Homeदेश-समाजदिल्ली हिंसा: मौजपुर में दंगाइयों ने JK24*7News के संवाददाता को मारी गोली, हालत नाजुक

दिल्ली हिंसा: मौजपुर में दंगाइयों ने JK24*7News के संवाददाता को मारी गोली, हालत नाजुक

देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को हिंसा की शुरुआत हुई थी। इसके बाद इस हिंसा ने भयावह रूप ले लिया। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में कई जगहों पर आगजनी-पत्थरबाजी हुई। गोलियॉं चलाई गई। अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

दिल्ली के मौजपुर में सोमवार से शुरू हुई हिंसा बढ़ती हुई नजर आ रही है। मंगलवार (फरवरी 25, 2020) को ही मौजपुर में दंगाइयों की भीड़ द्वारा JK24X7News के पत्रकार आकाश नापा को निशाना बनाया गया और उन्हें गोली मार दी गई।

दंगाइयों ने आकाश के कंधे पर गोली चलाई इसके बाद उन्हें घायल अवस्था में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत नाजुक है।

JK247News के पत्रकार आकाश चैनल के लिए नार्थ-ईस्ट दिल्ली की घटनाओं को कवर करते थे। सोमवार को दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल को भी दंगाइयों ने गोली मार दी थी।

गौरतलब है कि देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को हिंसा की शुरुआत हुई थी। इसके बाद इस हिंसा ने भयावह रूप ले लिया। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में कई जगहों पर आगजनी-पत्थरबाजी हुई। गोलियॉं चलाई गई। अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मंगलवार की सुबह भी मौजपुर और ब्रह्मपुरी में पत्थरबाजी तथा आगजनी की घटना हुई। दिल्ली की सड़कों पर हिंसा की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत आने से ठीक पहले हुई। उनके अहमदाबाद में लैंड करने के बाद हिंसा तेज हो गई।

इसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। कहा जा रहा है कि भारत की छवि खराब करने के लिए ट्रंप के दौरे को हिंसा के लिए सोच-समझकर चुना गया है। आखिर क्यों जब ट्रंप अहमदाबाद में दुनिया को इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ संदेश दे रहे थे देश की राजधानी तेजी से भभक उठी? इसके पीछे किसका हाथ है? ये किसकी साजिशें हैं?

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -