Homeदेश-समाजपेन पर लिखा था ‘WE SUPPORT CAA & NRC’, दुकान के मालिक को मिली...

पेन पर लिखा था ‘WE SUPPORT CAA & NRC’, दुकान के मालिक को मिली जान से मारने की धमकी

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में, दुकान पर मुस्लिम भीड़ इकट्ठा थी जिन्हें CAA के ख़िलाफ़ नारे लगाते देखा व सुना जा सकता है।

देशभर में एक तरफ़ तो नागरिकता संशोधन क़ानून (CAA) और NRC के ख़िलाफ़ जमकर विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इसके समर्थन में भी लोग अपनी बात रखने से नहीं चूक रहे हैं। लेकिन, ऐसे लोगों की जान पर मुसीबत मँडराने लगती है जब किसी विरोधी समर्थक की नज़र ऐसी किसी गतिविधि पर पड़ जाए। ताज़ा मामला चेन्नई का है जहाँ रिची स्ट्रीट की एक दुकान पर मुस्लिम भीड़ इसलिए जुट गई क्योंकि वहाँ पर CAA-NRC के समर्थन का लेबल वाला पेन बिक रहा था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में, दुकान पर मुस्लिम भीड़ इकट्ठा थी जिन्हें CAA के ख़िलाफ़ नारे लगाते देखा व सुना जा सकता है।

ख़बर के अनुसार, दुकान के मालिक दिनेश कुमार को कल (23 जनवरी) से ही लगातार धमकियाँ मिल रही हैं। इस मामले पर दिनेश कुमार ने बताया:

“मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी कि ऐसे शब्द पेन पर छपे थे। जब दूकानदार दुकान पर पहुँचे, तो एक मुस्लिम लड़के ने पेन देखा और वहाँ से चला गया। एक अन्य व्यक्ति दुकान पर आया, उसने उस पेन की तस्वीर ली और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।”

उन्होंने बताया, “कल से, मुझे कई स्थानों से कॉल के माध्यम से धमकी मिल रही है, लेकिन, फ़िलहाल दुकान खुली हुई है और पुलिस  की सुरक्षा भी मिली हुई है।”इस मामले में दिनेश कुमार ने पुलिस में FIR भी दर्ज कराई है।

CAA का विरोध करने वाले पहुँचे तो समर्थन में हनुमान चालीसा पढ़ रहे 19 लोगों को छत्तीसगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

CAA समर्थक जुलूस पर पथराव: धू-धू कर जला लोहरदगा, पथराव-आगजनी के बाद कर्फ्यू

भारत माता से आज़ादी, कश्मीर से आज़ादी के नारे CAA प्रोटेस्ट में क्यों: कॉन्ग्रेस के बड़े नेता ने दागा सवाल

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

किसी को बेल मिली तो घर नहीं जा सका, कोई अब तक जेल में… संसद की सुरक्षा में सेंधमारी को सामान्य बनाना चाह रहे...

हर पीढ़ी में ऐसे युवा होते हैं जो व्यवस्था बदलना चाहते हैं। लेकिन ये भी समझना जरूरी है कि व्यवस्था बदलने और कानून तोड़ने में अंतर होता है।

PM की हत्या की साजिश, संसद में घुसने का प्रयास और पुलिस पर पथराव: Insta रील से इतर समझें ‘कॉकरोचों’ का एजेंडा, कैसे ठगे...

एकतरफा नैरेटिव को ध्वस्त करने वाली CJP प्रदर्शन यह दूसरी तस्वीरें भी दिखें, जिनमें हिंसक भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, 'मोदी-बीजेपी मुर्दाबाद' के नारे लगाकर असल छात्रों को बरगलाया।
- विज्ञापन -