Homeदेश-समाजमुस्लिम औरतों को शौहर के साथ मिलेगी दारुल उलूम देवबंद में एंट्री, 2 घंटे...

मुस्लिम औरतों को शौहर के साथ मिलेगी दारुल उलूम देवबंद में एंट्री, 2 घंटे में बाहर आना होगा: कड़े नियम हुए लागू, फोटो-वीडियो सब पर बैन

दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने शुक्रवार को इस बदलाव की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तमाम नए नियमों और कानूनों के साथ फिर से महिलाओं को दारुल उलूम में इंट्री देने का निर्णय लिया गया है।

उत्तर प्रदेश के देवबंद में बने दारुल उलूम में अब फिर से महिलाओं की भी एंट्री हो सकेगी। एंट्री के लिए कड़े नियम-कानून लागू किए गए हैं। यह फैसला शुक्रवार (8 नवंबर 2024) को लिया गया है। दारुल उलूम की सर्वोच्च संस्था मजलिस-ए-शूरा ने भी नए नियमों को मंजूरी दे दी है। इसी साल 17 मई को संस्थान के अंदर महिलाओं के प्रवेश पर बैन लगा दिया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने शुक्रवार को इस बदलाव की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तमाम नए नियमों और कानूनों के साथ फिर से महिलाओं को दारुल उलूम में इंट्री देने का निर्णय लिया गया है। इन नियम कानूनों में महिलाओं का अपने शौहर अथवा किसी ऐसे अभिभावक के साथ आना अनिवार्य होगा जिनसे वो पर्दा न करती हों। इस्लाम में इन संबंधियों को महरम कहा जाता है। हालाँकि इन बदलावों की शुरुआत अक्टूबर माह में ही हो चुकी थी।

इसके अलावा महिलाओं को संस्थान में घूमने की महज 2 घंटों के लिए इजाजत मिलेगी। इसके लिए बाकायदा विजिटर पास बनाया जाएगा। विजिटर पास के कॉलम में विजिटर का नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि का पूरा ब्यौरा लिखा होगा। दिन छिपने से पहले ही महिलाओं को संस्थान छोड़ देना होगा। घूमने-फिरने के दौरान किसी भी प्रकार की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी आदि प्रतिबंधित होगी। संस्थान के अंदर खाना खाने पर पूरी तरह से रोक होगी। यहाँ की सर्वोच्च संस्था मजलिस-ए-शूरा ने भी इन बदलावों पर अपनी मुहर लगा दी है।

बताते चलें कि विगत 17 मई 2024 को दारुल उलूम में शिक्षण कार्य के दौरान महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। तब यहाँ के मैनेजमेंट का कहना था कि पढ़ाई के दौरान कई बाहरी औरतें बेपर्दा हो कर घूमते हुए बिना हिजाब के यहाँ की तस्वीरें खींच रहीं थीं। संस्थान ने यह भी कहा कि कई महिलाएँ यहाँ रील बना कर उस पर अपने हिसाब से गाने एडिट कर के सोशल मीडिया पर भी वायरल कर रहीं थीं। दारुल उलूम ने इसे संस्थान की छवि गिराने वाली हरकतें माना था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -