Homeदेश-समाजमुस्लिम साथियों ने धर्मांतरण कर बना दिया मोहम्मद बिलाल, गरीबी दूर करने का दिया...

मुस्लिम साथियों ने धर्मांतरण कर बना दिया मोहम्मद बिलाल, गरीबी दूर करने का दिया था लालच: अब हुई घरवापसी

परिजनों और गाँव के लोगों ने संत रविदास मंदिर में पूजा-पाठ कराकर डेविड कुमार की घर वापसी कराई। इसके बाद पूरे गाँव में ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला गया।

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले का रहने वाले अनुसूचित जाति के एक शख्स का पुणे में धर्मांतरण करने का मामला सामने आया है। हालाँकि, हंगामा होने के बाद इसने अपने मूल हिंदू धर्म में वापसी कर ली है। दरअसल, डेविड कुमार नाम का यह शख्स पुणे के एक बेकरी में काम करता था। इसी दौरान बेकरी संचालकों ने उसकी गरीबी दूर करने के नाम पर उसका धर्म परिवर्तन करवा दिया। धर्मान्तरण के बाद युवक ने अपना नाम डेविड कुमार से बदलकर मोहम्मद बिलाल रख लिया।

मामला बिजनौर जिले के सेदोरबेरखाँ गाँव का है। यहीं के रहने वाले डेविड कुमार नाम के अनुसूचित जाति के युवक के पिता की मौत हो गई थी। घर की माली हालत सही नहीं थी, इसलिए दूसरे समुदाय के लोगों के साथ कमाने-खाने के लिए वह महाराष्ट्र के पुणे चला गया और वहाँ एक बेकरी में काम करने लगा।

इस बीच उसे लालच देकर उसका धर्मान्तरण करा दिया गया और वह डेविड से बिलाल हो गया। उसने मुस्लिमों की तरह ही दाढ़ी रख ली और उनकी तरह ही उसका व्यवहार भी हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले सप्ताह वह पुणे से अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए आया तो उसने मुस्लिमों की तरह कुर्ता पायजामा पहन रखा था और लंबी दाढ़ी भी रखी थी।

उसे इस रूप में देखकर जब घर वालों ने कारण पूछा तो उसने बताया कि वह धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बन चुका है। उसने यह भी कहा कि अब उसकी सारी गरीबी दूर हो जाएगी। इसके बाद परिवार और गाँव के लोगों ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने अपनी मर्जी से इस्लाम अपनाया है।

हिंदू संगठनों की मदद से हुई घर वापसी

जब परिजन उसे समझाने में नाकाम रहे तो उन्होंने हिंदू संगठनों की मदद ली। हिंदू संगठनों ने भी उसे समझाने की काफी कोशिशें की, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। हालाँकि, हिंदू संगठनों और बिरादरी के लोगों द्वारा लगातार समझाने और मान-मनौव्वल के बाद वह हिंदू धर्म में वापसी के लिए तैयार हो गया।

इसके तुरंत बाद शनिवार (24 जुलाई 2021) को गाँव के ही संत रविदास मंदिर में पुजारी राधा मोहन ने पूजा-पाठ कराकर डेविड कुमार की घर वापसी कराई। इसके बाद पूरे गाँव में ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस भी निकाला गया।

हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी डॉ. एन पी सिंह ने आरोप लगाया कि गाँव के ही गैर संप्रदाय के युवकों ने आर्थिक प्रलोभन देकर डेविड कुमार का धर्मांतरण कराया है। डॉ. सिंह ने धर्मांतरण कराने वाले लोगों पर मामला दर्ज करने की माँग की।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

स्टैंडअप शो में बढ़ती अभद्र भाषा पर बहस तेज, प्रणित मोरे और मधुर विर्ली के वीडियो वायरल: क्या खुद दर्शक ही दे रहे ऐसे...

कॉमेडी इंडस्ट्री के विवादों में अभद्र कंटेंट कैसे फेम दिलाता है? समाज की भूमिका क्या है और क्या हम इसे सपोर्ट कर रहे हैं?

‘कॉन्ग्रेस ने भगवा आतंकवाद बोलने को कहा’: UPA सरकार में मंत्री रहे सुशील शिंदे ने खोल दी पार्टी की असलियत, पुराना वीडियो Viral होते...

वायरल वीडियो में शिंदे 'भगवा आतंकवाद' को लेकर बड़ा बयान दे रहे हैं। उन्होंने माना कि यह शब्द इस्तेमाल नहीं होना चाहिए था और इसके पीछे पार्टी का हाथ बताया।
- विज्ञापन -