Homeराजनीति'पत्रकार बनने का नाटक मत करो…' : प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल सुनकर बौखलाए राहुल...

‘पत्रकार बनने का नाटक मत करो…’ : प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल सुनकर बौखलाए राहुल गाँधी, रिपोर्टर से कहा- BJP का ठप्पा लगा लो

सवाल से बौखलाए राहुल गाँधी ने अंग्रेजी में कहना शुरू किया, "यदि आप बीजेपी के लिए काम करना चाहते हैं तो अपनी छाती पर भाजपा का ठप्पा लगा लो। फिर मैं उसी अनुसार जवाब दूँगा।" उन्होंने गुस्से में कहा कि पत्रकार बनने का नाटक मत करो।

मोदी सरनेम पर दिए विवादित बयान मामले में गुजरात के सूरत न्यायालय द्वारा सजा मिलने के बाद राहुल गाँधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई। शुक्रवार (24 मार्च 2023) को सदस्यता जाने के बाद शनिवार (25 मार्च) को राहुल पहली बार मीडिया के सामने आए। हालाँकि पत्रकारों द्वारा सवाल पूछे जाने पर राहुल बौखला गए और पत्रकारों पर बीजेपी के लिए काम करने का आरोप लगाने लगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब पत्रकार ने राहुल गाँधी से पूछा कि बीजेपी कह रही है आपने पूरे ओबीसी समाज का अपमान किया है। इस पर पूरे देश में प्रेस कॉन्फ्रेंस की तैयारी है। ऐसा लग रहा था पत्रकार का यह सवाल राहुल गाँधी को पसंद नहीं आया। पूर्व सांसद ने जवाब दिया, “भैया देखिये… पहला अटेंप्ट आपका वहाँ से आया, दूसरा अटेंप्ट यहाँ से आया… आप डायरेक्टली बीजेपी के लिए काम क्यों कर रहे हो? थोड़ी डिस्कशन से करो यार। थोड़ा घूम-घाम कर पूछो। आपको ऑर्डर दिया है क्या? देखो मुस्करा रहे हैं।”

सवाल से बौखलाए राहुल गाँधी ने अंग्रेजी में कहना शुरू किया, “यदि आप बीजेपी के लिए काम करना चाहते हैं तो अपनी छाती पर भाजपा का ठप्पा लगा लो। फिर मैं उसी अनुसार जवाब दूँगा।” उन्होंने गुस्से में कहा कि पत्रकार बनने का नाटक मत करो। इस दौरान पूर्व एमपी के चेहरे से साफ जाहिर हो रहा था कि वे चिढ़ गए हैं।

इस घटना के बाद दूसरे पत्रकार प्रश्न करने की कोशिश करते रहे लेकिन राहुल का ध्यान फिर भी उसी पत्रकार पर था। कुछ देर बाद राहुल उस पत्रकार की तरफ इशारा करते हुए दोबारा कहते हैं, “हवा निकल गई।” और इतना कहकर खुद मुस्कुराने लगते हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गाँधी ने मोदी सरनेम पर सजा मिलने पर कहा कि यह ओबीसी का मामला नहीं है बल्कि मोदी जी और अडानी के रिश्ते का मामला है। उन्होंने कहा कि मोदी जी मेरी अगली स्पीच से डर गए थे। मेरा अगला भाषण अडानी पर होने वाला था। इसलिए वो मेरे अगले भाषण से घबराए हुए थे। पीएम नहीं चाहते संसद में मेरा भाषण हो।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मैन्युफैक्चरिंग से सॉफ्ट पावर तक… क्या है ‘शक्ति की सप्तधारा’? PM मोदी ने लाल किले से दिया विकसित भारत का नया विजन, जानें- 7...

‘शक्ति की सप्तधारा’ क्या है? PM मोदी के इस विजन में भारत की मैन्युफैक्चरिंग, खेती, AI, 6G, रक्षा, ग्रीन इकॉनमी और सॉफ्ट पावर को लेकर क्या लक्ष्य हैं, समझिए।

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।
- विज्ञापन -