Homeदेश-समाजहिन्दू लड़की का अपहरण कर ले आया दिलशाद, गाँव में किया खुला ऐलान -...

हिन्दू लड़की का अपहरण कर ले आया दिलशाद, गाँव में किया खुला ऐलान – ‘इसे मुस्लिम बना कर निकाह करूँगा, कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता’

दिलशाद ने ऐलान किया है कि हिंदू लड़की को मुस्लिम बनाएगा और उससे निकाह करेगा। यही नहीं, दिलशाद अली ने बरेली एसडीएम कोर्ट में निकाह की अर्जी भी डाल दी है।

बरेली का 33 साल का दिलशाद अली बस्ती जिले में एक ईंट-भट्टे पर मजदूरी करता था। वहाँ उसने परसरामपुर थाना क्षेत्र की हिंदू लड़की को अपनी जाल में फंसा लिया। वो उसे 6 जुलाई को कॉलेज जाने के समय अगवा कर बरेली जिले के बिथरी ले आया। एक तरफ बस्ती में छात्रा के माता-पिता बच्ची को ढूँढ रहे हैं, और पुलिस से उसे वापस लाने की गुहार लगा रहे हैं, तो दूसरी तरफ बरेली के बिथरी में दिलशाद अली ने खुला ऐलान कर दिया है कि हिंदू लड़की उसके ‘कब्जे’ में है। जिसे जो बिगाड़ना है, वो बिगाड़ ले।

दिलशाद ने ऐलान किया है कि हिंदू लड़की को मुस्लिम बनाएगा और उससे निकाह करेगा। यही नहीं, दिलशाद अली ने बरेली एसडीएम कोर्ट में निकाह की अर्जी भी डाल दी है। इस बीच, हिंदू संगठनों को जब इस बात की भनक लगी, तो उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की माँग की है और अगवा छात्रा के परिजनों और बस्ती पुलिस से भी संपर्क किया है। वहीं, बस्ती पुलिस ने कहा है कि छात्रा की तलाश जारी थी, आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलशाद अली पुत्र निसार अली, बरेली के गाँव बिथरी का निवासी है। वो बस्ती जिले के परसुराम थाना इलाके में स्थित एक ईंट-भट्टा पर मजदूरी करता था। छात्रा परसरामपुर क्षेत्र के तक्कीपुर खेकड़ी की रहने वाली है और माता-पिता किसान हैं।

दिलशाद अली ने छात्रा को अपनी जाल में फंसा लिया और 6 जुलाई को उसे अगवा कर बरेली ले आया। अब उसने एसडीएम कोर्ट में निकाह की मंजूरी के लिए प्रार्थनापत्र भी जमा किया है। छात्रा के बारे में जानकारी तब हुई, जब दिलशाद बरेली में अपने गाँव आकर ऐलानिया कहने लगा कि बस्ती की लड़की उसके कब्जे में है और वह उसका जबरन धर्म परिवर्तन करवा रहा है। इस बारे में बस्ती पुलिस ने कहा है कि छात्रा की गुमशुदगी का केस दर्ज है और जल्द से जल्द छात्रा की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।

विश्व हिंदू परिषद के नेता हिमांशु पटेल को इस बारे में पता लगा तो संगठन के पदाधिकारियों के साथ वह हरकत में आ गए। उन्होंने बस्ती पुलिस से संपर्क से साधा। हिमांशु पटेल ने बताया कि बस्ती पुलिस की टीम बरेली आ रही है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर अगवा छात्रा की अविलंब बरामदगी की माँग उठाई है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चुनाव हो या नक्सल विरोधी अभियान या फिर सरकारी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा… CRPF है न, दुनिया भर में शांति स्थापना में भी योगदान: जानिए...

CRPF की 27 जुलाई को स्थापना दिवस है। ब्रिटिश काल से लेकर अब तक इसकी भूमिका में काफी बदलाव आए हैं। नक्सलियों से लेकर आतंकवादियों से निपटने तक में ये सबसे आगे रहा।

आंदोलन की मर्यादा बची रहे और इसका राजनीतिक इस्तेमाल ना हो, इसकी जिम्मेदारी अब GenZ पर… नेक नहीं हैं वामी-इस्लामी गिरोह के मंसूबे

NEET आंदोलन की सफलता के बाद सोशल मीडिया, राजनीतिक नैरेटिव और छात्र आंदोलन की मर्यादा पर बड़ा सवाल। पढ़िए Gen Z को सतर्क रहना क्यों जरूरी है।
- विज्ञापन -