Homeदेश-समाजघर में घुस डकैतों ने किया कॉन्ग्रेस नेता पर वार, हमले में मौत: 20...

घर में घुस डकैतों ने किया कॉन्ग्रेस नेता पर वार, हमले में मौत: 20 तोला सोना-5 किलो चाँदी समेत लाखों रुपए लूटे

कॉन्ग्रेस नेता के बेटे ने बताया है कि डकैतों ने उनके घर से करीबन 20 तोला सोना, 5 किलो चाँदी, 2 राइफल व लाखों रुपए अपने साथ ले गए।

मध्य प्रदेश के सारंगपुर पुलिस थाना काचरिया से थोड़ी दूर स्थित पुरोहित गाँव में डकैतों ने देर रात घर में घुसकर कॉन्ग्रेस के बुजुर्ग नेता व पूर्व सरपंच रहे बने सिंह को मौत के घाट उतार दिया। वहीं उनकी पत्नी लाडकुंवर बाई को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉन्ग्रेस के लोकल नेता प्रारंभिक उपचार के बाद बॉम्बे अस्पताल इंदौर में रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी आशुतोष उपाध्याय, राजगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार सिंह समेत कई आला अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँच वहाँ की छानबीन कर रहे हैं। पुलिस टीम के अलावा डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम, क्राइम ब्रांच की स्पेशल टास्कफोर्स भी मौके पर पहुँच जाँच कर रही है।

नई दुनिया की रिपोर्ट के मुताबिक, राजगढ़ जिला एसपी ने बताया कि घटना वाली रात के 2-3 बजे घर में लुटुरे पीछे की तरफ से घुसे और दंपति पर भारी डंडे से वार किया। माना जा रहा है कि डकैतों के घुसने के समय घर का गेट खुला था क्योंकि तोड़फोड़ का कोई सबूत नहीं मिला है।

वहीं कॉन्ग्रेस नेता के बेटे ने बताया है कि डकैतों ने उनके घर से करीबन 20 तोला सोना, 5 किलो चाँदी, 2 राइफल व लाखों रुपए अपने साथ ले गए। अब पुलिस ने डकैतों की पकड़ के लिए अलग-अलग टीम बनाई है। शुरुआत में पुलिस को ये किसी बाहरी गैंग का काम लग रहा है। मगर पुलिस उन्हें जल्द पकड़ लेगी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

खून वही, बस नैरेटिव बदल गया: प्राचीन बलि से ईसाई संस्कार तक, इतिहास ने ये फर्क कैसे बनाया?

पश्चिम ने पुरानी सभ्यताओं को खून और बलि के नाम पर बर्बर कहा। ईसाई परंपरा को आध्यात्मिक ऊँचाई बताया। लेकिन चर्च के केंद्र में भी रोटी और वाइन के जरिए शरीर और रक्त का अनुष्ठान बैठा है। सभ्यता की कहानी इतनी साफ नहीं।

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।
- विज्ञापन -