Homeदेश-समाजजामनगर की पिच पर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा ने खिलाया कमल, ननद-ससुर की...

जामनगर की पिच पर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा ने खिलाया कमल, ननद-ससुर की फील्डिंग लगा भी रोक नही पाई कॉन्ग्रेस

रीवाबा कहती हैं, "27 साल में भाजपा ने जिस तरह काम तिया है, गुजरात मॉडल स्थापित किया है, लोग चाहते हैं कि आगे भी विकास की गाड़ी भाजपा ही आगे लेकर जाए। गुजरात भाजपा के साथ थी और भाजपा के साथ रहेगी।"

गुजरात विधानसभा चुनावों में जामनगर नॉर्थ से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी रीवाबा जडेजा 72083 वोटों से जीत गई हैं। सुबह से लगातार खबर आ रही थी कि रीवाबा अपने प्रतिद्वंदी और कॉन्ग्रेस उम्मीदवार बिपेद्रसिंह से काफी वोटों से आगे हैं। हालाँकि अब उन्होंने अपनी जीत की बात कहते हुए अपने से जुड़े लोगों को आभार व्यक्त किया है।

तस्वीर साभार: eci.gov.in

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, रीवाबा जडेजा ने कहा, “जिन लोगों ने मुझे बतौर प्रत्याशी चुना, मेरे लिए काम किया, जन-जन तक पहुँचकर उनसे जुड़े…उन सबका मैं धन्यवाद देती हूँ। ये केवल मेरी जीत नहीं है बल्कि हम सब की है।” ट्वीट के मुताबिक चुनाव आयोग के आधिकारिक ट्रेंड का जिक्र है जिसमें बताया गया कि वह अपने प्रतिद्वंदी से 31, 333 वोटों से आगे हैं।

रीवाबा कहती हैं, “27 साल में भाजपा ने जिस तरह काम तिया है, गुजरात मॉडल स्थापित किया है, लोग चाहते हैं कि आगे भी विकास की गाड़ी भाजपा ही आगे लेकर जाए। गुजरात भाजपा के साथ थी और भाजपा के साथ रहेगी।”

बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनावों में जहाँ रीवाबा जडेजा भारतीय जनता पार्टी की तरफ से मैदान में थीं। वहीं रवींद्र जडेजा की बहन और ससुर शुरू से कॉन्ग्रेस के समर्थन में थे। कॉन्ग्रेस ने रवींद्र जडेजा की बहन नैना और पिता अनिरुद्ध सिंह को मैदान में उतारा हुआ था। उन्होंने कहा था कि वह कॉन्ग्रेस के साथ हैं। परिवार का मसला, पार्टी के मसले से अलग है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -