Homeदेश-समाज'वो हमारा इकलौता बेटा था, अब हमारे लिए घर कौन बनाएगा': मृत BJYM नेता...

‘वो हमारा इकलौता बेटा था, अब हमारे लिए घर कौन बनाएगा’: मृत BJYM नेता की माँ का छलका दर्द, पिता हैं दिल के मरीज

मुख्यमंत्री ने प्रवीण की हत्या को अमानवीय बताते हुए कहा, “घटना की जानकारी मिलने के बाद मैंने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए थे। मेरा मन शांत नहीं था। बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के कुछ समय बाद ही यह घटना हुई है। किसी भी आरोपित को छोड़ा नहीं जाएगा।” 

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के बेल्लारे में BJP नेता प्रवीण नेत्तारू की मंगलवार (26 जुलाई, 2022) को कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद कई जगहों पर तनाव व्याप्त हो गया। उग्र भीड़ द्वारा पथराव किया गया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। अब इस मामले में प्रवीण की माँ का दर्द छलक कर सामने आया है।

उन्होंने समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा, “मेरी तबीयत ठीक नहीं है। उसके (प्रवीण) पिता भी दिल के मरीज हैं। वह हमारा इकलौता बेटा था और उसने हमारे लिए एक घर बनाने की प्लानिंग की थी। अब हमारा घर कौन बनाएगा? दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए, जिसने भी ऐसा किया है, उसे फाँसी दी जानी चाहिए।”

इससे पहले मृतक की पत्नी ने कहा था, “मुझे नहीं पता कि उन्होंने मेरे पति को क्यों मारा। जब वह दुकान बंद कर घर वापस आ रहे होते थे, तब मैं हर दिन वहाँ होती थी, लेकिन उस दिन मैं वहाँ नहीं थी। अगर मैं वहाँ होती तो ऐसा नहीं होता।”

इधर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने गुरुवार (28 जुलाई, 2022) को अपनी सरकार के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कई कार्यक्रमों को रद्द कर दिया। बोम्मई का फैसला मंगलवार को दक्षिण कन्नड़ में भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य प्रवीण नेत्तारू की हत्या के बाद आया है।

मुख्यमंत्री ने प्रवीण की हत्या को अमानवीय बताते हुए कहा, “घटना की जानकारी मिलने के बाद मैंने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए थे। मेरा मन शांत नहीं था। बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के कुछ समय बाद ही यह घटना हुई है। किसी भी आरोपित को छोड़ा नहीं जाएगा।” 

गौरतलब है कि प्रवीण की हत्या के पीछे PFI और SDPI का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि पुलिस को संदेह है कि हत्या बेल्लारी के मुस्लिम युवक मसूद की हत्या के बदले में की गई होगी, क्योंकि कुछ दिनों पहले एक युवक की हत्या हुई थी। मामले में अब तक 8 लोगों को हिरासत में लिए जाने की सूचना है। 

ऐसा बताया जा रहा है कि उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में प्रवीण ने फेसबुक पर किया पोस्ट था, जिसके कारण उन्हें निशाना बनाया गया। हालाँकि हत्या की वजह आधिकारिक तौर पर अभी सामने नहीं आई है। बता दें कि 29 जून 2022 को राजस्थान के उदयपुर में नूपुर शर्मा के पैगंबर मुहम्मद वाले कथित बयान का समर्थन करने पर हिन्दू टेलर कन्हैया लाल की हत्या कर दी गई थी।

राज्य के गृहमंत्री आरागा ज्ञानेंद्र ने बताया कि जिस इलाके में ये वारदात हुई है, वो जगह केरल की सीमा से सटी हुई है, ऐसे में केरल के सीनियर अधिकारियों से संपर्क कर आरोपितों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। इससे पहले एक रिपोर्ट में बताया गया था कि जिन लोगों ने प्रवीण पर हमला किया वह केरल के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली बाइक से आए थे। 

इधर भाजपा कार्यकर्ता प्रवीण नेत्तारू की हत्या के बाद भाजपा युवा मोर्चा (BJYM) के सदस्यों ने कर्नाटक के कई हिस्सों में इस्तीफा देने का अभियान शुरू कर दिया है। ये लोग हमलों के विरोध में कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए यह अभियान चलाया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

प्रोपेगेंडा के खेल में The News Minutes ने छिपाए फैक्ट्स, एजेंडा था- ONGC के CSR फंड से ₹670 करोड़ का दान ‘RSS से जुड़े...

'द न्यूज मिनट' की रिपोर्ट में दिए गए तथ्य ओएनजीसी की अपनी वार्षिक रिपोर्ट से लिए गए हैं, लेकिन इसे इस तरह से पेश किया गया है कि यह अधूरा और भ्रामक है।

चंदन गुप्ता याद हैं? जिन्हें ‘भारत माता की जय’ बोलने पर मुस्लिमों की भीड़ ने उतारा मौत के घाट: समझें वंदे मातरम बिल की...

चंदन गुप्ता हत्याकांड को समझने के लिए जरूरी माना जाता है कि वंदे मातरम् बिल में संशोधन की जरूरत क्यों महसूस की जा रही है।
- विज्ञापन -