Friday, July 18, 2025
Homeदेश-समाजड्राइवर उमेद ने 'राहुल' बन नाबालिग लड़की को फाँसा, मुस्लिम बनने को तैयार नहीं...

ड्राइवर उमेद ने ‘राहुल’ बन नाबालिग लड़की को फाँसा, मुस्लिम बनने को तैयार नहीं हुई तो अपहरण की कोशिश: MP पुलिस ने दबोचा

उमेद अक्सर फोन कर लड़की को परेशान करने लगा। इस बात की जानकारी जब लड़की के घरवालों को हुई तो उन्होंने लड़की को उसके मामा के यहाँ भेज दिया। कुछ दिन पहले जब लड़की वापस घर आई तो आरोपित उसके घर आकर उसे जबरदस्ती अपने ले जाने लगा।

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में लव जेहाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही एक मामला इंदौर से फिर आया है। यहाँ मोहम्मद उमेद खान नाम एक शख्स ने खुद को राहुल बताकर एक नाबालिग हिंदू लड़की से दोस्ती की, फिर उसे शादी के लिए उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। पीड़िता जब शादी के लिए तैयार नहीं हुई तो उमेद उसके साथ मारपीट करने लगा। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित उमेद को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला मध्य प्रदेश के इंदौर का है। यहाँ बेटमा के शांतिनगर इलाके का रहने वाला मोहम्मद उमेद ड्राइवर की नौकरी करता है। उसने उसी इलाके की एक 16 साल की नाबालिग लड़की मार्च 2021 में दोस्ती की और उसका फोन नंबर ले लिया। उमेद राहुल बनकर नाबालिग से फोन पर बातें करने लगा। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

नाबालिग को अपनी जाल में फँसता देख उमेद ने उससे शादी करने की इच्छा जाहिर की। इस पर लड़की तैयार हो गई। लड़की को शादी के लिए तैयार देखकर उसने कहा कि इसके लिए धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनना पड़ेगा। राहुल की बात सुनकर नाबालिग को पता चला कि वह राहुल नहीं, एक मुस्लिम है। खोजबीन पर उसे पता चला कि राहुल का असली नाम मोहम्मद उमेद है।

उमेद अक्सर फोन कर लड़की को परेशान करने लगा। इस बात की जानकारी जब लड़की के घरवालों को हुई तो उन्होंने लड़की को उसके मामा के यहाँ भेज दिया। इधर वह लड़की के परिवार को परेशान करता रहा। कुछ दिन पहले जब लड़की वापस घर आई तो आरोपित उसके घर आ गया। उसने लड़की को जबरदस्ती अपने ले जाने की कोशिश करने लगा। वह कई बार लड़की के साथ मारपीट कर चुका है।

आरोपित की हिम्मत और हिमाकत को देखते हुए परिवार ने हिंदूवादी संगठनों से संपर्क साधा और मामले की जानकारी दी। हिंदूवादी संगठनों के सहयोग से नाबालिग ने मामले की पूरी जानकारी पुलिस को देते हुए शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो ऐक्ट और छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

खंडवा में भी राहुल बन अमजद ने हिंदू लड़की को फँसा किया यौन शोषण

प्रदेश के खंडवा में मोहम्मद अमजद ने राहुल बनकर एक हिंदू युवती को अपने जाल में फँसाया और शादी का झांसा देकर पाँच साल तक यौन शोषण किया। बाद में पता चला कि जिसे वह राहुल समझ रही थी, उसका असली नाम अमजद है। इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत की और लव जिहाद की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।

मोघट रोड थाने क्षेत्र के दुबे कॉलोनी में रहने वाली 42 वर्षीया पीड़िता ने बताया कि वह एक अस्पताल में नर्स का करती है। कंप्यूटर को सुधारने के लिए घासपुरा का रहने वाला अमजद साल 2017 में अस्पताल आया था। वहाँ पीड़िता की उससे पहचान हुई और उसने अपना नाम राहुल शर्मा बताया। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई। अमजद पीड़िता को लगातार फोन करता। धीरे-धीरे उसने अपने प्रेमजाल में फँसा लिया।

इसके बाद आरोपित उसे शादी का झाँसा दे यौन शोषण करने लगा। यह सिलसिला लगातार लगभग पाँच साल तक चला। जब महिला ने उस पर शादी का दबाव बनाया तो वह शादी के लिए के लिए आनाकानी करने लगा। इसके बाद पीड़िता ने अहमद के बारे में पता किया तो उसकी असलियत सामने आई।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

नाम हिंदू, दिल से ईसाई… क्रिप्टो क्रिश्चियन्स पर फडणवीस सरकार ने कसा शिंकजा: गरीबों का हक बचाने के लिए बनेगा सख्त कानून, महाराष्ट्र विधान...

राज्य में छिप कर धर्मांतरण करने वाले 'क्रिप्टो क्रिश्चियन' अगर आरक्षण का लाभ उठाते हैं तो सरकार कार्रवाई करेगी। सीएम फडणवीस ने विधानपरिषद में इसकी जानकारी दी है।

L&T ने HAL को सौंपा तेजस MK1A का पहला विंग असेंबली सेट, रक्षा सचिव बोले- आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: तेजी से...

कंपनी हर साल 4 ऐसे विंग असेंबली सेट बनाएगी, लेकिन आगे चलकर इसे बढ़ाकर 12 सेट प्रति साल करने की प्लानिंग है।
- विज्ञापन -