Homeराजनीतिचलता रहेगा बुलडोजर, देवभूमि का स्वरुप नहीं बदलने देंगे: 4 साल पूरे होने पर...

चलता रहेगा बुलडोजर, देवभूमि का स्वरुप नहीं बदलने देंगे: 4 साल पूरे होने पर ऑपइंडिया से बोले CM धामी, कहा- नहीं बदलने देंगे डेमोग्राफी

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में इस्लामी कट्टरपंथियों की घुसपैठ पर उन्होंने बताया कि अब लगातार उन्हें चिन्हित करने का प्रयास चल रहा है। CM धामी ने ऑपइंडिया को बताया कि लगातार ऐसे लोगों को पहचान कर उनके आधार कार्ड, राशन कार्ड और बाकी कागज जब्त हो रहे हैं।

पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के तौर 4 साल पूरे कर लिए हैं। उनकी सरकार मजारों, अवैध ढाँचों पर कार्रवाई, UCC जैसे कानून बनाने और डेमोग्राफी जिहाद की साजिशों पर कार्रवाई को लेकर चर्चा में रही है। इसके अलावा टूरिज्म प्रमोट करने, चारधाम यात्रा को सुगम बनाने से लेकर राज्य के स्थानीय लोगों के हितों को संरक्षित करने का भी काम धामी सरकार में हुआ है। ऑपइंडिया ने CM पुष्कर सिंह धामी से इन्हीं सब मुद्दों को लेकर विशेष बातचीत की है।

उत्तराखंड में 6500 एकड़ से अधिक जमीन को कब्जामुक्त करवाया जा चुका है और 500 से अधिक अवैध मजारें तोड़ी जा चुकी हैं। CM धामी ने ऑपइंडिया से कहा कि राज्य के भीतर अवैध ढाँचों पर इसी तरह बुलडोजर चलता रहेगा। CM धामी ने बताया कि सरकारी जमीन पर भी जो कब्जा था उसे हटा दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में अवैध ढाँचों पर हुई कार्रवाई को विधिसम्मत तरीके से किया गया है।

CM पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि उनके सारे काम सनातन को बढ़ावा देने वाले से ही जुड़े हैं। उत्तराखंड में डेमोग्राफी बदलाव पर भी उन्होंने स्पष्ट किया वह प्रदेश में यह बदलाव संभव नहीं होने देंगे। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में इस्लामी कट्टरपंथियों की घुसपैठ पर उन्होंने बताया कि अब लगातार उन्हें चिन्हित करने का प्रयास चल रहा है। CM धामी ने ऑपइंडिया को बताया कि लगातार ऐसे लोगों को पहचान कर उनके आधार कार्ड, राशन कार्ड और बाकी कागज जब्त हो रहे हैं।

CM धामी ने यह भी बताया कि यह कार्रवाई सिर्फ चिन्हित कर घुसपैठियों को बाहर करने तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि उन अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो रही है, जिन्होंने यह कागज जारी किए। ऑपइंडिया से बातचीत में CM धामी ने यह भी स्पष्ट किया कि जो उनके अतिक्रमण विरोधी अभियानों या फिर लैंड जिहाद आदि को रोकने का प्रयास कर रहे हैं वह बाधा डाल कर खुश रहने वाले हैं। उन्होंने बिना नाम लिए कॉन्ग्रेस पर हमला बोला और कहा कि उन्हें जनता लगातार जवाब दे रही है।

ऑपइंडिया से CM धामी ने राज्य में चल रहे विकास कार्यों पर भी बात की। उन्होंने बताया कि आगामी अर्धकुम्भ के लिए उनकी सरकार ने अभी से तैयारी चालू कर दी है। उन्होंने बताया कि इस बार चारधाम में यात्रा करने वालों का आँकड़ा 38 लाख पहुँच गया है, लेकिन व्यवस्थाएँ और सुगम बनती रहें, इसके लिए लगातार इन्फ्रास्ट्रक्चर खड़ा किया जा रहा है। कैंची धाम में लगने वाले जाम पर उन्होंने बताया कि बाईपास का काम तेजी से चल रहा है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

CM धामी ने महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर भी बात की और कहा कि सुरक्षा भी जरूरी है। उन्होंने बताया है कि उनकी सरकार आने वाले समय में इन विषयों पर और काम करने वाले हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

अर्पित त्रिपाठी
अर्पित त्रिपाठीhttps://hindi.opindia.com/
अवध से बाहर निकला यात्री...

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ पर फैलाया जा रहा ‘अर्धसत्य’: इसे कानूनी वजहों से ZEE5 ने हटाया, सरकार ने नहीं लगाया कोई बैन; जानिए पूरा...

सतलुज पर सरकार ने बैन नहीं लगाया बल्कि फिल्म पहले IT नियम, 2021 के नियम 9 के तहत ZEE5 पर रिलीज हुई और बाद में उसी व्यवस्था के तहत उसे हटा भी दिया गया।

बाबू जगजीवन राम: वो दलित नेता जिन्हें कॉन्ग्रेस और लेफ्ट से कभी उनका हक नहीं मिला, क्योंकि वे हिंदू धर्म से नहीं करते थे...

डॉ. आंबेडकर ने जाति व्यवस्था से तंग आकर बौद्ध धर्म अपनाया, तो जगजीवन राम जीवनभर हिंदू समाज के भीतर रहकर ही कुरीतियों को सुधारने के पक्षधर रहे।
- विज्ञापन -