Homeराजनीति'भारत ने ऐसा PM चुना जो पूरे अमेरिका-यूरोप को अनाज खिला सकता है': विदेश...

‘भारत ने ऐसा PM चुना जो पूरे अमेरिका-यूरोप को अनाज खिला सकता है’: विदेश मंत्री S जयशंकर ने गिनाए आँकड़े, मोदी सरकार के 9 साल के कामकाज

ने कहा कि इस देश ने ऐसा प्रधानमंत्री चुना है जिसने जो पूरे यूरोप और अमेरिका को अनाज देने की क्षमता रखता है, पूरे यूरोप को वित्तीय सपोर्ट दे सकता है और पूरे जापान को घर दे सकता है।

केंद्रीय विदेश मंत्री S जयशंकर ने मोदी सरकार के केंद्र में 9 वर्ष पूरा होने के अवसर पर देशवासियों के लिए किए गए कामकाज को गिनाया। केंद्रीय विदेश मंत्री S जयशंकर ने बताया कि ‘प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना’ ने देश के 80 करोड़ लोगों को को भोजन दिया। उन्होंने बताया कि ये पूरे यूरोप और नॉर्थ अमेरिका की जनसंख्या के बराबर है। ऐसे ही, उन्होंने बताया कि ‘प्रधानमंत्री जन धन योजना’ का फायदा 40 करोड़ लोगों को मिला।

S जयशंकर ने बताया कि ‘पीएम जन धन योजना’ का फायदा उतने ही लोगों को मिला, जितनी यूरोप की पूरी जनसंख्या के बराबर है। फिर उन्होंने समझाया कि ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ का लाभ 15 करोड़ लोगों को मिला, जो जापान की पूरी जनसंख्या के बराबर है। उन्होंने कहा कि इस देश ने ऐसा प्रधानमंत्री चुना है जिसने जो पूरे यूरोप और अमेरिका को अनाज देने की क्षमता रखता है, पूरे यूरोप को वित्तीय सपोर्ट दे सकता है और पूरे जापान को घर दे सकता है।

उन्होंने आगे आँकड़े गिनाते हुए समझाया कि प्रधानमंत्री ने उतनी जनसंख्या को गैस सिलिंडर की सुविधा दे दी, जितने लोग जर्मनी में रहते हैं। उन्होंने गिनाया कि ‘उज्ज्वला योजना’ का लाभ 9 करोड़ लोगों को मिला है। इसी तरह रूस की जितनी जनसंख्या है, उतने लोगों को बिजली का कनेक्शन दे दिया गया। उन्होंने बताया कि कैसे दुनिया भर में भारत को सम्मान मिल रहा है, क्योंकि यहाँ बहुत बड़ा परिवर्तन आ रहा है। विदेश मंत्री ने अमेरिका में भारत विरोधी नैरेटिव के लिए राहुल गाँधी पर भी निशाना साधा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।

‘मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था?’: राहुल गाँधी-संदीप दीक्षित की PM मोदी और इटली की प्रधानमंत्री को लेकर घटिया टिप्पणी, कॉन्ग्रेस का महिला-विरोधी चेहरा...

राहुल गाँधी ने PM मोदी की विदेश नीति का मजाक उड़ाते हुए संदीप दीक्षित को गले लगाया। इसके बाद दीक्षित ने मेलोनी को लेकर भद्दी टिप्पणी की।
- विज्ञापन -