक्फ संपत्ति के तौर पर दर्ज करने का मामला भी शामिल है।

जंतर-मंतर पर ‘बेटी चुप कराओ’, झारखंड में बेटियों का जिक्र तक नहीं: दो प्रदर्शनों में ‘द वायर’ का दो एजेंडा, केंद्र पर सवाल तो...

'द वायर' का एजेंडा साफ है। जंतर-मंतर प्रदर्शन में मोदी सरकार ने महिलाओं को टारेगट किया और झारखंड मसले पर अत्याचारों का जिक्र तक नहीं किया।
- विज्ञापन -