Homeदेश-समाजमहिला ASP की FIR पर बिट्टू बजरंगी की गिरफ्तारी, डकैती और पुलिस से विवाद...

महिला ASP की FIR पर बिट्टू बजरंगी की गिरफ्तारी, डकैती और पुलिस से विवाद सहित कुल 11 धाराएँ: नूहं में हिंदुओं पर हमले के दौरान हथियार लहराने का आरोप

एडिशनल एसपी ऊषा कुंडू द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक 31 जुलाई को बिट्टू बजरंगी ने उनके आगे अवैध हथियार लहराए थे। शिकायत में उन्होंने कहा है कि हथियार छीन लेने के बाद बिट्टू ने उनके वाहन के आगे प्रदर्शन किया।

फरीदाबाद से मंगलवार (15 अगस्त 2023) को हिरासत में लिए गए हिंदुवादी कार्यकर्ता बिट्टू बजरंगी की गिरफ्तारी की पुष्टि हरियाणा पुलिस ने कर दी है। गिरफ्तारी तावडू की क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (CIA) ब्रांच ने की है। उसकी गिरफ्तारी नूहं के सदर थाने में एडिशनल एसपी ऊषा कुंडू द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर हुई है।

बिट्टू बजरंगी पर डकैती और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमले सहित 11 धाराएँ लगाई गई है। उस पर लगी धाराओं में अधिकतम आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान है। उसकी गिरफ्तारी सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नूहं हिंसा के बाद बिट्टू बजरंगी पर सदर थाने में FIR दर्ज हुई थी। केस नंबर 413 के अंतर्गत इस मामले में IPC की धारा 148, 149, 332, 353, 186, 395, 397, 506, 25, 54 और 59 के तहत कार्रवाई की गई है। FIR में डकैती और अवैध हथियार रखने के भी आरोप हैं। बिट्टू को आज (16 अगस्त) कोर्ट में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि उसके साथियों की भी पुलिस तलाश कर रही है।

गौरतलब है कि 31 जुलाई को हिंदुओं की जलाभिषेक यात्रा पर मुस्लिम भीड़ ने हमला किया था। एडिशनल एसपी ऊषा कुंडू द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक 31 जुलाई को बिट्टू बजरंगी ने उनके आगे अवैध हथियार लहराए थे। शिकायत में उन्होंने कहा है कि हथियार छीन लेने के बाद बिट्टू ने उनके वाहन के आगे प्रदर्शन किया। नूहं हिंसा के बाद मुस्लिम पक्ष लगातार बिट्टू बजरंगी के वीडियो को भड़काऊ बताते हुए उनकी गिरफ्तारी की माँग कर रहा था।

बताते चलें कि बिट्टू को फरीदाबाद के पर्वतीय कॉलोनी स्थित उसके घर से हिरासत में लिया गया था। पुलिस की इस कार्रवाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बिट्टू बजरंगी के पड़ोसियों ने इस दौरान पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया था। बिट्टू बजरंगी के आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों ने मीडिया से बताया कि अचानक ही ढेर सारे पुलिस वाले गली में पहुँचे। कुछ के हाथों में बंदूकें और कुछ ने डंडे ले रखे थे। कुछ पुलिस वाले पड़ोसी के घर में भी घुसने लगे जिसका विरोध हुआ। इस पर पुलिसकर्मी ने पड़ोसी महिला को धक्का देते हुए दूर कर दिया। एक महिला का दावा है कि पुलिस वाले बिट्टू बजरंगी का गिरेबान पकड़ कर अपने साथ ले गए।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मुफ्त इलाज का ढकोसला और महँगे मेडिकल बिल: कहाँ खर्च हो रहा है आम आदमी का पैसा?

सरकार ने उन दवाओं को इस प्राइस कंट्रोल से बाहर रखा है जिन्हें कंपनियाँ 'पेशेंट असिस्टेंस प्रोग्राम' (PAPs) के तहत भारी छूट पर देती हैं।

आर्कबिशप पीटर मचाडो कौन हैं, जो चाहता है धर्मांतरण विरोधी कानून और गोहत्या कानून में बदलाव: कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से क्या...

आर्कबिशप की कॉन्ग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बैंगलुरु में हुई इस मुलाकात के बाद आर्कबिशप ने खुद अपनी माँगों को सार्वजनिक किया।
- विज्ञापन -