Homeराजनीति'EVM में किसी प्रकार का छेड़छाड़ संभव नहीं, सभी प्रत्याशियों के सामने किया जाता...

‘EVM में किसी प्रकार का छेड़छाड़ संभव नहीं, सभी प्रत्याशियों के सामने किया जाता है सील’: मुख्य चुनाव आयुक्त ने आरोपों को नकारा

वाराणसी में हुई गलतफहमी के पीछे ADM को दोषी पाया गया क्योंकि उन्होंने सभी प्रत्याशियों को इसकी जानकारी नहीं दी थी। ADM को सस्पेंड कर दिया गया है।

एक देश एक चुनाव (One Nation One Election) की माँग को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) सुशील चंद्र ने ‘अच्छी सलाह’ बताया है। उन्होंने बताया कि इसको लागू करने के लिए संविधान में संशोधन करना होगा। साथ ही उन्होंने बताया कि यदि ऐसा होता है तो इसके लिए चुनाव आयोग सक्षम और तैयार है। CEC का यह बयान 10 मार्च (गुरुवार) को सामने आया है।

वहीं दूसरी तरफ EVM पर उठ रहे सवालों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने भी जवाब दिया है। उन्होंने बताया कि EVM में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ संभव ही नहीं है। EVM को सभी राजनैतिक प्रत्याशियों की मौजूदगी में सील किया जाता है। वाराणसी में हुई गलतफहमी के पीछे ADM को दोषी पाया गया क्योंकि उन्होंने सभी प्रत्याशियों को इसकी जानकारी नहीं दी थी। ADM को सस्पेंड कर दिया गया है। पार्टी के सभी सदस्यों को बाद में सील EVM की गिनती करवाई गई और वो सभी संतुष्ट थे।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने आगे आपराधिक छवि वाले प्रत्याशियों के बारे में वोटरों को आगाह करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के बारे में बताया। इसके लिए ‘Know your Candidate’ एप पर सभी प्रत्याशियों की पूरी जानकारी डाली गई। कुल लगभग 6900 उम्मीदवारों में 1600 आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं।

अपने आगे के बयान में CEC ने कहा, “इस बार पोलिंग स्टेशनों को संभालने के लिए महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई गई थी। इसके लिए वोटिंग में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -