Homeदेश-समाजदेर रात हथौड़ा लेकर शिव मंदिर में घुसा, तोड़ डाली कई मूर्तियाँ: CCTV से...

देर रात हथौड़ा लेकर शिव मंदिर में घुसा, तोड़ डाली कई मूर्तियाँ: CCTV से पकड़ा गया मोहम्मद आजाद, अलीगढ़ की घटना

मंदिर में तोड़फोड़ से नाराज हिंदू सगंठनों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। वहीं पूर्व मेयर ने कहा है कि माहौल बिगाड़ने की साजिश के तहत ऐसा किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में शिव मंदिर में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने 25 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह मंदिर बन्‍नादेवी थाना क्षेत्र के रसलगंज चौकी के नजदीक स्थित है। रविवार (28 अगस्त 2022) देर रात यहाँ आधा दर्जन से अधिक मूर्तियों को खंडित कर दिया गया था।

अलीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कलानिधि नैथानी ने बताया कि रविवार देर रात 25 वर्षीय एक युवक को शिव मंदिर में घुसकर मूर्तियों को नुकसान पहुँचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सीसीटीवी फुटेज से उसकी पहचान हुई है। कुछ रिपोर्टों में गिरफ्तार युवक की पहचान मोहम्मद आजाद के तौर पर बताई गई है। आईपीसी की धारा 452, 427, 307 और 295 के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

घटना की जानकारी मिलने पर बीजेपी नेता और पूर्व मेयर शकुंतला भारती भी मौके पर पहुँची। उन्होंने कहा, “मंदिर में तोड़फोड़ की घटनाओं को अंजाम देकर शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही हैं। हाल में हुई इस तरह की यह तीसरी घटना है। साजिश के तहत मंदिर की मूर्तियों को तोड़ा जा रहा है।” मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार है। हालाँकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, मंदिर में तोड़फोड़ से नाराज हिंदू सगंठनों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -