Homeदेश-समाज'तुम छोटी जाति वालों को इस्लाम में देंगे ऊँचा मुकाम': हमीरपुर में दलित परिवार...

‘तुम छोटी जाति वालों को इस्लाम में देंगे ऊँचा मुकाम’: हमीरपुर में दलित परिवार पर मौलाना खालिक और उसके साथी डाल रहे थे धर्मांतरण का दबाव, शिकायत के बाद 5 गिरफ्तार

पीड़ित परिवार को नीची जाति का बता कर उनके घर में मजार बनवा दी गई। उन्हें इस्लाम में ऊँची जाति में दाखिल करने और पैसों का लालच दिया गया।

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक दलित परिवार को जबरन इस्लाम मजहब अपनाने के लिए धमकाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस साजिश में शामिल पाँच लोगों-नूरुद्दीन, मेराजू हसन, खालिक, इरफ़ान और मोहम्मद हनीफ को गिरफ्तार किया है। पीड़ित परिवार को उनकी जाति का हवाला देकर इस्लाम अपनाने का लालच दिया गया। आरोप है कि उनके घर में मजार बनवाई गई और हर साल उर्स मनाने की बात कही गई।

ये मामला हमीरपुर के मौदहा थाना इलाके का है, जहाँ उर्मिला नाम की एक दलित महिला ने शुक्रवार (10 जनवरी 2025) को धर्म-परिवर्तन कराने जानी की कोशिश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उर्मिला ने बताया कि वह अक्सर बीमार रहती थीं। लगभग दो साल पहले उनकी मुलाकात नूरुद्दीन नाम के एक व्यक्ति से हुई। नूरुद्दीन ने उनकी बीमारी ठीक करने के नाम पर उन्हें मजार पर जाने के लिए उकसाया।

कुछ समय बाद नूरुद्दीन अपने भतीजे मेराजू हसन और खालिक के साथ उर्मिला के घर पहुँचा। इन सभी ने मिलकर उनके घर में एक मजार बनवाई और उर्मिला को मजार की पूजा करने और उर्स मनाने की सलाह दी। उर्मिला के पति अजीत और उनके रिश्तेदारों को भी इस्लाम कबूल करने पर उनकी सारी परेशानियों के खत्म हो जाने और आर्थिक मदद का झाँसा दिया गया।

इस साजिश को पूरा करने 10 जनवरी 2025 को नूरुद्दीन, खालिक, मेराजू हसन, इरफ़ान और मोहम्मद हनीफ फिर से उर्मिला के घर पहुँचे। इस बार उर्स का आयोजन किया गया, जिसमें उर्मिला ने अपने कुछ रिश्तेदारों को भी बुलाया। आरोप है कि वहाँ खालिक और उसके साथ आए लोगों ने उर्मिला और उनके परिवार पर इस्लाम मजहब अपनाने का दबाव बनाया। परिवार को मुस्लिम बन जाने पर बीमारियों से छुटकारा और ऊँची जाति का दर्जा मिलने का लालच दिया गया।

शुरुआत में परिवार ने उनकी बातों पर सहमति जताई, लेकिन बाद में आरोपितों के व्यवहार से असहज हो गए। जब परिवार ने इस्लाम कबूल करने से मना किया, तो आरोपितों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। डर के बावजूद, उर्मिला और उनके परिजनों ने हिंदू धर्म में बने रहने का फैसला किया और तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने उर्मिला की शिकायत पर नूरुद्दीन, मेराजू हसन, खालिक, इरफ़ान और मोहम्मद हनीफ के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की। इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 351 (2) और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म सम्परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। ऑपइंडिया के पास एफआईआर की कॉपी उपलब्ध है। फिलहाल पुलिस ने शनिवार (11 जनवरी 2025) को पुलिस ने पाँचों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जाँच जारी है और अन्य कानूनी प्रक्रियाएँ पूरी की जा रही हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

युवक के फर्जी साइन करके महिला दे रही थी शादी का प्रमाण, ‘हिंदू विवाह अधिनियम’ ने बचाई पीड़ित की जान: पढ़िए गुजरात HC ने...

ब्रिटेन में रहने वाले कौशल के धोखे से हस्ताक्षर लेकर महिला ने खुद को उसकी पत्नी बताया। लेकिन गुजरात हाईकोर्ट ने 'सप्तपदी' की रस्म न होने के आधार पर शादी को अमान्य करार दिया।

US कोर्ट ने चीनी जालसाज को दी 30 साल की सजा, पश्चिमी मीडिया बताता था ‘बागी’: जानें गुओ वेनगुई की कहानी और राणा अय्यूब...

चीन विरोधी बागी होने का नाटक कर पश्चिमी मीडिया में छाए रहने वाले चीनी अरबपति भगोड़े गुओ वेनगुई को अमेरिकी अदालत ने 30 साल की सजा सुनाई है।
- विज्ञापन -