Homeदेश-समाजलग्जरी कार खरीद कैश में बेच देते… केरल में मुजीब रहमान के शो रूम...

लग्जरी कार खरीद कैश में बेच देते… केरल में मुजीब रहमान के शो रूम से चल रहा था ‘काला धन’ का धंधा, फिल्मी सितारों-खिलाड़ियों पर आयकर विभाग की नजर

पिछले साल कोझिकोड में 20 कपड़ा दुकानों पर जीएसटी खुफिया छापेमारी की थी। इसमें फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट के जरिए 27 करोड़ रुपए की कर चोरी का खुलासा हुआ था। केएस अशरफ अली, नूरजहाँ और शबीर की दुकानों के साथ-साथ के अब्बास के घर पर छापेमारी की गई थी। इस धोखाधड़ी में केरल के बाहर से खरीदे गए सामानों के लिए कर दस्तावेजों में जालसाजी शामिल थी।

केरल में आयकर विभाग ने पुरानी कार के शोरूम में छापेमारी करके 102 करोड़ रुपए के कालेधन का पता लगाया है। आयकर विभाग ने मलप्पुरम निवासी मुजीब रहमान की कंपनी ‘रॉयल ​​ड्राइव’ में कालेधन के लेनदेन का खुलासा किया। इसमें सिनेमा और खेल जगत के कई बड़े खिलाड़ी शामिल हैं। आयकर विभाग अब इन सबको नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है।

कार के शोरूम तिरुवनंतपुरम, एर्नाकुलम, मलप्पुरम और कोझिकोड में हैं और आयकर विभाग ने यहाँ दो दिनों तक छापेमारी की थी। आयकर विभाग ने पिछले कुछ महीनों में यहाँ बड़ी रकम के लेन-देन का संदेह जताया है। इसमें मलयालम फिल्मों के कई सितारे तथा राष्ट्रीय स्तर के कई खिलाड़ियों की भी मिलीभगत सामने आई है।

आयकर विभाग ने पाया कि कई मशहूर हस्तियों ने लग्जरी कारें खरीदीं। उन्हें एक या दो साल तक इस्तेमाल किया और फिर अपने खातों में लेन-देन दर्ज किए बिना उन्हें रॉयल ड्राइव को बेच दिया। यह भी पाया गया कि शोरूम से कारें खरीदी गईं, जिनकी कीमत कालेधन से चुकाई गई। इस घटना में एक भारतीय क्रिकेटर और कई मलयालम फिल्म सितारे भी शामिल हैं।

खास बात यह है कि यह पैसा खातों में लेन-देन दर्ज किए बिना ही प्राप्त कर लिया जाता था। जाँच में यह भी पता चला कि शोरूम से गाड़ियाँ काले धन से खरीदी गई थीं। आयकर विभाग ने इस मामले में शामिल फिल्मी सितारे और खिलाड़ियों सहित सभी लोगों को नोटिस भेजने का फैसला किया है।

बता दें कि पिछले साल कोझिकोड में 20 कपड़ा दुकानों पर जीएसटी खुफिया छापेमारी की थी। इसमें फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट के जरिए 27 करोड़ रुपए की कर चोरी का खुलासा हुआ था। केएस अशरफ अली, नूरजहाँ और शबीर की दुकानों के साथ-साथ के अब्बास के घर पर छापेमारी की गई थी। इस धोखाधड़ी में केरल के बाहर से खरीदे गए सामानों के लिए कर दस्तावेजों में जालसाजी शामिल थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।

59 करोड़ अकाउंट्स, लाखों करोड़ की कैपिटल और आखिरी व्यक्ति तक पहुँचता बैंकिंग सिस्टम… फिर क्यों जनधन योजना से सुभाष गर्ग को लगी मिर्ची?

सुभाष गर्ग ने जनधन योजना के 59 करोड़ खातों पर सवाल उठाए, जानिए जीरो बैलेंस, इनएक्टिव अकाउंट्स और DBT से जुड़ी पूरी कहानी।
- विज्ञापन -