Homeदेश-समाजअब यूपी के शामली से आया रोटी में थूक लगाने वाला वीडियो, पुलिस ने...

अब यूपी के शामली से आया रोटी में थूक लगाने वाला वीडियो, पुलिस ने कहा- हिरासत में ले कर रहे पूछताछ

हाल के समय में इस तरह के कई वीडियो वायरल हुए हैं। उत्तर प्रदेश के मेरठ में थूक लगाकर रोटी बनाने के मामले में पुलिस ने नौशाद को गिरफ्तार किया था। उसने खुलासा किया था कि 10-15 वर्षों से वह शादी समारोहों में यह हरकत कर रहा था।

रोटी बनाने के दौरान थूक लगाने का एक और वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के शामली का बताया जा रहा है। हालाँकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह वीडियो कब का है। वीडियो में एक व्यक्ति तंदूर में रोटी सेंकते समय उसमें थूक लगाता हुआ देखा जा सकता है।

शामली पुलिस ने इस वीडियो पर संज्ञान लिया है और ट्विटर पर बताया है कि आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ कानून उचित कार्रवाई की जाएगी।

थूक लगाकर रोटी बनाने का यह वीडियो शामली के फव्वारा चौक स्थित एक होटल का बताया जा रहा है। वीडियो में स्पष्ट तौर पर यह देखा जा सकता है कि सिर पर सफेद टोपी लगाया हुआ व्यक्ति रोटी पर थूक रहा है।

हाल के समय में इस तरह के कई वीडियो वायरल हुए हैं। उत्तर प्रदेश के मेरठ में थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल हुआ था। इस घटना में पुलिस ने नौशाद को गिरफ्तार किया था। उसने खुलासा किया था कि 10-15 वर्षों से वह शादी समारोहों में यह हरकत कर रहा था। इसके अलावा दिल्ली में भी तंदूरी रोटी पर थूक लगाने का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें मोहम्मद इब्राहिम और सबी अनवर को गिरफ्तार किया गया था। खाने पर थूकने की एक और घटना में गाजियाबाद के मोहसिन को गिरफ्तार किया गया था जो एक मांगलिक कार्यक्रम में रोटी बनाते समय उसमें थूक रहा था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -