Homeराजनीति'CM योगी की नफरत, जो वो हमेशा उगलते रहते हैं': 'अब्बाजान' बयान से भड़के...

‘CM योगी की नफरत, जो वो हमेशा उगलते रहते हैं’: ‘अब्बाजान’ बयान से भड़के नसीरुद्दीन शाह, कहा – ‘अ’ से अनर्थ

"एक भाषा में 'अ' लिखना चाहता हूँ। 'अ' से अनार 'अ' से अमरूद। लेकिन लिखने लगता हूँ 'अ' से अनर्थ या 'अ' से अत्याचार। कोशिश करता हूँ कि 'क' से कलम या करुणा लिखूँ, लेकिन लिखने लगता हूँ 'क' से क्रूरता, 'क' से कुटिलता।"

फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है। उन्होंने सीएम योगी के ‘अब्बाजान’ वाले बयान को आक्रमण करार दिया। उन्होंने इस बयान को ‘अवमानना के अधीन’ बताते हुए कहा कि ये प्रतिक्रिया के लायक भी नहीं है। उन्होंने इसे नफरत का सिलसिला बताते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ हमेशा से ऐसा उगलते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बयान पर प्रतिक्रिया का कोई मतलब नहीं है।

नसीरुद्दीन शाह ने ये भी कहा कि हिंदुओं को भारत में बढ़ती दक्षिणपंथी कट्टरता के खिलाफ बोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यही समय है कि उदार हिंदू इसके खिलाफ बोलें, क्योंकि अब यह बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने केरल के कैथोलिक बिशप द्वारा ‘नारकोटिक्स जिहाद’ के आरोपों पर कहा कि वो मुस्लिमों को ख़त्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पता नहीं किसके प्रभाव में ये बयान दिया गया, लेकिन ये समाज को अलग-थलग करने वाला है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों के दौरान ‘अब्बा जान’ कहने वाले राशन हजम कर जाते थे। उन्होंने कहा था, “जब तुष्टिकरण की राजनीति प्रचलित थी, तब विकास नही था। दंगे थे, भ्रष्टाचार थे, अराजकता थी, आतंकवाद था, अत्याचार थे, अन्याय था। लेकिन आज सबका साथ है, सबका विकास है और उसके साथ सबका विश्वास है।”

इधर एक वीडियो जारी कर नसीरुद्दीन शाह ने कविता सुनाया, “एक भाषा में ‘अ’ लिखना चाहता हूँ। ‘अ’ से अनार ‘अ’ से अमरूद। लेकिन लिखने लगता हूँ ‘अ’ से अनर्थ या ‘अ’ से अत्याचार। कोशिश करता हूँ कि ‘क’ से कलम या करुणा लिखूँ, लेकिन लिखने लगता हूँ ‘क’ से क्रूरता, ‘क’ से कुटिलता। अभी तक ‘ख’ से खरगोश सुनता आया था, लेकिन अब ‘ख’ से खतरे की आहट आती है। मैं सोचता था कि ‘फ’ से फूल ही लिखा जाता होगा, लेकिन घरों के बाहर-भीतर और मनुष्यों के भीतर, उनकी आत्मा में तमाम फूल हत्यारों के गले में माला बना कर डाले जा रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि उन्हें ‘भ’ से भय लिखें को मजबूर किया जाता है, ‘द’ दमन का और ‘प’ पतन का प्रतीक है। उन्होंने आततायियों पर पूरी वर्णमाला को छीन कर समाज की हिंसा बनाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि हम कितना भी ‘ह’ से हल और हिरन लिखते रहें, इसे ‘ह’ से हत्या के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। लोगों ने नसीरुद्दीन शाह के इस वीडियो पर कहा कि वो अपने ही मजहब की सचाई बयाँ कर रहे हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘मुस्लिम होने के कारण फँसा ताहिर हुसैन’ : दिल्ली के हिंदू विरोधी दंगों के बाद बचाव में उतर गया था पूरा वामपंथी गैंग, पूछ...

आईबी के अंकित शर्मा की हत्या कभी भी कट्टरपंथियों और वामपंथियों के लिए चर्चा करने का विषय नहीं रही, उन्हें चिंता हमेशा ताहिर हुसैन की थी।

मोहम्मद अहद से लेकर सद्दाम तक: बिहार में एक्टिव आतंकवाद का ‘स्लीपर सेल’ क्या बताता है?

कटिहार के मोहम्मद अहद की गिरफ्तारी के बाद जानिए बिहार में पहले सामने आए स्लीपर सेल, पाकिस्तान कनेक्शन, आतंकी मॉड्यूल और PFI से जुड़े मामले।
- विज्ञापन -