Homeराजनीति'मेरे अब्बा नहीं, अब योगी आदित्यनाथ छोड़कर जाएँगे लखनऊ': कॉन्ग्रेस प्रत्याशी मुनव्वर राना की...

‘मेरे अब्बा नहीं, अब योगी आदित्यनाथ छोड़कर जाएँगे लखनऊ’: कॉन्ग्रेस प्रत्याशी मुनव्वर राना की बेटी उरुशा का बयान

उत्तर प्रदेश की पुरुवा विधानसभा सीट से कॉन्ग्रेस प्रत्याशी उरुशा ने अपने अब्बा के जनपद छोड़ने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मेरे अब्बा नहीं, बल्कि योगी आदित्यनाथ लखनऊ छोड़कर गोरखपुर जाएँगे।''

विवादित शायर मुनव्वर राना की बेटी उरूसा ने अपने अब्बा की तरह ही योगी सरकार के खिलाफ जहर उगला है। उत्तर प्रदेश की पुरुवा विधानसभा सीट से कॉन्ग्रेस प्रत्याशी उरुशा ने अपने अब्बा के जनपद छोड़ने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मेरे अब्बा नहीं, बल्कि योगी आदित्यनाथ लखनऊ छोड़कर गोरखपुर जाएँगे।”

आजतक की रिपोर्ट के अनुसार, उरुशा राना ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने मुसलमानों को धोखा दिया है। उरूसा ने आगे कहा कि CAA-NRC प्रोटेस्ट के दौरान जब उनकी बेटी धरने में पहुँच गई थी, तो अखिलेश यादव ने कहा था कि वह धोखे से रास्ता भटक गई है। इस बयान से अखिलेश की मानसिकता समझ में आती है।

उन्होंने कहा कि NRC का मुद्दा हमेशा रहेगा। कॉन्ग्रेस ने जिस तरह इस मुद्दे को उठाया है और मुझे टिकट दिया है, उससे स्पष्ट है कि पार्टी मुस्लिमों के हर मुद्दों में उनके साथ खड़ी है।

मालूम हो कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) विरोधी प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आई उरूसा ने अक्टूबर 2020 में कॉन्ग्रेस जॉइन किया था। उन्हें पार्टी ने उत्तर प्रदेश महिला कॉन्ग्रेस का उपाध्यक्ष बनाया था। उरुशा जुलाई 2021 में भी उस वक्त चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने कॉन्ग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी के खास माने जाने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था।

उरुशा ने आरोप लगाया था कि जब वह लखनऊ में गाँधी प्रतिमा के सामने धरना-प्रदर्शन से पहले प्रियंका गाँधी का अभिवादन करने उनके नजदीक पहुँचीं तो लल्लू ने उन्हें बेइज्जत करके वहाँ से चले जाने को कहा।

बता दें कि कॉन्ग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly election 2022) राना की बेटी उरुशा (Urusha Rana) को पुरुवा से प्रत्याशी बनाया है। उरुशा के अलावा उनकी बहन सुमैया भी अक्सर योगी सरकार के खिलाफ अपने पिता की तरह ही जहर उगलती रहती हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

नरेंद्र मोदी स्टेडियम से SVP स्पोर्ट्स एन्क्लेव तक: समझें भारत का स्पोर्ट्स कैपिटल बनने की दिशा में कैसे आगे बढ़ रहा है अहमदाबाद

आज जब अहमदाबाद स्पोर्ट्स कैपिटल की बात होती है, तो यह सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि धीरे-धीरे आकार लेती एक वास्तविकता जैसा लगता है।

आयातित नहीं अनादि है भारत की सभ्यता, विदेशी प्रोपेगेंडा फैलाना बंद करो: मोहनजोदड़ो की पशुपति मुहर पर ‘एलामाइट प्रभाव’ बताने वाली ऑड्रे ट्रुश्के की...

पशुपति मुहर को लेकर फिर शुरू हुई इतिहास की बहस। संस्कृति मंत्रालय, ऑड्रे ट्रुश्के और भारतीय विद्वानों के तर्कों के बीच समझिए पूरा विवाद।
- विज्ञापन -