Homeराजनीतिपूरा विश्वास मोदी सरकार पर, अर्थव्यवस्था पर हम उनके साथ हैं: केजरीवाल

पूरा विश्वास मोदी सरकार पर, अर्थव्यवस्था पर हम उनके साथ हैं: केजरीवाल

उनका यह बयान उस समय आया है जब उद्योग जगत ने समूची अर्थव्यवस्था की नब्ज़ माने जाने वाले महत्वपूर्ण क्षेत्रों ऑटोमोबाइल, कपड़ा उद्योग, रियल एस्टेट आदि में मंदी होने की शिकायत की है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल अनुच्छेद 370 के मुद्दे के बाद अब आर्थिक मोर्चे पर भी केंद्र की भाजपा सरकार के पक्ष में आ गए हैं। उन्होंने शुक्रवार (23 अगस्त, 2019) को कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है केंद्र सरकार आर्थिक मंदी से निबटने के लिए ठोस कदम उठाएगी। उन्होंने साथ में जोड़ा कि यह समय देश के एक साथ आने और अर्थव्यवस्था को सुधारने का है।

‘केंद्र को दिल्ली सरकार का पूरा समर्थन’

केजरीवाल ने केंद्र को दिल्ली सरकार के पूरे समर्थन और सहयोग का भरोसा भी दिया। “मुझे पूरा भरोसा है कि आने वाले समय में केंद्र इस पर (आर्थिक मंदी पर) ठोस कदम उठाएगा। जो भी कदम केंद्र उठाएगा, दिल्ली सरकार का उन्हें पूरा समर्थन मिलेगा। मैं नौकरियों के खोने को लेकर व्यक्तिगत रूप से चिंतित हूँ।”

केजरीवाल ने यह बातें एक कार्यक्रम से इतर हटकर मीडिया से बात करते हुए कहीं। उनका यह बयान उस समय आया है जब उद्योग जगत ने समूची अर्थव्यवस्था की नब्ज़ माने जाने वाले महत्वपूर्ण क्षेत्रों ऑटोमोबाइल, कपड़ा उद्योग, रियल एस्टेट आदि में मंदी होने की शिकायत की है। इसके लिए इंडिया इंक ने प्रोत्साहन पैकेज की माँग की है। केजरीवाल ने कहा कि इन सेक्टरों में मंदी गहराती जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो’: माँग जब जिद में बदल जाए, प्रदर्शन जब राजनीति की टूल बन जाए तो भीड़तंत्र को लोकतंत्र पर हावी...

कॉकरोचों को पता ही नहीं चला कि कब उनके नीचे की जमीन पर बैटिंग कोई और कर रहा है, और वो भी उस खेल में शामिल हो गए।

जौहर यूनिवर्सिटी के फायदे के लिए बना ₹150 करोड़ का फ्लाईओवर, आजम खान ने कौड़ियों के भाव जमीनें हड़पीं: रामपुर के ग्रामीणों ने ऑपइंडिया...

लोगों का आरोप है कि आजम खान अपने घर से सीधे और बिना किसी जाम के यूनिवर्सिटी पहुँचने के लिए इस ₹150 करोड़ के प्रोजेक्ट को पास करवाया था।
- विज्ञापन -