Homeदेश-समाज2 बीवी, 6 गर्लफ्रेंड और 9 बच्चे… मिलिए उस ठग से जो पैसा डबल...

2 बीवी, 6 गर्लफ्रेंड और 9 बच्चे… मिलिए उस ठग से जो पैसा डबल करने के नाम पर चूरन वाले नोट थमाता था, लखनऊ पुलिस ने पकड़ा

लखनऊ पुलिस ने अजीत मौर्या नाम के एक ठग को गिरफ्तार किया है, वो लोगों को नकली नोट देकर पैसा हड़पता था। पकड़े जाने पर उसने बताया कि वो अपनी 2 बीवी, 6 गर्लफ्रेंड और 9 बच्चों के लिए यह फर्जीवाड़ा करता था।

लखनऊ पुलिस ने एक ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है जो कि लोगों को नकली नोट देकर पैसा हड़पता था। इस ठग का नाम अजीत मौर्या है। अजीत ने बताया है कि वह अपनी 2 बीवी, 6 गर्लफ्रेंड और 9 बच्चों के लिए यह फर्जीवाड़ा करता था।

उसे लखनऊ पुलिस ने सरोजिनी नगर से पकड़ा है। 27 नवम्बर 2023 को लखनऊ पुलिस के सामने एक व्यक्ति ने यह जानकारी दी थी कि उसे पैसे डबल करने का लालच देकर अजीत मौर्या उर्फ़ रमेश ने उसके ₹3 लाख की ठगी कर ली।

अजीत मौर्या कुछ साथियों के साथ मिलकर यह काम करता था। उसने पूछताछ के दौरान बताया कि वह और उसके साथी लोगों को फ़ोन कर के पैसों को डबल करने का लालच देते हैं। इसके लिए सबसे पहले उसका एक साथी मुंबई से फ़ोन करता है और लोगों को फँसाता है।

इसके बाद यह लोग उस आदमी को समझाते हैं कि वह नेपाल से नकली नोट लाते हैं जो बिलकुल असली लगते हैं। यह एक नोट के बदले दो नोट देने का झाँसा देते हैं। आगे, जिससे ठगी की जा रही है, उसको विश्वास हो जाए इसके लिए वह पहले कुछ असली नोट देकर ही कहते हैं कि यह नकली नोट हैं।

वह पीड़ितों से इन्हें बाजार में चलाने के लिए कहते हैं। असली नोट होने के कारण पीड़ित उन्हें बाजार में जब सफलतापूर्वक चला लेता है तो वह इनके झाँसे में आ जाता है। इसके बाद जब पीड़ित उन्हें अधिक रुपए देता है तो इसके बदले में उसे यह ठग चूरन वाली नोटों की गड्डी पकड़ा देते हैं, इनमें ऊपर असली नोट लगे होते हैं।

पैसे की अदलाबदली यह ठग भीड़भाड़ वाले स्थान पर करते थे जिससे यह जल्दी भाग जाएँ और भीड़ में कोई इन्हें पकड़ ना पाए। यदि कोई नोट चेक करने की बात करता है तो यह भीड़ का बहाना बनाते हैं और पीड़ित से कहीं आराम से चेक करने को कहते हैं।

लखनऊ पुलिस ने अब इस मामले में अजीत मौर्या नाम के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। अजीत गोंडा जिले का रहने वाला है। यह भी जानकारी सामने आई है कि अजीत ने वर्ष 2000 में मुंबई में एक महिला से शादी की थी जिसके साथ उसके 7 बच्चे हैं। वह 2010 में अपने गाँव लौट आया लेकिन यहाँ कोई कामधाम ना मिलने के कारण चोरी चकारी करने लगा।

उसने 2012 में एक और संगीता नाम की महिला से शादी कर ली जिसके साथ उसके 2 बच्चे और हैं। उसने इन दोनों बीवियों के लिए दो अलग-अलग घर बना रखे थे। यह भी सामने आया है कि वह रील्स भी बनाता था और उसने 6 गर्लफ्रेंड भी बना रखी थी। ठगी के पैसों से वह शानदार जिन्दगी जीता था। उसके पास से एक स्कार्पियो गाड़ी भी बरामद हुई है जिस पर उसने फर्जी नम्बर लगाया हुआ था। पुलिस का कहना है कि अजीत मौर्या पर पहले से सात मुकदमे दर्ज हैं और इसके दो साथियों को अभी पकड़ा जाना बाकी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

Uber, ओला, Rapido… एक ही जगह का किराया बार-बार क्यों बदलता रहता है?, कैसे बचाएँ अपनी जेब के पैसे

ओला, Uber या Rapido जैसी ऐप्स का सिस्टम एक ऐसे एल्गोरिदम से चलता है जिसे सिर्फ मुनाफा और संतुलन समझ आता है। जानें कैसे स्मार्ट यूजर बनें।

सिनेमाई परदे पर यूरोप की सुलगती हकीकत है Citizen Vigilante Movie: समझें- क्यों परेशान हैं दुनिया भर के इस्लामी कट्टरपंथी और लेफ्ट लिबरल?

लिबरल और वामपंथी समीक्षक 'सिटीजन विजिलांते' फिल्म को चाहे कितनी भी कम रेटिंग क्यों न दें, इस फिल्म ने अपना काम कर दिया है।
- विज्ञापन -