Homeदेश-समाजशबनम, मदीना, शहनाज और शबाना... बुर्के में मिला 4 Kg गाँजा, यूपी में मुस्लिम...

शबनम, मदीना, शहनाज और शबाना… बुर्के में मिला 4 Kg गाँजा, यूपी में मुस्लिम महिलाओं के गिरोह का पर्दाफाश: गाँजे की सप्लाई से होती थी मोटी कमाई

पुलिस को जब इन महिलाओं की गतिविधि संदिग्ध लगी तो महिला कॉन्स्टेबलों को बुला कर उनकी तलाशी ली गई थी। इन महिलाओं ने बताया कि वो जेल में बंद अरमान और इस्माइल को गाँजा सप्लाई करने जा रही थीं।

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में पुलिस ने बुर्के की आड़ में गाँजा सप्लाई करने वाली मुस्लिम महिलाओं के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 4 को गिरफ्तार किया है। जिन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, उनके नाम हैं – शबनम, मदीना, शहनाज और शबाना। ये महिलाएँ स्थानीय मंडल जिला कारगर में विचाराधीन कैदियों को गाँजे की सप्लाई कर रही थीं। ये बुर्के की आड़ में कैदियों से मिलती थीं और मुँह माँगे दाम पर गाँजे की सप्लाई करती थीं।

पुलिस की पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि कैदियों से मिलने के बहाने वो उन्हें उनकी डिमांड के हिसाब से गाँजे की सप्लाई करती थीं। इस बार भी वो गाँजे की सप्लाई के लिए ही पहुँची थीं, लेकिन पुलिस ने धर-दबोचा। पुलिस ने जब अच्छे से जाँच की तो पता चला कि उन्होंने अपने बुर्के में ही गाँजा छिपा रखा था। चारों महिलाओं के पास से 4 किलोग्राम गाँजा बरामद किया गया है। जेल में बंद कैदियों अरमान और इस्माइल को भी इस मामले में आरोपित बनाया गया है।

IPC (भारतीय दंड संहिता) के साथ-साथ यूपी पुलिस ने NDPS (स्वापक ओषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985) के तहत भी मामला दर्ज किया है। पुलिस को जब इन महिलाओं की गतिविधि संदिग्ध लगी तो महिला कॉन्स्टेबलों को बुला कर उनकी तलाशी ली गई थी। इन महिलाओं ने बताया कि वो जेल में बंद अरमान और इस्माइल को गाँजा सप्लाई करने जा रही थीं। पुलिस ने कहा है कि ये गिरोह बड़ा है और जल्द ही इसका पूर्णरूपेण पर्दाफाश किया जाएगा।

इस काले धंधे में मुस्लिम महिलाओं के इस गिरोह की मोटी कमाई होती थी। जेल से बुर्के का एडवांस में ऑर्डर लिया जाता था। लंबे समय से पुलिस को इन महिलाओं पर शक हो रहा था। आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक (SP) शैलेन्द्र लाल ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है। बता दें कि कर्नाटक के शैक्षिण संस्थानों में यूनिफॉर्म को धता बता कर बुर्के में प्रवेश को लेकर हंगामा किया गया था। मुरादाबाद के ‘हिन्दू कॉलेज’ से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जान बुर्के में कॉलेज में प्रवेश न मिलने पर मुस्लिम छात्राएँ धरने पर बैठ गईं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बकरीद से पहले चर्चा में पश्चिम बंगाल और केरल, छुट्टियाँ असली मुद्दा या तुष्टिकरण?: जानें ये कॉन्ग्रेस का मुस्लिमों से प्रेम है या राजनीतिक...

केरल में विपक्षी दल कॉन्ग्रेस पर इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के दबाव में आकर मुस्लिम तुष्टिकरण करने के गंभीर आरोप लग रहे हैं।

केरल HC ने मधु मॉब लिंचिंग के मुख्य आरोपित हुसैन को किया बरी, 12 की सजा बरकरार: समझिए- कैसे इस केस ने ‘दलित-मुस्लिम एकता’...

केरल हाई कोर्ट ने अट्टापडी मॉब लिंचिंग मामले में ST युवक मधु की मॉब लिंचिंग मामले में पहले आरोपित हुसैन को बरी कर दिया है।
- विज्ञापन -