Homeदेश-समाजPM मोदी की माँ की सेहत में सुधार, अस्पताल ने बयान जारी कर बताया:...

PM मोदी की माँ की सेहत में सुधार, अस्पताल ने बयान जारी कर बताया: साँस लेने में तकलीफ के बाद हीराबेन को कराया गया था भर्ती

सोमभाई मोदी ने कहा था कि उनकी माँ की सेहत में सुधार हो रहा है। उन्होंने सुबह में अस्पताल की तरफ से दिया गया तरल आहार ग्रहण किया था। साथ ही संकेत कर बैठाने के लिए कहा था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माँ हीराबेन की हालत में सुधार हो रहा है। अस्पताल ने प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी है। इसके पहले प्रधानमंत्री के बड़े भाई सोमभाई मोदी ने भी माँ की हालत में सुधार की जानकारी दी थी।

प्रधानमंत्री की माँ हीराबेन को साँस लेने में परेशानी के बाद बुधवार (28 दिसंबर, 2022) की सुबह अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अस्पताल में अपनी माँ को देखने के लिए पहुँचे थे। उन्होंने डॉक्टरों से मुलाकात कर माँ की सेहत के बारे में जानकारी हासिल की थी। वहीं गुरुवार को अस्पताल की तरफ से जारी एक लाइन की प्रेस नोट में हालत में सुधार होने की बात कही गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमभाई मोदी ने कहा था कि उनकी माँ की सेहत में सुधार हो रहा है। उन्होंने सुबह में अस्पताल की तरफ से दिया गया तरल आहार ग्रहण किया था। साथ ही संकेत कर बैठाने के लिए कहा था। सोमभाई ने बताया था कि कुछ जरूरी जाँच के बाद अस्पताल डिस्चार्ज संबंधी निर्णय लेगा।

इस बीच गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल भी प्रधानमंत्री की माँ का हाल चाल जानने गुरुवार को अस्पताल पहुँचे। उन्होंने इलाज कर रहे डॉक्टरों से मुलाकात की और उनकी सेहत का हाल जाना। बुधवार को भी हीराबेन को अस्पताल में दाखिल कराए जाने के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत गुजरात भाजपा के कई नेता और विधायक अस्पताल पहुँचे थे।

हीराबेन मोदी गुजरात की राजधानी गाँधीनगर में अपने सबसे छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ रायसेन स्थित वृन्दावन बँगला-2 में रहती हैं। 18 जून, 1923 को जन्मीं हीराबेन मोदी ने इसी वर्ष अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया है। उनको अस्पताल में दाखिल किए जाने से एक दिन पहले कर्नाटक से पीएम मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी के कारण एक्सीडेंट की खबर आई थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

फीफा विश्वकप फाइनल में अर्जेंटीना Vs स्पेन की जंग, जादूगर मेस्सी का हो सकता है आखिरी मुकाबला: पढ़ें फुटबॉल के जादूगरों ने कैसे बिखेरी...

फीफा विश्व कप फाइनल में एक तरफ स्पेन यूरोपीयन चैंपियन है तो सामने अर्जेंटीना विश्व विजेता। यहाँ एक अप्रेंटिस का सामना अपने माएस्ट्रो से होगा।

सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती, CJP ने ‘अपहरण’ और अज्ञात स्थान पर ले जाने का किया दावा, अभिजीत दिपके ने हिरासत को लेकर लगाए...

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद विवाद बढ़ा। सीजेपी के दावों, पुलिस कार्रवाई और 20 जुलाई के संसद मार्च को लेकर सियासत तेज।
- विज्ञापन -